
यिर्मयाह · IRV-HI
यिर्मयाह
42
बाइबल पाठकृत्रिम आवाज़ (AI)
तब कारेह का पुत्र योहानान, होशायाह का पुत्र याजन्याह, दलों के सब प्रधान और छोटे से लेकर बड़े तक, सब लोग यह भी देखें: यिर्मयाह 6:13यिर्मयाह 41:11यिर्मयाह 40:13यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के निकट आकर कहने लगे, “हमारी विनती ग्रहण करके अपने परमेश्वर यहोवा से हम सब बचे हुओं के लिये प्रार्थना कर, क्योंकि तू अपनी आँखों से देख रहा है कि हम जो पहले बहुत थे, अब थोड़े ही बच गए हैं। यह भी देखें: यिर्मयाह 36:7लैव्यव्यवस्था 26:22यिर्मयाह 37:3इसलिए प्रार्थना कर कि तेरा परमेश्वर यहोवा हमको बताए कि हम किस मार्ग से चलें, और कौन सा काम करें?” यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 86:11नीतिवचन 3:6मीका 4:2यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता ने उनसे कहा, “मैंने तुम्हारी सुनी है; देखो, मैं तुम्हारे वचनों के अनुसार तुम्हारे परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना करूँगा और जो उत्तर यहोवा तुम्हारे लिये देगा मैं तुम को बताऊँगा; मैं तुम से कोई बात न छिपाऊँगा।” यह भी देखें: निर्गमन 8:291 शमूएल 3:17-18स्तोत्र ग्रन्थ 40:10तब उन्होंने यिर्मयाह से कहा, “यदि तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे द्वारा हमारे पास कोई वचन पहुँचाए और यदि हम उसके अनुसार न करें, तो यहोवा हमारे बीच में सच्चा और विश्वासयोग्य साक्षी ठहरे। यह भी देखें: उत्पत्ति 31:50न्यायियों 11:10मलाकी 2:14चाहे वह भली बात हो, चाहे बुरी, तो भी हम अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा, जिसके पास हम तुझे भेजते हैं, मानेंगे, क्योंकि जब हम अपने परमेश्वर यहोवा की बात मानें तब हमारा भला हो।” यह भी देखें: यिर्मयाह 7:23रोमियों 8:7व्यवस्थाविवरण 5:29दस दिन के बीतने पर यहोवा का वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 27:14यशायाह 28:16हबक्कूक 2:3तब उसने कारेह के पुत्र योहानान को, उसके साथ के दलों के प्रधानों को, और छोटे से लेकर बड़े तक जितने लोग थे, उन सभी को बुलाकर उनसे कहा, यह भी देखें: यिर्मयाह 42:1यिर्मयाह 41:11-16यिर्मयाह 40:13“इस्राएल का परमेश्वर यहोवा, जिसके पास तुम ने मुझ को इसलिए भेजा कि मैं तुम्हारी विनती उसके आगे कह सुनाऊँ, वह यह कहता है: यह भी देखें: यिर्मयाह 42:22 राजाओं 19:42 राजाओं 19:6यदि तुम इसी देश में रह जाओ, तब तो मैं तुम को नाश नहीं करूँगा वरन् बनाए रखूँगा; और तुम्हें न उखाड़ूँगा, वरन् रोपे रखूँगा; क्योंकि तुम्हारी जो हानि मैंने की है उससे मैं पछताता हूँ। यह भी देखें: यहेजकेल 36:36यिर्मयाह 31:28यिर्मयाह 24:6तुम बाबेल के राजा से डरते हो, अतः उससे मत डरो; यहोवा की यह वाणी है, उससे मत डरो, क्योंकि मैं तुम्हारी रक्षा करने और तुम को उसके हाथ से बचाने के लिये तुम्हारे साथ हूँ। यह भी देखें: रोमियों 8:31यशायाह 43:2यिर्मयाह 1:19मैं तुम पर दया करूँगा, कि वह भी तुम पर दया करके तुम को तुम्हारी भूमि पर फिर से बसा देगा। यह भी देखें: नहेम्याह 1:11नीतिवचन 16:7स्तोत्र ग्रन्थ 106:45-46परन्तु यदि तुम यह कहकर कि हम इस देश में न रहेंगे अपने परमेश्वर यहोवा की बात न मानो, और कहो कि हम तो मिस्र देश जाकर वहीं रहेंगे, यह भी देखें: यिर्मयाह 44:16निर्गमन 5:2यिर्मयाह 42:10क्योंकि वहाँ न हम युद्ध देखेंगे, न नरसिंगे का शब्द सुनेंगे और न हमको भोजन की घटी होगी, तो, हे बचे हुए यहूदियों, यहोवा का यह वचन सुनो। यह भी देखें: यिर्मयाह 4:19यिर्मयाह 41:17गिनती 11:4-5इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है: यदि तुम सचमुच मिस्र की ओर जाने का मुँह करो, और वहाँ रहने के लिये जाओ, यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 17:16यिर्मयाह 44:12-14यिर्मयाह 42:17तो ऐसा होगा कि जिस तलवार से तुम डरते हो, वही वहाँ मिस्र देश में तुम को जा लेगी, और जिस अकाल का भय तुम खाते हो, वह मिस्र में तुम्हारा पीछा न छोड़ेगी; और वहीं तुम मरोगे। यह भी देखें: यहेजकेल 11:8यिर्मयाह 44:27आमोस 9:1-4जितने मनुष्य मिस्र में रहने के लिये उसकी ओर मुँह करें, वे सब तलवार, अकाल और मरी से मरेंगे, और जो विपत्ति मैं उनके बीच डालूँगा, उससे कोई बचा न रहेगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 42:22यिर्मयाह 44:13-14यिर्मयाह 24:10“इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है: जिस प्रकार से मेरा कोप और जलजलाहट यरूशलेम के निवासियों पर भड़क उठी थी, उसी प्रकार से यदि तुम मिस्र में जाओ, तो मेरी जलजलाहट तुम्हारे ऊपर ऐसी भड़क उठेगी कि लोग चकित होंगे, और तुम्हारी उपमा देकर श्राप दिया करेंगे और तुम्हारी निन्दा किया करेंगे। तुम उस स्थान को फिर न देखने पाओगे। यह भी देखें: यिर्मयाह 7:20यिर्मयाह 29:18यिर्मयाह 39:1-9हे बचे हुए यहूदियों, यहोवा ने तुम्हारे विषय में कहा है: ‘मिस्र में मत जाओ।’ तुम निश्चय जानो कि मैंने आज तुम को चिताकर यह बात बता दी है। यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 17:16यशायाह 30:1-7नहेम्याह 9:26क्योंकि जब तुम ने मुझ को यह कहकर अपने परमेश्वर यहोवा के पास भेज दिया, ‘हमारे निमित्त हमारे परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना कर और जो कुछ हमारा परमेश्वर यहोवा कहे उसी के अनुसार हमको बता और हम वैसा ही करेंगे,’ तब तुम जान-बूझके अपने ही को धोखा देते थे। यह भी देखें: मत्ती 22:35यहेजकेल 33:31यिर्मयाह 17:10देखो, मैं आज तुम को बता देता हूँ, परन्तु, और जो कुछ तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम से कहने के लिये मुझ को भेजा है, उसमें से तुम कोई बात नहीं मानते। यह भी देखें: यहेजकेल 2:7प्रेरित-चरित 20:26-27जकर्याह 7:11-12अब तुम निश्चय जानो, कि जिस स्थान में तुम परदेशी होकर रहने की इच्छा करते हो, उसमें तुम तलवार, अकाल और मरी से मर जाओगे।” यह भी देखें: यिर्मयाह 42:17होशे 9:6यहेजकेल 6:11
यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।
मनन
इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।
टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)9 टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।
ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता
यिर्मयाह 42:2
Ver. 2. Pray; consult. v. 4. C. xxxvii. 3. H. --- Few; comparatively, though there was a great number. C. xliii. 5.
↑ 2यिर्मयाह 42:5
Ver. 5. Witness. Jeremias knew their fickle temper. They will obey, only if God comply with their desires. C. --- They began with piety, but soon refused to obey the directions given. C. xliii.
2. W.
↑ 5यिर्मयाह 42:6
Ver. 6. Good or evil. That is, agreeable or disagreeable. Ch. --- It would have been well for them if they had been sincere, (v. 10. H.) and determined to comply whether the prophet announced prosperity or the reverse. W.
↑ 6यिर्मयाह 42:7
Ver. 7. Days. The Spirit breathes where he will, and the prophets must wait his good time.
Jeremias prayed for ten days in that place. He now resumes his discourse. C.
xl 1.
↑ 7यिर्मयाह 42:10
Ver. 10. Appeased. Heb. "comforted." Sept. "at rest." I forget (C.) or pardon (H.) the past.
↑ 10यिर्मयाह 42:12
Ver. 12. And will. Heb. "and he will." The king will take pity on you. --- Dwell.
Sept. "return;"
which is less correct.
↑ 12यिर्मयाह 42:15
Ver. 15. Faces; obstinately. v. 17. and C. xliv. 12.
↑ 15यिर्मयाह 42:18
Ver. 18. Kindled. Heb. "hath dropped." 2 Par. xii. 7. --- Curse. People can wish no greater misery to their enemies. C. --- They shall be execrated. Is. lxv. 15. W.
↑ 18यिर्मयाह 42:20
Ver. 20. Deceived. Sept. "done ill in your souls." Your intention was bad. You thought that I should speak conformably to your wishes. C. --- He saw by the prophetic light, or by their deportment, that they were bent on going. H. ---
They were doubly guilty in neither observing their promise nor obeying God's decree. W.
↑ 20लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस