AI-generated illustration: waves on a shore under parting storm clouds with sunlight breaking through.
AI द्वारा निर्मित

निर्गमन

10
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “फ़िरौन के पास जा; क्योंकि मैं ही ने उसके और उसके कर्मचारियों के मन को इसलिए कठोर कर दिया है कि अपने चिन्ह उनके बीच में दिखलाऊँ, यह भी देखें: निर्गमन 4:21रोमियों 9:17निर्गमन 7:13-14और तुम लोग अपने बेटों और पोतों से इसका वर्णन करो कि यहोवा ने मिस्रियों को कैसे उपहास में उड़ाया और अपने क्या-क्या चिन्ह उनके बीच प्रगट किए हैं; जिससे तुम यह जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।” यह भी देखें: योएल 1:3व्यवस्थाविवरण 4:9व्यवस्थाविवरण 6:20-22तब मूसा और हारून ने फ़िरौन के पास जाकर कहा, “इब्रियों का परमेश्वर यहोवा तुझ से इस प्रकार कहता है, कि तू कब तक मेरे सामने दीन होने से संकोच करता रहेगा? मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे कि वे मेरी उपासना करें। यह भी देखें: 1 पतरस 5:61 राजाओं 21:29याकूब 4:10यदि तू मेरी प्रजा को जाने न दे तो सुन, कल मैं तेरे देश में टिड्डियाँ ले आऊँगा। यह भी देखें: प्रकाशितवाक्य 9:3योएल 2:25निर्गमन 8:10और वे धरती को ऐसा छा लेंगी कि वह देख न पड़ेगी; और तुम्हारा जो कुछ ओलों से बच रहा है उसको वे चट कर जाएँगी, और तुम्हारे जितने वृक्ष मैदान में लगे हैं उनको भी वे चट कर जाएँगी, यह भी देखें: योएल 1:4निर्गमन 9:32योएल 2:25और वे तेरे और तेरे सारे कर्मचारियों, यहाँ तक सारे मिस्रियों के घरों में भर जाएँगी; इतनी टिड्डियाँ तेरे बापदादों ने या उनके पुरखाओं ने जब से पृथ्वी पर जन्मे तब से आज तक कभी न देखीं।” और वह मुँह फेरकर फ़िरौन के पास से बाहर गया। यह भी देखें: निर्गमन 8:3निर्गमन 8:21निर्गमन 9:24तब फ़िरौन के कर्मचारी उससे कहने लगे, “वह जन कब तक हमारे लिये फंदा बना रहेगा? उन मनुष्यों को जाने दे कि वे अपने परमेश्वर यहोवा की उपासना करें; क्या तू अब तक नहीं जानता कि सारा मिस्र नाश हो गया है?” यह भी देखें: 1 शमूएल 18:21निर्गमन 23:33यहोशू 23:13तब मूसा और हारून फ़िरौन के पास फिर बुलवाए गए, और उसने उनसे कहा, “चले जाओ, अपने परमेश्वर यहोवा की उपासना करो; परन्तु वे जो जानेवाले हैं, कौन-कौन हैं?” यह भी देखें: निर्गमन 10:24निर्गमन 8:8निर्गमन 12:31मूसा ने कहा, “हम तो बेटों-बेटियों, भेड़-बकरियों, गाय-बैलों समेत वरन् बच्चों से बूढ़ों तक सब के सब जाएँगे, क्योंकि हमें यहोवा के लिये पर्व करना है।” यह भी देखें: निर्गमन 5:1व्यवस्थाविवरण 31:12-131 कुरिन्थियों 5:7-8उसने इस प्रकार उनसे कहा, “यहोवा तुम्हारे संग रहे जबकि मैं तुम्हें बच्चों समेत जाने देता हूँ; देखो, तुम्हारे मन में बुराई है। यह भी देखें: निर्गमन 13:212 इतिहास 32:15निर्गमन 12:30-31नहीं, ऐसा नहीं होने पाएगा; तुम पुरुष ही जाकर यहोवा की उपासना करो, तुम यही तो चाहते थे।” और वे फ़िरौन के सम्मुख से निकाल दिए गए। यह भी देखें: निर्गमन 10:28स्तोत्र ग्रन्थ 119:69स्तोत्र ग्रन्थ 52:3-4तब यहोवा ने मूसा से कहा, “मिस्र देश के ऊपर अपना हाथ बढ़ा कि टिड्डियाँ मिस्र देश पर चढ़कर भूमि का जितना अन्न आदि ओलों से बचा है सब को चट कर जाएँ।” यह भी देखें: निर्गमन 7:19निर्गमन 10:4-5अतः मूसा ने अपनी लाठी को मिस्र देश के ऊपर बढ़ाया, तब यहोवा ने दिन भर और रात भर देश पर पुरवाई बहाई; और जब भोर हुआ तब उस पुरवाई में टिड्डियाँ आईं। यह भी देखें: निर्गमन 14:21योना 1:4योना 4:8और टिडि्डयों ने चढ़कर मिस्र देश के सारे स्थानों में बसेरा किया, उनका दल बहुत भारी था, वरन् न तो उनसे पहले ऐसी टिड्डियाँ आई थीं, और न उनके पीछे ऐसी फिर आएँगी। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 78:461 राजाओं 8:37स्तोत्र ग्रन्थ 105:34-35वे तो सारी धरती पर छा गईं, यहाँ तक कि देश में अंधकार छा गया, और उसका सारा अन्न आदि और वृक्षों के सब फल, अर्थात् जो कुछ ओलों से बचा था, सब को उन्होंने चट कर लिया; यहाँ तक कि मिस्र देश भर में न तो किसी वृक्ष पर कुछ हरियाली रह गई और न खेत में अनाज रह गया। यह भी देखें: निर्गमन 10:5योएल 2:1-11स्तोत्र ग्रन्थ 78:46तब फ़िरौन ने फुर्ती से मूसा और हारून को बुलवाकर कहा, “मैंने तो तुम्हारे परमेश्वर यहोवा का और तुम्हारा भी अपराध किया है। यह भी देखें: निर्गमन 9:27मत्ती 27:4गिनती 21:7इसलिए अब की बार मेरा अपराध क्षमा करो, और अपने परमेश्वर यहोवा से विनती करो कि वह केवल मेरे ऊपर से इस मृत्यु को दूर करे।” यह भी देखें: निर्गमन 8:8निर्गमन 9:281 राजाओं 13:6तब मूसा ने फ़िरौन के पास से निकलकर यहोवा से विनती की। यह भी देखें: लूकस 6:28निर्गमन 8:9निर्गमन 8:28-30तब यहोवा ने बहुत प्रचण्ड पश्चिमी हवा बहाकर टिड्डियों को उड़ाकर लाल समुद्र में डाल दिया, और मिस्र के किसी स्थान में एक भी टिड्डी न रह गई। यह भी देखें: योएल 2:20इब्रानियों 11:29निर्गमन 13:18तो भी यहोवा ने फ़िरौन के मन को कठोर कर दिया, जिससे उसने इस्राएलियों को जाने न दिया। यह भी देखें: निर्गमन 4:21निर्गमन 11:10व्यवस्थाविवरण 2:30फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “अपना हाथ आकाश की ओर बढ़ा कि मिस्र देश के ऊपर अंधकार छा जाए, ऐसा अंधकार कि टटोला जा सके।” यह भी देखें: यहूदा 1:62 पतरस 2:42 पतरस 2:17तब मूसा ने अपना हाथ आकाश की ओर बढ़ाया, और सारे मिस्र देश में तीन दिन तक घोर अंधकार छाया रहा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 105:28प्रकाशितवाक्य 16:10आमोस 4:13तीन दिन तक न तो किसी ने किसी को देखा, और न कोई अपने स्थान से उठा; परन्तु सारे इस्राएलियों के घरों में उजियाला रहा। यह भी देखें: निर्गमन 8:22निर्गमन 9:4यशायाह 42:16तब फ़िरौन ने मूसा को बुलवाकर कहा, “तुम लोग जाओ, यहोवा की उपासना करो; अपने बालकों को भी संग ले जाओ; केवल अपनी भेड़-बकरी और गाय-बैल को छोड़ जाओ।” यह भी देखें: निर्गमन 8:28निर्गमन 10:8-10उत्पत्ति 34:23मूसा ने कहा, “तुझको हमारे हाथ मेलबलि और होमबलि के पशु भी देने पड़ेंगे, जिन्हें हम अपने परमेश्वर यहोवा के लिये चढ़ाएँ। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 16:9लैव्यव्यवस्था 9:22निर्गमन 29:1-46इसलिए हमारे पशु भी हमारे संग जाएँगे, उनका एक खुर तक न रह जाएगा, क्योंकि उन्हीं में से हमको अपने परमेश्वर यहोवा की उपासना का सामान लेना होगा, और हम जब तक वहाँ न पहुँचें तब तक नहीं जानते कि क्या-क्या लेकर यहोवा की उपासना करनी होगी।” यह भी देखें: प्रेरित-चरित 2:44-45जकर्याह 14:202 कुरिन्थियों 8:5पर यहोवा ने फ़िरौन का मन हठीला कर दिया, जिससे उसने उन्हें जाने न दिया। यह भी देखें: निर्गमन 10:20निर्गमन 4:21निर्गमन 14:4तब फ़िरौन ने उससे कहा, “मेरे सामने से चला जा; और सचेत रह; मुझे अपना मुख फिर न दिखाना; क्योंकि जिस दिन तू मुझे मुँह दिखलाए उसी दिन तू मारा जाएगा।” यह भी देखें: 2 इतिहास 16:102 इतिहास 25:16आमोस 7:13मूसा ने कहा, “तूने ठीक कहा है; मैं तेरे मुँह को फिर कभी न देखूँगा।” यह भी देखें: इब्रानियों 11:27निर्गमन 12:30-31निर्गमन 11:4-8

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)12 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

निर्गमन 10:1

Ver. 1. Servants. They took occasion, from God's withdrawing his chastisements, to become more obdurate. S. Aug. q. 30. and 36.

↑ 1

निर्गमन 10:7

Ver. 7. Scandal, or source of repeated misery; whether they meant their own resistance to God's orders, or Moses, with the Hebrew nation. C.

↑ 7

निर्गमन 10:9

Ver. 9. Herds. Out of which the Lord may choose what victims he requires. M.

--- The people of Egypt kept solemnities of this description. Herod. ii. 58, 59.

↑ 9

निर्गमन 10:10

Ver. 10. So be. A form of imprecation mixed with scorn: as, I shall not let you go, so may God abandon you. C.

↑ 10

निर्गमन 10:11

Ver. 11. Desired. Moses had requested that all might go. He had not specified the men only, as the king boldly asserts. M. --- A partial obedience will not rescue him from the threatened plague. H.

↑ 11

निर्गमन 10:13

Ver. 13. Wind from "the south," (Sept.) or "east," ( Kadim) or perhaps blowing from the south-east. Bonfrere. The locusts would come from Ethiopia, or from Arabia, in both which countries they abound. Ludolf, &c. They lay their eggs in autumn, and hatch in spring. Frequently they devastate one country after another. They are very large in the East, and sometimes will fasten upon the heads of serpents, and destroy them, as they did on this occasion the Egyptians. Wisd.

xvi. 9. --- In Cyrene, bordering upon Egypt, it is requisite to encounter these creatures thrice in the year. C. See Lev. xi. 22.

↑ 13

निर्गमन 10:14

Ver. 14. Hereafter. Joel i. 2, speaking of locusts which infested Judea, uses the same expressions to denote a very heavy judgment. Two events never perfectly agree. C.

↑ 14

निर्गमन 10:17

Ver. 17. Also. Heb. "only," and I will amend. --- Death, or plague. M.

↑ 17

निर्गमन 10:18

Ver. 18. Moses. The printed Heb. and Chal. do not read his name; but some MSS. have it agreeably to the Sept. and Syr. versions. Ken.

↑ 18

निर्गमन 10:19

Ver. 19. West. Heb. sea, (Mediterranean) to the north and west of Egypt. --- Red sea. Heb. "of suph," or green herbs, which abound there. It has also a reddish appearance in some places, from the coral branches of a saffron colour. It probably was called red from Edom, or Erythros, the son of Isaac. C. --- God drowned the locusts in this sea, by means of the wind, which often proves the destruction of those animals. Plin. xi. 29.

↑ 19

निर्गमन 10:21

Ver. 21. Darkness upon the land of Egypt so thick that it may be felt. By means of the gross exhalations, which were to cause and accompany the darkness.

Ch. --- Thus were the Egyptians punished for keeping the Hebrews in dark prisons. M. --- Philo says, even a lighted lamp or fire was extinguished. The Egyptians were affrighted with hideous spectres and evil angels. Ps.

lxxvii. 49. Wisd. xvii. 4.

↑ 21

निर्गमन 10:29

Ver. 29. More. Of my own accord. M. --- Thou wilt send for me. C.

↑ 29

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस