AI-generated illustration: a stony desert path leading toward mountains under clouds pierced by sunbeams.
AI द्वारा निर्मित

यिर्मयाह

28
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
फिर उसी वर्ष, अर्थात् यहूदा के राजा सिदकिय्याह के राज्य के चौथे वर्ष के पाँचवें महीने में, अज्जूर का पुत्र हनन्याह जो गिबोन का एक भविष्यद्वक्ता था, उसने मुझसे यहोवा के भवन में, याजकों और सब लोगों के सामने कहा, यह भी देखें: यिर्मयाह 27:1यहोशू 9:3यिर्मयाह 37:13“इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है मैंने बाबेल के राजा के जूए को तोड़ डाला है। यह भी देखें: यिर्मयाह 27:2-12यहेजकेल 13:5-16मीका 3:11यहोवा के भवन के जितने पात्र बाबेल का राजा नबूकदनेस्सर इस स्थान से उठाकर बाबेल ले गया, उन्हें मैं दो वर्ष के भीतर फिर इसी स्थान में ले आऊँगा। यह भी देखें: 2 राजाओं 24:13दानिय्येल 1:22 इतिहास 36:10मैं यहूदा के राजा यहोयाकीम का पुत्र यकोन्याह और सब यहूदी बन्दियों को भी जो बाबेल को गए हैं, उनको भी इस स्थान में लौटा ले आऊँगा; क्योंकि मैंने बाबेल के राजा के जूए को तोड़ दिया है, यहोवा की यही वाणी है।” यह भी देखें: यिर्मयाह 22:24यिर्मयाह 28:22 राजाओं 25:27-30तब यिर्मयाह नबी ने हनन्याह नबी से, याजकों और उन सब लोगों के सामने जो यहोवा के भवन में खड़े हुए थे कहा, यह भी देखें: यिर्मयाह 28:1यिर्मयाह 7:2यिर्मयाह 19:14“आमीन! यहोवा ऐसा ही करे; जो बातें तूने भविष्यद्वाणी करके कही हैं कि यहोवा के भवन के पात्र और सब बन्दी बाबेल से इस स्थान में फिर आएँगे, उन्हें यहोवा पूरा करे। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 41:131 राजाओं 1:36यिर्मयाह 11:5तो भी मेरा यह वचन सुन, जो मैं तुझे और सब लोगों को कह सुनाता हूँ। यह भी देखें: 1 राजाओं 22:28जो भविष्यद्वक्ता प्राचीनकाल से मेरे और तेरे पहले होते आए थे, उन्होंने तो बहुत से देशों और बड़े-बड़े राज्यों के विरुद्ध युद्ध और विपत्ति और मरी के विषय भविष्यद्वाणी की थी। यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 4:26-271 राजाओं 17:11 राजाओं 22:8परन्तु जो भविष्यद्वक्ता कुशल के विषय भविष्यद्वाणी करे, तो जब उसका वचन पूरा हो, तब ही उस भविष्यद्वक्ता के विषय यह निश्चय हो जाएगा कि यह सचमुच यहोवा का भेजा हुआ है।” यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 18:22यिर्मयाह 6:14यहेजकेल 13:10-16तब हनन्याह भविष्यद्वक्ता ने उस जूए को जो यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता की गर्दन पर था, उतारकर तोड़ दिया। यह भी देखें: यिर्मयाह 27:2यिर्मयाह 28:21 राजाओं 22:11और हनन्याह ने सब लोगों के सामने कहा, “यहोवा यह कहता है कि इसी प्रकार से मैं पूरे दो वर्ष के भीतर बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के जूए को सब जातियों की गर्दन पर से उतारकर तोड़ दूँगा।” तब यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता चला गया। यह भी देखें: 2 इतिहास 18:22-23नीतिवचन 14:7यिर्मयाह 14:14जब हनन्याह भविष्यद्वक्ता ने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता की गर्दन पर से जूआ उतारकर तोड़ दिया, उसके बाद यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा; यह भी देखें: यिर्मयाह 1:2दानिय्येल 9:2यिर्मयाह 29:30“जाकर हनन्याह से यह कह, ‘यहोवा यह कहता है कि तूने काठ का जूआ तो तोड़ दिया, परन्तु ऐसा करके तूने उसके बदले लोहे का जूआ बना लिया है। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 149:8विलापगीत 2:14यिर्मयाह 27:15क्योंकि इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा यह कहता है कि मैं इन सब जातियों की गर्दन पर लोहे का जूआ रखता हूँ और वे बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के अधीन रहेंगे, और इनको उसके अधीन होना पड़ेगा, क्योंकि मैदान के जीवजन्तु भी मैं उसके वश में कर देता हूँ।’” यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 28:48यिर्मयाह 27:6-7व्यवस्थाविवरण 4:20यिर्मयाह नबी ने हनन्याह नबी से यह भी कहा, “हे हनन्याह, देख यहोवा ने तुझे नहीं भेजा, तूने इन लोगों को झूठी आशा दिलाई है। यह भी देखें: यिर्मयाह 14:14-15यिर्मयाह 27:15यिर्मयाह 23:21इसलिए यहोवा तुझ से यह कहता है, ‘देख, मैं तुझको पृथ्वी के ऊपर से उठा दूँगा, इसी वर्ष में तू मरेगा; क्योंकि तूने यहोवा की ओर से फिरने की बातें कही हैं।’” यह भी देखें: यिर्मयाह 29:32उत्पत्ति 7:4व्यवस्थाविवरण 6:15इस वचन के अनुसार हनन्याह उसी वर्ष के सातवें महीने में मर गया। यह भी देखें: जकर्याह 1:6यशायाह 44:25-26

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)8 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यिर्मयाह 28:1

Ver. 1. Juda. So far Sanctius joins with the former chapter, improperly. In the 4th year, seems rather an interpolation; though the Sept. omit in the beginning,

&c. to reconcile the passage; and others date the 4th year from the last sabbatical one, which is quite unusual. See C. xxvii. 1. C.

--- Sedecias reigned 11 years, so that the 4th might be said to be the beginning. W. --- Prophet.

Sept. "false prophet," to explain the meaning: the original denotes any prophet. S. Jer. H.

↑ 1

यिर्मयाह 28:3

Ver. 3. Years. Some were brought back in the 4th of Sedecias; (C. xxvii. 16. H.) so that this must be false, whether he spoke in the 1st or 4th year of his reign.

C.

↑ 3

यिर्मयाह 28:6

Ver. 6. Do. Heb. also, "will do." He speaks ironically; or shews that he wishes not the misfortune of his countrymen. C. --- He approves of the good thing, but warns his people that is is falsely promised. W.

↑ 6

यिर्मयाह 28:9

Ver. 9. Truth. This criterion was given by Moses; and another was assigned in case the prophet attempted to introduce idolatry, which was not here the case.

Deut. xiii. and xviii. 20. C.

↑ 9

यिर्मयाह 28:10

Ver. 10. Chain, or wooden yoke. C. xxvii. 2. H.

↑ 10

यिर्मयाह 28:12

Ver. 12. Way, mildly. God inspired him what to say soon after.

↑ 12

यिर्मयाह 28:13

यह 19वीं सदी की टिप्पणी विवादात्मक भाषा का उपयोग करती है; इसे इस पैनल के शीर्ष पर दी गई टिप्पणी के प्रकाश में पढ़ें।

Ver. 13. Iron. Deut. xxviii. 48. The rashness of Hananias brought a heavier punishment on his admirers, which is the lot of all who follow heresiarchs. H.

↑ 13

यिर्मयाह 28:17

Ver. 17. Seventh month. He had spoken in the 5th of the sacred year. v. 1. C.

↑ 17

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस