
यहेजकेल · IRV-HI
यहेजकेल
6
बाइबल पाठकृत्रिम आवाज़ (AI)
फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा “हे मनुष्य के सन्तान अपना मुख इस्राएल के पहाड़ों की ओर करके उनके विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर, यह भी देखें: यहेजकेल 19:9यहेजकेल 37:22यहेजकेल 35:12और कह, हे इस्राएल के पहाड़ों, प्रभु यहोवा का वचन सुनो! प्रभु यहोवा पहाड़ों और पहाड़ियों से, और नालों और तराइयों से यह कहता है: देखो, मैं तुम पर तलवार चलवाऊँगा, और तुम्हारे पूजा के ऊँचे स्थानों को नाश करूँगा। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 26:30यशायाह 27:9यिर्मयाह 3:23तुम्हारी वेदियाँ उजड़ेंगी और तुम्हारी सूर्य की प्रतिमाएँ तोड़ी जाएँगी; और मैं तुम में से मारे हुओं को तुम्हारी मूरतों के आगे फेंक दूँगा। यह भी देखें: 2 इतिहास 14:5लैव्यव्यवस्था 26:30यिर्मयाह 8:1-2मैं इस्राएलियों के शवों को उनकी मूरतों के सामने रखूँगा, और उनकी हड्डियों को तुम्हारी वेदियों के आस-पास छितरा दूँगा यह भी देखें: 2 राजाओं 23:14यिर्मयाह 8:1-22 राजाओं 23:16तुम्हारे जितने बसाए हुए नगर हैं, वे सब ऐसे उजड़ जाएँगे, कि तुम्हारे पूजा के ऊँचे स्थान भी उजाड़ हो जाएँगे, तुम्हारी वेदियाँ उजड़ेंगी और ढाई जाएँगी, तुम्हारी मूरतें जाती रहेंगी और तुम्हारी सूर्य की प्रतिमाएँ काटी जाएँगी; और तुम्हारी सारी कारीगरी मिटाई जाएगी। यह भी देखें: जकर्याह 13:2मीका 1:7यहेजकेल 5:14तुम्हारे बीच मारे हुए गिरेंगे, और तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ। यह भी देखें: यहेजकेल 28:23निर्गमन 14:4यहेजकेल 24:27“तो भी मैं कितनों को बचा रखूँगा। इसलिए जब तुम देश-देश में तितर-बितर होंगे, तब अन्यजातियों के बीच तुम्हारे कुछ लोग तलवार से बच जाएँगे। यह भी देखें: यहेजकेल 14:22यशायाह 6:13यिर्मयाह 44:14वे बचे हुए लोग, उन जातियों के बीच, जिनमें वे बँधुए होकर जाएँगे, मुझे स्मरण करेंगे; और यह भी कि हमारा व्यभिचारी हृदय यहोवा से कैसे हट गया है और व्यभिचारिणी की सी हमारी आँखें मूरतों पर कैसी लगी हैं, जिससे यहोवा का मन टूटा है। इस रीति से उन बुराइयों के कारण, जो उन्होंने अपने सारे घिनौने काम करके की हैं, वे अपनी दृष्टि में घिनौने ठहरेंगे। यह भी देखें: यहेजकेल 20:43यशायाह 7:13स्तोत्र ग्रन्थ 78:40तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ, और उनकी सारी हानि करने को मैंने जो यह कहा है, उसे व्यर्थ नहीं कहा।” यह भी देखें: यिर्मयाह 5:12-14यहेजकेल 6:7यिर्मयाह 44:28प्रभु यहोवा यह कहता है: “अपना हाथ मारकर और अपना पाँव पटककर कह, इस्राएल के घराने के सारे घिनौने कामों पर हाय, हाय, क्योंकि वे तलवार, भूख, और मरी से नाश हो जाएँगे। यह भी देखें: यहेजकेल 5:12यिर्मयाह 30:7यहेजकेल 14:21जो दूर हो वह मरी से मरेगा, और जो निकट हो वह तलवार से मार डाला जाएगा; और जो बचकर नगर में रहते हुए घेरा जाए, वह भूख से मरेगा। इस भाँति मैं अपनी जलजलाहट उन पर पूरी रीति से उतारूँगा। यह भी देखें: यहेजकेल 5:13दानिय्येल 9:7विलापगीत 4:22जब हर एक ऊँची पहाड़ी और पहाड़ों की हर एक चोटी पर, और हर एक हरे पेड़ के नीचे, और हर एक घने बांज वृक्ष की छाया में, जहाँ-जहाँ वे अपनी सब मूरतों को सुखदायक सुगन्ध-द्रव्य चढ़ाते हैं, वहाँ उनके मारे हुए लोग अपनी वेदियों के आस-पास अपनी मूरतों के बीच में पड़े रहेंगे; तब तुम लोग जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ। यह भी देखें: यहेजकेल 20:28होशे 4:131 राजाओं 14:23मैं अपना हाथ उनके विरुद्ध बढ़ाकर उस देश को सारे घरों समेत जंगल से ले दिबला की ओर तक उजाड़ ही उजाड़ कर दूँगा। तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।” यह भी देखें: यशायाह 5:25यशायाह 9:12यहेजकेल 20:33-34
यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।
मनन
इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।
टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)7 टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।
ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता
यहेजकेल 6:2
Ver. 2. Mountains, where idols were chiefly adored. Here their votaries find death. W. --- Israel, including all God's people, as the sacred writers make no distinction (C.) after the destruction of Samaria.
↑ 2यहेजकेल 6:4
यह 19वीं सदी की टिप्पणी विवादात्मक भाषा का उपयोग करती है; इसे इस पैनल के शीर्ष पर दी गई टिप्पणी के प्रकाश में पढ़ें।
Ver. 4. Idols. Protestant marginal note, "sun-images," as v. 6. The sun was much worshipped.
C. viii. 16. H.
↑ 4यहेजकेल 6:5
Ver. 5. Bones. The Chaldees violated the tombs. Bar. ii. 24. Jer. viii. 1. C.
↑ 5यहेजकेल 6:8
Ver. 8. Some. Providence still preserves some faithful or penitent souls. W.
↑ 8यहेजकेल 6:9
Ver. 9. Broken. Adversity has made them repent.
↑ 9यहेजकेल 6:11
Ver. 11. Foot, through indignation or pity. C.
↑ 11यहेजकेल 6:14
Ver. 14. From, or, "more than," (H.) as Heb. may signify. Deblatha was in the land of Moab.
Num. xxxiii. 46. C.
↑ 14लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस