
गिनती · IRV-HI
गिनती
2
बाइबल पाठकृत्रिम आवाज़ (AI)
फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा, “इस्राएली मिलापवाले तम्बू के चारों ओर और उसके सामने अपने-अपने झण्डे और अपने-अपने पितरों के घराने के निशान के समीप अपने डेरे खड़े करें। यह भी देखें: 1 कुरिन्थियों 14:401 कुरिन्थियों 14:33यहोशू 3:4और जो पूर्व दिशा की ओर जहाँ सूर्योदय होता है, अपने-अपने दलों के अनुसार डेरे खड़े किया करें, वे ही यहूदा की छावनीवाले झण्डे के लोग होंगे, और उनका प्रधान अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन होगा, यह भी देखें: रूत 4:201 इतिहास 2:10गिनती 1:7और उनके दल के गिने हुए पुरुष चौहत्तर हजार छः सौ हैं। यह भी देखें: गिनती 26:22गिनती 1:27उनके समीप जो डेरे खड़े किया करें वे इस्साकार के गोत्र के हों, और उनका प्रधान सूआर का पुत्र नतनेल होगा, यह भी देखें: गिनती 1:8गिनती 7:18गिनती 7:23और उनके दल के गिने हुए पुरुष चौवन हजार चार सौ हैं। यह भी देखें: गिनती 26:25गिनती 1:29इनके पास जबूलून के गोत्रवाले रहेंगे, और उनका प्रधान हेलोन का पुत्र एलीआब होगा, यह भी देखें: गिनती 1:9गिनती 7:29गिनती 10:16और उनके दल के गिने हुए पुरुष सत्तावन हजार चार सौ हैं। यह भी देखें: गिनती 26:26-27गिनती 1:31इस रीति से यहूदा की छावनी में जितने अपने-अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख छियासी हजार चार सौ हैं। पहले ये ही कूच किया करें। यह भी देखें: गिनती 10:14“दक्षिण की ओर रूबेन की छावनी के झण्डे के लोग अपने-अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान शदेऊर का पुत्र एलीसूर होगा, यह भी देखें: गिनती 1:5गिनती 7:30गिनती 10:18और उनके दल के गिने हुए पुरुष साढ़े छियालीस हजार हैं। यह भी देखें: गिनती 26:7गिनती 1:21उनके पास जो डेरे खड़े किया करें वे शिमोन के गोत्र के होंगे, और उनका प्रधान सूरीशद्दै का पुत्र शलूमीएल होगा, यह भी देखें: गिनती 1:6गिनती 10:19गिनती 7:36और उनके दल के गिने हुए पुरुष उनसठ हजार तीन सौ हैं। यह भी देखें: गिनती 1:23गिनती 26:14फिर गाद के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान रूएल का पुत्र एल्यासाप होगा, यह भी देखें: गिनती 7:42गिनती 1:14गिनती 10:20और उनके दल के गिने हुए पुरुष पैंतालीस हजार साढ़े छः सौ हैं। यह भी देखें: गिनती 1:25गिनती 26:18रूबेन की छावनी में जितने अपने-अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख इक्यावन हजार साढ़े चार सौ हैं। दूसरा कूच इनका हो। यह भी देखें: गिनती 10:18गिनती 2:24गिनती 2:9“उनके पीछे और सब छावनियों के बीचों बीच लेवियों की छावनी समेत मिलापवाले तम्बू का कूच हुआ करे; जिस क्रम से वे डेरे खड़े करें उसी क्रम से वे अपने-अपने स्थान पर अपने-अपने झण्डे के पास-पास चलें। यह भी देखें: गिनती 10:21गिनती 10:17गिनती 1:50-53“पश्चिम की ओर एप्रैम की छावनी के झण्डे के लोग अपने-अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा होगा, यह भी देखें: गिनती 1:10गिनती 10:22उत्पत्ति 48:14-20और उनके दल के गिने हुए पुरुष साढ़े चालीस हजार हैं। यह भी देखें: गिनती 1:33गिनती 26:37उनके समीप मनश्शे के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान पदासूर का पुत्र गम्लीएल होगा, यह भी देखें: गिनती 1:10गिनती 7:54गिनती 10:23और उनके दल के गिने हुए पुरुष बत्तीस हजार दो सौ हैं। यह भी देखें: गिनती 1:35गिनती 26:34फिर बिन्यामीन के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान गिदोनी का पुत्र अबीदान होगा, यह भी देखें: गिनती 1:11स्तोत्र ग्रन्थ 68:27गिनती 10:24और उनके दल के गिने हुए पुरुष पैंतीस हजार चार सौ हैं। यह भी देखें: गिनती 1:37गिनती 26:41एप्रैम की छावनी में जितने अपने-अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख आठ हजार एक सौ पुरुष हैं। तीसरा कूच इनका हो। यह भी देखें: गिनती 10:22गिनती 2:16गिनती 2:31“उत्तर की ओर दान की छावनी के झण्डे के लोग अपने-अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीशद्दै का पुत्र अहीएजेर होगा, यह भी देखें: गिनती 1:12गिनती 7:71गिनती 10:25और उनके दल के गिने हुए पुरुष बासठ हजार सात सौ हैं। यह भी देखें: गिनती 26:43गिनती 1:39और उनके पास जो डेरे खड़े करें वे आशेर के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान ओक्रान का पुत्र पगीएल होगा, यह भी देखें: गिनती 1:13गिनती 7:72गिनती 7:77और उनके दल के गिने हुए पुरुष साढ़े इकतालीस हजार हैं। यह भी देखें: गिनती 1:41गिनती 26:47फिर नप्ताली के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान एनान का पुत्र अहीरा होगा, यह भी देखें: गिनती 1:15गिनती 26:48-50गिनती 1:42-43और उनके दल के गिने हुए पुरुष तिरपन हजार चार सौ हैं। यह भी देखें: गिनती 1:42-43गिनती 26:50और दान की छावनी में जितने गिने गए वे सब मिलकर एक लाख सत्तावन हजार छः सौ हैं। ये अपने-अपने झण्डे के पास-पास होकर सबसे पीछे कूच करें।” यह भी देखें: गिनती 10:25गिनती 2:16गिनती 2:9इस्राएलियों में से जो अपने-अपने पितरों के घराने के अनुसार गिने गए वे ये ही हैं; और सब छावनियों के जितने पुरुष अपने-अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर छः लाख तीन हजार साढ़े पाँच सौ थे। यह भी देखें: गिनती 1:46निर्गमन 38:26गिनती 11:21परन्तु यहोवा ने मूसा को जो आज्ञा दी थी उसके अनुसार लेवीय तो इस्राएलियों में गिने नहीं गए। यह भी देखें: गिनती 1:47-49गिनती 26:57-62इस प्रकार जो-जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी, इस्राएली उन आज्ञाओं के अनुसार अपने-अपने कुल और अपने-अपने पितरों के घरानों के अनुसार, अपने-अपने झण्डे के पास डेरे खड़े करते और कूच भी करते थे। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 119:6गिनती 24:5-6लूकस 1:6
यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।
मनन
इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।