
निर्गमन · IRV-HI
निर्गमन
39
बाइबल पाठकृत्रिम आवाज़ (AI)
फिर उन्होंने नीले, बैंगनी और लाल रंग के काढ़े हुए कपड़े पवित्रस्थान की सेवा के लिये, और हारून के लिये भी पवित्र वस्त्र बनाए; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। यह भी देखें: निर्गमन 31:10निर्गमन 35:19निर्गमन 35:23और उसने एपोद को सोने, और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े का, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े का बनाया। यह भी देखें: निर्गमन 28:6-12लैव्यव्यवस्था 8:7निर्गमन 25:7और उन्होंने सोना पीट-पीटकर उसके पत्तर बनाए, फिर पत्तरों को काट-काटकर तार बनाए, और तारों को नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े में, और सूक्ष्म सनी के कपड़े में कढ़ाई की बनावट से मिला दिया। यह भी देखें: निर्गमन 36:8निर्गमन 26:1एपोद के जोड़ने को उन्होंने उसके कंधों पर के बन्धन बनाए, वह अपने दोनों सिरों से जोड़ा गया। और उसे कसने के लिये जो काढ़ा हुआ पटुका उस पर बना, वह उसके साथ बिना जोड़ का, और उसी की बनावट के अनुसार, अर्थात् सोने और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े का, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े का बना; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। यह भी देखें: मत्ती 28:20प्रकाशितवाक्य 1:13यशायाह 11:5उन्होंने सुलैमानी मणि काटकर उनमें इस्राएल के पुत्रों के नाम, जैसा छापा खोदा जाता है वैसे ही खोदे, और सोने के खानों में जड़ दिए। यह भी देखें: निर्गमन 28:9यहेजकेल 28:13अय्यूब 28:16उसने उनको एपोद के कंधे के बन्धनों पर लगाया, जिससे इस्राएलियों के लिये स्मरण करानेवाले मणि ठहरें; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। यह भी देखें: यहोशू 4:7निर्गमन 28:12मारकुस 14:22-25उसने चपरास को एपोद के समान सोने की, और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े की, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े में बेलबूटे का काम किया हुआ बनाया। यह भी देखें: निर्गमन 28:4इफिसियों 6:14निर्गमन 28:13-29चपरास तो चौकोर बनी; और उन्होंने उसको दोहरा बनाया, और वह दोहरा होकर एक बित्ता लम्बा और एक बित्ता चौड़ा बना। और उन्होंने उसमें चार पंक्तियों में मणि जड़े। पहली पंक्ति में माणिक्य, पद्मराग, और लालड़ी जड़े गए; यह भी देखें: निर्गमन 28:16-17प्रकाशितवाक्य 21:19-21निर्गमन 28:21और दूसरी पंक्ति में मरकत, नीलमणि, और हीरा, यह भी देखें: यहेजकेल 28:13निर्गमन 28:18और तीसरी पंक्ति में लशम, सूर्यकांत, और नीलम; और चौथी पंक्ति में फीरोजा, सुलैमानी मणि, और यशब जड़े; ये सब अलग-अलग सोने के खानों में जड़े गए। और ये मणि इस्राएल के पुत्रों के नामों की गिनती के अनुसार बारह थे; बारहों गोत्रों में से एक-एक का नाम जैसा छापा खोदा जाता है वैसा ही खोदा गया। यह भी देखें: प्रकाशितवाक्य 21:12और उन्होंने चपरास पर डोरियों के समान गूँथे हुए शुद्ध सोने की जंजीर बनाकर लगाई; यह भी देखें: योहन 10:28यहूदा 1:1योहन 17:12फिर उन्होंने सोने के दो खाने, और सोने की दो कड़ियाँ बनाकर दोनों कड़ियों को चपरास के दोनों सिरों पर लगाया; यह भी देखें: निर्गमन 25:12तब उन्होंने सोने की दोनों गूँथी हुई जंजीरों को चपरास के सिरों पर की दोनों कड़ियों में लगाया। और गूँथी हुई दोनों जंजीरों के दोनों बाकी सिरों को उन्होंने दोनों खानों में जड़ के, एपोद के सामने दोनों कंधों के बन्धनों पर लगाया। यह भी देखें: श्रेष्ठगीत 1:10निर्गमन 28:14और उन्होंने सोने की और दो कड़ियाँ बनाकर चपरास के दोनों सिरों पर उसकी उस कोर पर, जो एपोद के भीतरी भाग में थी, लगाई। और उन्होंने सोने की दो और कड़ियाँ भी बनाकर एपोद के दोनों कंधों के बन्धनों पर नीचे से उसके सामने, और जोड़ के पास, एपोद के काढ़े हुए पटुके के ऊपर लगाई। यह भी देखें: निर्गमन 26:3तब उन्होंने चपरास को उसकी कड़ियों के द्वारा एपोद की कड़ियों में नीले फीते से ऐसा बाँधा, कि वह एपोद के काढ़े हुए पटुके के ऊपर रहे, और चपरास एपोद से अलग न होने पाए; जैसे यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। यह भी देखें: 1 कुरिन्थियों 1:25मत्ती 16:241 कुरिन्थियों 1:27फिर एपोद का बागा सम्पूर्ण नीले रंग का बनाया गया। यह भी देखें: निर्गमन 28:31-35और उसकी बनावट ऐसी हुई कि उसके बीच बख्तर के छेद के समान एक छेद बना, और छेद के चारों ओर एक कोर बनी, कि वह फटने न पाए। और उन्होंने उसके नीचेवाले घेरे में नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े के अनार बनाए। यह भी देखें: निर्गमन 28:33गलातियों 5:22और उन्होंने शुद्ध सोने की घंटियाँ भी बनाकर बागे के नीचेवाले घेरे के चारों ओर अनारों के बीचों बीच लगाई; यह भी देखें: श्रेष्ठगीत 4:13स्तोत्र ग्रन्थ 89:15निर्गमन 28:33-34अर्थात् बागे के नीचेवाले घेरे के चारों ओर एक सोने की घंटी, और एक अनार फिर एक सोने की घंटी, और एक अनार लगाया गया कि उन्हें पहने हुए सेवा टहल करें; जैसे यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। यह भी देखें: निर्गमन 28:34मत्ती 9:20श्रेष्ठगीत 4:13फिर उन्होंने हारून, और उसके पुत्रों के लिये बुनी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े के अंगरखे, यह भी देखें: यहेजकेल 44:18रोमियों 13:14फिलिप्पियों 2:6-8और सूक्ष्म सनी के कपड़े की पगड़ी, और सूक्ष्म सनी के कपड़े की सुन्दर टोपियाँ, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े की जाँघिया, यह भी देखें: निर्गमन 28:4निर्गमन 28:42निर्गमन 28:39और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े की और नीले, बैंगनी और लाल रंग की कढ़ाई का काम की हुई पगड़ी; इन सभी को जिस तरह यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी वैसा ही बनाया। यह भी देखें: निर्गमन 28:39फिर उन्होंने पवित्र मुकुट की पटरी शुद्ध सोने की बनाई; और जैसे छापे में वैसे ही उसमें ये अक्षर खोदे गए, अर्थात् ‘यहोवा के लिये पवित्र।’ यह भी देखें: इब्रानियों 7:26प्रकाशितवाक्य 5:10इब्रानियों 1:3और उन्होंने उसमें नीला फीता लगाया, जिससे वह ऊपर पगड़ी पर रहे, जिस तरह यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। इस प्रकार मिलापवाले तम्बू के निवास का सब काम समाप्त हुआ, और जिस-जिस काम की आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी, इस्राएलियों ने उसी के अनुसार किया। यह भी देखें: निर्गमन 39:42-43निर्गमन 25:40मत्ती 28:20तब वे निवास को मूसा के पास ले आए, अर्थात् घुंडियाँ, तख्ते, बेंड़े, खम्भे, कुर्सियाँ आदि सारे सामान समेत तम्बू; यह भी देखें: निर्गमन 25:1-30निर्गमन 31:7-11निर्गमन 35:11-19और लाल रंग से रंगी हुई मेढ़ों की खालों का ओढ़ना, और सुइसों की खालों का ओढ़ना, और बीच का परदा; डंडों सहित साक्षीपत्र का सन्दूक, और प्रायश्चित का ढकना; यह भी देखें: इब्रानियों 9:8इब्रानियों 9:5निर्गमन 25:17सारे सामान समेत मेज, और भेंट की रोटी; यह भी देखें: 1 राजाओं 7:48निर्गमन 25:30सारे सामान सहित दीवट, और उसकी सजावट के दीपक और उजियाला देने के लिये तेल; यह भी देखें: फिलिप्पियों 2:15निर्गमन 25:31निर्गमन 27:21सोने की वेदी, और अभिषेक का तेल, और सुगन्धित धूप, और तम्बू के द्वार का परदा; यह भी देखें: निर्गमन 30:7निर्गमन 35:82 इतिहास 2:4पीतल की झंझरी, डंडों और सारे सामान समेत पीतल की वेदी; और पाए समेत हौदी; यह भी देखें: 1 राजाओं 8:64निर्गमन 38:30खम्भों और कुर्सियों समेत आँगन के पर्दे, और आँगन के द्वार का परदा, और डोरियाँ, और खूँटे, और मिलापवाले तम्बू के निवास की सेवा का सारा सामान; यह भी देखें: निर्गमन 27:9-16पवित्रस्थान में सेवा टहल करने के लिये बेल बूटा काढ़े हुए वस्त्र, और हारून याजक के पवित्र वस्त्र, और उसके पुत्रों के वस्त्र जिन्हें पहनकर उन्हें याजक का काम करना था। यह भी देखें: निर्गमन 39:1निर्गमन 31:10निर्गमन 28:2अर्थात् जो-जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उन्हीं के अनुसार इस्राएलियों ने सब काम किया। यह भी देखें: निर्गमन 35:10निर्गमन 39:32निर्गमन 23:21-22तब मूसा ने सारे काम का निरीक्षण करके देखा कि उन्होंने यहोवा की आज्ञा के अनुसार सब कुछ किया है। और मूसा ने उनको आशीर्वाद दिया। यह भी देखें: गिनती 6:23-27लैव्यव्यवस्था 9:22-231 राजाओं 8:14
यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।
मनन
इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।
टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)7 टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।
ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता
निर्गमन 39:1
Ver. 1. Vestments. Heb. distinguishes "the clothes of service" destined to fold up the tabernacle and vessels, from "the holy garments of Aaron."
↑ 1निर्गमन 39:3
Ver. 3. Threads. Heb. "wires to work it in the blue...with cunning work." The ancients had the art of beating gold into thin plates, with which they adorned the horns of their victims, &c.
Æneid iv. See Num. xvi. 58. C.
↑ 3निर्गमन 39:19
Ver. 19. Fastened to the girdle. This is not specified in the Heb. The Vulgate has abridged some verses, in these chapters, to avoid repetitions.
↑ 19निर्गमन 39:24
Ver. 24. Pomegranate, alternately. C. xxviii. Clement of Alexandria observes, that the 366 bells denote the leap year, in which Christ began to preach. T.
↑ 24निर्गमन 39:27
Ver. 27. Of fine linen, or cotton, and of common linen, as Pollux describes it.
The Samaritan copy adds, "Breeches of linen, of byssus, of violet, of scarlet, of purple, of embroidery work, according to the command of the Lord."
↑ 27निर्गमन 39:29
Ver. 29. Veneration, of which it was deserving. Heb. "the crown of holiness." It reminded the high priest of his consecration to the Lord, and of the sanctity with which he ought to appear before him.
↑ 29निर्गमन 39:43
Ver. 43. Finished, exactly according to God's prescriptions. --- Blessed them, the people, who had contributed so liberally; and the workmen, who had performed their task so much to his satisfaction. C. --- He also blessed the sacred vessels, as they were destined for the worship of God. H.
↑ 43लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस