AI-generated illustration: a stony desert path leading toward mountains under clouds pierced by sunbeams.
AI द्वारा निर्मित

यिर्मयाह

39
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
यहूदा के राजा सिदकिय्याह के राज्य के नौवें वर्ष के दसवें महीने में, बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने अपनी सारी सेना समेत यरूशलेम पर चढ़ाई करके उसे घेर लिया। यह भी देखें: यहेजकेल 24:1-2यिर्मयाह 52:4-72 राजाओं 25:1-12और सिदकिय्याह के राज्य के ग्यारहवें वर्ष के चौथे महीने के नौवें दिन को उस नगर की शहरपनाह तोड़ी गई। यह भी देखें: मीका 2:12-132 राजाओं 25:3-4यिर्मयाह 5:10जब यरूशलेम ले लिया गया, तब नेर्गलसरेसेर, और समगर्नबो, और खोजों का प्रधान सर्सकीम, और मगों का प्रधान नेर्गलसरेसेर आदि, बाबेल के राजा के सब हाकिम बीच के फाटक में प्रवेश करके बैठ गए। यह भी देखें: यिर्मयाह 38:17यिर्मयाह 21:4यिर्मयाह 1:15जब यहूदा के राजा सिदकिय्याह और सब योद्धाओं ने उन्हें देखा तब रात ही रात राजा की बारी के मार्ग से दोनों दीवारों के बीच के फाटक से होकर नगर से निकलकर भाग चले और अराबा का मार्ग लिया। यह भी देखें: 2 इतिहास 32:5आमोस 2:14यिर्मयाह 52:7-11परन्तु कसदियों की सेना ने उनको खदेड़कर सिदकिय्याह को यरीहो के अराबा में जा लिया और उनको बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के पास हमात देश के रिबला में ले गए; और उसने वहाँ उसके दण्ड की आज्ञा दी। यह भी देखें: 2 राजाओं 23:33यहोशू 5:10यिर्मयाह 52:26-27तब बाबेल के राजा ने सिदकिय्याह के पुत्रों को उसकी आँखों के सामने रिबला में घात किया; और सब कुलीन यहूदियों को भी घात किया। यह भी देखें: यिर्मयाह 52:10व्यवस्थाविवरण 28:34यिर्मयाह 21:7उसने सिदकिय्याह की आँखों को निकाल डाला और उसको बाबेल ले जाने के लिये बेड़ियों से जकड़वा रखा। यह भी देखें: यहेजकेल 12:132 राजाओं 25:7यिर्मयाह 52:11कसदियों ने राजभवन और प्रजा के घरों को आग लगाकर फूँक दिया, ओर यरूशलेम की शहरपनाह को ढा दिया। यह भी देखें: नहेम्याह 1:3यिर्मयाह 38:18यिर्मयाह 21:10तब अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान प्रजा के बचे हुओं को जो नगर में रह गए थे, और जो लोग उसके पास भाग आए थे उनको अर्थात् प्रजा में से जितने रह गए उन सब को बँधुआ करके बाबेल को ले गया। यह भी देखें: यिर्मयाह 40:1उत्पत्ति 37:362 राजाओं 25:11परन्तु प्रजा में से जो ऐसे कंगाल थे जिनके पास कुछ न था, उनको अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान यहूदा देश में छोड़ गया, और जाते समय उनको दाख की बारियाँ और खेत दे दिए। यह भी देखें: 2 राजाओं 25:12यिर्मयाह 40:7यिर्मयाह 52:16बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने अंगरक्षकों के प्रधान नबूजरदान को यिर्मयाह के विषय में यह आज्ञा दी, यह भी देखें: यिर्मयाह 15:21प्रेरित-चरित 24:23यिर्मयाह 15:11“उसको लेकर उस पर कृपादृष्टि बनाए रखना और उसकी कुछ हानि न करना; जैसा वह तुझ से कहे वैसा ही उससे व्यवहार करना।” यह भी देखें: नीतिवचन 16:7यिर्मयाह 40:4नीतिवचन 21:1अतः अंगरक्षकों के प्रधान नबूजरदान और खोजों के प्रधान नबूसजबान और मगों के प्रधान नेर्गलसरेसेर ज्योतिषियों के सरदार, यह भी देखें: यिर्मयाह 39:3यिर्मयाह 39:9और बाबेल के राजा के सब प्रधानों ने, लोगों को भेजकर यिर्मयाह को पहरे के आँगन में से बुलवा लिया और गदल्याह को जो अहीकाम का पुत्र और शापान का पोता था सौंप दिया कि वह उसे घर पहुँचाए। तब से वह लोगों के साथ रहने लगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 38:28यिर्मयाह 26:242 राजाओं 22:12जब यिर्मयाह पहरे के आँगन में कैद था, तब यहोवा का यह वचन उसके पास पहुँचा, यह भी देखें: यिर्मयाह 39:14यिर्मयाह 37:212 तीमुथियुस 2:9“जाकर एबेदमेलेक कूशी से कह, ‘इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा तुझ से यह कहता है: देख, मैं अपने वे वचन जो मैंने इस नगर के विषय में कहे हैं इस प्रकार पूरा करूँगा कि इसका कुशल न होगा, हानि ही होगी, और उस समय उनका पूरा होना तुझे दिखाई पड़ेगा। यह भी देखें: दानिय्येल 9:12जकर्याह 1:6यिर्मयाह 24:8-10परन्तु यहोवा की यह वाणी है कि उस समय मैं तुझे बचाऊँगा, और जिन मनुष्यों से तू भय खाता है, तू उनके वश में नहीं किया जाएगा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 50:15स्तोत्र ग्रन्थ 41:1-2स्तोत्र ग्रन्थ 91:14-15क्योंकि मैं तुझे, निश्चय बचाऊँगा, और तू तलवार से न मरेगा, तेरा प्राण बचा रहेगा, यहोवा की यह वाणी है। यह इस कारण होगा, कि तूने मुझ पर भरोसा रखा है।’” यह भी देखें: यिर्मयाह 38:2स्तोत्र ग्रन्थ 34:22यिर्मयाह 21:9

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)10 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यिर्मयाह 39:2

Ver. 2. Fifth. The parallel passages and other editions read ninth. Some pretend that (C.) the city was taken on the 5th of the 4th month, and after being pillaged was burnt on the 7th (4 K. xxiv.

8.) or 10th of the 5th month. C. lii. 12. Sanct. A. Lap. --- But the city was taken on the 9th of the 4th month, and Nabuzardan entered on the 7th of the 5th month, and burnt it and the temple on the 10th. Salien, &c. C. --- From the beginning of the siege (A. 3414) to the end (A. 3416.

Usher), two years and a half elapsed. It was interrupted a short time. Two fasts are still observed by the Jews to deplore these events. Zac. vii. 3. and viii. 19.

↑ 2

यिर्मयाह 39:3

Ver. 3. Neregel, Sereser. Perhaps Nabuzardan should be read, (v. 13. H.) or these names are mentioned twice, probably by mistake of transcribers. The former was an idol; (4 K. xvii. 30.) the latter word means "treasurer." C. --- Prot.

Nergal-Sharezer seems to be one person, as in Sept. or "treasurer of Nergel."

H. --- Samgar-nebu, was "prefect of the temple of Nabo." ---

Sarsachim, "prince of the sacæ, or Scythians." --- Rabsares, "master of the eunuchs," or officers within the palace. Such a one was employed by Sennacherib. 4 K. xviii. 17. --- Rebmag, "chief of the magi," (C.) or "master of the camp." Jun. --- These entered the first wall. C. i. 15. Is. xxii.

7.

↑ 3

यिर्मयाह 39:4

Ver. 4. Walls. This gate had not yet been seized, (C.) leading to Jericho. v. 5. H.

Ezec. xii. 4.

--- Sept. Rom. passes over the next 12 verses, which seem to be taken from 4

K. xxv. 4. C. ---

Grabe supplies v. 4. to 13. inclusively. "And they sent," &c. which is well connected with v. 3. ---

The possession of one gate would let all the army enter: whereupon Sedecias fled by a postern gate. W.

↑ 4

यिर्मयाह 39:5

Ver. 5. In the land, or environs of Emesa, in Syria. Theod. --- Judgment.

Reproaching him with perfidy and ingratitude. W. --- He slew the nobles, as his accomplices.

↑ 5

यिर्मयाह 39:9

Ver. 9. Army. Heb. "slayers," denoting soldiers, cooks, and sacrificers. Gen.

xxxvii. 36. ---

Remained, having escaped the sword, &c. They had been spared when Joakim and Jechonias were taken.

↑ 9

यिर्मयाह 39:10

Ver. 10. Cisterns, and fields. 4 K. xxv. 12. They were thus attached to the Chaldees.

↑ 10

यिर्मयाह 39:11

Ver. 11. Had given, after the prisoners had got to Rama. C. xl. 1.

↑ 11

यिर्मयाह 39:13

Ver. 13. Nabusezban perhaps stand for Semegar, Nabu, and Sarsachim. The other four officers occur v. 3. C.

↑ 13

यिर्मयाह 39:14

Ver. 14. Godolias. The Jews say he had gone over to assist the Chaldees. T.

↑ 14

यिर्मयाह 39:18

Ver. 18. Saved. Heb. "a booty." C. xxi. 9. Thus God rewards what is done to his servants. Mat.

xxv. 40. C.

↑ 18

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस