AI-generated illustration: a rocky stream flowing among wildflowers in a valley at sunset.
AI द्वारा निर्मित

यशायाह

38
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
उन दिनों में हिजकिय्याह ऐसा रोगी हुआ कि वह मरने पर था। और आमोस के पुत्र यशायाह नबी ने उसके पास जाकर कहा, “यहोवा यह कहता है, अपने घराने के विषय जो आज्ञा देनी हो वह दे, क्योंकि तू न बचेगा मर ही जाएगा।” यह भी देखें: यशायाह 38:1-82 इतिहास 32:242 राजाओं 20:1-11तब हिजकिय्याह ने दीवार की ओर मुँह फेरकर यहोवा से प्रार्थना करके कहा; यह भी देखें: मत्ती 6:6स्तोत्र ग्रन्थ 50:151 राजाओं 8:30“हे यहोवा, मैं विनती करता हूँ, स्मरण कर कि मैं सच्चाई और खरे मन से अपने को तेरे सम्मुख जानकर चलता आया हूँ और जो तेरी दृष्टि में उचित था वही करता आया हूँ।” और हिजकिय्याह बिलख-बिलख कर रोने लगा। यह भी देखें: इब्रानियों 5:7इब्रानियों 6:10स्तोत्र ग्रन्थ 18:20-27तब यहोवा का यह वचन यशायाह के पास पहुँचा, “जाकर हिजकिय्याह से कह कि तेरे मूलपुरुष दाऊद का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, ‘मैंने तेरी प्रार्थना सुनी और तेरे आँसू देखे हैं; सुन, मैं तेरी आयु पन्द्रह वर्ष और बढ़ा दूँगा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 34:5-61 योहन 5:14-15प्रकाशितवाक्य 7:17अश्शूर के राजा के हाथ से मैं तेरी और इस नगर की रक्षा करके बचाऊँगा।’” यह भी देखें: यशायाह 37:35यशायाह 12:6यशायाह 31:4-5यहोवा अपने इस कहे हुए वचन को पूरा करेगा, यह भी देखें: न्यायियों 6:37-39यशायाह 37:302 राजाओं 20:8-21और यहोवा की ओर से इस बात का तेरे लिये यह चिन्ह होगा कि धूप की छाया जो आहाज की धूपघड़ी में ढल गई है, मैं दस अंश पीछे की ओर लौटा दूँगा। अतः वह छाया जो दस अंश ढल चुकी थी लौट गई। यह भी देखें: 2 राजाओं 20:9-11यहोशू 10:12-14मत्ती 16:1यहूदा के राजा हिजकिय्याह का लेख जो उसने लिखा जब वह रोगी होकर चंगा हो गया था, वह यह है: यह भी देखें: न्यायियों 5:1-31स्तोत्र ग्रन्थ 30:11-12अय्यूब 5:18मैंने कहा, अपनी आयु के बीच ही मैं अधोलोक के फाटकों में प्रवेश करूँगा; क्योंकि मेरी शेष आयु हर ली गई है। (मत्ती 16:18) यह भी देखें: 2 कुरिन्थियों 1:9स्तोत्र ग्रन्थ 102:24स्तोत्र ग्रन्थ 107:18मैंने कहा, मैं यहोवा को जीवितों की भूमि में फिर न देखने पाऊँगा; इस लोक के निवासियों को मैं फिर न देखूँगा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 27:13स्तोत्र ग्रन्थ 116:8-9स्तोत्र ग्रन्थ 6:4-5मेरा घर चरवाहे के तम्बू के समान उठा लिया गया है; मैंने जुलाहे के समान अपने जीवन को लपेट दिया है; वह मुझे ताँत से काट लेगा; एक ही दिन में तू मेरा अन्त कर डालेगा। यह भी देखें: इब्रानियों 1:12स्तोत्र ग्रन्थ 73:142 कुरिन्थियों 5:1मैं भोर तक अपने मन को शान्त करता रहा; वह सिंह के समान मेरी सब हड्डियों को तोड़ता है; एक ही दिन में तू मेरा अन्त कर डालता है। यह भी देखें: दानिय्येल 6:24स्तोत्र ग्रन्थ 51:81 राजाओं 13:24-26मैं सूपाबेनी या सारस के समान च्यूं-च्यूं करता, मैं पिण्डुक के समान विलाप करता हूँ। मेरी आँखें ऊपर देखते-देखते पत्थरा गई हैं। हे यहोवा, मुझ पर अंधेर हो रहा है; तू मेरा सहारा हो! यह भी देखें: यशायाह 59:11स्तोत्र ग्रन्थ 69:3अय्यूब 30:29मैं क्या कहूँ? उसी ने मुझसे प्रतिज्ञा की और पूरा भी किया है। मैं जीवन भर कड़वाहट के साथ धीरे धीरे चलता रहूँगा। यह भी देखें: अय्यूब 7:111 राजाओं 21:27अय्यूब 10:1हे प्रभु, इन्हीं बातों से लोग जीवित हैं, और इन सभी से मेरी आत्मा को जीवन मिलता है। तू मुझे चंगा कर और मुझे जीवित रख! यह भी देखें: 1 कुरिन्थियों 11:32इब्रानियों 12:10-11स्तोत्र ग्रन्थ 119:25देख, शान्ति ही के लिये मुझे बड़ी कड़वाहट मिली; परन्तु तूने स्नेह करके मुझे विनाश के गड्ढे से निकाला है, क्योंकि मेरे सब पापों को तूने अपनी पीठ के पीछे फेंक दिया है। यह भी देखें: यशायाह 43:25योना 2:6मीका 7:18-19क्योंकि अधोलोक तेरा धन्यवाद नहीं कर सकता, न मृत्यु तेरी स्तुति कर सकती है; जो कब्र में पड़ें वे तेरी सच्चाई की आशा नहीं रख सकते यह भी देखें: सभोपदेशक 9:10स्तोत्र ग्रन्थ 30:9स्तोत्र ग्रन्थ 6:5जीवित, हाँ जीवित ही तेरा धन्यवाद करता है, जैसा मैं आज कर रहा हूँ; पिता तेरी सच्चाई का समाचार पुत्रों को देता है। यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 6:7स्तोत्र ग्रन्थ 119:175स्तोत्र ग्रन्थ 78:3-6यहोवा मेरा उद्धार करेगा, इसलिए हम जीवन भर यहोवा के भवन में तारवाले बाजों पर अपने रचे हुए गीत गाते रहेंगे। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 116:2स्तोत्र ग्रन्थ 145:2स्तोत्र ग्रन्थ 150:4यशायाह ने कहा था, “अंजीरों की एक टिकिया बनाकर हिजकिय्याह के फोड़े पर बाँधी जाए, तब वह बचेगा।” यह भी देखें: 2 राजाओं 20:7-8योहन 9:6मारकुस 7:33हिजकिय्याह ने पूछा था, “इसका क्या चिन्ह है कि मैं यहोवा के भवन को फिर जाने पाऊँगा?” यह भी देखें: 2 राजाओं 20:8स्तोत्र ग्रन्थ 118:18-19योहन 5:14

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)6 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यशायाह 38:9

Ver. 9. Ezechias. Sanchez groundlessly thinks it was composed by Isaias. C. ---

Ezechias was afflicted lest he should give way to dangerous joy. W.

↑ 9

यशायाह 38:10

Ver. 10. Hell. Sheol, or Hades, the region of the dead. Ch. --- He was afraid to die without issue.

S. Jer. v. 12. --- Manasses was born three years later. C. --- The king would naturally have died.

S. Aug. de Gen. ad lit. vi. 17. W.

↑ 10

यशायाह 38:11

Ver. 11. Living. I shall not assist at the festivals of the Lord in the temple.

↑ 11

यशायाह 38:14

Ver. 14. For me. He represents his disease, as an inexorable creditor.

↑ 14

यशायाह 38:18

Ver. 18. Truth. He speaks only of the body.

↑ 18

यशायाह 38:22

Ver. 22. Lord. The answer is given, (4 K. xx. 9.) which seems to evince that this is only an extract. C. --- The prophet prescribed the medicine, and the king asked for a sign before he sung the canticle. W.

↑ 22

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस