AI-generated illustration: a rocky stream flowing among wildflowers in a valley at sunset.
AI द्वारा निर्मित

यशायाह

44
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
“परन्तु अब हे मेरे दास याकूब, हे मेरे चुने हुए इस्राएल, सुन ले! यह भी देखें: यशायाह 41:8रोमियों 11:5-6यिर्मयाह 30:10तेरा कर्ता यहोवा, जो तुझे गर्भ ही से बनाता आया और तेरी सहायता करेगा, यह कहता है: हे मेरे दास याकूब, हे मेरे चुने हुए यशूरून, मत डर! यह भी देखें: यिर्मयाह 1:5यशायाह 43:1यशायाह 46:3-4क्योंकि मैं प्यासी भूमि पर जल और सूखी भूमि पर धाराएँ बहाऊँगा; मैं तेरे वंश पर अपनी आत्मा और तेरी सन्तान पर अपनी आशीष उण्डेलूँगा। (प्रका. 21:6, योए. 2:28) यह भी देखें: योएल 2:28प्रेरित-चरित 2:17यशायाह 59:21वे उन मजनुओं के समान बढ़ेंगे जो धाराओं के पास घास के बीच में होते हैं। यह भी देखें: यशायाह 58:11स्तोत्र ग्रन्थ 1:3स्तोत्र ग्रन्थ 92:13-15कोई कहेगा, ‘मैं यहोवा का हूँ,’ कोई अपना नाम याकूब रखेगा, कोई अपने हाथ पर लिखेगा, ‘मैं यहोवा का हूँ,’ और अपना कुलनाम इस्राएली बताएगा।” यह भी देखें: जकर्याह 13:9नहेम्याह 9:38निर्गमन 13:9यहोवा, जो इस्राएल का राजा है, अर्थात् सेनाओं का यहोवा जो उसका छुड़ानेवाला है, वह यह कहता है, “मैं सबसे पहला हूँ, और मैं ही अन्त तक रहूँगा; मुझे छोड़ कोई परमेश्वर है ही नहीं। (प्रका. 1:17, व्यव. 1:17, प्रका. 21:6, प्रका. 22:13) यह भी देखें: यशायाह 41:4यशायाह 43:10-11प्रकाशितवाक्य 1:8जब से मैंने प्राचीनकाल में मनुष्यों को ठहराया, तब से कौन हुआ जो मेरे समान उसको प्रचार करे, या बताए या मेरे लिये रचे अथवा होनहार बातें पहले ही से प्रगट करे? यह भी देखें: यशायाह 41:26यशायाह 46:9-10यशायाह 41:22मत डरो और न भयभीत हो; क्या मैंने प्राचीनकाल ही से ये बातें तुम्हें नहीं सुनाईं और तुम पर प्रगट नहीं की? तुम मेरे साक्षी हो। क्या मुझे छोड़ कोई और परमेश्वर है? नहीं, मुझे छोड़ कोई चट्टान नहीं; मैं किसी और को नहीं जानता।” यह भी देखें: यशायाह 43:101 शमूएल 2:2व्यवस्थाविवरण 4:35जो मूरत खोदकर बनाते हैं, वे सब के सब व्यर्थ हैं और जिन वस्तुओं में वे आनन्द ढूँढ़ते उनसे कुछ लाभ न होगा; उनके साक्षी, न तो आप कुछ देखते और न कुछ जानते हैं, इसलिए उनको लज्जित होना पड़ेगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 10:14-15यशायाह 41:24स्तोत्र ग्रन्थ 97:7किसने देवता या निष्फल मूरत ढाली है? यह भी देखें: यिर्मयाह 10:5हबक्कूक 2:18प्रेरित-चरित 19:26देख, उसके सब संगियों को तो लज्जित होना पड़ेगा, कारीगर तो मनुष्य ही है; वे सब के सब इकट्ठे होकर खड़े हों; वे डर जाएँगे; वे सब के सब लज्जित होंगे। यह भी देखें: यशायाह 42:17यशायाह 45:16यशायाह 1:29लोहार एक बसूला अंगारों में बनाता और हथौड़ों से गढ़कर तैयार करता है, अपने भुजबल से वह उसको बनाता है; फिर वह भूखा हो जाता है और उसका बल घटता है, वह पानी नहीं पीता और थक जाता है। यह भी देखें: यशायाह 41:6-7यशायाह 40:19यशायाह 46:6-7बढ़ई सूत लगाकर टाँकी से रेखा करता है और रन्दनी से काम करता और परकार से रेखा खींचता है, वह उसका आकार और मनुष्य की सी सुन्दरता बनाता है ताकि लोग उसे घर में रखें। यह भी देखें: न्यायियों 17:4-5स्तोत्र ग्रन्थ 115:5-7रोमियों 1:23वह देवदार को काटता या वन के वृक्षों में से जाति-जाति के बांज वृक्ष चुनकर देख-भाल करता है, वह देवदार का एक वृक्ष लगाता है जो वर्षा का जल पाकर बढ़ता है। यह भी देखें: यशायाह 40:20हबक्कूक 2:19यिर्मयाह 10:3-8तब वह मनुष्य के ईंधन के काम में आता है; वह उसमें से कुछ सुलगाकर तापता है, वह उसको जलाकर रोटी बनाता है; उसी से वह देवता भी बनाकर उसको दण्डवत् करता है; वह मूरत खुदवाकर उसके सामने प्रणाम करता है। यह भी देखें: 2 इतिहास 25:14यशायाह 45:20प्रकाशितवाक्य 9:20उसका एक भाग तो वह आग में जलाता और दूसरे भाग से माँस पकाकर खाता है, वह माँस भूनकर तृप्त होता; फिर तापकर कहता है, “अहा, मैं गर्म हो गया, मैंने आग देखी है!” और उसके बचे हुए भाग को लेकर वह एक देवता अर्थात् एक मूरत खोदकर बनाता है; तब वह उसके सामने प्रणाम और दण्डवत् करता और उससे प्रार्थना करके कहता है, “मुझे बचा ले, क्योंकि तू मेरा देवता है!” (प्रेरि. 17:29) यह भी देखें: यशायाह 45:20दानिय्येल 6:20-22दानिय्येल 6:27वे कुछ नहीं जानते, न कुछ समझ रखते हैं; क्योंकि उनकी आँखें ऐसी बन्द की गई हैं कि वे देख नहीं सकते; और उनकी बुद्धि ऐसी कि वे बूझ नहीं सकते। यह भी देखें: यशायाह 6:9-102 कुरिन्थियों 4:3-4योहन 12:39-40कोई इस पर ध्यान नहीं करता, और न किसी को इतना ज्ञान या समझ रहती है कि वह कह सके, “उसका एक भाग तो मैंने जला दिया और उसके कोयलों पर रोटी बनाई; और माँस भूनकर खाया है; फिर क्या मैं उसके बचे हुए भाग को घिनौनी वस्तु बनाऊँ? क्या मैं काठ को प्रणाम करूँ?” यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 27:151 राजाओं 11:51 राजाओं 11:7वह राख खाता है; भरमाई हुई बुद्धि के कारण वह भटकाया गया है और वह न अपने को बचा सकता और न यह कह सकता है, “क्या मेरे दाहिने हाथ में मिथ्या नहीं?” यह भी देखें: रोमियों 1:28होशे 12:1अय्यूब 15:31हे याकूब, हे इस्राएल, इन बातों को स्मरण कर, तू मेरा दास है, मैंने तुझे रचा है; हे इस्राएल, तू मेरा दास है, मैं तुझको न भूलूँगा। यह भी देखें: यशायाह 44:1-2यशायाह 49:15-16व्यवस्थाविवरण 4:23मैंने तेरे अपराधों को काली घटा के समान और तेरे पापों को बादल के समान मिटा दिया है; मेरी ओर फिर लौट आ, क्योंकि मैंने तुझे छुड़ा लिया है। यह भी देखें: यशायाह 43:251 कुरिन्थियों 6:20प्रेरित-चरित 3:18-19हे आकाश ऊँचे स्वर से गा, क्योंकि यहोवा ने यह काम किया है; हे पृथ्वी के गहरे स्थानों, जयजयकार करो; हे पहाड़ों, हे वन, हे वन के सब वृक्षों, गला खोलकर ऊँचे स्वर से गाओ! क्योंकि यहोवा ने याकूब को छुड़ा लिया है और इस्राएल में महिमावान होगा। (भज. 69:34,35, यशा. 49:13) यह भी देखें: इफिसियों 1:6-7प्रकाशितवाक्य 5:8-14स्तोत्र ग्रन्थ 69:34यहोवा, तेरा उद्धारकर्ता, जो तुझे गर्भ ही से बनाता आया है, यह कहता है, “मैं यहोवा ही सब का बनानेवाला हूँ जिसने अकेले ही आकाश को ताना और पृथ्वी को अपनी ही शक्ति से फैलाया है। यह भी देखें: यशायाह 42:5यशायाह 45:12यशायाह 54:5मैं झूठे लोगों के कहे हुए चिन्हों को व्यर्थ कर देता और भावी कहनेवालों को बावला कर देता हूँ; जो बुद्धिमानों को पीछे हटा देता और उनकी पंडिताई को मूर्खता बनाता हूँ; (अय्यू. 5:12-14, 1 कुरि. 1:20) यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 33:10अय्यूब 5:12-142 शमूएल 15:31और अपने दास के वचन को पूरा करता और अपने दूतों की युक्ति को सफल करता हूँ; जो यरूशलेम के विषय कहता है, ‘वह फिर बसाई जाएगी’ और यहूदा के नगरों के विषय, ‘वे फिर बनाए जाएँगे और मैं उनके खण्डहरों को सुधारूँगा,’ यह भी देखें: यशायाह 42:91 राजाओं 18:36-38प्रेरित-चरित 2:25-28जो गहरे जल से कहता है, ‘तू सूख जा, मैं तेरी नदियों को सूखाऊँगा;’ (यिर्म. 51:36) यह भी देखें: यिर्मयाह 51:36यशायाह 42:15यिर्मयाह 50:38जो कुस्रू के विषय में कहता है, ‘वह मेरा ठहराया हुआ चरवाहा है और मेरी इच्छा पूरी करेगा;’ यरूशलेम के विषय कहता है, ‘वह बसाई जाएगी,’ और मन्दिर के विषय कि ‘तेरी नींव डाली जाएगी।’” (एज्रा 1:1-3) यह भी देखें: 2 इतिहास 36:22यशायाह 45:1दानिय्येल 10:1

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)13 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यशायाह 44:3

Ver. 3. Stock. I will give fresh life to my people, as to the figure of Christ's Church.

↑ 3

यशायाह 44:5

Ver. 5. Israel. They shall no longer be ashamed of being called Israelites or Christians.

↑ 5

यशायाह 44:8

Ver. 8. Witnesses. The history of the true religion is its best proof. C. xliii. 9. 10.

--- Known.

Ruled, consequently no other can be truly God. C. --- Idolaters are foolish, trusting in those who cannot announce future events. W.

↑ 8

यशायाह 44:9

यह 19वीं सदी की टिप्पणी विवादात्मक भाषा का उपयोग करती है; इसे इस पैनल के शीर्ष पर दी गई टिप्पणी के प्रकाश में पढ़ें।

Ver. 9. Ashamed of the origin and imbecility of their idols. C. --- All this may be turned against heretics, who worship their own fictions; which the Church never does. S. Jer. W.

↑ 9

यशायाह 44:12

Ver. 12. File. Heb. mahatsad, (H. Jer. x. 3.) "to make an ax, with," &c. This is the remote cause of the idol.

↑ 12

यशायाह 44:13

Ver. 13. Man. To be styled afterwards a god. C. --- Maluit esse deum. Hor. i. ser.

8.

↑ 13

यशायाह 44:18

Ver. 18. Covered. Sept. "darkened." Are Catholics in the same predicament? C.

xl. 18. H.

↑ 18

यशायाह 44:20

Ver. 20. Lie. Can I assert in conscience that it is a god?

↑ 20

यशायाह 44:22

Ver. 22. Return from captivity, (C.) and from their former errors. Mat. xi. 26. H.

↑ 22

यशायाह 44:25

Ver. 25. Mad. That people may be no longer deluded.

↑ 25

यशायाह 44:26

Ver. 26. Servant. The prophets and Jesus Christ, whose works never fail. Mat.

xxiv. 35. C. ---

In all this prediction of the Church, Isaias alludes to Jerusalem destroyed, and afterwards rebuilt.

W.

↑ 26

यशायाह 44:27

Ver. 27. Deep. Babylon, situated amid waters. C. xxi. 1. C. --- Rivers, as Cyrus did. Herod. i.

191.

↑ 27

यशायाह 44:28

Ver. 28. Cyrus. This was spoken 110 years before his birth, which shews the prescience and power of God, so as not to injure free-will. The parents of Cyrus could not give him this name to fulfill the prediction, as they knew nothing of it. Amon was apprised that a person called Josias would overturn idolatry; but he had no reason to suppose that it would be his son. 1 K. xiii. 2.

---

My shepherd. Chal. "that he shall reign." This was shewn by the Jews to Cyrus, on which account, (C.) he gave them leave to return, &c. Joseph. xi. 1.

--- The title of shepherd is given to Agamemnon by Homer, and it denotes a good prince, such as historians represent Cyrus to have been. He observed that kings and shepherds had the like duties to perform; (Xenoph. viii.) and after his death he was bewailed as a "father." Herod. iii. 89. --- At first he did not bear the name of Cyrus, (Herod. i. 113.) which in the Persian language means "the sun." Ctesias. Plut.

↑ 28

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस