AI-generated illustration: a stony desert path leading toward mountains under clouds pierced by sunbeams.
AI द्वारा निर्मित

यिर्मयाह

4
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
यहोवा की यह वाणी है, “हे इस्राएल, यदि तू लौट आए, तो मेरे पास लौट आ। यदि तू घिनौनी वस्तुओं को मेरे सामने से दूर करे, तो तुझे आवारा फिरना न पड़ेगा, यह भी देखें: योएल 2:12यिर्मयाह 3:22यिर्मयाह 3:1और यदि तू सच्चाई और न्याय और धार्मिकता से यहोवा के जीवन की शपथ खाए, तो जाति-जाति उसके कारण अपने आपको धन्य कहेंगी, और उसी पर घमण्ड करेंगी।” यह भी देखें: यशायाह 65:16यिर्मयाह 9:24उत्पत्ति 22:18क्योंकि यहूदा और यरूशलेम के लोगों से यहोवा ने यह कहा है, “अपनी पड़ती भूमि को जोतो, और कटीले झाड़ों में बीज मत बोओ। यह भी देखें: होशे 10:12लूकस 8:7लूकस 8:14हे यहूदा के लोगों और यरूशलेम के निवासियों, यहोवा के लिये अपना खतना करो; हाँ, अपने मन का खतना करो; नहीं तो तुम्हारे बुरे कामों के कारण मेरा क्रोध आग के समान भड़केगा, और ऐसा होगा की कोई उसे बुझा न सकेगा।” (व्यव. 10:16, व्यव. 30:6) यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 10:16कुलुस्सियों 2:11व्यवस्थाविवरण 30:6यहूदा में प्रचार करो और यरूशलेम में यह सुनाओ: “पूरे देश में नरसिंगा फूँको; गला खोलकर ललकारो और कहो, ‘आओ, हम इकट्ठे हों और गढ़वाले नगरों में जाएँ!’ यह भी देखें: यिर्मयाह 8:14यहोशू 10:20यिर्मयाह 6:1सिय्योन के मार्ग में झण्डा खड़ा करो, खड़े मत रहो, क्योंकि मैं उत्तर की दिशा से विपत्ति और सत्यानाश ला रहा हूँ। यह भी देखें: यिर्मयाह 50:2यिर्मयाह 1:13-15यिर्मयाह 51:27एक सिंह अपनी झाड़ी से निकला, जाति-जाति का नाश करनेवाला चढ़ाई करके आ रहा है; वह कूच करके अपने स्थान से इसलिए निकला है कि तुम्हारे देश को उजाड़ दे और तुम्हारे नगरों को ऐसा सुनसान कर दे कि उनमें कोई बसनेवाला न रहने पाए। यह भी देखें: यिर्मयाह 2:15यशायाह 6:11यशायाह 1:7इसलिए कमर में टाट बाँधो, विलाप और हाय-हाय करो; क्योंकि यहोवा का भड़का हुआ कोप हम पर से टला नहीं है।” यह भी देखें: यिर्मयाह 6:26यशायाह 22:12यशायाह 5:25“उस समय राजा और हाकिमों का कलेजा काँप उठेगा; याजक चकित होंगे और नबी अचम्भित हो जाएँगे,” यहोवा की यह वाणी है। यह भी देखें: यशायाह 22:3-5यहेजकेल 13:9-16यशायाह 29:9-10तब मैंने कहा, “हाय, प्रभु यहोवा, तूने तो यह कहकर कि तुम को शान्ति मिलेगी निश्चय अपनी इस प्रजा को और यरूशलेम को भी बड़ा धोखा दिया है; क्योंकि तलवार प्राणों को मिटाने पर है।” यह भी देखें: 2 थिस्सलुनीकियों 2:9-12यिर्मयाह 5:12यिर्मयाह 14:13-14उस समय तेरी इस प्रजा से और यरूशलेम से भी कहा जाएगा, “जंगल के मुँण्ड़े टीलों पर से प्रजा के लोगों की ओर लू बह रही है, वह ऐसी वायु नहीं जिससे ओसाना या फरछाना हो, यह भी देखें: होशे 13:15यहेजकेल 17:10यशायाह 41:16परन्तु मेरी ओर से ऐसे कामों के लिये अधिक प्रचण्ड वायु बहेगी। अब मैं उनको दण्ड की आज्ञा दूँगा।” यह भी देखें: यिर्मयाह 1:16यहेजकेल 5:8यहेजकेल 7:8-9देखो, वह बादलों के समान चढ़ाई करके आ रहा है, उसके रथ बवण्डर के समान और उसके घोड़े उकाबों से भी अधिक वेग से चलते हैं। हम पर हाय, हम नाश हुए! यह भी देखें: यशायाह 19:1यशायाह 66:15विलापगीत 4:19हे यरूशलेम, अपना हृदय बुराई से धो, कि तुम्हारा उद्धार हो जाए। तुम कब तक व्यर्थ कल्पनाएँ करते रहोगे? यह भी देखें: याकूब 4:8यशायाह 55:7रोमियों 1:21क्योंकि दान से शब्द सुन पड़ रहा है और एप्रैम के पहाड़ी देश से विपत्ति का समाचार आ रहा है। यह भी देखें: यिर्मयाह 8:16न्यायियों 18:29यिर्मयाह 6:1जाति-जाति में सुना दो, यरूशलेम के विरुद्ध भी इसका समाचार दो, “आक्रमणकारी दूर देश से आकर यहूदा के नगरों के विरुद्ध ललकार रहे हैं। यह भी देखें: यहेजकेल 21:22यिर्मयाह 5:15यशायाह 39:3वे खेत के रखवालों के समान उसको चारों ओर से घेर रहे हैं, क्योंकि उसने मुझसे बलवा किया है, यहोवा की यही वाणी है। यह भी देखें: यिर्मयाह 5:232 राजाओं 25:1-4यशायाह 1:8यह तेरी चाल और तेरे कामों ही का फल हैं। यह तेरी दुष्टता है और अति दुःखदाई है; इससे तेरा हृदय छिद जाता है।” यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 107:17यिर्मयाह 2:19यिर्मयाह 2:17हाय! हाय! मेरा हृदय भीतर ही भीतर तड़पता है! और मेरा मन घबराता है! मैं चुप नहीं रह सकता; क्योंकि हे मेरे प्राण, नरसिंगे का शब्द और युद्ध की ललकार तुझ तक पहुँची है। यह भी देखें: हबक्कूक 3:16यशायाह 22:4यशायाह 16:11नाश पर नाश का समाचार आ रहा है, सारा देश नाश हो गया है। मेरे डेरे अचानक और मेरे तम्बू एकाएक लूटे गए हैं। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 42:7योएल 1:15मत्ती 10:28और कितने दिन तक मुझे उनका झण्डा देखना और नरसिंगे का शब्द सुनना पड़ेगा? यह भी देखें: यिर्मयाह 6:12 इतिहास 36:172 इतिहास 36:10“क्योंकि मेरी प्रजा मूर्ख है, वे मुझे नहीं जानते; वे ऐसे मूर्ख बच्चें हैं जिनमें कुछ भी समझ नहीं। बुराई करने को तो वे बुद्धिमान हैं, परन्तु भलाई करना वे नहीं जानते।” यह भी देखें: 1 कुरिन्थियों 14:20रोमियों 16:19यिर्मयाह 5:21मैंने पृथ्वी पर देखा, वह सूनी और सुनसान पड़ी थी; और आकाश को, और उसमें कोई ज्योति नहीं थी। यह भी देखें: मत्ती 24:29मारकुस 13:24-25यशायाह 13:10मैंने पहाड़ों को देखा, वे हिल रहे थे, और सब पहाड़ियों को कि वे डोल रही थीं। यह भी देखें: यहेजकेल 38:20यशायाह 5:25यिर्मयाह 10:10फिर मैंने क्या देखा कि कोई मनुष्य भी न था और सब पक्षी भी उड़ गए थे। यह भी देखें: सपन्याह 1:2-3यिर्मयाह 12:4होशे 4:3फिर मैं क्या देखता हूँ कि यहोवा के प्रताप और उस भड़के हुए प्रकोप के कारण उपजाऊ देश जंगल, और उसके सारे नगर खण्डहर हो गए थे। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 107:34व्यवस्थाविवरण 29:23-28स्तोत्र ग्रन्थ 76:7क्योंकि यहोवा ने यह बताया, “सारा देश उजाड़ हो जाएगा; तो भी मैं उसका अन्त न करूँगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 5:18यिर्मयाह 46:28यिर्मयाह 5:10इस कारण पृथ्वी विलाप करेगी, और आकाश शोक का काला वस्त्र पहनेगा; क्योंकि मैंने ऐसा ही करने को ठाना और कहा भी है; मैं इससे नहीं पछताऊँगा और न अपने प्राण को छोड़ूँगा।” यह भी देखें: गिनती 23:19यिर्मयाह 12:4यशायाह 50:3नगर के सारे लोग सवारों और धनुर्धारियों का कोलाहल सुनकर भागे जाते हैं; वे झाड़ियों में घुसते और चट्टानों पर चढ़े जाते हैं; सब नगर निर्जन हो गए, और उनमें कोई बाकी न रहा। यह भी देखें: यशायाह 2:19-21यिर्मयाह 4:7लूकस 23:30और तू जब उजड़ेंगी तब क्या करेगी? चाहे तू लाल रंग के वस्त्र पहने और सोने के आभूषण धारण करे और अपनी आँखों में अंजन लगाए, परन्तु व्यर्थ ही तू अपना श्रृंगार करेगी। क्योंकि तेरे प्रेमी तुझे निकम्मी जानते हैं; वे तेरे प्राण के खोजी हैं। यह भी देखें: विलापगीत 1:192 राजाओं 9:30विलापगीत 1:2क्योंकि मैंने जच्चा का शब्द, पहलौठा जनती हुई स्त्री की सी चिल्लाहट सुनी है, यह सिय्योन की बेटी का शब्द है, जो हाँफती और हाथ फैलाए हुए यह कहती है, “हाय मुझ पर, मैं हत्यारों के हाथ पड़कर मूर्छित हो चली हूँ।” यह भी देखें: विलापगीत 1:17यशायाह 1:15यिर्मयाह 13:21

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)21 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यिर्मयाह 4:1

Ver. 1. Blocks; idols, (C.) and other occasions of sin. H.

↑ 1

यिर्मयाह 4:2

Ver. 2. Swear, when requisite. C. --- Thus thou wilt learn to confess one God.

Theod. --- If all were upright, oaths would be unnecessary. Mat. v. 34. But as they are not so, (C.) this may be a religious act. W. --- Justice. These three conditions are essential. H. --- Him; the people, (C.) or God. S. Jer. --- An oath must attest God, and be used when a thing is true and of moment. W.

↑ 2

यिर्मयाह 4:3

Ver. 3. Thorns. Your misconduct hinders your advancement. C.

↑ 3

यिर्मयाह 4:4

Ver. 4. Hearts. Understand, and act with purity. H.

↑ 4

यिर्मयाह 4:5

Ver. 5. Cities. Nabuchodonosor is at hand.

↑ 5

यिर्मयाह 4:7

Ver. 7. Robber. Nabuchodonosor attacks unjustly, (C.) though he be God's scourge.

↑ 7

यिर्मयाह 4:9

Ver. 9. Heart; counsel and vigour. --- Prophets of falsehood.

↑ 9

यिर्मयाह 4:10

Ver. 10. Alas! Prot. "Then I said: Ah! Lord God, surely thou hast deceived," &c.

(H.) by permitting the people to follow false prophets. Is. lxi. 17. Ps. xliii. 19.

↑ 10

यिर्मयाह 4:11

Ver. 11. Desert of Arabia. It may designate Nechao, (2 Par. xxxv. 20.) who slew Josias, after whose death all fell to ruin.

↑ 11

यिर्मयाह 4:15

Ver. 15. Ephraim. At Bethel and Dan the calves were adored. C. --- But they were now no more. H. --- The irruption of Nabuchodonosor is announced. He set himself up for a god.

↑ 15

यिर्मयाह 4:16

Ver. 16. Guards. The Chaldees will besiege the city, and prevent provisions from entering. 4 K.

xxv. 1. C.

↑ 16

यिर्मयाह 4:19

Ver. 19. My. God, (S. Jer.) the people, (Grot.) or rather Jeremias speaks.

↑ 19

यिर्मयाह 4:20

Ver. 20. Moment. The cities are destroyed as easily as a tent.

↑ 20

यिर्मयाह 4:22

Ver. 22. Me, practically. They have not honoured me as they ought. C. --- If they were indeed devoid of sense, they would be excused. W.

↑ 22

यिर्मयाह 4:23

Ver. 23. Void. Heb. " Thohu and bohu, " like chaos. Gen. i. 2. H.

↑ 23

यिर्मयाह 4:25

Ver. 25. Gone. Beasts feel the wrath of God, and in a land uninhabited; not even birds will remain. Osee iv. 3. S. Jer.

↑ 25

यिर्मयाह 4:26

Ver. 26. Carmel: the beautiful country of Palestine, (H.) Jerusalem, (Theod.) or the mountain so called.

↑ 26

यिर्मयाह 4:27

Ver. 27. Destroy, when Jechonias was led captive. God allowed the people still eleven years to repent; and he afterwards restored the Jews. C. --- He will never suffer his church to perish. W.

↑ 27

यिर्मयाह 4:28

Ver. 28. Repented. Only a finite being can do this. God's resolution is here unconditional and fixed.

↑ 28

यिर्मयाह 4:30

यह 19वीं सदी की टिप्पणी विवादात्मक भाषा का उपयोग करती है; इसे इस पैनल के शीर्ष पर दी गई टिप्पणी के प्रकाश में पढ़ें।

Ver. 30. Stone, or antimony, like Jazabel, (4 K. ix. 30.) to darken and enlarge the eye-lids. ---

Lovers. Infidel nations of Egypt, &c.

↑ 30

यिर्मयाह 4:31

Ver. 31. Child. Heb. and Sept. "a first-born," when the pains are most acute. C.

↑ 31

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस