AI-generated illustration: a rocky stream flowing among wildflowers in a valley at sunset.
AI द्वारा निर्मित

यशायाह

17
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
दमिश्क के विषय भारी भविष्यद्वाणी। देखो, दमिश्क नगर न रहेगा, वह खण्डहर ही खण्डहर हो जाएगा। यह भी देखें: आमोस 1:3-5यशायाह 25:2जकर्याह 9:1अरोएर के नगर निर्जन हो जाएँगे, वे पशुओं के झुण्डों की चराई बनेंगे; पशु उनमें बैठेंगे और उनका कोई भगानेवाला न होगा। यह भी देखें: यहेजकेल 25:5व्यवस्थाविवरण 2:36सपन्याह 2:6एप्रैम के गढ़वाले नगर, और दमिश्क का राज्य और बचे हुए अरामी, तीनों भविष्य में न रहेंगे; और जो दशा इस्राएलियों के वैभव की हुई वही उनकी होगी; सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है। यह भी देखें: होशे 9:11यशायाह 7:16यशायाह 8:4उस समय याकूब का वैभव घट जाएगा, और उसकी मोटी देह दुबली हो जाएगी। यह भी देखें: यशायाह 10:16व्यवस्थाविवरण 32:15-27यहेजकेल 34:20और ऐसा होगा जैसा लवनेवाला अनाज काटकर बालों को अपनी अँकवार में समेटे या रपाईम नामक तराई में कोई सिला बीनता हो। यह भी देखें: मत्ती 13:30योएल 3:13यिर्मयाह 51:33तो भी जैसे जैतून वृक्ष के झाड़ते समय कुछ फल रह जाते हैं, अर्थात् फुनगी पर दो-तीन फल, और फलवन्त डालियों में कहीं-कहीं चार-पाँच फल रह जाते हैं, वैसे ही उनमें सिला बिनाई होगी, इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है। यह भी देखें: यशायाह 24:13व्यवस्थाविवरण 4:27रोमियों 9:27उस समय मनुष्य अपने कर्ता की ओर दृष्टि करेगा, और उसकी आँखें इस्राएल के पवित्र की ओर लगी रहेंगी; यह भी देखें: मीका 7:7होशे 6:1होशे 3:5वह अपनी बनाई हुई वेदियों की ओर दृष्टि न करेगा, और न अपनी बनाई हुई अशेरा नामक मूरतों या सूर्य की प्रतिमाओं की ओर देखेगा। (मीका 5:13,14) यह भी देखें: यशायाह 30:22यशायाह 27:9यशायाह 2:8उस समय उनके गढ़वाले नगर घने वन, और उनके निर्जन स्थान पहाड़ों की चोटियों के समान होंगे जो इस्राएलियों के डर के मारे छोड़ दिए गए थे, और वे उजाड़ पड़े रहेंगे। यह भी देखें: यशायाह 27:10आमोस 3:11-15यशायाह 6:11-13क्योंकि तू अपने उद्धारकर्ता परमेश्वर को भूल गया और अपनी दृढ़ चट्टान का स्मरण नहीं रखा; इस कारण चाहे तू मनभावने पौधे लगाए और विदेशी कलम जमाये, यह भी देखें: यशायाह 26:4स्तोत्र ग्रन्थ 106:21व्यवस्थाविवरण 32:18चाहे रोपने के दिन तू अपने चारों और बाड़ा बाँधे, और सवेरे ही को उनमें फूल खिलने लगें, तो भी सन्ताप और असाध्य दुःख के दिन उसका फल नाश हो जाएगा। यह भी देखें: अय्यूब 4:8होशे 8:7होशे 10:12-15हाय, हाय! देश-देश के बहुत से लोगों का कैसा नाद हो रहा है, वे समुद्र की लहरों के समान गरजते हैं। राज्य-राज्य के लोगों का कैसा गर्जन हो रहा है, वे प्रचण्ड धारा के समान नाद करते हैं! यह भी देखें: लूकस 21:25स्तोत्र ग्रन्थ 18:4यिर्मयाह 6:23राज्य-राज्य के लोग बाढ़ के बहुत से जल के समान नाद करते हैं, परन्तु वह उनको घुड़केगा, और वे दूर भाग जाएँगे, और ऐसे उड़ाए जाएँगे जैसे पहाड़ों पर की भूसी वायु से, और धूल बवण्डर से घुमाकर उड़ाई जाती है। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 9:5अय्यूब 21:18स्तोत्र ग्रन्थ 1:4साँझ को, देखो, घबराहट है! और भोर से पहले, वे लोप हो गये हैं! हमारे नाश करनेवालों का भाग और हमारे लूटनेवाले की यही दशा होगी। यह भी देखें: 2 राजाओं 19:35नीतिवचन 22:23यिर्मयाह 2:3

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)11 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यशायाह 17:1

Ver. 1. Damascus. When it was taken by Theglathphalassar, or rather by Sennacherib. C. x. 8.

It was again ruined by Nabuchodonosor. Jer. xlix. 24. But after the first taking, it never regained its power. Magni nominis umbra. C.

↑ 1

यशायाह 17:2

Ver. 2. Aroer. Chal. "abandoned, shall be folds for sheep." Sept. "left for ever a resting place for flocks and herds, and none shall pursue." The tribes on the east of the Jordan shall be led captive, as well as those on the west, Ephraim,

&c. H.

↑ 2

यशायाह 17:3

Ver. 3. Damascus. Their too great union proved their ruin. Sennacherib took Damascus, as Salmanasar had done Samaria.

↑ 3

यशायाह 17:4

Ver. 4. Lean. All the power of the kingdom shall fail, as in a mortal illness.

↑ 4

यशायाह 17:5

Ver. 5. Raphaim. Near Jerusalem. 3 K. xxiii. 13. Sept. "of stones." C. --- It will be equally difficult to find any men left in the kingdom of Israel. H.

↑ 5

यशायाह 17:7

Ver. 7. Israel. They obeyed the summons of Ezechias and of Josias, (2 Par. xxx.

1. and xxxiv. 6.) and every after followed the same worship as Juda. C.

↑ 7

यशायाह 17:9

Ver. 9. Left. By the Chanaanites, when the children of Israel came into their land. Ch. --- Their consternation was become proverbial. Jos. ii. 9. and v. 11.

↑ 9

यशायाह 17:10

Ver. 10. Good. Sept. "fruitless." Israel had abandoned the Lord; and could expect nothing but the fruits of death. C.

↑ 10

यशायाह 17:11

Ver. 11. Much. Thou hast laboured earnestly, but reaped no benefit. H.

↑ 11

यशायाह 17:12

Ver. 12. Multitude, &c. This and all that follows to the end of the chapter, relates to the Assyrian army under Sennacherib, (Ch.) or rather to that of Israel and its allies. C. --- After the Assyrians had afflicted Israel, they were also punished.

W.

↑ 12

यशायाह 17:14

Ver. 14. Not be. Phacee and Rasin were presently exterminated. --- Spoiled us.

The kingdom of Achaz. 4 K. xvii. 5.

↑ 14

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस