AI-generated illustration: a stony desert path leading toward mountains under clouds pierced by sunbeams.
AI द्वारा निर्मित

यिर्मयाह

21
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
यह वचन यहोवा की ओर से यिर्मयाह के पास उस समय पहुँचा जब सिदकिय्याह राजा ने उसके पास मल्किय्याह के पुत्र पशहूर और मासेयाह याजक के पुत्र सपन्याह के हाथ से यह कहला भेजा, यह भी देखें: यिर्मयाह 29:25यिर्मयाह 37:3यिर्मयाह 38:1“हमारे लिये यहोवा से पूछ, क्योंकि बाबेल का राजा नबूकदनेस्सर हमारे विरुद्ध युद्ध कर रहा है; कदाचित् यहोवा हम से अपने सब आश्चर्यकर्मों के अनुसार ऐसा व्यवहार करे कि वह हमारे पास से चला जाए।” यह भी देखें: यिर्मयाह 37:3यहेजकेल 20:1-3यिर्मयाह 37:7तब यिर्मयाह ने उनसे कहा, “तुम सिदकिय्याह से यह कहो, ‘इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है: देखो, युद्ध के जो हथियार तुम्हारे हाथों में है, जिनसे तुम बाबेल के राजा और शहरपनाह के बाहर घेरनेवाले कसदियों से लड़ रहे हो, उनको मैं लौटाकर इस नगर के बीच में इकट्ठा करूँगा; यह भी देखें: यशायाह 13:4यशायाह 5:5यिर्मयाह 37:8-10और मैं स्वयं हाथ बढ़ाकर और बलवन्त भुजा से, और क्रोध और जलजलाहट और बड़े क्रोध में आकर तुम्हारे विरुद्ध लड़ूँगा। यह भी देखें: यशायाह 63:10यशायाह 5:25निर्गमन 6:6मैं इस नगर के रहनेवालों को क्या मनुष्य, क्या पशु सब को मार डालूँगा; वे बड़ी मरी से मरेंगे। यह भी देखें: होशे 4:3यहेजकेल 14:13यशायाह 6:11उसके बाद, यहोवा की यह वाणी है, हे यहूदा के राजा सिदकिय्याह, मैं तुझे, तेरे कर्मचारियों और लोगों को वरन् जो लोग इस नगर में मरी, तलवार और अकाल से बचे रहेंगे उनको बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर और उनके प्राण के शत्रुओं के वश में कर दूँगा। वह उनको तलवार से मार डालेगा; उन पर न तो वह तरस खाएगा, न कुछ कोमलता दिखाएगा और न कुछ दया करेगा।’ (लूका 21:24) यह भी देखें: यिर्मयाह 37:172 राजाओं 25:5-7हबक्कूक 1:6-10“इस प्रजा के लोगों से कह कि यहोवा यह कहता है, देखो, मैं तुम्हारे सामने जीवन का मार्ग और मृत्यु का मार्ग भी बताता हूँ। यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 30:19व्यवस्थाविवरण 30:15व्यवस्थाविवरण 11:26जो कोई इस नगर में रहे वह तलवार, अकाल और मरी से मरेगा; परन्तु जो कोई निकलकर उन कसदियों के पास जो तुम को घेर रहे हैं भाग जाए वह जीवित रहेगा, और उसका प्राण बचेगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 38:2यिर्मयाह 39:18यिर्मयाह 45:5क्योंकि यहोवा की यह वाणी है कि मैंने इस नगर की ओर अपना मुख भलाई के लिये नहीं, वरन् बुराई ही के लिये किया है; यह बाबेल के राजा के वश में पड़ जाएगा, और वह इसको फुँकवा देगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 44:11आमोस 9:4यिर्मयाह 44:27“यहूदा के राजकुल के लोगों से कह, ‘यहोवा का वचन सुनो यह भी देखें: यिर्मयाह 17:20मीका 3:1यिर्मयाह 13:18हे दाऊद के घराने! यहोवा यह कहता है, भोर को न्याय चुकाओ, और लुटे हुए को अंधेर करनेवाले के हाथ से छुड़ाओ, नहीं तो तुम्हारे बुरे कामों के कारण मेरे क्रोध की आग भड़केगी, और ऐसी जलती रहेगी कि कोई उसे बुझा न सकेगा।’ यह भी देखें: यशायाह 1:17यिर्मयाह 4:4नीतिवचन 31:8-9“हे तराई में रहनेवाली और समथर देश की चट्टान; तुम जो कहते हो, ‘हम पर कौन चढ़ाई कर सकेगा, और हमारे वासस्थान में कौन प्रवेश कर सकेगा?’ यहोवा कहता है कि मैं तुम्हारे विरुद्ध हूँ। यह भी देखें: विलापगीत 4:12यहेजकेल 13:8ओबद्याह 1:3-4और यहोवा की वाणी है कि मैं तुम्हें दण्ड देकर तुम्हारे कामों का फल तुम्हें भुगतवाऊँगा। मैं उसके वन में आग लगाऊँगा, और उसके चारों ओर सब कुछ भस्म हो जाएगा।” यह भी देखें: यशायाह 3:10-11नीतिवचन 1:31यिर्मयाह 32:19

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)8 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यिर्मयाह 21:1

Ver. 1. Sent, after Nabuchodonosor had returned from Egypt. A. 3415. This consultation should be placed after C. xxxvii. C. --- Phassur, specified above, and C. xxxviii. 1. (C.) or a different person. S. Jer. Pisc. --- Sophonias, the second priest, (C. xxxvii. 3. and lii. 24.) of the 24th class, (1 Par. xxiv. 18.) who was slain at Reblatha. C. --- Jeremias threatens the great ones to C. xxix.

and is persecuted. He spoke this when Nabuchodonosor invaded the country.

W.

↑ 1

यिर्मयाह 21:4

Ver. 4. City. The people shall turn their arms against each other; or rather the Chaldees shall use their weapons to destroy them. C.

↑ 4

यिर्मयाह 21:6

Ver. 6. Pestilence. Sept. "death;" the sword, and various diseases. H.

↑ 6

यिर्मयाह 21:7

Ver. 7. To them. This was verified, C. lii. and 4 K. xxiv.

↑ 7

यिर्मयाह 21:8

Ver. 8. Death; the former if they submit, the latter if they fight, v. 9. C. --- God's grace is ever ready, that sinners may be converted. W.

↑ 8

यिर्मयाह 21:9

Ver. 9. Spoil. He shall be happy to escape naked. C. xxxviii. 3. C.

↑ 9

यिर्मयाह 21:13

Ver. 13. Valley. He speaks to Jerusalem, confiding in the strength of her situation, upon rocks, surrounded with a deep valley. Ch. --- Lit. "valley, solid and in a plain." H. --- Isaias (xxii. 1.) styles it ironically, "the valley of vision." C.

--- Jerusalem was situated on many rocks. Jos. Bel.

vi. 6.

↑ 13

यिर्मयाह 21:14

Ver. 14. Doings. Heb. "studies." So "Your studious pursuits" occurs, v. 12, in many Heb. MSS.

though the printed copy have, "their;" and "spoiled" for apprised. Kennicott. ---

Forest, the temple, which is called Libanus, (Zac. xi. 21.) and the houses built of cedar-wood, (4 K. xxv. 9.

C.) particularly the royal palace of the forest. 3 K. vii. H.

↑ 14

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस