
निर्गमन · IRV-HI
निर्गमन
40
बाइबल पाठकृत्रिम आवाज़ (AI)
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “पहले महीने के पहले दिन को तू मिलापवाले तम्बू के निवास को खड़ा कर देना। यह भी देखें: निर्गमन 26:30निर्गमन 13:4निर्गमन 40:17-19और उसमें साक्षीपत्र के सन्दूक को रखकर बीचवाले पर्दे की ओट में कर देना। यह भी देखें: गिनती 4:5निर्गमन 35:12प्रकाशितवाक्य 11:19और मेज को भीतर ले जाकर जो कुछ उस पर सजाना है उसे सजा देना; तब दीवट को भीतर ले जाकर उसके दीपकों को जला देना। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 24:8निर्गमन 26:35-36निर्गमन 25:23-39और साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने सोने की वेदी को जो धूप के लिये है उसे रखना, और निवास के द्वार के पर्दे को लगा देना। यह भी देखें: इब्रानियों 10:19-22योहन 14:6इब्रानियों 9:24और मिलापवाले तम्बू के निवास के द्वार के सामने होमवेदी को रखना। यह भी देखें: निर्गमन 40:29निर्गमन 38:1-7इब्रानियों 13:10और मिलापवाले तम्बू और वेदी के बीच हौदी को रखकर उसमें जल भरना। यह भी देखें: इब्रानियों 10:22तीतुस 3:5स्तोत्र ग्रन्थ 26:6और चारों ओर के आँगन की कनात को खड़ा करना, और उस आँगन के द्वार पर पर्दे को लटका देना। यह भी देखें: मत्ती 16:181 कुरिन्थियों 12:28इफिसियों 4:11-12और अभिषेक का तेल लेकर निवास का और जो कुछ उसमें होगा सब कुछ का अभिषेक करना, और सारे सामान समेत उसको पवित्र करना; तब वह पवित्र ठहरेगा। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 8:10गिनती 7:12 कुरिन्थियों 1:4सब सामान समेत होमवेदी का अभिषेक करके उसको पवित्र करना; तब वह परमपवित्र ठहरेगी। यह भी देखें: लूकस 1:35निर्गमन 29:36-37यशायाह 61:1पाए समेत हौदी का भी अभिषेक करके उसे पवित्र करना। तब हारून और उसके पुत्रों को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर ले जाकर जल से नहलाना, यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 8:1-13लैव्यव्यवस्था 9:1-24निर्गमन 29:1-35और हारून को पवित्र वस्त्र पहनाना, और उसका अभिषेक करके उसको पवित्र करना कि वह मेरे लिये याजक का काम करे। यह भी देखें: निर्गमन 28:411 योहन 2:271 योहन 2:20और उसके पुत्रों को ले जाकर अंगरखे पहनाना, यह भी देखें: 1 कुरिन्थियों 1:30योहन 1:16यशायाह 61:10और जैसे तू उनके पिता का अभिषेक करे वैसे ही उनका भी अभिषेक करना कि वे मेरे लिये याजक का काम करें; और उनका अभिषेक उनकी पीढ़ी-पीढ़ी के लिये उनके सदा के याजकपद का चिन्ह ठहरेगा।” यह भी देखें: गिनती 25:13इब्रानियों 8:1-10इब्रानियों 7:17-24और मूसा ने जो-जो आज्ञा यहोवा ने उसको दी थी उसी के अनुसार किया। यह भी देखें: निर्गमन 40:17-321 कुरिन्थियों 4:2व्यवस्थाविवरण 4:1और दूसरे वर्ष के पहले महीने के पहले दिन को निवास खड़ा किया गया। यह भी देखें: गिनती 7:1गिनती 9:1निर्गमन 40:1-2मूसा ने निवास को खड़ा करवाया और उसकी कुर्सियाँ धर उसके तख्ते लगाकर उनमें बेंड़े डाले, और उसके खम्भों को खड़ा किया; यह भी देखें: निर्गमन 36:20-341 पतरस 1:51 तीमुथियुस 3:15और उसने निवास के ऊपर तम्बू को फैलाया, और तम्बू के ऊपर उसने ओढ़ने को लगाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। यह भी देखें: निर्गमन 26:1-14निर्गमन 36:8-19और उसने साक्षीपत्र को लेकर सन्दूक में रखा, और सन्दूक में डंडों को लगाकर उसके ऊपर प्रायश्चित के ढकने को रख दिया; यह भी देखें: निर्गमन 16:34इब्रानियों 9:41 राजाओं 8:9और उसने सन्दूक को निवास में पहुँचाया, और बीचवाले पर्दे को लटकवा के साक्षीपत्र के सन्दूक को उसके अन्दर किया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। यह भी देखें: निर्गमन 26:33निर्गमन 40:3निर्गमन 35:12और उसने मिलापवाले तम्बू में निवास के उत्तर की ओर बीच के पर्दे से बाहर मेज को लगवाया, यह भी देखें: निर्गमन 26:35योहन 6:53-57इफिसियों 3:8और उस पर उसने यहोवा के सम्मुख रोटी सजा कर रखी; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। यह भी देखें: निर्गमन 40:4निर्गमन 25:30मत्ती 12:4और उसने मिलापवाले तम्बू में मेज के सामने निवास की दक्षिण ओर दीवट को रखा, यह भी देखें: योहन 1:5निर्गमन 37:17-24निर्गमन 26:35और उसने दीपकों को यहोवा के सम्मुख जला दिया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। यह भी देखें: निर्गमन 40:4निर्गमन 25:37प्रकाशितवाक्य 4:5और उसने मिलापवाले तम्बू में बीच के पर्दे के सामने सोने की वेदी को रखा, यह भी देखें: निर्गमन 40:5योहन 11:42इब्रानियों 10:1और उसने उस पर सुगन्धित धूप जलाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। यह भी देखें: निर्गमन 30:7और उसने निवास के द्वार पर पर्दे को लगाया। यह भी देखें: निर्गमन 40:5इफिसियों 2:18योहन 10:9और मिलापवाले तम्बू के निवास के द्वार पर होमवेदी को रखकर उस पर होमबलि और अन्नबलि को चढ़ाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। यह भी देखें: निर्गमन 40:6निर्गमन 29:38-46इब्रानियों 13:10और उसने मिलापवाले तम्बू और वेदी के बीच हौदी को रखकर उसमें धोने के लिये जल डाला, यह भी देखें: निर्गमन 40:7यहेजकेल 36:25निर्गमन 30:18-21और मूसा और हारून और उसके पुत्रों ने उसमें अपने-अपने हाथ पाँव धोए; यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 51:6-71 योहन 1:7स्तोत्र ग्रन्थ 26:6और जब जब वे मिलापवाले तम्बू में या वेदी के पास जाते थे तब-तब वे हाथ पाँव धोते थे; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 73:19निर्गमन 30:19-20निर्गमन 40:19और उसने निवास के चारों ओर और वेदी के आस-पास आँगन की कनात को खड़ा करवाया, और आँगन के द्वार के पर्दे को लटका दिया। इस प्रकार मूसा ने सब काम को पूरा किया। यह भी देखें: निर्गमन 40:8निर्गमन 27:9-161 राजाओं 6:9तब बादल मिलापवाले तम्बू पर छा गया, और यहोवा का तेज निवास-स्थान में भर गया। यह भी देखें: प्रकाशितवाक्य 15:8गिनती 9:15-232 इतिहास 7:2और बादल मिलापवाले तम्बू पर ठहर गया, और यहोवा का तेज निवास-स्थान में भर गया, इस कारण मूसा उसमें प्रवेश न कर सका। यह भी देखें: 1 राजाओं 8:11लैव्यव्यवस्था 16:22 इतिहास 7:2इस्राएलियों की सारी यात्रा में ऐसा होता था, कि जब जब वह बादल निवास के ऊपर से उठ जाता तब-तब वे कूच करते थे। यह भी देखें: नहेम्याह 9:19गिनती 9:17निर्गमन 13:21-22और यदि वह न उठता, तो जिस दिन तक वह न उठता था उस दिन तक वे कूच नहीं करते थे। यह भी देखें: गिनती 9:19-22स्तोत्र ग्रन्थ 31:15इस्राएल के घराने की सारी यात्रा में दिन को तो यहोवा का बादल निवास पर, और रात को उसी बादल में आग उन सभी को दिखाई दिया करती थी। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 78:14निर्गमन 13:21गिनती 9:15
यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।
मनन
इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।
टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)9 टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।
ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता
निर्गमन 40:2
Ver. 2. Month of the second year, v. 15. The first day of every month was kept with some degree of solemnity, though it was not a day of rest. Num. xxxiii. 11.
1 K. xx. 5. &c. C.
↑ 2निर्गमन 40:13
Ver. 13. Priesthood. Heb. "And thou shalt put upon Aaron the holy garments, and anoint him, and sanctify him, that he may serve me in the priest's office: (14) and thou shalt bring his sons, and put on them their tunics; (15) and thou shalt anoint them, as thou didst anoint their father, that they may perform the office of priests to me for ever, in their generations." As the priesthood was hereditary in Aaron's family, this first unction might suffice for all. Yet, the new high priests were always anointed till the days of our Saviour. C. xxix. 7.
↑ 13निर्गमन 40:17
Ver. 17. Cover of purple, goat skins, &c.
↑ 17निर्गमन 40:18
Ver. 18. Testimony, or tables of the law. The pagans enclosed various symbolical figures, cakes,
&c. in their mystic arks. Clem. Alex. But how different were they from the sacred records of religion! C.
↑ 18निर्गमन 40:24
Ver. 24. Roof, covering both the holy of holies and the sanctuary. M.
↑ 24निर्गमन 40:28
Ver. 28. Laver. This is a repetition of v. 7, (C.) shewing that the command was fulfilled. H.
↑ 28निर्गमन 40:32
Ver. 32. Glory. The cloud which had rested over the tent, appointed for prayer, came now to the grand tabernacle, in the midst of the camp. C. --- By its superior lustre, it signified that the glory of God was there. S. Aug. q. 173.
↑ 32निर्गमन 40:33
Ver. 33. Moses, out of respect, abstained from entering that day. C. --- The cloud of legal observances, though designed to prefigure Christ and the gospel, seems however to hinder the Jews from recognizing them. S. Aug. T.
↑ 33निर्गमन 40:36
Ver. 36. A fire. The same cloud overshadowed the camp by day, and enlightened it by night.
Chal. C. xiii. 22.
↑ 36लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस