AI-generated illustration: the prophet Ezekiel stands on a hillside at dawn as the breath of God sweeps through the valley and the people of the dry bones rise up alive. Classical sacred-art style.
AI द्वारा निर्मित

यहेजकेल

22
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा: “हे मनुष्य के सन्तान, क्या तू उस हत्यारे नगर का न्याय न करेगा? क्या तू उसका न्याय न करेगा? उसको उसके सब घिनौने काम बता दे, यह भी देखें: यहेजकेल 24:6यहेजकेल 24:9नहूम 3:1और कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: हे नगर तू अपने बीच में हत्या करता है जिससे तेरा समय आए, और अपनी ही हानि करने और अशुद्ध होने के लिये मूरतें बनाता है। यह भी देखें: यहेजकेल 22:27यिर्मयाह 2:1-32 पतरस 2:3जो हत्या तूने की है, उससे तू दोषी ठहरी, और जो मूरतें तूने बनाई है, उनके कारण तू अशुद्ध हो गई है; तूने अपने अन्त के दिन को समीप कर लिया, और अपने पिछले वर्षों तक पहुँच गई है। इस कारण मैंने तुझे जाति-जाति के लोगों की ओर से नामधराई का और सब देशों के ठट्ठे का कारण कर दिया है। यह भी देखें: 2 राजाओं 21:16यहेजकेल 22:2यहेजकेल 5:14-15हे बदनाम, हे हुल्लड़ से भरे हुए नगर, जो निकट और जो दूर है, वे सब तुझे उपहास में उड़ाएँगे। यह भी देखें: यिर्मयाह 15:2-3यशायाह 22:2“देख, इस्राएल के प्रधान लोग अपने-अपने बल के अनुसार तुझ में हत्या करनेवाले हुए हैं। यह भी देखें: यहेजकेल 22:27यशायाह 1:23दानिय्येल 9:8तुझ में माता-पिता तुच्छ जाने गए हैं; तेरे बीच परदेशी पर अंधेर किया गया; और अनाथ और विधवा तुझ में पीसी गई हैं। यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 27:16निर्गमन 22:21-22लैव्यव्यवस्था 20:9तूने मेरी पवित्र वस्तुओं को तुच्छ जाना, और मेरे विश्रामदिनों को अपवित्र किया है। यह भी देखें: यहेजकेल 23:38-39यहेजकेल 20:13यहेजकेल 22:26तुझ में लुच्चे लोग हत्या करने को तत्पर हुए, और तेरे लोगों ने पहाड़ों पर भोजन किया है; तेरे बीच महापाप किया गया है। यह भी देखें: होशे 4:14होशे 4:10लैव्यव्यवस्था 19:16तुझ में पिता की देह उघाड़ी गई; तुझ में ऋतुमती स्त्री से भी भोग किया गया है। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 18:19यहेजकेल 18:6लैव्यव्यवस्था 20:11किसी ने तुझ में पड़ोसी की स्त्री के साथ घिनौना काम किया; और किसी ने अपनी बहू को बिगाड़कर महापाप किया है, और किसी ने अपनी बहन अर्थात् अपने पिता की बेटी को भ्रष्ट किया है। यह भी देखें: 2 शमूएल 13:14लैव्यव्यवस्था 18:9लैव्यव्यवस्था 20:17तुझ में हत्या करने के लिये उन्होंने घूस ली है, तूने ब्याज और सूद लिया और अपने पड़ोसियों को पीस-पीसकर अन्याय से लाभ उठाया; और मुझ को तूने भुला दिया है, प्रभु यहोवा की यही वाणी है। यह भी देखें: यहेजकेल 23:35मीका 7:2-3व्यवस्थाविवरण 27:25“इसलिए देख, जो लाभ तूने अन्याय से उठाया और अपने बीच हत्या की है, उससे मैंने हाथ पर हाथ दे मारा है। यह भी देखें: यहेजकेल 21:17यशायाह 33:15यहेजकेल 22:27अतः जिन दिनों में तेरा न्याय करूँगा, क्या उनमें तेरा हृदय दृढ़ और तेरे हाथ स्थिर रह सकेंगे? मुझ यहोवा ने यह कहा है, और ऐसा ही करूँगा। यह भी देखें: यहेजकेल 21:7यहेजकेल 17:24यहेजकेल 24:14मैं तेरे लोगों को जाति-जाति में तितर-बितर करूँगा, और देश-देश में छितरा दूँगा, और तेरी अशुद्धता को तुझ में से नाश करूँगा। यह भी देखें: नहेम्याह 1:8यहेजकेल 22:22व्यवस्थाविवरण 4:27तू जाति-जाति के देखते हुए अपनी ही दृष्टि में अपवित्र ठहरेगी; तब तू जान लेगी कि मैं यहोवा हूँ।” यह भी देखें: यहेजकेल 6:7स्तोत्र ग्रन्थ 83:18यहेजकेल 7:24फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा: “हे मनुष्य के सन्तान, इस्राएल का घराना मेरी दृष्टि में धातु का मैल हो गया है; वे सब के सब भट्ठी के बीच के पीतल और राँगे और लोहे और शीशे के समान बन गए; वे चाँदी के मैल के समान हो गए हैं। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 119:119यशायाह 1:22यशायाह 48:10इस कारण प्रभु यहोवा उनसे यह कहता है: इसलिए कि तुम सब के सब धातु के मैल के समान बन गए हो, अतः देखो, मैं तुम को यरूशलेम के भीतर इकट्ठा करने पर हूँ। यह भी देखें: यहेजकेल 11:7मीका 4:12मत्ती 13:30जैसे लोग चाँदी, पीतल, लोहा, शीशा, और राँगा इसलिए भट्ठी के भीतर बटोरकर रखते हैं कि उन्हें आग फूँककर पिघलाएँ, वैसे ही मैं तुम को अपने कोप और जलजलाहट से इकट्ठा करके वहीं रखकर पिघला दूँगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 4:20यिर्मयाह 4:11-12यहेजकेल 21:31-32मैं तुम को वहाँ बटोरकर अपने रोष की आग से फूँकूँगा, और तुम उसके बीच पिघलाए जाओगे। यह भी देखें: नहूम 1:6स्तोत्र ग्रन्थ 68:2यशायाह 30:33जैसे चाँदी भट्ठी के बीच में पिघलाई जाती है, वैसे ही तुम उसके बीच में पिघलाए जाओगे; तब तुम जान लोगे कि जिसने हम पर अपनी जलजलाहट भड़काई है, वह यहोवा है।” यह भी देखें: यहेजकेल 20:33यहेजकेल 20:8होशे 5:10फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा: “हे मनुष्य के सन्तान, उस देश से कह, तू ऐसा देश है जो शुद्ध नहीं हुआ, और जलजलाहट के दिन में तुझ पर वर्षा नहीं हुई; यह भी देखें: यशायाह 9:13यिर्मयाह 2:302 इतिहास 28:22तेरे भविष्यद्वक्ताओं ने तुझ में राजद्रोह की गोष्ठी की, उन्होंने गरजनेवाले सिंह के समान अहेर पकड़ा और प्राणियों को खा डाला है; वे रखे हुए अनमोल धन को छीन लेते हैं, और तुझ में बहुत स्त्रियों को विधवा कर दिया है। यह भी देखें: होशे 6:9यहेजकेल 13:19यिर्मयाह 11:9उसके याजकों ने मेरी व्यवस्था का अर्थ खींच-खांचकर लगाया है, और मेरी पवित्र वस्तुओं को अपवित्र किया है; उन्होंने पवित्र-अपवित्र का कुछ भेद नहीं माना, और न औरों को शुद्ध-अशुद्ध का भेद सिखाया है, और वे मेरे विश्रामदिनों के विषय में निश्चिन्त रहते हैं, जिससे मैं उनके बीच अपवित्र ठहरता हूँ। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 10:10यहेजकेल 22:8यहेजकेल 44:23उसके प्रधान भेड़ियों के समान अहेर पकड़ते, और अन्याय से लाभ उठाने के लिये हत्या करते हैं और प्राण घात करने को तत्पर रहते हैं। (सप. 3:3) यह भी देखें: यहेजकेल 22:13यहेजकेल 22:6यशायाह 1:23उसके भविष्यद्वक्ता उनके लिये कच्ची पुताई करते हैं, उनका दर्शन पाना मिथ्या है; यहोवा के बिना कुछ कहे भी वे यह कहकर झूठी भावी बताते हैं कि ‘प्रभु यहोवा यह कहता है।’ यह भी देखें: यहेजकेल 13:6-7यहेजकेल 13:10-16यिर्मयाह 23:25-32देश के साधारण लोग भी अंधेर करते और पराया धन छीनते हैं, वे दीन दरिद्र को पीसते और न्याय की चिन्ता छोड़कर परदेशी पर अंधेर करते हैं। यह भी देखें: यहेजकेल 22:7निर्गमन 23:9स्तोत्र ग्रन्थ 94:6मैंने उनमें ऐसा मनुष्य ढूँढ़ना चाहा जो बाड़े को सुधारें और देश के निमित्त नाके में मेरे सामने ऐसा खड़ा हो कि मुझे उसको नाश न करना पड़े, परन्तु ऐसा कोई न मिला। यह भी देखें: यशायाह 59:16यिर्मयाह 5:1स्तोत्र ग्रन्थ 106:23इस कारण मैंने उन पर अपना रोष भड़काया और अपनी जलजलाहट की आग से उन्हें भस्म कर दिया है; मैंने उनकी चाल उन्हीं के सिर पर लौटा दी है, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।” (यहे. 11:21, यहे. 9:10) यह भी देखें: यहेजकेल 16:43यहेजकेल 7:8-9यहेजकेल 9:10

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)14 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यहेजकेल 22:2

Ver. 2. Blood. Why dost thou cease to admonish and rebuke the people? W. ---

Pronounce sentence on Jerusalem, (H.) for her cruelties. C.

↑ 2

यहेजकेल 22:6

Ver. 6. Hath. Sept. "was mixed with his relations," v. 10. &c. (H.) fighting against them. Theod.

↑ 6

यहेजकेल 22:8

Ver. 8. Sabbaths, by servile works, and by their sinful deportment.

↑ 8

यहेजकेल 22:9

Ver. 9. Slanderers, hateful to all. Lev. xix. 16. Prov. xi. 13. --- Mountains. C. xviii.

6.

↑ 9

यहेजकेल 22:10

Ver. 10. Father, his widow, their mother-in-law, or one of his wives.

↑ 10

यहेजकेल 22:12

Ver. 12. Increase. C. xviii. 18. C. --- Me. "The remembrance of God excludes all sins." S. Jer.

↑ 12

यहेजकेल 22:13

Ver. 13. Hands, through surprise and sorrow. C. --- God wishes the sinner's salvation. Gen. vi.

6. W.

↑ 13

यहेजकेल 22:15

Ver. 15. In thee. I will purify thee by violent medicines. C.

↑ 15

यहेजकेल 22:16

Ver. 16. Possess, "as an inheritance:" (Sept. H.) "I will defile:" (Aq.) "wound thee." Sym. Heb.

is very different: (C.) "thou hast inherited in thyself," (H.) being no longer willing to be subject.

↑ 16

यहेजकेल 22:18

Ver. 18. Dross. Heb. "a mixture." Sept. "God will purify the silver." Is. iv. 4.

↑ 18

यहेजकेल 22:24

Ver. 24. Rained upon, or watered with the instructions of the prophets. C. xx.

46.

↑ 24

यहेजकेल 22:25

Ver. 25. Conspiracy. The false prophets defend each other, (C.) while the priests connive at their proceedings, (H.) and set the example of wickedness.

↑ 25

यहेजकेल 22:28

Ver. 28. Without. Sept. "they shall fall, seeing," &c.

↑ 28

यहेजकेल 22:30

Ver. 30. None like Abraham, Moses, &c. C. --- The prayers of the just are very powerful; and God wishes them to exert themselves for sinners. S. Jer.om. W.

↑ 30

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस