AI-generated illustration: a stony desert path leading toward mountains under clouds pierced by sunbeams.
AI द्वारा निर्मित

यिर्मयाह

38
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
फिर जो वचन यिर्मयाह सब लोगों से कहता था, उनको मत्तान के पुत्र शपत्याह, पशहूर के पुत्र गदल्याह, शेलेम्याह के पुत्र यूकल और मल्किय्याह के पुत्र पशहूर ने सुना, यह भी देखें: प्रेरित-चरित 4:6-10प्रेरित-चरित 5:28नहेम्याह 11:12“यहोवा यह कहता है कि जो कोई इस नगर में रहेगा वह तलवार, अकाल और मरी से मरेगा; परन्तु जो कोई कसदियों के पास निकल भागे वह अपना प्राण बचाकर जीवित रहेगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 39:18यिर्मयाह 34:17यिर्मयाह 45:5यहोवा यह कहता है, यह नगर बाबेल के राजा की सेना के वश में कर दिया जाएगा और वह इसको ले लेगा।” यह भी देखें: यिर्मयाह 21:10यिर्मयाह 32:3-5इसलिए उन हाकिमों ने राजा से कहा, “उस पुरुष को मरवा डाल, क्योंकि वह जो इस नगर में बचे हुए योद्धाओं और अन्य सब लोगों से ऐसे-ऐसे वचन कहता है जिससे उनके हाथ पाँव ढीले हो जाते हैं। क्योंकि वह पुरुष इस प्रजा के लोगों की भलाई नहीं वरन् बुराई ही चाहता है।” यह भी देखें: यिर्मयाह 26:11प्रेरित-चरित 16:20आमोस 7:10सिदकिय्याह राजा ने कहा, “सुनो, वह तो तुम्हारे वश में है; क्योंकि ऐसा नहीं हो सकता कि राजा तुम्हारे विरुद्ध कुछ कर सके।” यह भी देखें: योहन 19:12-162 शमूएल 3:391 शमूएल 29:9तब उन्होंने यिर्मयाह को लेकर राजपुत्र मल्किय्याह के उस गड्ढे में जो पहरे के आँगन में था, रस्सियों से उतारकर डाल दिया। और उस गड्ढे में पानी नहीं केवल दलदल था, और यिर्मयाह कीचड़ में धँस गया। यह भी देखें: यिर्मयाह 37:21यिर्मयाह 38:22स्तोत्र ग्रन्थ 69:14-15उस समय राजा बिन्यामीन के फाटक के पास बैठा था सो जब एबेदमेलेक कूशी ने जो राजभवन में एक खोजा था, सुना, कि उन्होंने यिर्मयाह को गड्ढे में डाल दिया है। यह भी देखें: आमोस 5:10यिर्मयाह 37:13यिर्मयाह 29:2तब एबेदमेलेक राजभवन से निकलकर राजा से कहने लगा, “हे मेरे स्वामी, हे राजा, उन लोगों ने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता से जो कुछ किया है वह बुरा किया है, क्योंकि उन्होंने उसको गड्ढे में डाल दिया है; वहाँ वह भूख से मर जाएगा क्योंकि नगर में कुछ रोटी नहीं रही है।” यह भी देखें: यिर्मयाह 37:21नीतिवचन 24:11-12नीतिवचन 31:8-9तब राजा ने एबेदमेलेक कूशी को यह आज्ञा दी, “यहाँ से तीस पुरुष साथ लेकर यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता को मरने से पहले गड्ढे में से निकाल।” यह भी देखें: एस्तेर 8:7नीतिवचन 21:1एस्तेर 5:2अतः एबेदमेलेक उतने पुरुषों को साथ लेकर राजभवन के भण्डार के तलघर में गया; और वहाँ से फटे-पुराने कपड़े और चिथड़े लेकर यिर्मयाह के पास उस गड्ढे में रस्सियों से उतार दिए। तब एबेदमेलेक कूशी ने यिर्मयाह से कहा, “ये पुराने कपड़े और चिथड़े अपनी कांखों में रस्सियों के नीचे रख ले।” यिर्मयाह ने वैसा ही किया। यह भी देखें: रोमियों 12:10इफिसियों 4:32रोमियों 12:15तब उन्होंने यिर्मयाह को रस्सियों से खींचकर, गड्ढे में से निकाला। और यिर्मयाह पहरे के आँगन में रहने लगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 37:21प्रेरित-चरित 28:30प्रेरित-चरित 28:16सिदकिय्याह राजा ने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता को यहोवा के भवन के तीसरे द्वार में अपने पास बुलवा भेजा। और राजा ने यिर्मयाह से कहा, “मैं तुझ से एक बात पूछता हूँ; मुझसे कुछ न छिपा।” यह भी देखें: 1 राजाओं 22:16यिर्मयाह 37:17यिर्मयाह 21:1-2यिर्मयाह ने सिदकिय्याह से कहा, “यदि मैं तुझे बताऊँ, तो क्या तू मुझे मरवा न डालेगा? और चाहे मैं तुझे सम्मति भी दूँ, तो भी तू मेरी न मानेगा।” यह भी देखें: लूकस 22:67-68तब सिदकिय्याह राजा ने अकेले में यिर्मयाह से शपथ खाई, “यहोवा जिसने हमारा यह जीव रचा है, उसके जीवन की सौगन्ध न मैं तो तुझे मरवा डालूँगा, और न उन मनुष्यों के वश में कर दूँगा जो तेरे प्राण के खोजी हैं।” यह भी देखें: यिर्मयाह 37:17यिर्मयाह 38:1-6जकर्याह 12:1यिर्मयाह ने सिदकिय्याह से कहा, “सेनाओं का परमेश्वर यहोवा जो इस्राएल का परमेश्वर है, वह यह कहता है, यदि तू बाबेल के राजा के हाकिमों के पास सचमुच निकल जाए, तब तो तेरा प्राण बचेगा, और यह नगर फूँका न जाएगा, और तू अपने घराने समेत जीवित रहेगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 27:12यिर्मयाह 38:2यिर्मयाह 27:17परन्तु, यदि तू बाबेल के राजा के हाकिमों के पास न निकल जाए, तो यह नगर कसदियों के वश में कर दिया जाएगा, ओर वे इसे फूँक देंगे, और तू उनके हाथ से बच न सकेगा।” यह भी देखें: यिर्मयाह 38:32 राजाओं 25:4-10यिर्मयाह 24:8-10सिदकिय्याह ने यिर्मयाह से कहा, “जो यहूदी लोग कसदियों के पास भाग गए हैं, मैं उनसे डरता हूँ, ऐसा न हो कि मैं उनके वश में कर दिया जाऊँ और वे मुझसे ठट्ठा करें।” यह भी देखें: योहन 12:42यशायाह 57:11योहन 19:12-13यिर्मयाह ने कहा, “तू उनके वश में न कर दिया जाएगा; जो कुछ मैं तुझ से कहता हूँ उसे यहोवा की बात समझकर मान ले तब तेरा भला होगा, और तेरा प्राण बचेगा। यह भी देखें: दानिय्येल 4:27यिर्मयाह 26:13यशायाह 55:3पर यदि तू निकल जाना स्वीकार न करे तो जो बात यहोवा ने मुझे दर्शन के द्वारा बताई है, वह यह है: यह भी देखें: यहेजकेल 2:4-5यहेजकेल 2:7गिनती 23:19-20देख, यहूदा के राजा के रनवास में जितनी स्त्रियाँ रह गई हैं, वे बाबेल के राजा के हाकिमों के पास निकालकर पहुँचाई जाएँगी, और वे तुझ से कहेंगी, ‘तेरे मित्रों ने तुझे बहकाया, और उनकी इच्छा पूरी हो गई; और जब तेरे पाँव कीच में धँस गए तो वे पीछे फिर गए हैं।’ यह भी देखें: यिर्मयाह 43:6विलापगीत 1:2विलापगीत 5:11तेरी सब स्त्रियाँ और बाल-बच्चे कसदियों के पास निकालकर पहुँचाए जाएँगे; और तू भी कसदियों के हाथ से न बचेगा, वरन् तुझे पकड़कर बाबेल के राजा के वश में कर दिया जाएगा और इस नगर के फूँके जाने का कारण तू ही होगा।” यह भी देखें: यिर्मयाह 41:10यिर्मयाह 38:18यिर्मयाह 39:6तब सिदकिय्याह ने यिर्मयाह से कहा, “इन बातों को कोई न जानने पाए, तो तू मारा न जाएगा। यदि हाकिम लोग यह सुनकर कि मैंने तुझ से बातचीत की है तेरे पास आकर कहने लगें, ‘हमें बता कि तूने राजा से क्या कहा, हम से कोई बात न छिपा, और हम तुझे न मरवा डालेंगे; और यह भी बता, कि राजा ने तुझ से क्या कहा,’ यह भी देखें: यिर्मयाह 38:27यिर्मयाह 38:4-6तो तू उनसे कहना, ‘मैंने राजा से गिड़गिड़ाकर विनती की थी कि मुझे योनातान के घर में फिर वापिस न भेज नहीं तो वहाँ मर जाऊँगा।’” यह भी देखें: यिर्मयाह 37:20यिर्मयाह 37:15यिर्मयाह 42:2फिर सब हाकिमों ने यिर्मयाह के पास आकर पूछा, और जैसा राजा ने उसको आज्ञा दी थी, ठीक वैसा ही उसने उनको उत्तर दिया। इसलिए वे उससे और कुछ न बोले और न वह भेद खुला। यह भी देखें: 1 शमूएल 10:15-162 राजाओं 6:191 शमूएल 16:2-5इस प्रकार जिस दिन यरूशलेम ले लिया गया उस दिन तक वह पहरे के आँगन ही में रहा। यह भी देखें: यिर्मयाह 37:21यिर्मयाह 39:14यिर्मयाह 38:13

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)12 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यिर्मयाह 38:1

Ver. 1. And Phassur, the violent priest. C. xx. 1. --- People, who might come to the entry of the prison.

↑ 1

यिर्मयाह 38:2

Ver. 2. Safe. Heb. "a booty." C. xxi. 9. --- Sept. "like a thing found." C. --- The Hebrew idiom implies that he shall most surely live. Voluntary offerings prevent eternal misery. W.

↑ 2

यिर्मयाह 38:5

Ver. 5. Lawful. This is a compliment, or Sedecias complains indirectly that they had only left him the name of king. He grieved at the treatment of the prophet.

C.

↑ 5

यिर्मयाह 38:6

Ver. 6. Mire, up to the neck; so that he would soon have been smothered. Jos.

Ant. x. 10.

↑ 6

यिर्मयाह 38:7

Ver. 7. Eunuch. Officer over 30. v. 10. H. --- He was afterwards rewarded. C.

xxxix. 15. C. ---

God moves some to pity the distressed, till he recompense their patience. W.

↑ 7

यिर्मयाह 38:9

Ver. 9. City. It was useless, therefore, to add the torment of the dungeon, since he must soon have perished. C.

↑ 9

यिर्मयाह 38:12

Ver. 12. Arms. He was probably naked. Sanctius.

↑ 12

यिर्मयाह 38:14

Ver. 14. Third, or officers of the guard's gate, leading from the palace to the temple. 4 K. xi. 19.

C. --- Heb. hashelishi; (H.) the third denotes also an officer of the army.

↑ 14

यिर्मयाह 38:17

Ver. 17. King. He was at Reblatha. Though an usurper, he had claims upon Sedecias, whom he had appointed ruler, on his swearing to be faithful and to pay tribute. The prophet's advice was just. C. --- Even conditional prophecies are certain, and the king would have been treated differently if he had complied. But on his refusal, great misery ensued. W.

↑ 17

यिर्मयाह 38:19

Ver. 19. Jews. Traitors, whom Sedecias had perhaps treated ill. C.

↑ 19

यिर्मयाह 38:22

Ver. 22. Say. At parting, bewailing thy blindness, which has entailed misery upon all. H. --- Of peace. That is, thy false friends, promising thee peace and happiness, and by their evil counsels involving thee in misery. Ch. --- Mire. He alludes to his own treatment, (C.) which he had received from these false counsellors or princes. v. 4. H.

↑ 22

यिर्मयाह 38:26

Ver. 26. There. This he had actually done. C. xxxvii. 19. He perhaps renewed the petition, at this interview, to satisfy the king. H. --- We may conceal the truth, but must never speak what is false. C. --- "In a matter, says Puffendorf, which I am not obliged to declare to another, if I cannot with safety conceal the whole, I may fairly discover no more than a part." Who can require a privy counsellor to reveal the king's secret? Yet Paine accuses the prophet of duplicity!

Watson.

↑ 26

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस