AI-generated illustration: a snow-dusted mountain peak glowing orange at first light under a deep blue sky.
AI द्वारा निर्मित

लैव्यव्यवस्था

26
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
“तुम अपने लिये मूरतें न बनाना, और न कोई खुदी हुई मूर्ति या स्तम्भ अपने लिये खड़ा करना, और न अपने देश में दण्डवत् करने के लिये नक्काशीदार पत्थर स्थापित करना; क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 19:4निर्गमन 23:24व्यवस्थाविवरण 27:15तुम मेरे विश्रामदिनों का पालन करना और मेरे पवित्रस्थान का भय मानना; मैं यहोवा हूँ। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 19:30“यदि तुम मेरी विधियों पर चलो और मेरी आज्ञाओं को मानकर उनका पालन करो, यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 28:1-14यशायाह 1:19व्यवस्थाविवरण 11:13-15तो मैं तुम्हारे लिये समय-समय पर मेंह बरसाऊँगा, तथा भूमि अपनी उपज उपजाएगी, और मैदान के वृक्ष अपने-अपने फल दिया करेंगे; यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 67:6जकर्याह 8:12यशायाह 30:23यहाँ तक कि तुम दाख तोड़ने के समय भी दाँवनी करते रहोगे, और बोने के समय भी भर पेट दाख तोड़ते रहोगे, और तुम मनमानी रोटी खाया करोगे, और अपने देश में निश्चिन्त बसे रहोगे। यह भी देखें: आमोस 9:13योएल 2:26लैव्यव्यवस्था 25:18-19और मैं तुम्हारे देश में सुख चैन दूँगा, और तुम सोओगे और तुम्हारा कोई डरानेवाला न होगा; और मैं उस देश में खतरनाक जन्तुओं को न रहने दूँगा, और तलवार तुम्हारे देश में न चलेगी। यह भी देखें: यशायाह 35:9सपन्याह 3:13स्तोत्र ग्रन्थ 147:14और तुम अपने शत्रुओं को मार भगा दोगे, और वे तुम्हारी तलवार से मारे जाएँगे। तुम में से पाँच मनुष्य सौ को और सौ मनुष्य दस हजार को खदेड़ेंगे; और तुम्हारे शत्रु तलवार से तुम्हारे आगे-आगे मारे जाएँगे; यह भी देखें: यहोशू 23:10व्यवस्थाविवरण 28:7व्यवस्थाविवरण 32:30और मैं तुम्हारी ओर कृपादृष्टि रखूँगा और तुम को फलवन्त करूँगा और बढ़ाऊँगा, और तुम्हारे संग अपनी वाचा को पूर्ण करूँगा। यह भी देखें: उत्पत्ति 17:6-7स्तोत्र ग्रन्थ 107:38नहेम्याह 9:23और तुम रखे हुए पुराने अनाज को खाओगे, और नये के रहते भी पुराने को निकालोगे। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 25:222 राजाओं 19:29लूकस 12:17और मैं तुम्हारे बीच अपना निवास-स्थान बनाए रखूँगा, और मेरा जी तुम से घृणा नहीं करेगा। यह भी देखें: निर्गमन 25:8प्रकाशितवाक्य 21:3स्तोत्र ग्रन्थ 132:13-14और मैं तुम्हारे मध्य चला फिरा करूँगा, और तुम्हारा परमेश्वर बना रहूँगा, और तुम मेरी प्रजा बने रहोगे। (2 कुरि. 6:16) यह भी देखें: 2 कुरिन्थियों 6:16यिर्मयाह 30:22यिर्मयाह 7:23मैं तो तुम्हारा वह परमेश्वर यहोवा हूँ, जो तुम को मिस्र देश से इसलिए निकाल ले आया कि तुम मिस्रियों के दास न बने रहो; और मैंने तुम्हारे जूए को तोड़ डाला है, और तुम को सीधा खड़ा करके चलाया है। यह भी देखें: यहेजकेल 34:27स्तोत्र ग्रन्थ 116:161 कुरिन्थियों 6:19-20“यदि तुम मेरी न सुनोगे, और इन सब आज्ञाओं को न मानोगे, यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 28:15-68लैव्यव्यवस्था 26:18विलापगीत 2:17और मेरी विधियों को निकम्मा जानोगे, और तुम्हारी आत्मा मेरे निर्णयों से घृणा करे, और तुम मेरी सब आज्ञाओं का पालन न करोगे, वरन् मेरी वाचा को तोड़ोगे, यह भी देखें: 2 राजाओं 17:15व्यवस्थाविवरण 31:16जकर्याह 7:11-13तो मैं तुम से यह करूँगा; अर्थात् मैं तुम को बेचैन करूँगा, और क्षयरोग और ज्वर से पीड़ित करूँगा, और इनके कारण तुम्हारी आँखें धुंधली हो जाएँगी, और तुम्हारा मन अति उदास होगा। और तुम्हारा बीज बोना व्यर्थ होगा, क्योंकि तुम्हारे शत्रु उसकी उपज खा लेंगे; यह भी देखें: अय्यूब 31:8यिर्मयाह 5:17मीका 6:15और मैं भी तुम्हारे विरुद्ध हो जाऊँगा, और तुम अपने शत्रुओं से हार जाओगे; और तुम्हारे बैरी तुम्हारे ऊपर अधिकार करेंगे, और जब कोई तुम को खदेड़ता भी न होगा तब भी तुम भागोगे। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 17:10स्तोत्र ग्रन्थ 53:5व्यवस्थाविवरण 28:25और यदि तुम इन बातों के उपरान्त भी मेरी न सुनो, तो मैं तुम्हारे पापों के कारण तुम्हें सातगुना ताड़ना और दूँगा, यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 26:21लैव्यव्यवस्था 26:28लैव्यव्यवस्था 26:24और मैं तुम्हारे बल का घमण्ड तोड़ डालूँगा, और तुम्हारे लिये आकाश को मानो लोहे का और भूमि को मानो पीतल की बना दूँगा; यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 28:231 राजाओं 17:1यशायाह 25:11और तुम्हारा बल अकारथ गँवाया जाएगा, क्योंकि तुम्हारी भूमि अपनी उपज न उपजाएगी, और मैदान के वृक्ष अपने फल न देंगे। यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 11:17स्तोत्र ग्रन्थ 127:1यशायाह 49:4“यदि तुम मेरे विरुद्ध चलते ही रहो, और मेरा कहना न मानो, तो मैं तुम्हारे पापों के अनुसार तुम्हारे ऊपर और सात गुणा संकट डालूँगा। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 26:18लैव्यव्यवस्था 26:27और मैं तुम्हारे बीच वन पशु भेजूँगा, जो तुम को निर्वंश करेंगे, और तुम्हारे घरेलू पशुओं को नाश कर डालेंगे, और तुम्हारी गिनती घटाएँगे, जिससे तुम्हारी सड़कें सूनी पड़ जाएँगी। यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 32:24यहेजकेल 14:15न्यायियों 5:6“फिर यदि तुम इन बातों पर भी मेरी ताड़ना से न सुधरो, और मेरे विरुद्ध चलते ही रहो, यह भी देखें: यिर्मयाह 5:3यिर्मयाह 2:30आमोस 4:6-12तो मैं भी तुम्हारे विरुद्ध चलूँगा, और तुम्हारे पापों के कारण मैं आप ही तुम को सात गुणा मारूँगा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 18:262 शमूएल 22:27यशायाह 63:10और मैं तुम पर एक ऐसी तलवार चलवाऊँगा, जो वाचा तोड़ने का पूरा-पूरा पलटा लेगी; और जब तुम अपने नगरों में जा जाकर इकट्ठे होंगे तब मैं तुम्हारे बीच मरी फैलाऊँगा, और तुम अपने शत्रुओं के वश में सौंप दिए जाओगे। यह भी देखें: गिनती 14:12यहेजकेल 5:17व्यवस्थाविवरण 28:21जब मैं तुम्हारे लिये अन्न के आधार को दूर कर डालूँगा, तब दस स्त्रियाँ तुम्हारी रोटी एक ही तंदूर में पकाकर तौल-तौलकर बाँट देंगी; और तुम खाकर भी तृप्त न होंगे। यह भी देखें: मीका 6:14स्तोत्र ग्रन्थ 105:16यशायाह 3:1“फिर यदि तुम इसके उपरान्त भी मेरी न सुनोगे, और मेरे विरुद्ध चलते ही रहोगे, यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 26:24लैव्यव्यवस्था 26:21तो मैं अपने न्याय में तुम्हारे विरुद्ध चलूँगा, और तुम्हारे पापों के कारण तुम को सातगुना ताड़ना और भी दूँगा। यह भी देखें: यहेजकेल 5:15यहेजकेल 5:13यिर्मयाह 21:5और तुम को अपने बेटों और बेटियों का माँस खाना पड़ेगा। यह भी देखें: मत्ती 24:19विलापगीत 4:10यहेजकेल 5:10और मैं तुम्हारे पूजा के ऊँचे स्थानों को ढा दूँगा, और तुम्हारे सूर्य की प्रतिमाएँ तोड़ डालूँगा, और तुम्हारी लोथों को तुम्हारी तोड़ी हुई मूरतों पर फेंक दूँगा; और मेरी आत्मा को तुम से घृणा हो जाएगी। यह भी देखें: 2 राजाओं 23:20यशायाह 27:9यहेजकेल 6:3-6और मैं तुम्हारे नगरों को उजाड़ दूँगा, और तुम्हारे पवित्रस्थानों को उजाड़ दूँगा, और तुम्हारा सुखदायक सुगन्ध ग्रहण न करूँगा। यह भी देखें: नहेम्याह 2:3स्तोत्र ग्रन्थ 74:3-8विलापगीत 2:7और मैं तुम्हारे देश को सूना कर दूँगा, और तुम्हारे शत्रु जो उसमें रहते हैं वे इन बातों के कारण चकित होंगे। यह भी देखें: यिर्मयाह 9:11यिर्मयाह 25:11यिर्मयाह 18:16और मैं तुम को जाति-जाति के बीच तितर-बितर करूँगा, और तुम्हारे पीछे-पीछे तलवार खींचे रहूँगा; और तुम्हारा देश सुना हो जाएगा, और तुम्हारे नगर उजाड़ हो जाएँगे। यह भी देखें: यहेजकेल 20:23जकर्याह 7:14व्यवस्थाविवरण 4:27“तब जितने दिन वह देश सूना पड़ा रहेगा और तुम अपने शत्रुओं के देश में रहोगे उतने दिन वह अपने विश्रामकालों को मानता रहेगा। तब ही वह देश विश्राम पाएगा, अर्थात् अपने विश्रामकालों को मानता रहेगा। यह भी देखें: 2 इतिहास 36:21लैव्यव्यवस्था 25:2-4लैव्यव्यवस्था 26:43जितने दिन वह सूना पड़ा रहेगा उतने दिन उसको विश्राम रहेगा, अर्थात् जो विश्राम उसको तुम्हारे वहाँ बसे रहने के समय तुम्हारे विश्रामकालों में न मिला होगा वह उसको तब मिलेगा। यह भी देखें: यशायाह 24:5-6रोमियों 8:22और तुम में से जो बचा रहेंगे और अपने शत्रुओं के देश में होंगे उनके हृदय में मैं कायरता उपजाऊँगा; और वे पत्ते के खड़कने से भी भाग जाएँगे, और वे ऐसे भागेंगे जैसे कोई तलवार से भागे, और किसी के बिना पीछा किए भी वे गिर पड़ेंगे। यह भी देखें: यहेजकेल 21:7यशायाह 30:17लैव्यव्यवस्था 26:17जब कोई पीछा करनेवाला न हो तब भी मानो तलवार के भय से वे एक दूसरे से ठोकर खाकर गिरते जाएँगे, और तुम को अपने शत्रुओं के सामने ठहरने की कुछ शक्ति न होगी। यह भी देखें: यहोशू 7:12-13न्यायियों 2:14न्यायियों 7:22तब तुम जाति-जाति के बीच पहुँचकर नाश हो जाओगे, और तुम्हारे शत्रुओं की भूमि तुम को खा जाएगी। यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 4:26-27यिर्मयाह 42:17-18यशायाह 27:13और तुम में से जो बचे रहेंगे वे अपने शत्रुओं के देशों में अपने अधर्म के कारण गल जाएँगे; और अपने पुरखाओं के अधर्म के कामों के कारण भी वे उन्हीं के समान गल जाएँगे। यह भी देखें: यहेजकेल 4:17यहेजकेल 24:23यहेजकेल 33:10“पर यदि वे अपने और अपने पितरों के अधर्म को मान लेंगे, अर्थात् उस विश्वासघात को जो उन्होंने मेरे विरुद्ध किया, और यह भी मान लेंगे, कि हम यहोवा के विरुद्ध चले थे, यह भी देखें: नीतिवचन 28:13नहेम्याह 9:2-51 योहन 1:8-10इसी कारण वह हमारे विरुद्ध होकर हमें शत्रुओं के देश में ले आया है। यदि उस समय उनका खतनारहित हृदय दब जाएगा और वे उस समय अपने अधर्म के दण्ड को अंगीकार करेंगे; (प्रेरि. 7:51) यह भी देखें: 2 इतिहास 12:6-7यहेजकेल 44:7प्रेरित-चरित 7:51तब जो वाचा मैंने याकूब के संग बाँधी थी उसको मैं स्मरण करूँगा, और जो वाचा मैंने इसहाक से और जो वाचा मैंने अब्राहम से बाँधी थी उनको भी स्मरण करूँगा, और इस देश को भी मैं स्मरण करूँगा। यह भी देखें: निर्गमन 2:24यहेजकेल 16:60निर्गमन 6:5पर वह देश उनसे रहित होकर सूना पड़ा रहेगा, और उनके बिना सूना रहकर भी अपने विश्रामकालों को मानता रहेगा; और वे लोग अपने अधर्म के दण्ड को अंगीकार करेंगे, इसी कारण से कि उन्होंने मेरी आज्ञाओं का उल्लंघन किया था, और उनकी आत्माओं को मेरी विधियों से घृणा थी। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 26:15रोमियों 8:7लैव्यव्यवस्था 26:34-35इतने पर भी जब वे अपने शत्रुओं के देश में होंगे, तब मैं उनको इस प्रकार नहीं छोड़ूँगा, और न उनसे ऐसी घृणा करूँगा कि उनका सर्वनाश कर डालूँ और अपनी उस वाचा को तोड़ दूँ जो मैंने उनसे बाँधी है; क्योंकि मैं उनका परमेश्वर यहोवा हूँ; यह भी देखें: रोमियों 11:2नहेम्याह 9:312 राजाओं 13:23परन्तु मैं उनकी भलाई के लिये उनके पितरों से बाँधी हुई वाचा को स्मरण करूँगा, जिन्हें मैं अन्यजातियों की आँखों के सामने मिस्र देश से निकालकर लाया कि मैं उनका परमेश्वर ठहरूँ; मैं यहोवा हूँ।” यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 25:38यहेजकेल 20:22स्तोत्र ग्रन्थ 98:2-3जो-जो विधियाँ और नियम और व्यवस्था यहोवा ने अपनी ओर से इस्राएलियों के लिये सीनै पर्वत पर मूसा के द्वारा ठहराई थीं वे ये ही हैं। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 27:34व्यवस्थाविवरण 12:1व्यवस्थाविवरण 6:1

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)26 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

लैव्यव्यवस्था 26:1

यह 19वीं सदी की टिप्पणी विवादात्मक भाषा का उपयोग करती है; इसे इस पैनल के शीर्ष पर दी गई टिप्पणी के प्रकाश में पढ़ें।

Ver. 1. To adore it. This explains the prohibition of making graven things, &c.

The Protestants translate as usual, "Ye shall make you no idols, nor graven image, neither rear ye up a standing image, neither shall ye set up any image of stone in your land to bow down unto it." They seem terribly afraid of images, as if they were all idols. See Ex. xx. 4. H. --- Pillars. Heb. mattseba,

"statue, or monument." Such were erected by Jacob, Josue, and even by Moses himself, without any offence or danger of idolatry. Gen. xxviii. 18. Jos.

iv. 4. Ex. xxiv. 4. Apuleius (Flor.) makes mention, among other species of superstition, "of a stone anointed, and of an altar crowned with flowers." ---

The stone, which is here condemned, is one set up "for adoration." Onkelos.

--- Heb.

"a stone of sight," placed on some eminence, or on the high roads. Strabo, (xvii.) speaking of those which he had seen in Egypt along the roads, says,

"they are lofty, polished, and almost like a sphere, some 12 feet in diameter.

There are sometimes three, of different dimensions, one upon another. Some were to be seen upon Mount Libanus. They were objects of adoration." The Greeks raised heaps of stones on the high roads, in honour of Mercury. Prov.

xxvi. 7. C. --- We are not forbidden to place land-marks, &c.: but we must not adore them. D.

↑ 1

लैव्यव्यवस्था 26:2

Ver. 2. Reverence. The Rabbins inform us, with what respect their ancestors appeared in the temple. They left their sticks and shoes behind them, and washed their feet; entering solely to perform some act of religion, and not to go a shorter road to another street. When they had ended their devotions, they retired slowly without turning their back to the sanctuary. Outram, Sacrif.

lib. 3. n. 7.

↑ 2

लैव्यव्यवस्था 26:3

Ver. 3. Due seasons. Before harvest, in spring; and after that in autumn, when they sow their wheat and barley in Palestine. C.

↑ 3

लैव्यव्यवस्था 26:5

Ver. 5. Time. So great shall be the abundance, that you will scarcely have time to get all the work done before you will be called off to something else. H. ---

These promises would be so much the more agreeable to them, as in Egypt they had been forced to keep in their houses two or three months together, on account of the overflowing of the Nile. In that country, as well as in Greece and Palestine, people sow both wheat and barley about October; while in other countries the latter is sown in spring. The harvest is ready in about six months, and that of wheat in seven.

Plin. xiii. 19. Hesiod, ep. 2. C.

↑ 5

लैव्यव्यवस्था 26:8

Ver. 8. Five. Thus Gedeon's 300 men put to flight the great army of the Madianites; (Jud. vii.

22,) and the Machabees destroyed vast numbers with a small force.

↑ 8

लैव्यव्यवस्था 26:10

Ver. 10. Old; Being unable to consume all. M. --- Heb. "ye shall eat old store, and bring forth the old because of the new." Sept. "you shall eat the old of old, and you shall bring out the old from the face of the new." Like a householder, who bringeth forth out of his treasury new things and old. Matt. xiii. 52. H.

↑ 10

लैव्यव्यवस्था 26:13

Ver. 13. Upright; and be no longer bowed down with a heavy yoke, like oxen. "I have broken the locks of your prison, and have set you at liberty." Arab. C. --- A Greek proverb says, "Never was a slave's head right, but always crooked, like his neck." M.

↑ 13

लैव्यव्यवस्था 26:16

Ver. 16. Heat. Heb. kaddachath, is rendered "scab and jaundice," by the Sept.: and by others "a dangerous wind," like that which causes so many diseases in Egypt. The precise meaning of some terms in this verse is not well known.

↑ 16

लैव्यव्यवस्था 26:18

Ver. 18. More, ( septuplum. ) "Very often, or very much;" in which sense it is used in this chapter.

C.

↑ 18

लैव्यव्यवस्था 26:19

Ver. 19. As brass ( æneam). "Brazen," without moisture, and barren. Onkelos.

↑ 19

लैव्यव्यवस्था 26:22

Ver. 22. Desolate, none being left to frequent them; or the few who remain, shall keep within doors, lest the wild beasts should meet and devour them.

Isai. xxxiii. 8.

↑ 22

लैव्यव्यवस्था 26:26

Ver. 26. Bread; or that which supports you. You shall be deprived of the necessaries of life. ---

One oven shall be used by 10 families, so little bread shall be baked, and even that little shall be delivered out by weight. I will also deprive it of its nutritive qualities, so that it shall not satisfy your craving appetite. C. See Ps. civ. 16.

Isai. iii. 1.

↑ 26

लैव्यव्यवस्था 26:28

Ver. 28. Fury. You will gain nothing by opposing me, but your own destruction.

I will treat you, as you would deal with me. H.

↑ 28

लैव्यव्यवस्था 26:29

Ver. 29. Daughters. To such extremities were the Jews reduced, at the sieges of Samaria and Jerusalem. 4 K. vi. 28. Lament. iv. 10. Josep. Bel. vii. 8.

↑ 29

लैव्यव्यवस्था 26:30

Ver. 30. Places. The temple of Solomon was built on Mount Moria or Sion. The Persians sacrificed upon the mountains, and the Romans and Athenians built their most magnificent temples on the highest parts of their respective cities.

--- Idols. Heb. chammanim, denotes the chariots dedicated to the sun; (4 K.

xxiii. 11,) or the pyreia, or enclosures for the sacred fire, in honour of the god Homanus, (Strabo xv.) whose name is probably derived from this Hebrew word, (C.) as well as Hammon, a title of Jupiter. M. --- Ruins. Heb. "and cast your carcasses upon the carcasses of your gods of dirt, and my soul shall vomit you out." The Egyptians embalmed the carcasses of their sacred animals. God threatens that, if his people be so stupid as to adore them, they shall die, and be deprived of sepulture.

↑ 30

लैव्यव्यवस्था 26:31

Ver. 31. Odours. Even the sanctuary of the Lord shall be destroyed, as you will be unworthy to have it among you, or to offer sacrifices to me. H.

↑ 31

लैव्यव्यवस्था 26:34

Ver. 34. Desolation. It shall be uncultivated; and though you would not comply with my injunctions to let it rest one year out of seven, it shall now remain desolate for many years together. H. --- Theodoret (q. 37,) says for 70 years; the number of sabbatic years, from the reign of Saul till the captivity of Babylon, during the space of 490 years. This verse seems evidently to allude to those days of distress. C. 2 Par. xxxvi. 21. --- But we can hardly suppose that none of the sabbatic years should have been duly observed during the reigns of David, Solomon, &c. H.

--- Instead of enjoy, Heb. may be "shall expiate her sabbaths," or the neglect of them. The same term, tirtse, is used, (v. 41. 43,) and the Vulg. generally renders it agreeable, speaking of sacrifices. C. i. 4. xxii. 20. C.

↑ 34

लैव्यव्यवस्था 26:35

Ver. 35. Your sabbaths, holidays and years of rest, and of jubilee. The earth is represented as entering into the views of God, and rejoicing at his judgments.

H.

↑ 35

लैव्यव्यवस्था 26:36

Ver. 36. Fear. Sept. "timidity, or slavishness." Heb. morec, "softness and inactivity." C. ---

Their haughty temper shall be broken; and though they have dared to rebel against their God, the fall of a leaf shall now terrify them. H.

↑ 36

लैव्यव्यवस्था 26:37

Ver. 37. Brethren, in their flight; while each one is endeavouring to save himself. The Rabbins say they shall be punished for the sins of their brethren, if they have not endeavoured to prevent them.

↑ 37

लैव्यव्यवस्था 26:38

Ver. 38. Consume you. The Hebrew spies said that the land of Chanaan devoured its inhabitants.

Such shall be in reality the enemies' country in your regard. You shall not be able to establish yourselves or be happy there.

↑ 38

लैव्यव्यवस्था 26:39

Ver. 39. Own. The sins of their fathers, which they have imitated, shall fall upon them; so that they shall pine away with remorse and misery.

↑ 39

लैव्यव्यवस्था 26:41

Ver. 41. Mind. Heb. "heart," wicked, rebellious, and unclean. M. --- Pray for.

Heb. and Syr.

"please themselves in," &c. They shall see what advantage they have derived from their sins. C.

--- Then they shall enter into themselves, like the prodigal son. H.

↑ 41

लैव्यव्यवस्था 26:42

Ver. 42. Jacob is placed first because he was the father of no other nation; as Abraham and Isaac were. W.

↑ 42

लैव्यव्यवस्था 26:44

Ver. 44. I did not. He speaks of a future event, which he sees will certainly come to pass, as if it had already happened. As God had preserved his people, in Egypt, conformably to his covenant with the patriarchs, so he will be reconciled to them, after they shall have done penance, and acknowledged all their excesses, in the captivity of Babylon. H. --- The church never ceases all together. W.

↑ 44

लैव्यव्यवस्था 26:45

Ver. 45. Moses. What has been hitherto recorded, was mostly prescribed by God at Mount Sinai, as some of the following laws were also. C. --- It would seem as if this were the conclusion of Leviticus. We must remember, however, that these divisions were not introduced by Moses, as he wrote his five books without any interruption, like one verse. So S. John seems to conclude his Gospel, (C. xx. 31.) though he afterwards adds another chapter. H.

↑ 45

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस