AI-generated illustration: a stone city gate with battlements at sunset, a paved path leading through the arch toward a city.
AI द्वारा निर्मित
एज्रा · IRV-HI

एज्रा

3
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
जब सातवाँ महीना आया, और इस्राएली अपने-अपने नगर में बस गए, तो लोग यरूशलेम में एक मन होकर इकट्ठे हुए। यह भी देखें: प्रेरित-चरित 4:32लैव्यव्यवस्था 23:241 कुरिन्थियों 1:10तब योसादाक के पुत्र येशुअ ने अपने भाई याजकों समेत और शालतीएल के पुत्र जरुब्बाबेल ने अपने भाइयों समेत कमर बाँधकर इस्राएल के परमेश्वर की वेदी को बनाया कि उस पर होमबलि चढ़ाएँ, जैसे कि परमेश्वर के भक्त मूसा की व्यवस्था में लिखा है। (मत्ती 1:12, लूका 3:27) यह भी देखें: लूकस 3:27हाग्गै 1:11 इतिहास 3:17तब उन्होंने वेदी को उसके स्थान पर खड़ा किया क्योंकि उन्हें उस ओर के देशों के लोगों का भय रहा, और वे उस पर यहोवा के लिये होमबलि अर्थात् प्रतिदिन सवेरे और साँझ के होमबलि चढ़ाने लगे। यह भी देखें: गिनती 28:2-8एज्रा 4:42 इतिहास 4:1उन्होंने झोपड़ियों के पर्व को माना, जैसे कि लिखा है, और प्रतिदिन के होमबलि एक-एक दिन की गिनती और नियम के अनुसार चढ़ाए। यह भी देखें: निर्गमन 23:16गिनती 29:12-38नहेम्याह 8:14-17उसके बाद नित्य होमबलि और नये-नये चाँद और यहोवा के पवित्र किए हुए सब नियत पर्वों के बलि और अपनी-अपनी इच्छा से यहोवा के लिये सब स्वेच्छाबलि हर एक के लिये बलि चढ़ाए। यह भी देखें: गिनती 29:39गिनती 28:27व्यवस्थाविवरण 12:6सातवें महीने के पहले दिन से वे यहोवा को होमबलि चढ़ाने लगे। परन्तु यहोवा के मन्दिर की नींव तब तक न डाली गई थी। तब उन्होंने पत्थर गढ़नेवालों और कारीगरों को रुपया, और सीदोनी और सोरी लोगों को खाने-पीने की वस्तुएँ और तेल दिया, कि वे फारस के राजा कुस्रू के पत्र के अनुसार देवदार की लकड़ी लबानोन से याफा के पास के समुद्र में पहुँचाए। यह भी देखें: 1 राजाओं 5:6प्रेरित-चरित 12:20प्रेरित-चरित 9:36उनके परमेश्वर के भवन में, जो यरूशलेम में है, आने के दूसरे वर्ष के दूसरे महीने में, शालतीएल के पुत्र जरुब्बाबेल ने और योसादाक के पुत्र येशुअ ने और उनके अन्य भाइयों ने जो याजक और लेवीय थे, और जितने बँधुआई से यरूशलेम में आए थे उन्होंने भी काम को आरम्भ किया, और बीस वर्ष अथवा उससे अधिक अवस्था के लेवियों को यहोवा के भवन का काम चलाने के लिये नियुक्त किया। यह भी देखें: एज्रा 4:31 इतिहास 23:4गिनती 4:3तो येशुअ और उसके बेटे और भाई, और कदमीएल और उसके बेटे, जो यहूदा की सन्तान थे, और हेनादाद की सन्तान और उनके बेटे परमेश्वर के भवन में कारीगरों का काम चलाने को खड़े हुए। यह भी देखें: एज्रा 2:40एज्रा 3:8नहेम्याह 7:43जब राजमिस्त्रियों ने यहोवा के मन्दिर की नींव डाली, तब अपने वस्त्र पहने हुए, और तुरहियां लिये हुए याजक, और झाँझ लिये हुए आसाप के वंश के लेवीय इसलिए नियुक्त किए गए कि इस्राएलियों के राजा दाऊद की चलाई हुई रीति के अनुसार यहोवा की स्तुति करें। यह भी देखें: 1 इतिहास 25:1-71 इतिहास 15:271 इतिहास 16:37सो वे यह गा गाकर यहोवा की स्तुति और धन्यवाद करने लगे, “वह भला है, और उसकी करुणा इस्राएल पर सदैव बनी है।” और जब वे यहोवा की स्तुति करने लगे तब सब लोगों ने यह जानकर कि यहोवा के भवन की नींव अब पड़ रही है, ऊँचे शब्द से जयजयकार किया। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 106:11 इतिहास 16:34स्तोत्र ग्रन्थ 107:1परन्तु बहुत से याजक और लेवीय और पूर्वजों के घरानों के मुख्य पुरुष, अर्थात् वे बूढ़े जिन्होंने पहला भवन देखा था, जब इस भवन की नींव उनकी आँखों के सामने पड़ी तब फूट फूटकर रोने लगे, और बहुत से आनन्द के मारे ऊँचे शब्द से जयजयकार कर रहे थे। यह भी देखें: हाग्गै 2:3जकर्याह 4:10स्तोत्र ग्रन्थ 126:6इसलिए लोग, आनन्द के जयजयकार का शब्द, लोगों के रोने के शब्द से अलग पहचान न सके, क्योंकि लोग ऊँचे शब्द से जयजयकार कर रहे थे, और वह शब्द दूर तक सुनाई देता था। यह भी देखें: 1 शमूएल 4:5लूकस 19:37-40स्तोत्र ग्रन्थ 100:1-2

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)7 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

एज्रा 3:1

Ver. 1. Month. Tisri, famous for the feasts of trumpets, of expiation, and of tabernacles. D. ---

The Israelites might spend four months on their journey, and two in making preparations for the feast of tabernacles, (T.) and in erecting huts for themselves. C.

↑ 1

एज्रा 3:2

Ver. 2. Josue, or Jesus, (Jeshua) the son of Josedec: he was the high priest at that time; (Ch.) the first after the captivity. --- Salathiel, by whom he was brought up, though he was born of Phadaia.

1 Par. iii. 19. C. --- Prot. read Shealtiel.

↑ 2

एज्रा 3:3

Ver. 3. Fear. This must not prevent God's servants from offering sacrifice. W.

↑ 3

एज्रा 3:7

Ver. 7. Meat, in imitation of Solomon, 3 K. v. 11. --- Orders. Heb. "permission."

C. --- Prot.

"grant." H.

↑ 7

एज्रा 3:8

Ver. 8. Work. Heb. adds, "of the house." Josias had appointed the Levites overseers, 2 Par. xxiv.

12. C.

↑ 8

एज्रा 3:10

Ver. 10. Hands; compositions, (H.) or ordinances. W. --- The 135th Psalm was sung, (C.) or the 117th. Vatab.

↑ 10

एज्रा 3:12

Ver. 12. Temple. This second temple, though very large (2 Mac. xiv. 13.) and magnificent, (Agg.

ii. 10,) never equalled the glory of the first, in its outward appearance, being also destitute of the ark, and perhaps of the Urim, &c. But the presence of the Messias gave it a more exalted dignity.

C. --- Joy. These different emotions of grief and joy filled their breasts, (D.) thinking how they had brought on the judgments of God by their transgressions, and that he was now appeased, and would enable them to have some sort of a temple. T. --- As it was less beautiful than that of Solomon, Aggeus must be understood to speak of the Church of Christ. S. Aug. de C.

xviii. 45.

W.

↑ 12

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस