AI-generated illustration: a snow-dusted mountain peak glowing orange at first light under a deep blue sky.
AI द्वारा निर्मित
गिनती · IRV-HI

गिनती

7
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
फिर जब मूसा ने निवास को खड़ा किया, और सारे सामान समेत उसका अभिषेक करके उसको पवित्र किया, और सारे सामान समेत वेदी का भी अभिषेक करके उसे पवित्र किया, यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 8:10-11गिनती 7:84मत्ती 23:19तब इस्राएल के प्रधान जो अपने-अपने पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष, और गोत्रों के भी प्रधान होकर गिनती लेने के काम पर नियुक्त थे, यह भी देखें: गिनती 1:4-16गिनती 2:1-34एज्रा 2:68-69वे यहोवा के सामने भेंट ले आए, और उनकी भेंट छः भरी हुई गाड़ियाँ और बारह बैल थे, अर्थात् दो-दो प्रधान की ओर से एक-एक गाड़ी, और एक-एक प्रधान की ओर से एक-एक बैल; इन्हें वे निवास के सामने यहोवा के समीप ले गए। तब यहोवा ने मूसा से कहा, “उन वस्तुओं को तू उनसे ले ले, कि मिलापवाले तम्बू की सेवकाई में काम आएँ, तू उन्हें लेवियों के एक-एक कुल की विशेष सेवकाई के अनुसार उनको बाँट दे।” यह भी देखें: यशायाह 49:1-8तीतुस 3:8निर्गमन 35:4-10अतः मूसा ने वे सब गाड़ियाँ और बैल लेकर लेवियों को दे दिये। गेर्शोनियों को उनकी सेवकाई के अनुसार उसने दो गाड़ियाँ और चार बैल दिए; यह भी देखें: गिनती 4:24-28गिनती 3:25-26और मरारियों को उनकी सेवकाई के अनुसार उसने चार गाड़ियाँ और आठ बैल दिए; ये सब हारून याजक के पुत्र ईतामार के अधिकार में किए गए। यह भी देखें: गिनती 4:28-33गिनती 3:36-37परन्तु कहातियों को उसने कुछ न दिया, क्योंकि उनके लिये पवित्र वस्तुओं की यह सेवकाई थी कि वह उसे अपने कंधों पर उठा लिया करें। यह भी देखें: 1 इतिहास 15:13गिनती 3:312 शमूएल 6:13फिर जब वेदी का अभिषेक हुआ तब प्रधान उसके संस्कार की भेंट वेदी के समीप ले जाने लगे। यह भी देखें: 2 इतिहास 7:91 राजाओं 8:63नहेम्याह 12:27तब यहोवा ने मूसा से कहा, “वेदी के संस्कार के लिये प्रधान लोग अपनी-अपनी भेंट अपने-अपने नियत दिन पर चढ़ाएँ।” यह भी देखें: 1 कुरिन्थियों 14:40कुलुस्सियों 2:51 कुरिन्थियों 14:33इसलिए जो पुरुष पहले दिन अपनी भेंट ले गया वह यहूदा गोत्रवाले अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन था; यह भी देखें: उत्पत्ति 49:10रूत 4:20लूकस 3:32उसकी भेंट यह थी, अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; यह भी देखें: निर्गमन 30:13निर्गमन 25:29निर्गमन 37:16फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; यह भी देखें: निर्गमन 35:81 राजाओं 7:50निर्गमन 30:7-8होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; यह भी देखें: रोमियों 5:16-21रोमियों 5:6-11तीतुस 2:14पापबलि के लिये एक बकरा; यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 4:23लैव्यव्यवस्था 4:25और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। अम्मीनादाब के पुत्र नहशोन की यही भेंट थी। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 3:1-172 कुरिन्थियों 5:19-21दूसरे दिन इस्साकार का प्रधान सूआर का पुत्र नतनेल भेंट ले आया; यह भी देखें: गिनती 1:8गिनती 2:5वह यह थी, अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; यह भी देखें: उत्पत्ति 8:20रोमियों 12:1इफिसियों 5:2पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। सूआर के पुत्र नतनेल की यही भेंट थी। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 7:11-13कुलुस्सियों 1:11 राजाओं 8:63और तीसरे दिन जबूलूनियों का प्रधान हेलोन का पुत्र एलीआब यह भेंट ले आया, यह भी देखें: गिनती 1:9गिनती 2:7अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 51:16आमोस 5:22यशायाह 1:11पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। हेलोन के पुत्र एलीआब की यही भेंट थी। और चौथे दिन रूबेनियों का प्रधान शदेऊर का पुत्र एलीसूर यह भेंट ले आया, यह भी देखें: गिनती 1:5गिनती 2:10अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; यह भी देखें: मलाकी 1:11लूकस 1:10प्रकाशितवाक्य 8:3होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। शदेऊर के पुत्र एलीसूर की यही भेंट थी। पाँचवें दिन शिमोनियों का प्रधान सूरीशद्दै का पुत्र शलूमीएल यह भेंट ले आया, यह भी देखें: गिनती 1:6गिनती 2:12अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; यह भी देखें: प्रकाशितवाक्य 5:61 पतरस 1:19निर्गमन 12:5पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। सूरीशद्दै के पुत्र शलूमीएल की यही भेंट थी। और छठवें दिन गादियों का प्रधान दूएल का पुत्र एल्यासाप यह भेंट ले आया, यह भी देखें: गिनती 1:14गिनती 2:14अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 14:10लैव्यव्यवस्था 2:51 योहन 2:27फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; यह भी देखें: यशायाह 53:4स्तोत्र ग्रन्थ 66:152 कुरिन्थियों 5:21पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। दूएल के पुत्र एल्यासाप की यही भेंट थी। सातवें दिन एप्रैमियों का प्रधान अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा यह भेंट ले आया, यह भी देखें: गिनती 1:10गिनती 2:18अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। अम्मीहूद के पुत्र एलीशामा की यही भेंट थी। आठवें दिन मनश्शेइयों का प्रधान पदासूर का पुत्र गम्लीएल यह भेंट ले आया, यह भी देखें: गिनती 1:10गिनती 2:20अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। पदासूर के पुत्र गम्लीएल की यही भेंट थी। नवें दिन बिन्यामीनियों का प्रधान गिदोनी का पुत्र अबीदान यह भेंट ले आया, यह भी देखें: गिनती 1:11गिनती 2:22अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; यह भी देखें: यशायाह 66:20फिलिप्पियों 4:18इब्रानियों 13:15होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। गिदोनी के पुत्र अबीदान की यही भेंट थी। दसवें दिन दानियों का प्रधान अम्मीशद्दै का पुत्र अहीएजेर यह भेंट ले आया, यह भी देखें: गिनती 1:12गिनती 2:25अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। अम्मीशद्दै के पुत्र अहीएजेर की यही भेंट थी। ग्यारहवें दिन आशेरियों का प्रधान ओक्रान का पुत्र पगीएल यह भेंट ले आया। यह भी देखें: गिनती 1:13गिनती 2:27अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; यह भी देखें: गिनती 7:13-88फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। ओक्रान के पुत्र पगीएल की यही भेंट थी। बारहवें दिन नप्तालियों का प्रधान एनान का पुत्र अहीरा यह भेंट ले आया, यह भी देखें: गिनती 1:15गिनती 2:29अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे; फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान; होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा; पापबलि के लिये एक बकरा; और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। एनान के पुत्र अहीरा की यही भेंट थी। वेदी के अभिषेक के समय इस्राएल के प्रधानों की ओर से उसके संस्कार की भेंट यही हुई, अर्थात् चाँदी के बारह परात, चाँदी के बारह कटोरे, और सोने के बारह धूपदान। यह भी देखें: गिनती 7:10गिनती 7:1एज्रा 2:68-69एक-एक चाँदी का परात एक सौ तीस शेकेल का, और एक-एक चाँदी का कटोरा सत्तर शेकेल का था; और पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से ये सब चाँदी के पात्र दो हजार चार सौ शेकेल के थे। यह भी देखें: 1 इतिहास 22:14एज्रा 8:25-261 इतिहास 29:4फिर धूप से भरे हुए सोने के बारह धूपदान जो पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से दस-दस शेकेल के थे, वे सब धूपदान एक सौ बीस शेकेल सोने के थे। फिर होमबलि के लिये सब मिलाकर बारह बछड़े, बारह मेढ़े, और एक-एक वर्ष के बारह भेड़ी के बच्चे, अपने-अपने अन्नबलि सहित थे; फिर पापबलि के सब बकरे बारह थे; और मेलबलि के लिये सब मिलाकर चौबीस बैल, और साठ मेढ़े, और साठ बकरे, और एक-एक वर्ष के साठ भेड़ी के बच्चे थे। वेदी के अभिषेक होने के बाद उसके संस्कार की भेंट यही हुई। यह भी देखें: गिनती 7:10गिनती 7:1गिनती 7:84और जब मूसा यहोवा से बातें करने को मिलापवाले तम्बू में गया, तब उसने प्रायश्चित के ढकने पर से, जो साक्षीपत्र के सन्दूक के ऊपर था, दोनों करूबों के मध्य में से उसकी आवाज सुनी जो उससे बातें कर रहा था; और उसने (यहोवा) उससे बातें की। यह भी देखें: इब्रानियों 4:16स्तोत्र ग्रन्थ 99:1निर्गमन 33:9-11

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)10 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

गिनती 7:1

Ver. 1. The day. The second of the second month, the year after the Hebrews left Egypt. We might read this chapter immediately after the 10th of Leviticus.

↑ 1

गिनती 7:3

Ver. 3. Covered. Destined to carry some parts of the tabernacle. C. --- The Sept.

use a term which, according to Hesychius, denotes the chariots in which people of quality travelled, Lampenes. M.

↑ 3

गिनती 7:8

Ver. 8. Four. The sons of Merari were not very numerous, (C. iv. 44,) and they had the heaviest parts of the tabernacle to carry. The metal alone would weigh 274,875 Roman pounds, of 12

ounces each; not to mention the pillars, &c. If 100 waggons carried each 3000

pounds, and every man 50, they would not carry one half; so that the people must have furnished them with many more waggons besides these four of the princes. Jansen. C. --- Abulensis thinks the Merarites carried all that was not laid on the four waggons. M.

↑ 8

गिनती 7:9

Ver. 9. Serve in removing the most sacred vessels of the sanctuary. C. iv. 4. ---

Shoulders, out of respect. Yet the ark itself was placed on a cart, (2 K. vi. 3. H.) improperly. D.

↑ 9

गिनती 7:10

Ver. 10. That day. About that time; the ceremony lasted at least twelve days, v.

84. T.

↑ 10

गिनती 7:11

Ver. 11. Altar of holocausts, the dedication of which continued seven days. Ex.

xxix. 36. M.

↑ 11

गिनती 7:13

Ver. 13. Dish, ( acetabulum. ) Heb. kaharath. See Ex. xxv. 29. This present of the prince of Juda weighed five Roman pounds. It was of silver, and consequently could not be used in the sanctuary, but in the court, (C.) at the altar of holocausts. T.

↑ 13

गिनती 7:14

Ver. 14. Mortar. Heb. caph, which the Vulgate commonly renders phiala, "a cup," (M.) may signify a spoon for incense, as it generally accompanies the censer. 3 K. vii. 20. It means literally "the palm of the hand." The high priest took his hands full of incense on the day of expiation. Lev. xvi. 12. But on other occasions, a spoon was probably used to throw incense on the altar, or on the coals which were burning in the censers. C.

↑ 14

गिनती 7:23

Ver. 23. Buck-goats, ( hircos). The same as the he-goats given by Nahasson.

The presents of all the 12 princes are equal; and Moses mentions them in detail with equal honour. They give them according to the order in which they encamped. Juda, with his two tribes, first; then Ruben, &c.

↑ 23

गिनती 7:89

Ver. 89. Oracle of God, whose majesty appeared, in the form of a bright cloud, upon the propitiatory, or mercy-seat. H. --- Moses is allowed to enter in quality of God's messenger, to announce his will to the people; or perhaps he heard the mandates of God, standing without the veil. D.

↑ 89

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस