AI-generated illustration: a snow-dusted mountain peak glowing orange at first light under a deep blue sky.
AI द्वारा निर्मित
गिनती · IRV-HI

गिनती

3
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
जिस समय यहोवा ने सीनै पर्वत के पास मूसा से बातें की उस समय हारून और मूसा की यह वंशावली थी। यह भी देखें: निर्गमन 6:20निर्गमन 6:16उत्पत्ति 5:1हारून के पुत्रों के नाम ये हैं नादाब जो उसका जेठा था, और अबीहू, एलीआजर और ईतामार; यह भी देखें: निर्गमन 6:23गिनती 26:601 इतिहास 6:3हारून के पुत्र, जो अभिषिक्त याजक थे, और उनका संस्कार याजक का काम करने के लिये हुआ था, उनके नाम ये हैं। यह भी देखें: निर्गमन 28:41लैव्यव्यवस्था 8:12लैव्यव्यवस्था 8:30नादाब और अबीहू जिस समय सीनै के जंगल में यहोवा के सम्मुख अनुचित आग ले गए उसी समय यहोवा के सामने मर गए थे; और वे पुत्रहीन भी थे। एलीआजर और ईतामार अपने पिता हारून के साथ याजक का काम करते रहे। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 10:1-2गिनती 26:61फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “लेवी गोत्रवालों को समीप ले आकर हारून याजक के सामने खड़ा कर कि वे उसकी सहायता करें। यह भी देखें: गिनती 2:33व्यवस्थाविवरण 33:8-9गिनती 18:1-7जो कुछ उसकी ओर से और सारी मण्डली की ओर से उन्हें सौंपा जाए उसकी देख-रेख वे मिलापवाले तम्बू के सामने करें, इस प्रकार वे तम्बू की सेवा करें; यह भी देखें: गिनती 1:50गिनती 8:15गिनती 8:11वे मिलापवाले तम्बू के सम्पूर्ण सामान की और इस्राएलियों की सौंपी हुई वस्तुओं की भी देख-रेख करें, इस प्रकार वे निवास-स्थान की सेवा करें। यह भी देखें: गिनती 4:28यशायाह 52:11गिनती 4:33और तू लेवियों को हारून और उसके पुत्रों को सौंप दे; और वे इस्राएलियों की ओर से हारून को सम्पूर्ण रीति से अर्पण किए हुए हों। यह भी देखें: गिनती 8:19इफिसियों 4:11इफिसियों 4:8और हारून और उसके पुत्रों को याजक के पद पर नियुक्त कर, और वे अपने याजकपद को सम्भालें; और यदि परदेशी समीप आए, तो वह मार डाला जाए।” यह भी देखें: गिनती 1:51गिनती 3:38गिनती 18:7फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “सुन इस्राएली स्त्रियों के सब पहिलौठों के बदले, मैं इस्राएलियों में से लेवियों को ले लेता हूँ; इसलिए लेवीय मेरे ही हों। यह भी देखें: गिनती 8:16गिनती 18:6गिनती 3:41सब पहलौठे मेरे हैं; क्योंकि जिस दिन मैंने मिस्र देश के सब पहिलौठों को मारा, उसी दिन मैंने क्या मनुष्य क्या पशु इस्राएलियों के सब पहिलौठों को अपने लिये पवित्र ठहराया; इसलिए वे मेरे ही ठहरेंगे; मैं यहोवा हूँ।” यह भी देखें: लूकस 2:23निर्गमन 13:12निर्गमन 13:2फिर यहोवा ने सीनै के जंगल में मूसा से कहा, “लेवियों में से जितने पुरुष एक महीने या उससे अधिक आयु के हों उनको उनके पितरों के घरानों और उनके कुलों के अनुसार गिन ले।” यह भी देखें: गिनती 26:62मारकुस 10:142 तीमुथियुस 3:15यह आज्ञा पाकर मूसा ने यहोवा के कहे अनुसार उनको गिन लिया। यह भी देखें: गिनती 3:39गिनती 4:37गिनती 4:27लेवी के पुत्रों के नाम ये हैं, अर्थात् गेर्शोन, कहात, और मरारी। यह भी देखें: उत्पत्ति 46:11निर्गमन 6:16-19गिनती 23:6-23और गेर्शोन के पुत्र जिनसे उसके कुल चले उनके नाम ये हैं, अर्थात् लिब्नी और शिमी। यह भी देखें: निर्गमन 6:17-191 इतिहास 6:17नहेम्याह 12:1-26कहात के पुत्र जिनसे उसके कुल चले उनके नाम ये हैं, अर्थात् अम्राम, यिसहार, हेब्रोन, और उज्जीएल। यह भी देखें: निर्गमन 6:181 इतिहास 6:181 इतिहास 25:4और मरारी के पुत्र जिनसे उसके कुल चले ये हैं, अर्थात् महली और मूशी। ये लेवियों के कुल अपने पितरों के घरानों के अनुसार हैं। यह भी देखें: निर्गमन 6:191 इतिहास 6:191 इतिहास 6:29गेर्शोन से लिब्नियों और शिमियों के कुल चले; गेर्शोनवंशियों के कुल ये ही हैं। इनमें से जितने पुरुषों की आयु एक महीने की या उससे अधिक थी, उन सभी की गिनती साढ़े सात हजार थी। यह भी देखें: गिनती 4:38-40गेर्शोनवाले कुल निवास के पीछे पश्चिम की ओर अपने डेरे डाला करें; यह भी देखें: गिनती 1:53गिनती 2:17और गेर्शोनियों के मूलपुरुष के घराने का प्रधान लाएल का पुत्र एल्यासाप हो। और मिलापवाले तम्बू की जो वस्तुएँ गेर्शोनवंशियों को सौंपी जाएँ वे ये हों, अर्थात् निवास और तम्बू, और उसका आवरण, और मिलापवाले तम्बू के द्वार का परदा, यह भी देखें: निर्गमन 25:91 तीमुथियुस 1:18रोमियों 12:6-8और जो आँगन निवास और वेदी के चारों ओर है उसके पर्दे, और उसके द्वार का परदा, और सब डोरियाँ जो उसमें काम आती हैं। यह भी देखें: निर्गमन 35:18निर्गमन 27:9-16निर्गमन 38:9-16फिर कहात से अम्रामियों, यिसहारियों, हेब्रोनियों, और उज्जीएलियों के कुल चले; कहातियों के कुल ये ही हैं। यह भी देखें: 1 इतिहास 26:23गिनती 3:191 इतिहास 23:12उनमें से जितने पुरुषों की आयु एक महीने की या उससे अधिक थी उनकी गिनती आठ हजार छः सौ थी। उन पर पवित्रस्थान की देख-रेख का उत्तरदायित्व था। यह भी देखें: गिनती 3:31गिनती 3:7गिनती 4:35-36कहातियों के कुल निवास-स्थान की उस ओर अपने डेरे डाला करें जो दक्षिण की ओर है; यह भी देखें: गिनती 1:53गिनती 3:23गिनती 2:10और कहातियों के मूलपुरुष के घराने का प्रधान उज्जीएल का पुत्र एलीसापान हो। और जो वस्तुएँ उनको सौंपी जाएँ वे सन्दूक, मेज, दीवट, वेदियाँ, और पवित्रस्थान का वह सामान जिससे सेवा टहल होती है, और परदा; अर्थात् पवित्रस्थान में काम में आनेवाला सारा सामान हो। यह भी देखें: निर्गमन 36:35-36निर्गमन 27:1-8निर्गमन 30:1-10और लेवियों के प्रधानों का प्रधान हारून याजक का पुत्र एलीआजर हो, और जो लोग पवित्रस्थान की सौंपी हुई वस्तुओं की देख-रेख करेंगे उन पर वही मुखिया ठहरे। यह भी देखें: गिनती 4:27गिनती 4:16गिनती 20:25-28फिर मरारी से महलियों और मूशियों के कुल चले; मरारी के कुल ये ही हैं। यह भी देखें: 1 इतिहास 23:211 इतिहास 6:19गिनती 3:20इनमें से जितने पुरुषों की आयु एक महीने की या उससे अधिक थी उन सभी की गिनती छः हजार दो सौ थी। यह भी देखें: गिनती 1:21गिनती 2:11गिनती 2:9और मरारी के कुलों के मूलपुरुष के घराने का प्रधान अबीहैल का पुत्र सूरीएल हो; ये लोग निवास के उत्तर की ओर अपने डेरे खड़े करें। यह भी देखें: गिनती 2:25गिनती 1:53गिनती 3:28-29और जो वस्तुएँ मरारीवंशियों को सौंपी जाएँ कि वे उनकी देख-रेख करें, वे निवास के तख्ते, बेंड़े, खम्भे, कुर्सियाँ, और सारा सामान; निदान जो कुछ उसके लगाने में काम आए; यह भी देखें: निर्गमन 26:32निर्गमन 26:37निर्गमन 26:15-29और चारों ओर के आँगन के खम्भे, और उनकी कुर्सियाँ, खूँटे और डोरियाँ हों। और जो मिलापवाले तम्बू के सामने, अर्थात् निवास के सामने, पूर्व की ओर जहाँ से सूर्योदय होता है, अपने डेरे डाला करें, वे मूसा और हारून और उसके पुत्रों के डेरे हों, और पवित्रस्थान की देख-रेख इस्राएलियों के बदले वे ही किया करें, और दूसरा जो कोई उसके समीप आए वह मार डाला जाए। यह भी देखें: गिनती 3:10गिनती 1:53गिनती 2:3यहोवा की इस आज्ञा को पाकर एक महीने की या उससे अधिक आयु वाले जितने लेवीय पुरुषों को मूसा और हारून ने उनके कुलों के अनुसार गिना, वे सब के सब बाईस हजार थे। यह भी देखें: गिनती 26:62गिनती 4:47-48मत्ती 7:14फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “इस्राएलियों के जितने पहलौठे पुरुषों की आयु एक महीने की या उससे अधिक है, उन सभी को नाम ले लेकर गिन ले। यह भी देखें: गिनती 3:152 तीमुथियुस 2:19प्रकाशितवाक्य 3:5और मेरे लिये इस्राएलियों के सब पहिलौठों के बदले लेवियों को, और इस्राएलियों के पशुओं के सब पहिलौठों के बदले लेवियों के पशुओं को ले; मैं यहोवा हूँ।” यह भी देखें: गिनती 3:12गिनती 3:45गिनती 18:15यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार मूसा ने इस्राएलियों के सब पहिलौठों को गिन लिया। और सब पहलौठे पुरुष जिनकी आयु एक महीने की या उससे अधिक थी, उनके नामों की गिनती बाईस हजार दो सौ तिहत्तर थी। यह भी देखें: गिनती 3:39तब यहोवा ने मूसा से कहा, “इस्राएलियों के सब पहिलौठों के बदले लेवियों को, और उनके पशुओं के बदले लेवियों के पशुओं को ले; और लेवीय मेरे ही हों; मैं यहोवा हूँ। यह भी देखें: गिनती 3:12गिनती 3:40-41और इस्राएलियों के पहिलौठों में से जो दो सौ तिहत्तर गिनती में लेवियों से अधिक हैं, उनके छुड़ाने के लिये, यह भी देखें: निर्गमन 13:13गिनती 18:15-16पुरुष पाँच शेकेल ले; वे पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से हों, अर्थात् बीस गेरा का शेकेल हो। यह भी देखें: निर्गमन 30:13लैव्यव्यवस्था 27:6गिनती 18:16और जो रुपया उन अधिक पहिलौठों की छुड़ौती का होगा उसे हारून और उसके पुत्रों को दे देना।” अतः जो इस्राएली पहलौठे लेवियों के द्वारा छुड़ाए हुओं से अधिक थे उनके हाथ से मूसा ने छुड़ौती का रुपया लिया। और एक हजार तीन सौ पैंसठ शेकेल रुपया पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से वसूल हुआ। यह भी देखें: गिनती 3:46-471 पतरस 1:18तीतुस 2:14और यहोवा की आज्ञा के अनुसार मूसा ने छुड़ाए हुओं का रुपया हारून और उसके पुत्रों को दे दिया। यह भी देखें: गिनती 3:48गिनती 16:15मलाकी 4:4

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस