AI-generated illustration: a stone city gate with battlements at sunset, a paved path leading through the arch toward a city.
AI द्वारा निर्मित

2 इतिहास

9
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
जब शेबा की रानी ने सुलैमान की कीर्ति सुनी, तब वह कठिन-कठिन प्रश्नों से उसकी परीक्षा करने के लिये यरूशलेम को चली। वह बहुत भारी दल और मसालों और बहुत सोने और मणि से लदे ऊँट साथ लिये हुए आई, और सुलैमान के पास पहुँचकर उससे अपने मन की सब बातों के विषय बातें की। (1 राजा. 10:1,2) यह भी देखें: मत्ती 12:42लूकस 11:311 राजाओं 10:1-13सुलैमान ने उसके सब प्रश्नों का उत्तर दिया, कोई बात सुलैमान की बुद्धि से ऐसी बाहर न रही कि वह उसे न बता सके। यह भी देखें: मारकुस 4:34याकूब 1:5योहन 15:15जब शेबा की रानी ने सुलैमान की बुद्धिमानी और उसका बनाया हुआ भवन, यह भी देखें: 2 इतिहास 3:1-41 राजाओं 6:1-71 राजाओं 10:3और उसकी मेज पर का भोजन देखा, और उसके कर्मचारी किस रीति बैठते, और उसके टहलुए किस रीति खड़े रहते और कैसे-कैसे कपड़े पहने रहते हैं, और उसके पिलानेवाले कैसे हैं, और वे कैसे कपड़े पहने हैं, और वह कैसी चढ़ाई है जिससे वह यहोवा के भवन को जाया करता है, जब उसने यह सब देखा, तब वह चकित हो गई। यह भी देखें: लूकस 12:37स्तोत्र ग्रन्थ 143:72 राजाओं 16:18तब उसने राजा से कहा, “मैंने तेरे कामों और बुद्धिमानी की जो कीर्ति अपने देश में सुनी वह सच ही है। यह भी देखें: 1 राजाओं 10:6परन्तु जब तक मैंने आप ही आकर अपनी आँखों से यह न देखा, तब तक मैंने उन पर विश्वास न किया; परन्तु तेरी बुद्धि की आधी बड़ाई भी मुझे न बताई गई थी; तू उस कीर्ति से बढ़कर है जो मैंने सुनी थी। (1 राजा. 10:7) यह भी देखें: 1 राजाओं 4:311 राजाओं 10:7श्रेष्ठगीत 5:9-16धन्य हैं तेरे जन, धन्य हैं तेरे ये सेवक, जो नित्य तेरे सम्मुख उपस्थित रहकर तेरी बुद्धि की बातें सुनते हैं। यह भी देखें: लूकस 10:39-42नीतिवचन 13:20नीतिवचन 10:21धन्य है तेरा परमेश्वर यहोवा, जो तुझ से ऐसा प्रसन्न हुआ, कि तुझे अपनी राजगद्दी पर इसलिए विराजमान किया कि तू अपने परमेश्वर यहोवा की ओर से राज्य करे; तेरा परमेश्वर जो इस्राएल से प्रेम करके उन्हें सदा के लिये स्थिर करना चाहता था, इसी कारण उसने तुझे न्याय और धार्मिकता करने को उनका राजा बना दिया।” यह भी देखें: 2 इतिहास 2:111 इतिहास 29:23यशायाह 32:1-2उसने राजा को एक सौ बीस किक्कार सोना, बहुत सा सुगन्ध-द्रव्य, और मणि दिए; जैसे सुगन्ध-द्रव्य शेबा की रानी ने राजा सुलैमान को दिए, वैसे देखने में नहीं आए। यह भी देखें: 2 इतिहास 9:11 राजाओं 9:141 राजाओं 10:10फिर हीराम और सुलैमान दोनों के जहाजी जो ओपीर से सोना लाते थे, वे चन्दन की लकड़ी और मणि भी लाते थे। यह भी देखें: 2 इतिहास 8:181 राजाओं 10:111 राजाओं 9:27-28राजा ने चन्दन की लकड़ी से यहोवा के भवन और राजभवन के लिये चबूतरे और गायकों के लिये वीणाएँ और सारंगियाँ बनवाईं; ऐसी वस्तुएँ उससे पहले यहूदा देश में न देख पड़ी थीं। यह भी देखें: 1 राजाओं 10:121 इतिहास 25:1प्रकाशितवाक्य 5:8फिर शेबा की रानी ने जो कुछ चाहा वही राजा सुलैमान ने उसको उसकी इच्छा के अनुसार दिया; यह उससे अधिक था, जो वह राजा के पास ले आई थी। तब वह अपने जनों समेत अपने देश को लौट गई। (1 राजा. 10:13) यह भी देखें: 1 राजाओं 10:13इफिसियों 3:20स्तोत्र ग्रन्थ 20:4जो सोना प्रतिवर्ष सुलैमान के पास पहुँचा करता था, उसका तौल छः सौ छियासठ किक्कार था। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 72:101 राजाओं 10:14-28स्तोत्र ग्रन्थ 68:29यह उससे अधिक था जो सौदागर और व्यापारी लाते थे; और अरब देश के सब राजा और देश के अधिपति भी सुलैमान के पास सोना-चाँदी लाते थे। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 68:29स्तोत्र ग्रन्थ 72:10राजा सुलैमान ने सोना गढ़ाकर दो सौ बड़ी-बड़ी ढालें बनवाईं; एक-एक ढाल में छः छः सौ शेकेल गढ़ा हुआ सोना लगा। यह भी देखें: 1 राजाओं 10:16-172 इतिहास 12:9-10फिर उसने सोना गढ़ाकर तीन सौ छोटी ढालें और भी बनवाईं; एक-एक छोटी ढाल में तीन सौ शेकेल सोना लगा, और राजा ने उनको लबानोन के वन नामक महल में रख दिया। यह भी देखें: 1 राजाओं 7:2राजा ने हाथी दाँत का एक बड़ा सिंहासन बनाया और शुद्ध सोने से मढ़ाया। यह भी देखें: 1 राजाओं 10:18-20स्तोत्र ग्रन्थ 45:8प्रकाशितवाक्य 20:11उस सिंहासन में छः सीढ़ियाँ और सोने का एक पावदान था; ये सब सिंहासन से जुड़े थे, और बैठने के स्थान के दोनों ओर टेक लगी थी और दोनों टेकों के पास एक-एक सिंह खड़ा हुआ बना था। यह भी देखें: उत्पत्ति 49:9-10गिनती 23:24प्रकाशितवाक्य 5:5छहों सीढ़ियों के दोनों ओर एक-एक सिंह खड़ा हुआ बना था, वे सब बारह हुए। किसी राज्य में ऐसा कभी न बना। यह भी देखें: मत्ती 19:28प्रकाशितवाक्य 21:12राजा सुलैमान के पीने के सब पात्र सोने के थे, और लबानोन के वन नामक महल के सब पात्र भी शुद्ध सोने के थे; सुलैमान के दिनों में चाँदी का कोई मूल्य न था। यह भी देखें: एस्तेर 1:71 राजाओं 10:21यिर्मयाह 31:5क्योंकि हीराम के जहाजियों के संग राजा के जहाज तर्शीश को जाते थे, और तीन-तीन वर्ष के बाद तर्शीश के ये जहाज सोना, चाँदी, हाथी दाँत, बन्दर और मोर ले आते थे। यह भी देखें: 1 राजाओं 10:222 इतिहास 20:36-371 राजाओं 22:48अतः राजा सुलैमान धन और बुद्धि में पृथ्वी के सब राजाओं से बढ़कर हो गया। यह भी देखें: 2 इतिहास 1:121 राजाओं 4:30-311 राजाओं 3:12-13पृथ्वी के सब राजा सुलैमान की उस बुद्धि की बातें सुनने को जो परमेश्वर ने उसके मन में उपजाई थीं उसका दर्शन करना चाहते थे। यह भी देखें: याकूब 1:5याकूब 3:17नीतिवचन 2:6वे प्रतिवर्ष अपनी-अपनी भेंट अर्थात् चाँदी और सोने के पात्र, वस्त्र-शस्त्र, सुगन्ध-द्रव्य, घोड़े और खच्चर ले आते थे। यह भी देखें: 1 राजाओं 10:251 राजाओं 10:101 राजाओं 9:14अपने घोड़ों और रथों के लिये सुलैमान के चार हजार घुड़साल और बारह हजार घुड़सवार भी थे, जिनको उसने रथों के नगरों में और यरूशलेम में राजा के पास ठहरा रखा। यह भी देखें: 1 राजाओं 4:262 इतिहास 1:141 राजाओं 10:26वह फरात से पलिश्तियों के देश और मिस्र की सीमा तक के सब राजाओं पर प्रभुता करता था। यह भी देखें: उत्पत्ति 15:181 राजाओं 4:211 राजाओं 4:24राजा ने ऐसा किया कि बहुतायत के कारण यरूशलेम में चाँदी का मूल्य पत्थरों का सा और देवदार का मूल्य नीचे के देश के गूलरों का सा हो गया। यह भी देखें: 2 इतिहास 1:15-17आमोस 7:141 राजाओं 10:27-29लोग मिस्र से और अन्य सभी देशों से सुलैमान के लिये घोड़े लाते थे। यह भी देखें: 2 इतिहास 1:16यशायाह 31:11 राजाओं 10:28आदि से अन्त तक सुलैमान के और सब काम क्या नातान नबी की पुस्तक में, और शीलोवासी अहिय्याह की नबूवत की पुस्तक में, और नबात के पुत्र यारोबाम के विषय इद्दो दर्शी के दर्शन की पुस्तक में नहीं लिखे हैं? यह भी देखें: 1 इतिहास 29:291 राजाओं 11:41-431 राजाओं 11:29सुलैमान ने यरूशलेम में सारे इस्राएल पर चालीस वर्ष तक राज्य किया। यह भी देखें: 1 राजाओं 11:42-43फिर सुलैमान अपने पुरखाओं के संग जा मिला और उसको उसके पिता दाऊद के नगर में मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र रहबाम उसके स्थान पर राजा हुआ। यह भी देखें: 1 राजाओं 2:101 राजाओं 1:212 शमूएल 7:12

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)16 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

2 इतिहास 9:1

Ver. 1. Saba. See 3 K. x. 1. This queen resided in Arabia or Abyssinia. H. ---

Questions. They were not of a trifling nature, as she is commended by Christ.

D.

↑ 1

2 इतिहास 9:3

Ver. 3. House; the royal palace, or rather the temple, which was much more magnificent than any thing in the East.

↑ 3

2 इतिहास 9:5

Ver. 5. Virtues. Heb. "words," or of what regards thee (C.) and thy exploits. T.

↑ 5

2 इतिहास 9:6

Ver. 6. Fame. Heb. and Sept. "the fame which I had heard." H.

↑ 6

2 इतिहास 9:8

Ver. 8. King of the Lord. Hence the style, "By the grace of God, king of England," &c. has been adopted. Those deserve the name, who rule according to God's will. W. --- The kings of the Jews were more properly lieutenants of God, as the government was a theocracy. C. xiii. 8. &c.

↑ 8

2 इतिहास 9:10

Ver. 10. Thyine-trees, very odoriferous. C. --- Heb. algumim: 3 K. almugim, as the letters are frequently transposed in Heb. D. --- Huet thinks these were citron-trees, which did not produce fruit, but were used to make costly tables, and were a species of cedar.

↑ 10

2 इतिहास 9:11

Ver. 11. Stairs. Heb. "hands," (D.) or banisters, from the palace to the temple.

Junius.

↑ 11

2 इतिहास 9:12

Ver. 12. And many. Heb. "besides that which she had brought unto the king."

Prot. It is however certain that Solomon made use of many of her presents, and therefore he returned her others in greater profusion, or, as it is expressed, 3 K. besides what he offered her of himself of his royal bounty. H.

↑ 12

2 इतिहास 9:13

Ver. 13. Gold, each worth 5475 l. (Arbuthnot) so that this part of the revenue alone would amount to 3,646,350 l. sterling, annually. H.

↑ 13

2 इतिहास 9:14

Ver. 14. Beside. Heb. "besides that which chapmen and merchants brought."

Prot. The deputies appear to be the tax-gatherers. 3 K. x. 15. H.

↑ 14

2 इतिहास 9:16

Ver. 16. Pieces. In 3 K. we read, three pounds. --- Wood; or, "in the palace of the forest of Libanus," (3 K. x. 17. C.) as it is expressed in the Sept. T.

↑ 16

2 इतिहास 9:18

Ver. 18. Arms. Prot. "stays." H. --- Heb. in 3 K. seems clearer and more correct.

C.

↑ 18

2 इतिहास 9:20

Ver. 20. Days. We sometimes find the figure, hyperbole, used in Scripture for things unusual. C.

i. 16. W.

↑ 20

2 इतिहास 9:21

Ver. 21. Tharsis. Any distant place was so called. T.

↑ 21

2 इतिहास 9:25

Ver. 25. Thousand. In 3 K. we read, 1400 chariots; and here Heb. has, "4000

stables, (C.) or stalls for horses and chariots;" (Prot.) and the Sept. "4000

mares for the chariots, and 12,000

horsemen." H. --- There might be ten horses in each stable. D.

↑ 25

2 इतिहास 9:29

Ver. 29. Seer. The works of these three are not extant. M. --- The fall of Solomon is recorded, 3

K. xi. W.

↑ 29

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस