AI-generated illustration: a snow-dusted mountain peak glowing orange at first light under a deep blue sky.
AI द्वारा निर्मित
गिनती · IRV-HI

गिनती

4
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा, “लेवियों में से कहातियों की, उनके कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार, गिनती करो, यह भी देखें: गिनती 3:19गिनती 3:27अर्थात् तीस वर्ष से लेकर पचास वर्ष तक की आयु वालों में, जितने मिलापवाले तम्बू में काम-काज करने को भर्ती हैं। यह भी देखें: गिनती 4:23लूकस 3:23इफिसियों 6:10-18और मिलापवाले तम्बू में परमपवित्र वस्तुओं के विषय कहातियों का यह काम होगा, यह भी देखें: गिनती 4:19मारकुस 13:34गिनती 3:30-31अर्थात् जब जब छावनी का कूच हो तब-तब हारून और उसके पुत्र भीतर आकर, बीचवाले पर्दे को उतार कर उससे साक्षीपत्र के सन्दूक को ढाँप दें; यह भी देखें: मत्ती 27:51इब्रानियों 9:3गिनती 3:27-32तब वे उस पर सुइसों की खालों का आवरण डालें, और उसके ऊपर सम्पूर्ण नीले रंग का कपड़ा डालें, और सन्दूक में डंडों को लगाएँ। यह भी देखें: निर्गमन 25:13-15निर्गमन 35:19गिनती 4:7-8फिर भेंटवाली रोटी की मेज पर नीला कपड़ा बिछाकर उस पर परातों, धूपदानों, करछों, और उण्डेलने के कटोरों को रखें; और प्रतिदिन की रोटी भी उस पर हो; यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 24:5-8निर्गमन 37:10-16निर्गमन 25:23-30तब वे उन पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उसको सुइसों की खालों के आवरण से ढाँपें, और मेज के डंडों को लगा दें। यह भी देखें: गिनती 4:11-13गिनती 4:6-7गिनती 4:9फिर वे नीले रंग का कपड़ा लेकर दीपकों, गुलतराशों, और गुलदानों समेत उजियाला देनेवाले दीवट को, और उसके सब तेल के पात्रों को, जिनसे उसकी सेवा टहल होती है, ढाँपें; यह भी देखें: निर्गमन 25:31-39स्तोत्र ग्रन्थ 119:105प्रकाशितवाक्य 1:20तब वे सारे सामान समेत दीवट को सुइसों की खालों के आवरण के भीतर रखकर डंडे पर धर दें। यह भी देखें: गिनती 4:12गिनती 4:6फिर वे सोने की वेदी पर एक नीला कपड़ा बिछाकर उसको सुइसों की खालों के आवरण से ढाँपें, और उसके डंडों को लगा दें; यह भी देखें: निर्गमन 30:1-19निर्गमन 37:25-28निर्गमन 40:5तब वे सेवा टहल के सारे सामान को लेकर, जिससे पवित्रस्थान में सेवा टहल होती है, नीले कपड़े के भीतर रखकर सुइसों की खालों के आवरण से ढाँपें, और डंडे पर धर दें। यह भी देखें: 1 इतिहास 9:29गिनती 3:8गिनती 4:7फिर वे वेदी पर से सब राख उठाकर वेदी पर बैंगनी रंग का कपड़ा बिछाएँ; यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 6:12-13गिनती 4:6-9निर्गमन 39:41तब जिस सामान से वेदी पर की सेवा टहल होती है वह सब, अर्थात् उसके करछे, काँटे, फावड़ियाँ, और कटोरे आदि, वेदी का सारा सामान उस पर रखें; और उसके ऊपर सुइसों की खालों का आवरण बिछाकर वेदी में डंडों को लगाएँ। यह भी देखें: निर्गमन 38:1-72 इतिहास 4:19और जब हारून और उसके पुत्र छावनी के कूच के समय पवित्रस्थान और उसके सारे सामान को ढाँप चुकें, तब उसके बाद कहाती उसके उठाने के लिये आएँ, पर किसी पवित्र वस्तु को न छूएँ, कहीं ऐसा न हो कि मर जाएँ। कहातियों के उठाने के लिये मिलापवाले तम्बू की ये ही वस्तुएँ हैं। यह भी देखें: 2 शमूएल 6:6-7गिनती 7:9व्यवस्थाविवरण 31:9“जो वस्तुएँ हारून याजक के पुत्र एलीआजर को देख-रेख के लिये सौंपी जाएँ वे ये हैं, अर्थात् उजियाला देने के लिये तेल, और सुगन्धित धूप, और नित्य अन्नबलि, और अभिषेक का तेल, और सारे निवास, और उसमें की सब वस्तुएँ, और पवित्रस्थान और उसके सम्पूर्ण सामान।” यह भी देखें: निर्गमन 25:6लैव्यव्यवस्था 24:2निर्गमन 30:23-38फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा, “कहातियों के कुलों के गोत्रों को लेवियों में से नाश न होने देना; यह भी देखें: यिर्मयाह 38:23गिनती 18:5गिनती 16:32उसके साथ ऐसा करो, कि जब वे परमपवित्र वस्तुओं के समीप आएँ, तब न मरें परन्तु जीवित रहें; इस कारण हारून और उसके पुत्र भीतर आकर एक-एक के लिये उसकी सेवकाई और उसका भार ठहरा दें, यह भी देखें: गिनती 4:15और वे पवित्र वस्तुओं के देखने को क्षण भर के लिये भी भीतर आने न पाएँ, कहीं ऐसा न हो कि मर जाएँ।” यह भी देखें: 1 शमूएल 6:19निर्गमन 19:21गिनती 4:19फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “गेर्शोनियों की भी गिनती उनके पितरों के घरानों और कुलों के अनुसार कर; यह भी देखें: गिनती 3:18गिनती 3:21गिनती 3:24तीस वर्ष से लेकर पचास वर्ष तक की आयु वाले, जितने मिलापवाले तम्बू में सेवा करने को भर्ती हों उन सभी को गिन ले। यह भी देखें: गिनती 4:31 इतिहास 23:271 कुरिन्थियों 9:7सेवा करने और भार उठाने में गेर्शोनियों के कुलवालों की यह सेवकाई हो; यह भी देखें: गिनती 4:19गिनती 4:27गिनती 4:49अर्थात् वे निवास के पटों, और मिलापवाले तम्बू और उसके आवरण, और इसके ऊपरवाले सुइसों की खालों के आवरण, और मिलापवाले तम्बू के द्वार के पर्दे, यह भी देखें: गिनती 3:25-26निर्गमन 26:14गिनती 7:5-7और निवास, और वेदी के चारों ओर के आँगन के पर्दों, और आँगन के द्वार के पर्दे, और उनकी डोरियों, और उनमें काम में आनेवाले सारे सामान, इन सभी को वे उठाया करें; और इन वस्तुओं से जितना काम होता है वह सब भी उनकी सेवकाई में आए। यह भी देखें: निर्गमन 35:18निर्गमन 27:9और गेर्शोनियों के वंश की सारी सेवकाई हारून और उसके पुत्रों के कहने से हुआ करे, अर्थात् जो कुछ उनको उठाना, और जो-जो सेवकाई उनको करनी हो, उनका सारा भार तुम ही उन्हें सौंपा करो। यह भी देखें: 1 कुरिन्थियों 11:2लूकस 1:70मिलापवाले तम्बू में गेर्शोनियों के कुलों की यही सेवकाई ठहरे; और उन पर हारून याजक का पुत्र ईतामार अधिकार रखे। यह भी देखें: गिनती 4:331 कुरिन्थियों 12:5-6“फिर मरारियों को भी तू उनके कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार गिन लें; यह भी देखें: गिनती 3:33-35तीस वर्ष से लेकर पचास वर्ष तक की आयु वाले, जितने मिलापवाले तम्बू की सेवा करने को भर्ती हों, उन सभी को गिन ले। यह भी देखें: गिनती 4:3गिनती 4:232 तीमुथियुस 4:7-8और मिलापवाले तम्बू में की जिन वस्तुओं के उठाने की सेवकाई उनको मिले वे ये हों, अर्थात् निवास के तख्ते, बेंड़े, खम्भे, और कुर्सियाँ, यह भी देखें: गिनती 3:36-37निर्गमन 26:15गिनती 7:8-9और चारों ओर आँगन के खम्भे, और इनकी कुर्सियाँ, खूँटे, डोरियाँ, और भाँति-भाँति के काम का सारा सामान ढोने के लिये उनको सौंपा जाए उसमें से एक-एक वस्तु का नाम लेकर तुम गिन लो। यह भी देखें: निर्गमन 38:21गिनती 3:8गिनती 7:1मरारियों के कुलों की सारी सेवकाई जो उन्हें मिलापवाले तम्बू के विषय करनी होगी वह यही है; वह हारून याजक के पुत्र ईतामार के अधिकार में रहे।” यह भी देखें: गिनती 4:28यहोशू 3:6यशायाह 3:6तब मूसा और हारून और मण्डली के प्रधानों ने कहातियों के वंश को, उनके कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार, तीस वर्ष से लेकर पचास वर्ष की आयु के, जितने मिलापवाले तम्बू की सेवकाई करने को भर्ती हुए थे, उन सभी को गिन लिया; यह भी देखें: गिनती 4:231 इतिहास 23:24गिनती 8:24-26और जो अपने-अपने कुल के अनुसार गिने गए, वे दो हजार साढ़े सात सौ थे। कहातियों के कुलों में से जितने मिलापवाले तम्बू में सेवा करनेवाले गिने गए, वे इतने ही थे; जो आज्ञा यहोवा ने मूसा के द्वारा दी थी उसी के अनुसार मूसा और हारून ने इनको गिन लिया। गेर्शोनियों में से जो अपने कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार गिने गए, अर्थात् तीस वर्ष से लेकर पचास वर्ष तक की आयु के, जो मिलापवाले तम्बू की सेवकाई करने को दल में भर्ती हुए थे, उनकी गिनती उनके कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार दो हजार छः सौ तीस थी। यह भी देखें: गिनती 3:32गेर्शोनियों के कुलों में से जितने मिलापवाले तम्बू में सेवा करनेवाले गिने गए, वे इतने ही थे; यहोवा की आज्ञा के अनुसार मूसा और हारून ने इनको गिन लिया। फिर मरारियों के कुलों में से जो अपने कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार गिने गए, अर्थात् तीस वर्ष से लेकर पचास वर्ष तक की आयु के, जो मिलापवाले तम्बू की सेवकाई करने को भर्ती हुए थे, उनकी गिनती उनके कुलों के अनुसार तीन हजार दो सौ थी। यह भी देखें: 1 कुरिन्थियों 10:131 कुरिन्थियों 12:8-12व्यवस्थाविवरण 33:25मरारियों के कुलों में से जिनको मूसा और हारून ने, यहोवा की उस आज्ञा के अनुसार जो मूसा के द्वारा मिली थी, गिन लिया वे इतने ही थे। यह भी देखें: गिनती 4:29लेवियों में से जिनको मूसा और हारून और इस्राएली प्रधानों ने उनके कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार गिन लिया, अर्थात् तीस वर्ष से लेकर पचास वर्ष तक की आयु वाले, जितने मिलापवाले तम्बू की सेवकाई करने और बोझ उठाने का काम करने को हाजिर होनेवाले थे, यह भी देखें: 1 कुरिन्थियों 12:4-31रोमियों 12:6-8गिनती 4:3उन सभी की गिनती आठ हजार पाँच सौ अस्सी थी। यह भी देखें: गिनती 3:39मत्ती 22:15मत्ती 20:16ये अपनी-अपनी सेवा और बोझ ढोने के लिए यहोवा के कहने पर गए। जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उसी के अनुसार वे गिने गए। यह भी देखें: गिनती 1:54गिनती 4:21गिनती 4:15

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)4 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

गिनती 4:20

Ver. 20. Curiosity. Sept. "suddenly." Let them not rush in before all the vessels be properly covered. The priests folded them up with all haste, that they might see them as little as possible themselves. C.

↑ 20

गिनती 4:23

Ver. 23. Thirty. Sept. "25," as v. 3. C. --- They began to be taught how to act, at 25; but did not officiate till 30. D.

↑ 23

गिनती 4:26

Ver. 26. All things. Heb. "veils round the altar" of holocausts in the court. C.

↑ 26

गिनती 4:27

Ver. 27. Assigned. Heb. "you shall count over to them what they have to carry."

Sept. "you shall call (the Levites) by name, and all that shall be intrusted to them," v. 32. C. --- From the different offices of the priests and Levites in the old law, Innocent III. takes occasion to shew the distinction of the orders in the Christian Church. De S. Altar. 2. ad 7.

↑ 27

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस