AI-generated illustration: a stony desert path leading toward mountains under clouds pierced by sunbeams.
AI द्वारा निर्मित

यिर्मयाह

41
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
सातवें महीने में ऐसा हुआ कि इश्माएल जो नतन्याह का पुत्र और एलीशामा का पोता और राजवंश का और राजा के प्रधान पुरुषों में से था, वह दस जन संग लेकर मिस्पा में अहीकाम के पुत्र गदल्याह के पास आया। वहाँ मिस्पा में उन्होंने एक संग भोजन किया। यह भी देखें: यिर्मयाह 40:8यिर्मयाह 40:6स्तोत्र ग्रन्थ 41:9तब नतन्याह के पुत्र इश्माएल और उसके संग के दस जनों ने उठकर गदल्याह को, जो अहीकाम का पुत्र और शापान का पोता था, और जिसे बाबेल के राजा ने देश का अधिकारी ठहराया था, उसे तलवार से ऐसा मारा कि वह मर गया। यह भी देखें: 2 राजाओं 25:25यिर्मयाह 40:5स्तोत्र ग्रन्थ 41:9इश्माएल ने गदल्याह के संग जितने यहूदी मिस्पा में थे, और जो कसदी योद्धा वहाँ मिले, उन सभी को मार डाला। यह भी देखें: 2 राजाओं 25:25विलापगीत 1:2यिर्मयाह 41:11-12गदल्याह को मार डालने के दूसरे दिन जब कोई इसे न जानता था, यह भी देखें: 1 शमूएल 27:11स्तोत्र ग्रन्थ 52:1-2तब शेकेम और शीलो और सामरिया से अस्सी पुरुष दाढ़ी मुँड़ाए, वस्त्र फाड़े, शरीर चीरे हुए और हाथ में अन्नबलि और लोबान लिए हुए, यहोवा के भवन में जाते दिखाई दिए। यह भी देखें: 1 राजाओं 16:24यहोशू 18:12 राजाओं 25:9तब नतन्याह का पुत्र इश्माएल उनसे मिलने को मिस्पा से निकला, और रोता हुआ चला। जब वह उनसे मिला, तब कहा, “अहीकाम के पुत्र गदल्याह के पास चलो।” यह भी देखें: यिर्मयाह 50:42 शमूएल 3:162 शमूएल 1:2-16जब वे उस नगर में आए तब नतन्याह के पुत्र इश्माएल ने अपने संगी जनों समेत उनको घात करके गड्ढे में फेंक दिया। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 55:23यशायाह 59:7यहेजकेल 22:27परन्तु उनमें से दस मनुष्य इश्माएल से कहने लगे, “हमको न मार; क्योंकि हमारे पास मैदान में रखा हुआ गेहूँ, जौ, तेल और मधु है।” इसलिए उसने उन्हें छोड़ दिया और उनके भाइयों के साथ नहीं मारा। यह भी देखें: नीतिवचन 13:8अय्यूब 2:4मत्ती 16:26जिस गड्ढे में इश्माएल ने उन लोगों की सब लोथें जिन्हें उसने मारा था, गदल्याह की लोथ के पास फेंक दी थी, (यह वही गड्ढा है जिसे आसा राजा ने इस्राएल के राजा बाशा के डर के मारे खुदवाया था), उसको नतन्याह के पुत्र इश्माएल ने मारे हुओं से भर दिया। यह भी देखें: 2 इतिहास 16:1-10न्यायियों 6:21 राजाओं 15:17-22तब जो लोग मिस्पा में बचे हुए थे, अर्थात् राजकुमारियाँ और जितने और लोग मिस्पा में रह गए थे जिन्हें अंगरक्षकों के प्रधान नबूजरदान ने अहीकाम के पुत्र गदल्याह को सौंप दिया था, उन सभी को नतन्याह का पुत्र इश्माएल बन्दी बनाकर अम्मोनियों के पास ले जाने को चला। यह भी देखें: यिर्मयाह 40:14यिर्मयाह 40:7यिर्मयाह 40:11-12जब कारेह के पुत्र योहानान ने और योद्धाओं के दलों के उन सब प्रधानों ने जो उसके संग थे, सुना कि नतन्याह के पुत्र इश्माएल ने यह सब बुराई की है, यह भी देखें: यिर्मयाह 40:7-8यिर्मयाह 40:13-16यिर्मयाह 42:3तब वे सब जनों को लेकर नतन्याह के पुत्र इश्माएल से लड़ने को निकले और उसको उस बड़े जलाशय के पास पाया जो गिबोन में है। यह भी देखें: 2 शमूएल 2:13उत्पत्ति 14:14-161 शमूएल 30:1-8कारेह के पुत्र योहानान को, और दलों के सब प्रधानों को देखकर जो उसके संग थे, इश्माएल के साथ जो लोग थे, वे सब आनन्दित हुए। जितने लोगों को इश्माएल मिस्पा से बन्दी बनाकर लिए जाता था, वे पलटकर कारेह के पुत्र योहानान के पास चले आए। परन्तु नतन्याह का पुत्र इश्माएल आठ पुरुष समेत योहानान के हाथ से बचकर अम्मोनियों के पास चला गया। यह भी देखें: अय्यूब 21:30नीतिवचन 28:171 शमूएल 30:17तब प्रजा में से जितने बच गए थे, अर्थात् जिन योद्धाओं, स्त्रियों, बाल-बच्चों और खोजों को कारेह का पुत्र योहानान, अहीकाम के पुत्र गदल्याह के मिस्पा में मारे जाने के बाद नतन्याह के पुत्र इश्माएल के पास से छुड़ाकर गिबोन से फेर ले आया था, उनको वह अपने सब संगी दलों के प्रधानों समेत लेकर चल दिया। यह भी देखें: यिर्मयाह 42:8यिर्मयाह 43:4-7यिर्मयाह 41:10बैतलहम के निकट जो किम्हाम की सराय है, उसमें वे इसलिए टिक गए कि मिस्र में जाएँ। यह भी देखें: 2 शमूएल 19:37-38यिर्मयाह 42:14यिर्मयाह 43:7क्योंकि वे कसदियों से डरते थे; इसका कारण यह था कि अहीकाम का पुत्र गदल्याह जिसे बाबेल के राजा ने देश का अधिकारी ठहराया था, उसे नतन्याह के पुत्र इश्माएल ने मार डाला था। यह भी देखें: यिर्मयाह 40:5लूकस 12:4-5यिर्मयाह 42:16

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)12 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यिर्मयाह 41:1

Ver. 1. Month; Tisri, the third of which is still observed as a fast by the Jews. C.

--- Godolias had given a supper to the traitors, and had drunk plentifully. They set upon him while he and the people were retired to rest. Jos. Ant. x. 11. ---

This happened two months after the burning of Jerusalem. C. xxix. 2.

Nabuchodonosor soon after punished this perfidy of the Ammonites. C.

--- Bread: feasted. H. --- Such tragedies are usually performed with the show of friendship. W.

↑ 1

यिर्मयाह 41:4

Ver. 4. Second, or next day. All had been slain in the night but some captives.

C.

↑ 4

यिर्मयाह 41:5

Ver. 5. Rent, as people mourning. Lit. "dirty." Heb. and Sept. "cut." H. C. xvi. 6.

Lev. xix. 28.

--- Lord, Masphath, were people performed their devotions, as well as they could. Judg. xx. 1.

and 1 Mac. iii. 46. Jeremias had probably ordered an altar to be erected, as Samuel had done. 1

K. vii. 6. C. --- Others think that these people went thither for a priest, to offer what they had brought on the altar of Jerusalem. Bar. i. 10. T. --- Masphath lay to the south. C. --- It seems many of the people about Samaria were true believers, and even more affected at the destruction of the temple. H. --- Their city had been demolished by Salmanasar (C.) long before, and many fresh inhabitants introduced, who adhered to idols. H.

↑ 5

यिर्मयाह 41:6

Ver. 6. He. Sept. "they." Yet Heb. intimates that Ismahel feigned tears. C. --- He did not weep sincerely. W.

↑ 6

यिर्मयाह 41:7

Ver. 7. Into. Lit. "slew them about the," &c. H. --- The pit was not full of water, but had been intended by Asa for a reservoir, (v. 9. and 3 K. xv. 20. C.) when he built Maspha. W.

↑ 7

यिर्मयाह 41:8

Ver. 8. Field. It was usual to cover them up carefully. Chardin. --- Avarice sometimes will set bounds to cruelty, when nothing else will. W.

↑ 8

यिर्मयाह 41:10

Ver. 10. King's; Sedecias, (C.) or some of his predecessors, as all the women were taken, (C.

xxxviii. 22, 23.) unless those had escaped before. H.

↑ 10

यिर्मयाह 41:11

Ver. 11. Johanan. He and the rest of the fugitives thus shewed that they were clean. W.

↑ 11

यिर्मयाह 41:12

Ver. 12. Gabaon, famous for the battle of Abner. 2 K. ii. 13.

↑ 12

यिर्मयाह 41:15

Ver. 15. Eight. He had brought ten. v. 1.

↑ 15

यिर्मयाह 41:16

Ver. 16. Eunuchs; officers of Sedecias, who had escaped. C. xl. 9.

↑ 16

यिर्मयाह 41:17

Ver. 17. As. Heb. "at the station or inn of Chamaam," the son of Berzellai. Chal.

Perhaps our Saviour was born in this (C.) "inn," (Eus. Dem. vii. 4.) which was then deserted. H. --- Egypt.

These poor wretches find no repose. C.

↑ 17

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस