AI-generated illustration: a stone city gate with battlements at sunset, a paved path leading through the arch toward a city.
AI द्वारा निर्मित

2 इतिहास

10
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
रहबाम शेकेम को गया, क्योंकि सारे इस्राएली उसको राजा बनाने के लिये वहीं गए थे। यह भी देखें: 1 राजाओं 4:1यहोशू 24:1मत्ती 1:7जब नबात के पुत्र यारोबाम ने यह सुना (वह तो मिस्र में रहता था, जहाँ वह सुलैमान राजा के डर के मारे भाग गया था), तो वह मिस्र से लौट आया। यह भी देखें: 1 राजाओं 11:401 राजाओं 11:261 राजाओं 11:28तब उन्होंने उसको बुलवा भेजा; अतः यारोबाम और सब इस्राएली आकर रहबाम से कहने लगे, यह भी देखें: 1 राजाओं 12:3“तेरे पिता ने तो हम लोगों पर भारी जूआ डाल रखा था, इसलिए अब तू अपने पिता की कठिन सेवा को और उस भारी जूए को जिसे उसने हम पर डाल रखा है कुछ हलका कर, तब हम तेरे अधीन रहेंगे।” यह भी देखें: 1 राजाओं 12:41 राजाओं 9:221 योहन 5:3उसने उनसे कहा, “तीन दिन के उपरान्त मेरे पास फिर आना।” अतः वे चले गए। यह भी देखें: 1 राजाओं 12:5नीतिवचन 3:28तब राजा रहबाम ने उन बूढ़ों से जो उसके पिता सुलैमान के जीवन भर उसके सामने उपस्थित रहा करते थे, यह कहकर सम्मति ली, “इस प्रजा को कैसा उत्तर देना उचित है, इसमें तुम क्या सम्मति देते हो?” यह भी देखें: अय्यूब 32:72 शमूएल 16:20अय्यूब 12:12-13उन्होंने उसको यह उत्तर दिया, “यदि तू इस प्रजा के लोगों से अच्छा बर्ताव करके उन्हें प्रसन्न करे और उनसे मधुर बातें कहे, तो वे सदा तेरे अधीन बने रहेंगे।” यह भी देखें: नीतिवचन 15:11 राजाओं 12:7उत्पत्ति 49:21परन्तु उसने उस सम्मति को जो बूढ़ों ने उसको दी थी छोड़ दिया और उन जवानों से सम्मति ली, जो उसके संग बड़े हुए थे और उसके सम्मुख उपस्थित रहा करते थे। यह भी देखें: 2 शमूएल 17:14नीतिवचन 1:25नीतिवचन 19:20उनसे उसने पूछा, “मैं प्रजा के लोगों को कैसा उत्तर दूँ, इसमें तुम क्या सम्मति देते हो? उन्होंने तो मुझसे कहा है, ‘जो जूआ तेरे पिता ने हम पर डाल रखा है, उसे तू हलका कर।’” यह भी देखें: 2 शमूएल 17:5-62 इतिहास 10:61 राजाओं 22:6-8जवानों ने जो उसके संग बड़े हुए थे उसको यह उत्तर दिया, “उन लोगों ने तुझ से कहा है, ‘तेरे पिता ने हमारा जूआ भारी किया था, परन्तु उसे हमारे लिये हलका कर;’ तू उनसे यह कहना, ‘मेरी छिंगुलिया मेरे पिता की कमर से भी मोटी ठहरेगी। यह भी देखें: 1 राजाओं 12:10-11नीतिवचन 21:30यशायाह 19:11-13मेरे पिता ने तुम पर जो भारी जूआ रखा था, उसे मैं और भी भारी करूँगा; मेरा पिता तो तुम को कोड़ों से ताड़ना देता था, परन्तु मैं बिच्छुओं से दूँगा।’” यह भी देखें: यिर्मयाह 28:13-14निर्गमन 1:13-14प्रकाशितवाक्य 9:5तीसरे दिन जैसे राजा ने ठहराया था, “तीसरे दिन मेरे पास फिर आना,” वैसे ही यारोबाम और सारी प्रजा रहबाम के पास उपस्थित हुई। यह भी देखें: 2 इतिहास 10:51 राजाओं 12:12-15तब राजा ने उनसे कड़ी बातें कीं, और रहबाम राजा ने बूढ़ों की दी हुई सम्मति छोड़कर यह भी देखें: 1 शमूएल 25:10-11उत्पत्ति 42:30निर्गमन 10:28जवानों की सम्मति के अनुसार उनसे कहा, “मेरे पिता ने तो तुम्हारा जूआ भारी कर दिया था, परन्तु मैं उसे और भी कठिन कर दूँगा; मेरे पिता ने तो तुम को कोड़ों से ताड़ना दी, परन्तु मैं बिच्छुओं से ताड़ना दूँगा।” यह भी देखें: नीतिवचन 12:5दानिय्येल 6:7याकूब 3:14इस प्रकार राजा ने प्रजा की विनती न मानी; इसका कारण यह है, कि जो वचन यहोवा ने शीलोवासी अहिय्याह के द्वारा नबात के पुत्र यारोबाम से कहा था, उसको पूरा करने के लिये परमेश्वर ने ऐसा ही ठहराया था। यह भी देखें: 1 राजाओं 11:29-391 शमूएल 2:252 इतिहास 25:16-20जब समस्त इस्राएलियों ने देखा कि राजा हमारी नहीं सुनता, तब वे बोले, “दाऊद के साथ हमारा क्या अंश? हमारा तो यिशै के पुत्र में कोई भाग नहीं है। हे इस्राएलियों, अपने-अपने डेरे को चले जाओ! अब हे दाऊद, अपने ही घराने की चिन्ता कर।” यह भी देखें: 2 शमूएल 20:12 इतिहास 10:19प्रकाशितवाक्य 22:16तब सब इस्राएली अपने डेरे को चले गए। केवल जितने इस्राएली यहूदा के नगरों में बसे हुए थे, उन्हीं पर रहबाम राज्य करता रहा। यह भी देखें: 1 राजाओं 11:361 राजाओं 12:172 इतिहास 11:1तब राजा रहबाम ने हदोराम को जो सब बेगारों पर अधिकारी था भेज दिया, और इस्राएलियों ने उस पर पथराव किया और वह मर गया। तब रहबाम फुर्ती से अपने रथ पर चढ़कर, यरूशलेम को भाग गया। यह भी देखें: 1 राजाओं 5:141 राजाओं 4:6प्रेरित-चरित 7:57-58और इस्राएल ने दाऊद के घराने से बलवा किया और आज तक फिरा हुआ है। यह भी देखें: 2 इतिहास 10:16एज्रा 9:7यहोशू 4:9

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)4 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

2 इतिहास 10:7

Ver. 7. Please. 3 K. xii. "serve." By a little condescension, thou mayst establish thy throne. C.

--- The people did not complain, till they saw the riches of the nation wasted on wicked women (T.) and idols. D.

↑ 7

2 इतिहास 10:11

Ver. 11. Scorpions; thorns, or scourges armed with hooks. Colum. iii. 10. ---

Roboam had not sense to despise the foolish advice of the young men. T.

↑ 11

2 इतिहास 10:15

Ver. 15. Will of God: not that the king should act foolishly, or the people rebel, but to effect what he had promised. H. --- Syriac has well expressed the sense:

"because this rebellion happened by the divine permission, that they might behold the truth of the prediction of Ahias;"

(C.) and that the fault of Solomon might be punished. D.

↑ 15

2 इतिहास 10:16

Ver. 16. People. Heb. "and when all Israel saw that the king would not hearken unto them, the people answered the king, saying: What portion have we in David?" Prot. --- Dwellings. Many ancient Latin MSS. here insert 3 K. xii. 20.

Lyran. &c. C.

↑ 16

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस