AI-generated illustration: the prophet Ezekiel stands on a hillside at dawn as the breath of God sweeps through the valley and the people of the dry bones rise up alive. Classical sacred-art style.
AI द्वारा निर्मित

यहेजकेल

19
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
“इस्राएल के प्रधानों के विषय तू यह विलापगीत सुना: यह भी देखें: यहेजकेल 26:17यहेजकेल 27:22 राजाओं 23:29-30तेरी माता एक कैसी सिंहनी थी! वह सिंहों के बीच बैठा करती और अपने बच्चों को जवान सिंहों के बीच पालती पोसती थी। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 58:6सपन्याह 3:1-4अय्यूब 4:11अपने बच्चों में से उसने एक को पाला और वह जवान सिंह हो गया, और अहेर पकड़ना सीख गया; उसने मनुष्यों को भी फाड़ खाया। यह भी देखें: यहेजकेल 19:6यहेजकेल 22:252 राजाओं 23:31-32जाति-जाति के लोगों ने उसकी चर्चा सुनी, और उसे अपने खोदे हुए गड्ढे में फँसाया; और उसके नकेल डालकर उसे मिस्र देश में ले गए। यह भी देखें: 2 राजाओं 23:33-342 इतिहास 36:42 इतिहास 36:6जब उसकी माँ ने देखा कि वह धीरज धरे रही तो भी उसकी आशा टूट गई, तब अपने एक और बच्चे को लेकर उसे जवान सिंह कर दिया। यह भी देखें: 2 राजाओं 23:34-37यहेजकेल 19:3तब वह जवान सिंह होकर सिंहों के बीच चलने फिरने लगा, और वह भी अहेर पकड़ना सीख गया; और मनुष्यों को भी फाड़ खाया। यह भी देखें: 2 इतिहास 36:92 राजाओं 24:9यिर्मयाह 22:13-17उसने उनके भवनों को बिगाड़ा, और उनके नगरों को उजाड़ा वरन् उसके गरजने के डर के मारे देश और जो कुछ उसमें था सब उजड़ गया। यह भी देखें: यहेजकेल 30:12आमोस 6:8मीका 1:2तब चारों ओर के जाति-जाति के लोग अपने-अपने प्रान्त से उसके विरुद्ध निकल आए, और उसके लिये जाल लगाया; और वह उनके खोदे हुए गड्ढे में फँस गया। यह भी देखें: यहेजकेल 19:4विलापगीत 4:20यहेजकेल 12:13तब वे उसके नकेल डालकर और कठघरे में बन्द करके बाबेल के राजा के पास ले गए, और गढ़ में बन्द किया, कि उसका बोल इस्राएल के पहाड़ी देश में फिर सुनाई न दे। यह भी देखें: 2 इतिहास 36:6यहेजकेल 6:2यिर्मयाह 22:18-19“तेरी माता जिससे तू उत्पन्न हुआ, वह तट पर लगी हुई दाखलता के समान थी, और गहरे जल के कारण फलों और शाखाओं से भरी हुई थी। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 80:8-11व्यवस्थाविवरण 8:7मत्ती 21:33-41प्रभुता करनेवालों के राजदण्डों के लिये उसमें मोटी-मोटी टहनियाँ थीं; और उसकी ऊँचाई इतनी हुई कि वह बादलों के बीच तक पहुँची; और अपनी बहुत सी डालियों समेत बहुत ही लम्बी दिखाई पड़ी। यह भी देखें: यहेजकेल 31:3स्तोत्र ग्रन्थ 80:15दानिय्येल 4:11तो भी वह जलजलाहट के साथ उखाड़कर भूमि पर गिराई गई, और उसके फल पुरवाई हवा के लगने से सूख गए; और उसकी मोटी टहनियाँ टूटकर सूख गई; और वे आग से भस्म हो गई। यह भी देखें: यहेजकेल 17:10होशे 13:15यशायाह 27:11अब वह जंगल में, वरन् निर्जल देश में लगाई गई है। यह भी देखें: होशे 2:3यहेजकेल 19:102 राजाओं 24:12-16उसकी शाखाओं की टहनियों में से आग निकली, जिससे उसके फल भस्म हो गए, और प्रभुता करने के योग्य राजदण्ड के लिये उसमें अब कोई मोटी टहनी न रही।” यही विलापगीत है, और यह विलापगीत बना रहेगा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 80:15-16यहेजकेल 19:112 राजाओं 24:20

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)10 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यहेजकेल 19:1

Ver. 1. Princes: sons of Josias, who were so wretched. The latter part of this beautiful canticle, or allegory, (v. 10.) regards Sedecias. C.

↑ 1

यहेजकेल 19:2

Ver. 2. Lioness; Jerusalem (Ch.) which made alliances with the lions, or nations. C.

↑ 2

यहेजकेल 19:3

Ver. 3. Whelps; Joachaz, or Sellum, (Ch.) who reigned only three months, like his brother Jechonias. H. --- The four last kings were all cruel. W.

↑ 3

यहेजकेल 19:4

Ver. 4. But. Heb. "he was taken in their pit," (Prot. H.) as also v. 8. Sept. "in his or their corruption." We do not read that Joachaz fought, (C.) though this passage insinuates as much.

Sanct. 4 K. xxiii. 30. &c.

↑ 4

यहेजकेल 19:5

Ver. 5. Lions: Joakim. Ch. --- He reigned eleven years; but was such a monster, that the prophet does not speak of him or bewail his fate. 4 K. xxiii. 34. Jer.

xxii. 19. His words are applicable to Jechonias alone; who was cruel and banished to Babylon. v. 8. C.

↑ 5

यहेजकेल 19:8

Ver. 8. Nations: rovers of Chaldea, Syria, &c. 4 K. xxiv. 2. W. --- Wounds. Heb.

"pit." He was besieged, (4 K. xxiv. 11. C.) and gave himself up. H.

↑ 8

यहेजकेल 19:10

Ver. 10. Blood. She has given birth to many kings. M. --- The original may be inaccurate, and perhaps should be, "a vine-tree or branch:" (C.) cormoc instead of bedammecha. Sept. read kerimmon, "like a rose-flower," planted,

&c. H. --- He speaks of Sedecias more obscurely. C. ---

The kingdom had flourished under David and Solomon. It afterwards lost its splendour under wicked kings, and all the tribes were removed. W.

↑ 10

यहेजकेल 19:11

Ver. 11. Rods. The king had many children, and confided in them, but they were slain.

↑ 11

यहेजकेल 19:13

Ver. 13. Dry; unfit for vine-trees. He speaks of the prison of Babylon. C. --- The country was naturally wet. H.

↑ 13

यहेजकेल 19:14

Ver. 14. Fire. Ismael, who slew Godolias, was of the royal family. Jer. xli. &c. C.

↑ 14

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस