AI-generated illustration: a stone city gate with battlements at sunset, a paved path leading through the arch toward a city.
AI द्वारा निर्मित

2 इतिहास

12
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
परन्तु जब रहबाम का राज्य दृढ़ हो गया, और वह आप स्थिर हो गया, तब उसने और उसके साथ सारे इस्राएल ने यहोवा की व्यवस्था को त्याग दिया। यह भी देखें: 2 इतिहास 11:172 इतिहास 12:132 इतिहास 26:13-16उन्होंने जो यहोवा से विश्वासघात किया, इस कारण राजा रहबाम के पाँचवें वर्ष में मिस्र के राजा शीशक ने, यह भी देखें: 1 राजाओं 11:402 इतिहास 7:19-20न्यायियों 2:13-15बारह सौ रथ और साठ हजार सवार लिये हुए यरूशलेम पर चढ़ाई की, और जो लोग उसके संग मिस्र से आए, अर्थात् लूबी, सुक्किय्यी, कूशी, ये अनगिनत थे। यह भी देखें: नहूम 3:92 इतिहास 16:8दानिय्येल 11:43उसने यहूदा के गढ़वाले नगरों को ले लिया, और यरूशलेम तक आया। यह भी देखें: 2 इतिहास 11:5-122 राजाओं 18:17यिर्मयाह 5:10तब शमायाह नबी रहबाम और यहूदा के हाकिमों के पास जो शीशक के डर के मारे यरूशलेम में इकट्ठे हुए थे, आकर कहने लगा, “यहोवा यह कहता है, कि तुम ने मुझ को छोड़ दिया है, इसलिए मैंने तुम को छोड़कर शीशक के हाथ में कर दिया है।” यह भी देखें: 2 इतिहास 15:22 इतिहास 11:21 राजाओं 12:22तब इस्राएल के हाकिम और राजा दीन हो गए, और कहा, “यहोवा धर्मी है।” यह भी देखें: निर्गमन 9:27दानिय्येल 9:14न्यायियों 1:7जब यहोवा ने देखा कि वे दीन हुए हैं, तब यहोवा का यह वचन शमायाह के पास पहुँचा “वे दीन हो गए हैं, मैं उनको नष्ट न करूँगा; मैं उनका कुछ बचाव करूँगा, और मेरी जलजलाहट शीशक के द्वारा यरूशलेम पर न भड़केगी। यह भी देखें: 2 इतिहास 34:251 राजाओं 21:28-29यशायाह 42:25तो भी वे उसके अधीन रहेंगे, ताकि वे मेरी और देश-देश के राज्यों की भी सेवा में अन्तर को जान लें।” यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 28:47-48यशायाह 26:13न्यायियों 3:1तब मिस्र का राजा शीशक यरूशलेम पर चढ़ाई करके यहोवा के भवन की अनमोल वस्तुएँ और राजभवन की अनमोल वस्तुएँ उठा ले गया। वह सब कुछ उठा ले गया, और सोने की जो ढालें सुलैमान ने बनाई थीं, उनको भी वह ले गया। यह भी देखें: 1 राजाओं 10:16-172 इतिहास 9:15-162 राजाओं 16:8तब राजा रहबाम ने उनके बदले पीतल की ढालें बनवाईं और उन्हें पहरुओं के प्रधानों के हाथ सौंप दिया, जो राजभवन के द्वार की रखवाली करते थे। यह भी देखें: श्रेष्ठगीत 3:7-82 शमूएल 8:182 शमूएल 23:23जब जब राजा यहोवा के भवन में जाता, तब-तब पहरुए आकर उन्हें उठा ले चलते, और फिर पहरुओं की कोठरी में लौटाकर रख देते थे। जब रहबाम दीन हुआ, तब यहोवा का क्रोध उस पर से उतर गया, और उसने उसका पूरा विनाश न किया; और यहूदा की दशा कुछ अच्छी भी थी। यह भी देखें: 2 इतिहास 19:32 इतिहास 33:12-132 इतिहास 12:6-7अतः राजा रहबाम यरूशलेम में दृढ़ होकर राज्य करता रहा। जब रहबाम राज्य करने लगा, तब इकतालीस वर्ष की आयु का था, और यरूशलेम में अर्थात् उस नगर में, जिसे यहोवा ने अपना नाम बनाए रखने के लिये इस्राएल के सारे गोत्र में से चुन लिया था, सत्रह वर्ष तक राज्य करता रहा। उसकी माता का नाम नामाह था, जो अम्मोनी स्त्री थी। यह भी देखें: 1 राजाओं 14:21व्यवस्थाविवरण 12:52 इतिहास 6:6उसने वह कर्म किया जो बुरा है, अर्थात् उसने अपने मन को यहोवा की खोज में न लगाया। यह भी देखें: 2 इतिहास 19:3यहेजकेल 33:31यशायाह 55:6-7आदि से अन्त तक रहबाम के काम क्या शमायाह नबी और इद्दो दर्शी की पुस्तकों में वंशावलियों की रीति पर नहीं लिखे हैं? रहबाम और यारोबाम के बीच तो लड़ाई सदा होती रही। यह भी देखें: 2 इतिहास 9:292 इतिहास 12:51 राजाओं 12:22और रहबाम मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और दाऊदपुर में उसको मिट्टी दी गई। और उसका पुत्र अबिय्याह उसके स्थान पर राज्य करने लगा। यह भी देखें: 1 राजाओं 14:29-312 इतिहास 13:1मत्ती 1:7

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)7 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

2 इतिहास 12:1

Ver. 1. Israel, in his dominions. The kingdom of Jeroboam had long before apostatized, though there were still many true servants of God, who would not bend the knee before Baal, v. 12. H.

↑ 1

2 इतिहास 12:3

Ver. 3. Troglodites, who dwell in caverns, near the Red Sea. Pliny (v. 8. and vi.

29.) speaks of the city Suca, which in Heb. means a tent, as here we read succiyim, (H.) "dwelling in tents;"

which some explain of the Arabs, who are called Scenites, on the same account. T. --- People of this description, without any fixed abode, inhabited the Stony as well as the Desert Arabia. C.

xiv. 14.

↑ 3

2 इतिहास 12:7

Ver. 7. A little help. I will not suffer them to be quite destroyed. Heb. also signifies, "shortly."

C. --- Fall, ( stillabit) like drops of water, even to the last. H. --- How soon is God appeased! T.

--- Even when he punishes, he does not let the whole flood of his indignation fall upon the guilty.

M.

↑ 7

2 इतिहास 12:10

Ver. 10. Bearers. Heb. "runners," as the guards attended the king on foot.

↑ 10

2 इतिहास 12:12

Ver. 12. For even. Prot. "and also in Judah things went well;" (H.) or, "he spoke good words even to Juda." C. --- Sept. "for even in Juda there were good words, and in all pleasing." Words are often put for works. H. --- The Lord regarded the fidelity of some, and the humility of the princes. (C. --- This advantage was derived from tribulation, that the king entered into himself, at least for a time: (H.) but he was not constant, v. 14. After the scourge was withdrawn, he presently relapsed. He had betrayed great cowardice, as even his son confessed; and had probably been treated with great indignity, (T.) as it was the custom with Sesac, or Sesostris, to chain the conquered princes to his triumphal car, and to leave obscene representations of women in the country. Joseph. viii. 4. Herod. ii. --- Sesostris proceeded to the conquest of Asia. T.

↑ 12

2 इतिहास 12:14

Ver. 14. Lord, with sincerity, being actuated only by a servile fear. He died impenitent. C.

↑ 14

2 इतिहास 12:15

Ver. 15. And diligently. Heb. "in their genealogical accounts." H. See C. xiii. 22.

↑ 15

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस