AI-generated illustration: a rocky stream flowing among wildflowers in a valley at sunset.
AI द्वारा निर्मित

यशायाह

32
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
देखो, एक राजा धार्मिकता से राज्य करेगा, और राजकुमार न्याय से हुकूमत करेंगे। (प्रका. 19:11, इब्रा. 1:8,9) यह भी देखें: यशायाह 9:6-7इब्रानियों 1:8-9यिर्मयाह 33:15हर एक मानो आँधी से छिपने का स्थान, और बौछार से आड़ होगा; या निर्जल देश में जल के झरने, व तप्त भूमि में बड़ी चट्टान की छाया। यह भी देखें: यशायाह 25:4यशायाह 9:6यशायाह 44:3उस समय देखनेवालों की आँखें धुँधली न होंगी, और सुननेवालों के कान लगे रहेंगे। यह भी देखें: यशायाह 29:18प्रेरित-चरित 26:182 कुरिन्थियों 4:6उतावलों के मन ज्ञान की बातें समझेंगे, और तुतलानेवालों की जीभ फुर्ती से और साफ बोलेगी। यह भी देखें: यशायाह 29:24लूकस 21:14-15प्रेरित-चरित 2:4-12मूर्ख फिर उदार न कहलाएगा और न कंजूस दानी कहा जाएगा। यह भी देखें: यशायाह 5:20स्तोत्र ग्रन्थ 15:4मलाकी 3:18क्योंकि मूर्ख तो मूर्खता ही की बातें बोलता और मन में अनर्थ ही गढ़ता रहता है कि वह अधर्म के काम करे और यहोवा के विरुद्ध झूठ कहे, भूखे को भूखा ही रहने दे और प्यासे का जल रोक रखे। यह भी देखें: मत्ती 15:19मत्ती 23:131 शमूएल 24:13छली की चालें बुरी होती हैं, वह दुष्ट युक्तियाँ निकालता है कि दरिद्र को भी झूठी बातों में लूटे जबकि वे ठीक और नम्रता से भी बोलते हों। यह भी देखें: यिर्मयाह 5:26-28यशायाह 5:23मत्ती 26:59-60परन्तु उदार मनुष्य उदारता ही की युक्तियाँ निकालता है, वह उदारता में स्थिर भी रहेगा। यह भी देखें: 2 शमूएल 9:1-13नीतिवचन 11:24-25प्रेरित-चरित 11:29-30हे सुखी स्त्रियों, उठकर मेरी सुनो; हे निश्चिन्त पुत्रियों, मेरे वचन की ओर कान लगाओ। यह भी देखें: यशायाह 28:23यशायाह 3:16मत्ती 13:9हे निश्चिन्त स्त्रियों, वर्ष भर से कुछ ही अधिक समय में तुम विकल हो जाओगी; क्योंकि तोड़ने को दाखें न होंगी और न किसी भाँति के फल हाथ लगेंगे। यह भी देखें: यिर्मयाह 8:13यशायाह 7:23सपन्याह 1:13हे सुखी स्त्रियों, थरथराओ, हे निश्चिन्त स्त्रियों, विकल हो; अपने-अपने वस्त्र उतारकर अपनी-अपनी कमर में टाट कसो। यह भी देखें: यशायाह 3:24मीका 1:8-11यिर्मयाह 6:26वे मनभाऊ खेतों और फलवन्त दाखलताओं के लिये छाती पीटेंगी। यह भी देखें: यहेजकेल 20:6नहूम 2:7विलापगीत 4:3-4मेरे लोगों के वरन् प्रसन्न नगर के सब हर्ष भरे घरों में भी भाँति-भाँति के कटीले पेड़ उपजेंगे। यह भी देखें: होशे 9:6यशायाह 22:2यशायाह 34:13क्योंकि राजभवन त्यागा जाएगा, कोलाहल से भरा नगर सुनसान हो जाएगा और पहाड़ी और उन पर के पहरुओं के घर सदा के लिये माँदे और जंगली गदहों का विहार-स्थान और घरेलू पशुओं की चराई उस समय तक बने रहेंगे यह भी देखें: यशायाह 27:10यशायाह 25:2यशायाह 24:12जब तक आत्मा ऊपर से हम पर उण्डेला न जाए, और जंगल फलदायक बारी न बने, और फलदायक बारी फिर वन न गिनी जाए। यह भी देखें: यहेजकेल 39:29यशायाह 29:17यशायाह 44:3तब उस जंगल में न्याय बसेगा, और उस फलदायक बारी में धार्मिकता रहेगा। यह भी देखें: होशे 3:51 पतरस 4:1-4यशायाह 42:4और धार्मिकता का फल शान्ति और उसका परिणाम सदा का चैन और निश्चिन्त रहना होगा। (रोम. 14:7, याकू. 3:18) यह भी देखें: यशायाह 26:3स्तोत्र ग्रन्थ 119:165याकूब 3:17-18मेरे लोग शान्ति के स्थानों में निश्चिन्त रहेंगे, और विश्राम के स्थानों में सुख से रहेंगे। यह भी देखें: जकर्याह 2:5होशे 2:18-23यिर्मयाह 33:16वन के विनाश के समय ओले गिरेंगे, और नगर पूरी रीति से चौपट हो जाएगा। यह भी देखें: यशायाह 28:17यशायाह 30:30यशायाह 28:2क्या ही धन्य हो तुम जो सब जलाशयों के पास बीज बोते, और बैलों और गदहों को स्वतंत्रता से चराते हो। यह भी देखें: सभोपदेशक 11:1यशायाह 30:23-24यशायाह 55:10-11

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)15 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यशायाह 32:1

Ver. 1. King. Ezechias or Josias, as figures of Jesus Christ, who is meant. C. ---

They and their counsellors only foreshewed the advantages derived from Christ and his apostles in a more abundant manner. S. Jer. --- Judgment and justice. These words have a higher meaning than what is assigned to them by philosophers. In God, the former implies the preparation of the means for man's redemption, as the latter does the execution; and in man, judgment denotes the selection of what is right, and justice implies the putting it willingly in practice. Thus Christ will fulfill all the he has graciously purposed, with the two other divine persons; and the princes, his pastors, shall discern what is good for their own and people's eternal welfare. W.

↑ 1

यशायाह 32:2

Ver. 2. Land. Ezechias and Josias were both a defence to their subjects.

↑ 2

यशायाह 32:3

Ver. 3. Dim. True prophets shall speak, while false ones shall be silent. C.

↑ 3

यशायाह 32:4

Ver. 4. Plain. Some parts of the prediction relate literally to the Old Test. But this alludes to the New, when the mysteries of religion are clearly confessed in the Catholic Church. W. --- Even the most illiterate are guided with security, if they will but hear the Church. H.

↑ 4

यशायाह 32:5

Ver. 5. Deceitful. Heb. "miser be called liberal." Lu. xxii. 25. These good princes are contrasted with Achaz, who had oppressed his subjects.

↑ 5

यशायाह 32:7

Ver. 7. Vessels. Arms, (C.) or all the words and actions of the miser are bent on evil. H. --- The ministers of wicked princes resemble them. M.

↑ 7

यशायाह 32:9

Ver. 9. Women. Great cities. He announces the impending dangers.

↑ 9

यशायाह 32:10

Ver. 10. Year. After a long time; or the prophet speaks two years before the arrival of Sennacherib, after the vintage was ended. C. xxx. 20. and 4 K. xix. 29.

C.

↑ 10

यशायाह 32:12

Ver. 12. Mourn. Sept. "beat." H. --- Breasts, suckling infants. In mourning, women beat and uncovered their breasts, which, on any other occasion, would have been deemed very indecent.

C. Ezec. xxiii. 34. Herod. ii. 84.

↑ 12

यशायाह 32:13

Ver. 13. Up. Being uncultivated for two years. This was still more the case during the captivity.

C. --- How. Sept. "from every house joy shall be taken away, thou rich city." H.

↑ 13

यशायाह 32:14

Ver. 14. Ever. Some palaces had been demolished by Sennacherib, though this seems to refer to the Babylonian captivity.

↑ 14

यशायाह 32:15

Ver. 15. High, as Ezechiel (xxxvii. 10.) saw the dry bones rise again. Under this idea prosperity is frequently described. The rest of the chapter may very well be explained of the propagation of the gospel. --- Forest. Carmel was a fertile spot. Judea shall flourish, and Assyria shall be laid waste. The synagogue will be rejected, while the Gentiles, (C.) formerly so barren, shall embrace the faith and true piety. H.

↑ 15

यशायाह 32:17

Ver. 17. Peace. The just shall enjoy peace, under Ezechias.

↑ 17

यशायाह 32:19

Ver. 19. Hail. God's judgment shall overtake Babylon, or rather Ninive.

↑ 19

यशायाह 32:20

Ver. 20. Waters. Fruitful soils, abounding with cattle. C. --- Both Jews and Gentiles shall submit to Christ. Clem. Strom. vi. S. Jer.

↑ 20

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस