AI-generated illustration: a rocky stream flowing among wildflowers in a valley at sunset.
AI द्वारा निर्मित

यशायाह

42
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
मेरे दास को देखो जिसे मैं सम्भाले हूँ, मेरे चुने हुए को, जिससे मेरा जी प्रसन्न है; मैंने उस पर अपना आत्मा रखा है, वह जाति-जाति के लिये न्याय प्रगट करेगा। (मत्ती 3:17, लूका 9:35, 2 पत. 1:17) यह भी देखें: मत्ती 12:18-21लूकस 3:22यशायाह 52:13न वह चिल्लाएगा और न ऊँचे शब्द से बोलेगा, न सड़क में अपनी वाणी सुनाएगा। यह भी देखें: मत्ती 12:16-202 तीमुथियुस 2:241 पतरस 2:23कुचले हुए नरकट को वह न तोड़ेगा और न टिमटिमाती बत्ती को बुझाएगा; वह सच्चाई से न्याय चुकाएगा। यह भी देखें: यहेजकेल 34:16यिर्मयाह 31:25स्तोत्र ग्रन्थ 147:3वह न थकेगा और न हियाव छोड़ेगा जब तक वह न्याय को पृथ्वी पर स्थिर न करे; और द्वीपों के लोग उसकी व्यवस्था की बाट जोहेंगे। यह भी देखें: यशायाह 53:2-12यशायाह 55:5उत्पत्ति 49:10परमेश्वर जो आकाश का सृजने और ताननेवाला है, जो उपज सहित पृथ्वी का फैलानेवाला और उस पर के लोगों को साँस और उस पर के चलनेवालों को आत्मा देनेवाला यहोवा है, वह यह कहता है: यह भी देखें: यशायाह 40:22यशायाह 45:12यिर्मयाह 10:12“मुझ यहोवा ने तुझको धार्मिकता से बुला लिया है, मैं तेरा हाथ थाम कर तेरी रक्षा करूँगा; मैं तुझे प्रजा के लिये वाचा और जातियों के लिये प्रकाश ठहराऊँगा; (लूका 2:32, प्रेरि. 13:47) यह भी देखें: योहन 8:12लूकस 2:32यशायाह 26:3कि तू अंधों की आँखें खोले, बन्दियों को बन्दीगृह से निकाले और जो अंधियारे में बैठे हैं उनको कालकोठरी से निकाले। (यशा. 61:1, प्रेरि. 26:18) यह भी देखें: इफिसियों 1:17-18यशायाह 61:1यशायाह 49:9मैं यहोवा हूँ, मेरा नाम यही है; अपनी महिमा मैं दूसरे को न दूँगा और जो स्तुति मेरे योग्य है वह खुदी हुई मूरतों को न दूँगा। यह भी देखें: यशायाह 48:11यशायाह 43:11निर्गमन 34:14देखो, पहली बातें तो हो चुकी है, अब मैं नई बातें बताता हूँ; उनके होने से पहले मैं तुम को सुनाता हूँ।” यह भी देखें: यशायाह 43:19यशायाह 46:9-10योहन 13:19हे समुद्र पर चलनेवालों, हे समुद्र के सब रहनेवालों, हे द्वीपों, तुम सब अपने रहनेवालों समेत यहोवा के लिये नया गीत गाओ और पृथ्वी की छोर से उसकी स्तुति करो। (भज. 96:1-3, भज. 97:1) यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 33:3रोमियों 15:9-11यशायाह 42:4जंगल और उसमें की बस्तियाँ और केदार के बसे हुए गाँव जयजयकार करें; सेला के रहनेवाले जयजयकार करें, वे पहाड़ों की चोटियों पर से ऊँचे शब्द से ललकारें। यह भी देखें: यशायाह 32:16यशायाह 60:7स्तोत्र ग्रन्थ 72:8-10वे यहोवा की महिमा प्रगट करें और द्वीपों में उसका गुणानुवाद करें। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 117:1-2रोमियों 15:9-11स्तोत्र ग्रन्थ 22:27यहोवा वीर के समान निकलेगा और योद्धा के समान अपनी जलन भड़काएगा, वह ऊँचे शब्द से ललकारेगा और अपने शत्रुओं पर जयवन्त होगा। यह भी देखें: निर्गमन 15:1-3स्तोत्र ग्रन्थ 78:65यशायाह 59:16-19बहुत काल से तो मैं चुप रहा और मौन साधे अपने को रोकता रहा; परन्तु अब जच्चा के समान चिल्लाऊँगा मैं हाँफ-हाँफकर साँस भरूँगा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 83:1-2लूकस 18:7यिर्मयाह 44:22पहाड़ों और पहाड़ियों को मैं सूखा डालूँगा और उनकी सब हरियाली झुलसा दूँगा; मैं नदियों को द्वीप कर दूँगा और तालों को सूखा डालूँगा। यह भी देखें: यशायाह 50:2नहूम 1:4-6यशायाह 44:27मैं अंधों को एक मार्ग से ले चलूँगा जिसे वे नहीं जानते और उनको ऐसे पथों से चलाऊँगा जिन्हें वे नहीं जानते। उनके आगे मैं अंधियारे को उजियाला करूँगा और टेढ़े मार्गों को सीधा करूँगा। मैं ऐसे-ऐसे काम करूँगा और उनको न त्यागूँगा। (लूका 3:5, यशा. 29:18) यह भी देखें: यशायाह 30:21लूकस 3:5यशायाह 60:19-20जो लोग खुदी हुई मूरतों पर भरोसा रखते और ढली हुई मूरतों से कहते हैं, “तुम हमारे ईश्वर हो,” उनको पीछे हटना और अत्यन्त लज्जित होना पड़ेगा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 97:7यशायाह 1:29यशायाह 44:11हे बहरों, सुनो; हे अंधों, आँख खोलो कि तुम देख सको! (मत्ती 11:5) यह भी देखें: यशायाह 43:8यशायाह 29:18मारकुस 7:34-37मेरे दास के सिवाय कौन अंधा है? मेरे भेजे हुए दूत के तुल्य कौन बहरा है? मेरे मित्र के समान कौन अंधा या यहोवा के दास के तुल्य अंधा कौन है? यह भी देखें: 2 कुरिन्थियों 4:4यिर्मयाह 5:21यहेजकेल 12:2तू बहुत सी बातों पर दृष्टि करता है परन्तु उन्हें देखता नहीं है; कान तो खुले हैं परन्तु सुनता नहीं है। यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 29:2-4योहन 11:37-50स्तोत्र ग्रन्थ 106:7-13यहोवा को अपनी धार्मिकता के निमित्त ही यह भाया है कि व्यवस्था की बड़ाई अधिक करे। (मत्ती 5:17,18, रोम. 7:12; 10:4) यह भी देखें: इब्रानियों 8:10रोमियों 3:31मत्ती 5:17-20परन्तु ये लोग लुट गए हैं, ये सब के सब गड्ढों में फँसे हुए और कालकोठरियों में बन्द किए हुए हैं; ये पकड़े गए और कोई इन्हें नहीं छुड़ाता; ये लुट गए और कोई आज्ञा नहीं देता कि उन्हें लौटा ले आओ। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 102:20यिर्मयाह 50:17यशायाह 51:23तुम में से कौन इस पर कान लगाएगा? कौन ध्यान करके होनहार के लिये सुनेगा? यह भी देखें: यशायाह 48:18प्रेरित-चरित 3:22-23व्यवस्थाविवरण 32:29किसने याकूब को लुटवाया और इस्राएल को लुटेरों के वश में कर दिया? क्या यहोवा ने यह नहीं किया जिसके विरुद्ध हमने पाप किया, जिसके मार्गों पर उन्होंने चलना न चाहा और न उसकी व्यवस्था को माना? यह भी देखें: यिर्मयाह 5:15न्यायियों 2:14मत्ती 22:7इस कारण उस पर उसने अपने क्रोध की आग भड़काई और युद्ध का बल चलाया; और यद्यपि आग उसके चारों ओर लग गई, तो भी वह न समझा; वह जल भी गया, तो भी न चेता। यह भी देखें: यशायाह 57:11होशे 7:9मलाकी 2:2

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)15 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यशायाह 42:1

Ver. 1. My servant. Christ, who, according to his humanity, is the servant of God, (Ch.) and Redeemer of others; none else being able to satisfy for themselves. W. Phil. ii. 7. C. --- This passage clearly refers to the Messias, (Chal. Kimchi) who was prefigured by Cyrus. v. 6. C.

Hugo. --- It is quoted by S. Mat. (xii. 18.) who has some variations both from the Heb. and the Sept. (C.) particularly the first part of v. 4. which the Sept.

renders, "He shall shine, and shall not be broken."

↑ 1

यशायाह 42:4

Ver. 4. Islands. Sept. and S. Mat. "the Gentiles shall hope in his name." H.

↑ 4

यशायाह 42:6

Ver. 6. Gentiles. This was literally verified in Christ. Cyrus is also styled the just, (C. xli. 26.) and gave liberty to many nations.

↑ 6

यशायाह 42:7

Ver. 7. House. The Jews out of captivity, prefigured the redemption of mankind.

These miracles proved that Jesus was the Messias. Lu. vii. 22.

↑ 7

यशायाह 42:8

Ver. 8. Things. They shall not partake of my divinity. Our Saviour was truly God. Phil. ii. 6.

↑ 8

यशायाह 42:9

Ver. 9. Them. The completion of former predictions enforces the belief of those which are yet to come. C.

↑ 9

यशायाह 42:10

Ver. 10. All. Lit. "its fullness," (H.) sailors, (C.) and fishes. H. --- He concludes with a canticle.

↑ 10

यशायाह 42:11

Ver. 11. Cedar, or the Jews in exile in the desert Arabia. P. cxix. 5. C. --- The people dwell in tents. Roger. ii. 5. --- Petra. A city that gives name to Arabia Petræa. Ch.

↑ 11

यशायाह 42:13

Ver. 13. Enemies. The Chaldees, (C.) by the hand of Cyrus.

↑ 13

यशायाह 42:15

Ver. 15. Pools. Cyrus deluged the country about Babylon. C. xiii. and xxi. 1. H.

--- The proud and covetous, who expected Christ to give them kingdoms, were deceived. He came to teach humility, and to grant eternal rewards. W.

↑ 15

यशायाह 42:16

Ver. 16. Blind captives, or converts to Christianity.

↑ 16

यशायाह 42:18

Ver. 18. Deaf Jews, who would not listen to the prophets. v. 19. C.

↑ 18

यशायाह 42:19

Ver. 19. Sold. Heb. Cimshullam, (H.) the perfect, or favoured. The Turks call

"believers"

Musselmans. C.

↑ 19

यशायाह 42:22

Ver. 22. Men, whom they corrupt by their bad example. H. --- Heb. "their young men are in chains," during the last wars, and the captivity of Juda. C.

↑ 22

यशायाह 42:24

Ver. 24. We. Sept. "they have sinned," which seems preferable. H.

↑ 24

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस