AI-generated illustration: waves on a shore under parting storm clouds with sunlight breaking through.
AI द्वारा निर्मित

निर्गमन

9
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “फ़िरौन के पास जाकर कह, ‘इब्रियों का परमेश्वर यहोवा तुझ से इस प्रकार कहता है, कि मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे, कि मेरी उपासना करें। यह भी देखें: निर्गमन 8:1निर्गमन 10:3निर्गमन 9:13और यदि तू उन्हें जाने न दे और अब भी पकड़े रहे, यह भी देखें: निर्गमन 8:2निर्गमन 4:23यशायाह 1:20तो सुन, तेरे जो घोड़े, गदहे, ऊँट, गाय-बैल, भेड़-बकरी आदि पशु मैदान में हैं, उन पर यहोवा का हाथ ऐसा पड़ेगा कि बहुत भारी मरी होगी। यह भी देखें: निर्गमन 7:4प्रेरित-चरित 13:111 शमूएल 6:9परन्तु यहोवा इस्राएलियों के पशुओं में और मिस्रियों के पशुओं में ऐसा अन्तर करेगा कि जो इस्राएलियों के हैं उनमें से कोई भी न मरेगा।’” यह भी देखें: निर्गमन 8:22यशायाह 65:13-14मलाकी 3:18फिर यहोवा ने यह कहकर एक समय ठहराया, “मैं यह काम इस देश में कल करूँगा।” यह भी देखें: निर्गमन 8:23यिर्मयाह 28:16-17गिनती 16:5दूसरे दिन यहोवा ने ऐसा ही किया; और मिस्र के तो सब पशु मर गए, परन्तु इस्राएलियों का एक भी पशु न मरा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 78:48स्तोत्र ग्रन्थ 78:50निर्गमन 9:25और फ़िरौन ने लोगों को भेजा, पर इस्राएलियों के पशुओं में से एक भी नहीं मरा था। तो भी फ़िरौन का मन कठोर हो गया, और उसने उन लोगों को जाने न दिया। यह भी देखें: निर्गमन 7:14निर्गमन 8:32निर्गमन 9:12फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा, “तुम दोनों भट्ठी में से एक-एक मुट्ठी राख ले लो, और मूसा उसे फ़िरौन के सामने आकाश की ओर उड़ा दे। यह भी देखें: निर्गमन 8:16तब वह सूक्ष्म धूल होकर सारे मिस्र देश में मनुष्यों और पशुओं दोनों पर फफोले और फोड़े बन जाएगी।” यह भी देखें: प्रकाशितवाक्य 16:2व्यवस्थाविवरण 28:27अय्यूब 2:7इसलिए वे भट्ठी में की राख लेकर फ़िरौन के सामने खड़े हुए, और मूसा ने उसे आकाश की ओर उड़ा दिया, और वह मनुष्यों और पशुओं दोनों पर फफोले और फोड़े बन गई। यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 28:27उन फोड़ों के कारण जादूगर मूसा के सामने खड़े न रह सके, क्योंकि वे फोड़े जैसे सब मिस्रियों के वैसे ही जादूगरों के भी निकले थे। यह भी देखें: 2 तीमुथियुस 3:8-9यशायाह 47:12-14निर्गमन 8:18-19तब यहोवा ने फ़िरौन के मन को कठोर कर दिया, और जैसा यहोवा ने मूसा से कहा था, उसने उसकी न सुनी। (रोम. 9:18) यह भी देखें: निर्गमन 4:21स्तोत्र ग्रन्थ 81:11-12निर्गमन 7:13-14फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “सवेरे उठकर फ़िरौन के सामने खड़ा हो, और उससे कह, ‘इब्रियों का परमेश्वर यहोवा इस प्रकार कहता है, कि मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे, कि वे मेरी उपासना करें। यह भी देखें: निर्गमन 8:20निर्गमन 7:15निर्गमन 9:1नहीं तो अब की बार मैं तुझ पर, और तेरे कर्मचारियों और तेरी प्रजा पर सब प्रकार की विपत्तियाँ डालूँगा, जिससे तू जान ले कि सारी पृथ्वी पर मेरे तुल्य कोई दूसरा नहीं है। यह भी देखें: निर्गमन 8:10लैव्यव्यवस्था 26:211 शमूएल 4:8मैंने तो अभी हाथ बढ़ाकर तुझे और तेरी प्रजा को मरी से मारा होता, और तू पृथ्वी पर से सत्यानाश हो गया होता; यह भी देखें: निर्गमन 3:20निर्गमन 9:161 राजाओं 13:34परन्तु सचमुच मैंने इसी कारण तुझे बनाए रखा है कि तुझे अपना सामर्थ्य दिखाऊँ, और अपना नाम सारी पृथ्वी पर प्रसिद्ध करूँ। (प्रका. 9:17) यह भी देखें: रोमियों 9:17नीतिवचन 16:4स्तोत्र ग्रन्थ 83:17-18क्या तू अब भी मेरी प्रजा के सामने अपने आपको बड़ा समझता है, और उन्हें जाने नहीं देता? यह भी देखें: अय्यूब 15:25-26यशायाह 37:29यशायाह 45:9सुन, कल मैं इसी समय ऐसे भारी-भारी ओले बरसाऊँगा, कि जिनके तुल्य मिस्र की नींव पड़ने के दिन से लेकर अब तक कभी नहीं पड़े। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 83:151 राजाओं 19:2निर्गमन 9:22-25इसलिए अब लोगों को भेजकर अपने पशुओं को और मैदान में जो कुछ तेरा है सब को फुर्ती से आड़ में छिपा ले; नहीं तो जितने मनुष्य या पशु मैदान में रहें और घर में इकट्ठे न किए जाएँ उन पर ओले गिरेंगे, और वे मर जाएँगे।’” यह भी देखें: हबक्कूक 3:2इसलिए फ़िरौन के कर्मचारियों में से जो लोग यहोवा के वचन का भय मानते थे उन्होंने तो अपने-अपने सेवकों और पशुओं को घर में हाँक दिया। यह भी देखें: नीतिवचन 13:13नीतिवचन 22:3इब्रानियों 11:7पर जिन्होंने यहोवा के वचन पर मन न लगाया उन्होंने अपने सेवकों और पशुओं को मैदान में रहने दिया। यह भी देखें: अय्यूब 34:14यहेजकेल 40:4दानिय्येल 10:12तब यहोवा ने मूसा से कहा, “अपना हाथ आकाश की ओर बढ़ा कि सारे मिस्र देश के मनुष्यों, पशुओं और खेतों की सारी उपज पर ओले गिरें।” यह भी देखें: प्रकाशितवाक्य 16:21निर्गमन 7:19निर्गमन 8:16तब मूसा ने अपनी लाठी को आकाश की ओर उठाया; और यहोवा की सामर्थ्य से मेघ गरजने और ओले बरसने लगे, और आग पृथ्वी तक आती रही। इस प्रकार यहोवा ने मिस्र देश पर ओले बरसाएँ। यह भी देखें: यहोशू 10:11स्तोत्र ग्रन्थ 18:13यशायाह 30:30जो ओले गिरते थे उनके साथ आग भी मिली हुई थी, और वे ओले इतने भारी थे कि जब से मिस्र देश बसा था तब से मिस्र भर में ऐसे ओले कभी न गिरे थे। (प्रका. 8:7, प्रका. 11:19) यह भी देखें: निर्गमन 10:6मत्ती 24:21निर्गमन 9:23इसलिए मिस्र भर के खेतों में क्या मनुष्य, क्या पशु, जितने थे सब ओलों से मारे गए, और ओलों से खेत की सारी उपज नष्ट हो गई, और मैदान के सब वृक्ष भी टूट गए। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 105:32-33स्तोत्र ग्रन्थ 78:47केवल गोशेन प्रदेश में जहाँ इस्राएली बसते थे ओले नहीं गिरे। यह भी देखें: निर्गमन 11:7निर्गमन 9:4निर्गमन 10:23तब फ़िरौन ने मूसा और हारून को बुलवा भेजा और उनसे कहा, “इस बार मैंने पाप किया है; यहोवा धर्मी है, और मैं और मेरी प्रजा अधर्मी हैं। यह भी देखें: 2 इतिहास 12:6विलापगीत 1:18निर्गमन 10:16मेघों का गरजना और ओलों का बरसना तो बहुत हो गया; अब यहोवा से विनती करो; तब मैं तुम लोगों को जाने दूँगा, और तुम न रोके जाओगे।” यह भी देखें: निर्गमन 8:8निर्गमन 10:17निर्गमन 8:28मूसा ने उससे कहा, “नगर से निकलते ही मैं यहोवा की ओर हाथ फैलाऊँगा, तब बादल का गरजना बन्द हो जाएगा, और ओले फिर न गिरेंगे, इससे तू जान लेगा कि पृथ्वी यहोवा ही की है। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 143:61 कुरिन्थियों 10:26यशायाह 1:15तो भी मैं जानता हूँ, कि न तो तू और न तेरे कर्मचारी यहोवा परमेश्वर का भय मानेंगे।” यह भी देखें: यशायाह 26:10नीतिवचन 16:6यशायाह 63:17सन और जौ तो ओलों से मारे गए, क्योंकि जौ की बालें निकल चुकी थीं और सन में फूल लगे हुए थे। यह भी देखें: रूत 1:22रूत 2:23हबक्कूक 3:17पर गेहूँ और कठिया गेहूँ जो बढ़े न थे, इस कारण वे मारे न गए। यह भी देखें: निर्गमन 10:22जब मूसा ने फ़िरौन के पास से नगर के बाहर निकलकर यहोवा की ओर हाथ फैलाए, तब बादल का गरजना और ओलों का बरसना बन्द हुआ, और फिर बहुत मेंह भूमि पर न पड़ा। यह भी देखें: निर्गमन 9:29निर्गमन 8:12निर्गमन 10:18-19यह देखकर कि मेंह और ओलों और बादल का गरजना बन्द हो गया फ़िरौन ने अपने कर्मचारियों समेत फिर अपने मन को कठोर करके पाप किया। यह भी देखें: निर्गमन 7:14निर्गमन 8:15निर्गमन 4:21इस प्रकार फ़िरौन का मन हठीला होता गया, और उसने इस्राएलियों को जाने न दिया; जैसा कि यहोवा ने मूसा के द्वारा कहलवाया था। यह भी देखें: निर्गमन 4:21

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)14 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

निर्गमन 9:3

Ver. 3. My hand. God inflicts the fourth, fifth, and tenth plagues without Moses.

↑ 3

निर्गमन 9:5

Ver. 5. Land. Moses related all this to the king, according to the Samaritan copy.

↑ 5

निर्गमन 9:6

Ver. 6. All the beasts. That is, many of all kinds. Ch. --- So it is said, (Jer. ix. 26,) all the nations are uncircumcised, though some few observed the rite of circumcision with the Jews. H.

↑ 6

निर्गमन 9:7

Ver. 7. Hardened. He did not beg for a deliverance, as the beasts were dead. M.

↑ 7

निर्गमन 9:9

Ver. 9. Blains. Pestiferous buboes or burning swellings. C. --- Thus were the pride and luxury of the Egyptians punished by Moses; and they who had kept the Hebrews in an iron furnace, were themselves scorched with fiery ashes and ulcers. M.

↑ 9

निर्गमन 9:11

Ver. 11. Stand before to oppose Moses. They could not screen themselves. H.

↑ 11

निर्गमन 9:12

Ver. 12. Hardened, &c. See the annotations above, chap. v. 21, chap. vii. 3, and chap. viii. 15.

Ch. --- The wicked man, when he is come into the depth of sins, condemneth: but ignominy and reproach follow him. Prov. xviii. 3.

↑ 12

निर्गमन 9:14

Ver. 14. Plagues of fire and hail, that thy heart may relent. But as all my chastisements will not produce this effect, I will be glorified in thy fall. H. --- I could now strike thee dead; (v. 15,) but I reserve thee for a more dreadful punishment, (v. 17,) in the waters of the Red Sea. C.

↑ 14

निर्गमन 9:15

Ver. 15. Pestilence, or various evils which now came fast upon Pharao. M.

↑ 15

निर्गमन 9:16

Ver. 16. Raised thee to the throne, or preserved thee hitherto from the former plagues. God disposes of things in such a manner, as to draw good out of the evil designs of men. S. Aug. de C.

D. xi. 17. Rom. ix. 17. C.

↑ 16

निर्गमन 9:19

Ver. 19. Cattle. Some had escaped the former plague, or the Egyptians had purchased more from their neighbours, and in the land of Gessen. H. --- God tempers justice with mercy. S. Aug. q.

33. --- Die. This message was accordingly delivered to Pharao. Sam. copy. H.

↑ 19

निर्गमन 9:24

Ver. 24. In all the land of. So the Heb.: but the Sam. and some Heb. MSS. have simply in Egypt.

Ken. --- Founded, about 627 years before. Hence it appears, that the rain falls in some parts of Egypt, (M.) particularly about Tanis, v. 18. 34. C. Wisd. xvi. 17.

↑ 24

निर्गमन 9:32

Ver. 32. Lateward. The hail fell in February. Bonfrere Aristophanes (in Avibus) says, the Egyptians and Phenicians have their harvest when the cuckoo begins to sing. The month Nisan, which answers to part of March and April, was honoured with the first fruits. C. xiii. 4. M.

↑ 32

निर्गमन 9:35

Ver. 35. Hard. Heb. "and he hardened his heart." W.

↑ 35

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस