AI-generated illustration: a stony desert path leading toward mountains under clouds pierced by sunbeams.
AI द्वारा निर्मित
मीका · IRV-HI

मीका

3
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
मैंने कहा: हे याकूब के प्रधानों, हे इस्राएल के घराने के न्यायियों, सुनो! क्या न्याय का भेद जानना तुम्हारा काम नहीं? यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 82:1-5होशे 5:1यिर्मयाह 5:4-5तुम तो भलाई से बैर, और बुराई से प्रीति रखते हो, मानो, तुम, लोगों पर से उनकी खाल उधेड़ लेते, और उनकी हड्डियों पर से उनका माँस नोच लेते हो; यह भी देखें: यहेजकेल 22:27नीतिवचन 28:4स्तोत्र ग्रन्थ 53:4वरन् तुम मेरे लोगों का माँस खा भी लेते, और उनकी खाल उधेड़ते हो; तुम उनकी हड्डियों को हाण्डी में पकाने के लिये तोड़ डालते और उनका माँस हँडे में पकाने के लिये टुकड़े-टुकड़े करते हो। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 14:4यहेजकेल 11:3यहेजकेल 11:6-7वे उस समय यहोवा की दुहाई देंगे, परन्तु वह उनकी न सुनेगा, वरन् उस समय वह उनके बुरे कामों के कारण उनसे मुँह मोड़ लेगा। यह भी देखें: नीतिवचन 1:28यशायाह 1:15यहेजकेल 8:18यहोवा का यह वचन है कि जो भविष्यद्वक्ता मेरी प्रजा को भटका देते हैं, और जब उन्हें खाने को मिलता है तब “शान्ति-शान्ति,” पुकारते हैं, और यदि कोई उनके मुँह में कुछ न दे, तो उसके विरुद्ध युद्ध करने को तैयार हो जाते हैं। यह भी देखें: यिर्मयाह 14:14-15यिर्मयाह 6:14यहेजकेल 13:10-16इस कारण तुम पर ऐसी रात आएगी, कि तुम को दर्शन न मिलेगा, और तुम ऐसे अंधकार में पड़ोगे कि भावी न कह सकोगे। भविष्यद्वक्ताओं के लिये सूर्य अस्त होगा, और दिन रहते उन पर अंधियारा छा जाएगा। यह भी देखें: यशायाह 8:20-22आमोस 8:9-10यशायाह 29:10दर्शी लज्जित होंगे, और भावी कहनेवालों के मुँह काले होंगे; और वे सब के सब अपने होठों को इसलिए ढाँपेंगे कि परमेश्वर की ओर से उत्तर नहीं मिलता। यह भी देखें: यशायाह 44:25जकर्याह 13:41 शमूएल 28:6परन्तु मैं तो यहोवा की आत्मा से शक्ति, न्याय और पराक्रम पाकर परिपूर्ण हूँ कि मैं याकूब को उसका अपराध और इस्राएल को उसका पाप जता सकूँ। यह भी देखें: यशायाह 58:11 कुरिन्थियों 2:12-131 कुरिन्थियों 2:4हे याकूब के घराने के प्रधानों, हे इस्राएल के घराने के न्यायियों, हे न्याय से घृणा करनेवालों और सब सीधी बातों को टेढ़ी-मेढ़ी करनेवालों, यह बात सुनो। यह भी देखें: यशायाह 1:23स्तोत्र ग्रन्थ 58:1-2नीतिवचन 17:15तुम सिय्योन को हत्या करके और यरूशलेम को कुटिलता करके दृढ़ करते हो। यह भी देखें: हबक्कूक 2:9-12यिर्मयाह 22:13-17मत्ती 27:25उसके प्रधान घूस ले लेकर विचार करते, और याजक दाम ले लेकर व्यवस्था देते हैं, और भविष्यद्वक्ता रुपये के लिये भावी कहते हैं; तो भी वे यह कहकर यहोवा पर भरोसा रखते हैं, “यहोवा हमारे बीच में है, इसलिए कोई विपत्ति हम पर न आएगी।” यह भी देखें: यिर्मयाह 6:13यशायाह 1:23मीका 3:5इसलिए तुम्हारे कारण सिय्योन जोतकर खेत बनाया जाएगा, और यरूशलेम खण्डहरों का ढेर हो जाएगा, और जिस पर्वत पर परमेश्वर का भवन बना है, वह वन के ऊँचे स्थान सा हो जाएगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 26:18स्तोत्र ग्रन्थ 79:1मीका 4:1-2

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)8 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

मीका 3:1

Ver. 1. I. Heb. and Sept. "He, the Lord, said;" or, Micheas addressed the princes of both kingdoms, under Ezechias. v. 12. Jer. xxvi. 18. --- To know and practice.

Osee vi. 3. C. --- Both rich and poor strove to extort from each other. W.

↑ 1

मीका 3:2

Ver. 2. Skins. When some exhorted Tiberius to lay on more taxes, he replied: "a good shepherd must shear the flock, and not tear off the skin." Suet. xxxii.

↑ 2

मीका 3:5

Ver. 5. Peace. They pretend goodness, while they do the greatest mischief. ---

Prepare. Lit.

"sanctify," (H.) or denounce war. C. --- False prophets seek their private lucre.

W.

↑ 5

मीका 3:6

Ver. 6. Vision. Impostors shall skulk through fear, when the people shall see that they were not sent. v. 7.

↑ 6

मीका 3:8

Ver. 8. Spirit. I am no impostor. C. ii. 11.

↑ 8

मीका 3:10

Ver. 10. Iniquity. You offer victims unjustly procured, or build your palaces with what belongs to the poor.

↑ 10

मीका 3:11

Ver. 11. Hire. It is not lawful to refuse instruction to those who have nothing; nor must priests act solely for a temporal reward, though reason shews that they should be supported by those whom they have to teach. Mat. x. 8, 10. Gal.

vi. 6. and 1 Tim. v. 18. C. --- The judges grew rich by other people's quarrels; and, as all ranks offended, they were justly involved in ruin. v. 12. W.

↑ 11

मीका 3:12

Ver. 12. Forests, after its destruction by Nabuchodonosor. C. --- In the space of three years'

neglect, shrubs were growing in the courts of the temple. 1 Mac. iv. 38. H. ---

Rufus ploughed up the spot where the temple had stood, after the Romans had burnt it down. S. Jer. Jos. Bel. vii.

20. --- This prediction made a deep impression on the minds of the people. It caused them to refrain from killing Jeremias. v. 1. C.

↑ 12

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस