
यिर्मयाह · IRV-HI
यिर्मयाह
52
बाइबल पाठकृत्रिम आवाज़ (AI)
जब सिदकिय्याह राज्य करने लगा, तब वह इक्कीस वर्ष का था; और यरूशलेम में ग्यारह वर्ष तक राज्य करता रहा। उसकी माता का नाम हमूतल था जो लिब्नावासी यिर्मयाह की बेटी थी। यह भी देखें: यहोशू 10:292 राजाओं 24:182 इतिहास 36:11उसने यहोयाकीम के सब कामों के अनुसार वही किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है। यह भी देखें: 1 राजाओं 14:222 राजाओं 24:19-20यहेजकेल 17:16-20निश्चय यहोवा के कोप के कारण यरूशलेम और यहूदा की ऐसी दशा हुई कि अन्त में उसने उनको अपने सामने से दूर कर दिया। और सिदकिय्याह ने बाबेल के राजा से बलवा किया। यह भी देखें: 2 इतिहास 36:13यशायाह 3:4-5यशायाह 3:1और उसके राज्य के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन को बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने अपनी सारी सेना लेकर यरूशलेम पर चढ़ाई की, और उसने उसके पास छावनी करके उसके चारों ओर किला बनाया। यह भी देखें: यिर्मयाह 39:1जकर्याह 8:19यहेजकेल 24:1-2अतः नगर घेरा गया, और सिदकिय्याह राजा के ग्यारहवें वर्ष तक घिरा रहा। चौथे महीने के नौवें दिन से नगर में अकाल यहाँ तक बढ़ गई, कि लोगों के लिये कुछ रोटी न रही। यह भी देखें: यिर्मयाह 39:2यशायाह 3:12 राजाओं 25:3तब नगर की शहरपनाह में दरार की गई, और दोनों दीवारों के बीच जो फाटक राजा की बारी के निकट था, उससे सब योद्धा भागकर रात ही रात नगर से निकल गए, और अराबा का मार्ग लिया। (उस समय कसदी लोग नगर को घेरे हुए थे)। यह भी देखें: यिर्मयाह 51:322 राजाओं 25:4यिर्मयाह 39:4-7परन्तु उनकी सेना ने राजा का पीछा किया, और उसको यरीहो के पास के अराबा में जा पकड़ा; तब उसकी सारी सेना उसके पास से तितर-बितर हो गई। यह भी देखें: यिर्मयाह 34:21यिर्मयाह 38:23यिर्मयाह 21:7तब वे राजा को पकड़कर हमात देश के रिबला में बाबेल के राजा के पास ले गए, और वहाँ उसने उसके दण्ड की आज्ञा दी। यह भी देखें: यिर्मयाह 39:5गिनती 13:21यहोशू 13:5बाबेल के राजा ने सिदकिय्याह के पुत्रों को उसके सामने घात किया, और यहूदा के सारे हाकिमों को भी रिबला में घात किया। यह भी देखें: यिर्मयाह 22:302 राजाओं 25:7व्यवस्थाविवरण 28:34फिर बाबेल के राजा ने सिदकिय्याह की आँखों को फुड़वा डाला, और उसको बेड़ियों से जकड़कर बाबेल तक ले गया, और उसको बन्दीगृह में डाल दिया। वह मृत्यु के दिन तक वहीं रहा। यह भी देखें: यहेजकेल 12:13यिर्मयाह 34:3-5फिर उसी वर्ष अर्थात् बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के राज्य के उन्नीसवें वर्ष के पाँचवें महीने के दसवें दिन को अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान जो बाबेल के राजा के सम्मुख खड़ा रहता था यरूशलेम में आया। यह भी देखें: 2 राजाओं 25:8यिर्मयाह 39:9यिर्मयाह 52:29उसने यहोवा के भवन और राजभवन और यरूशलेम के सब बड़े-बड़े घरों को आग लगवाकर फुँकवा दिया। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 79:1मीका 3:122 इतिहास 36:19और कसदियों की सारी सेना ने जो अंगरक्षकों के प्रधान के संग थी, यरूशलेम के चारों ओर की सब शहरपनाह को ढा दिया। यह भी देखें: नहेम्याह 1:32 राजाओं 25:10अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान कंगाल लोगों में से कितनों को, और जो लोग नगर में रह गए थे, और जो लोग बाबेल के राजा के पास भाग गए थे, और जो कारीगर रह गए थे, उन सब को बन्दी बनाकर ले गया। यह भी देखें: जकर्याह 14:2यिर्मयाह 15:1-2परन्तु, दिहात के कंगाल लोगों में से कितनों को अंगरक्षकों के प्रधान नबूजरदान ने दाख की बारियों की सेवा और किसानी करने को छोड़ दिया। यह भी देखें: यिर्मयाह 39:9-10यिर्मयाह 40:5-72 राजाओं 25:12यहोवा के भवन में जो पीतल के खम्भे थे, और कुर्सियों और पीतल के हौज जो यहोवा के भवन में थे, उन सभी को कसदी लोग तोड़कर उनका पीतल बाबेल को ले गए। यह भी देखें: यिर्मयाह 27:19-22यिर्मयाह 52:21-232 इतिहास 4:12-15और हाँड़ियों, फावड़ियों, कैंचियों, कटोरों, धूपदानों, और पीतल के और सब पात्रों को, जिनसे लोग सेवा टहल करते थे, वे ले गए। यह भी देखें: गिनती 4:141 राजाओं 7:45निर्गमन 27:3और तसलों, करछों, कटोरियों, हाँड़ियों, दीवटों, धूपदानों, और कटोरों में से जो कुछ सोने का था, उनके सोने को, और जो कुछ चाँदी का था उनकी चाँदी को भी अंगरक्षकों का प्रधान ले गया। यह भी देखें: 1 राजाओं 7:49-50लैव्यव्यवस्था 26:12गिनती 16:46दोनों खम्भे, एक हौज और पीतल के बारहों बैल जो पायों के नीचे थे, इन सब को तो सुलैमान राजा ने यहोवा के भवन के लिये बनवाया था, और इन सब का पीतल तौल से बाहर था। यह भी देखें: 1 राजाओं 7:472 राजाओं 25:162 इतिहास 4:18जो खम्भे थे, उनमें से एक-एक की ऊँचाई अठारह हाथ, और घेरा बारह हाथ, और मोटाई चार अंगुल की थी, और वे खोखले थे। यह भी देखें: 2 राजाओं 25:172 इतिहास 3:15-171 राजाओं 7:15-21एक-एक की कँगनी पीतल की थी, और एक-एक कँगनी की ऊँचाई पाँच हाथ की थी; और उस पर चारों ओर जो जाली और अनार बने थे वे सब पीतल के थे। यह भी देखें: निर्गमन 28:14-222 इतिहास 3:152 राजाओं 25:17कँगनियों के चारों ओर छियानवे अनार बने थे, और जाली के ऊपर चारों ओर एक सौ अनार थे। यह भी देखें: 1 राजाओं 7:20अंगरक्षकों के प्रधान ने सरायाह महायाजक और उसके नीचे के सपन्याह याजक, और तीनों डेवढ़ीदारों को पकड़ लिया; यह भी देखें: 2 राजाओं 25:181 इतिहास 6:14यिर्मयाह 21:1और नगर में से उसने एक खोजा पकड़ लिया, जो योद्धाओं के ऊपर ठहरा था; और जो पुरुष राजा के सम्मुख रहा करते थे, उनमें से सात जन जो नगर में मिले; और सेनापति का मुंशी जो साधारण लोगों को सेना में भरती करता था; और साधारण लोगों में से साठ पुरुष जो नगर में मिले, यह भी देखें: 2 राजाओं 25:19एस्तेर 1:14मत्ती 18:10इन सब को अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान रिबला में बाबेल के राजा के पास ले गया। तब बाबेल के राजा ने उन्हें हमात देश के रिबला में ऐसा मारा कि वे मर गए। इस प्रकार यहूदी अपने देश से बँधुए होकर चले गए। यह भी देखें: यशायाह 27:10मीका 4:10यहेजकेल 33:28जिन लोगों को नबूकदनेस्सर बँधुआ करके ले गया, वे ये हैं, अर्थात् उसके राज्य के सातवें वर्ष में तीन हजार तेईस यहूदी; यह भी देखें: 2 राजाओं 24:12-16दानिय्येल 1:1-32 राजाओं 24:2-3फिर अपने राज्य के अठारहवें वर्ष में नबूकदनेस्सर यरूशलेम से आठ सौ बत्तीस प्राणियों को बँधुआ करके ले गया; यह भी देखें: उत्पत्ति 12:5यिर्मयाह 52:12यिर्मयाह 39:9फिर नबूकदनेस्सर के राज्य के तेईसवें वर्ष में अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान सात सौ पैंतालीस यहूदी जनों को बँधुए करके ले गया; सब प्राणी मिलकर चार हजार छः सौ हुए। यह भी देखें: यिर्मयाह 6:9यिर्मयाह 52:15फिर यहूदा के राजा यहोयाकीन की बँधुआई के सैंतीसवें वर्ष में अर्थात् जिस वर्ष बाबेल का राजा एवील्मरोदक राजगद्दी पर विराजमान हुआ, उसी के बारहवें महीने के पच्चीसवें दिन को उसने यहूदा के राजा यहोयाकीन को बन्दीगृह से निकालकर बड़ा पद दिया; यह भी देखें: 2 राजाओं 25:27-30स्तोत्र ग्रन्थ 3:3उत्पत्ति 40:13और उससे मधुर-मधुर वचन कहकर, जो राजा उसके साथ बाबेल में बँधुए थे, उनके सिंहासनों से उसके सिंहासन को अधिक ऊँचा किया। यह भी देखें: नीतिवचन 12:25दानिय्येल 2:37दानिय्येल 5:18-19उसके बन्दीगृह के वस्त्र बदल दिए; और वह जीवन भर नित्य राजा के सम्मुख भोजन करता रहा; यह भी देखें: 2 शमूएल 9:71 राजाओं 2:72 शमूएल 9:13और प्रतिदिन के खर्च के लिये बाबेल के राजा के यहाँ से उसको नित्य कुछ मिलने का प्रबन्ध हुआ। यह प्रबन्ध उसकी मृत्यु के दिन तक उसके जीवन भर लगातार बना रहा। यह भी देखें: 2 शमूएल 9:10लूकस 11:3मत्ती 6:11
यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।
मनन
इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।
टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)11 टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।
ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता
यिर्मयाह 52:1
Ver. 1. Sedecias. This is purely historical, taken from 4 K. xxiv. 18, &c. Many doubt with reason the Jeremias inserted it, as he could not well be alive at the time when Joakim was honoured. v. 31. If he had written both this and the Book of Kings, the variations which we here discover would not be seen. It seems, therefore, that Esdras or some other has inserted it, to explain the fall of Jerusalem and the lamentations; as a similar addition has been made to Isaias.
C. xxxvi. &c. See Grot. C. --- The history occurs more at large, Par. ult. W.
↑ 1यिर्मयाह 52:3
Ver. 3. Revolted, breaking his oath, which greatly offended God.
↑ 3यिर्मयाह 52:12
Ver. 12. Tenth: 4 K. seventh, on which day Nabuzardan set out from Reblatha, according to some. But it was above sixty leagues, or hours journey, distant.
C. --- He entered the city on the 7th, and put his orders in execution on the 10th. Usher. --- Nothing of the king's imprisonment, or of the city poor occurs.
4 K.
↑ 12यिर्मयाह 52:15
Ver. 15. Poor. He took those of the city, and left the poor of the country. v. 16. C.
--- Sept. Alex.
omits this verse, which Grabe inserts: 16. "And the rest of the people, the chief cook or general, left for," &c. H.
↑ 15यिर्मयाह 52:20
Ver. 20. Under the sea the bases, (H.) or bowls, which, &c.
↑ 20यिर्मयाह 52:23
Ver. 23. Hundred; four next the wall were not seen, or were fixed to the chaptrels.
↑ 23यिर्मयाह 52:24
Ver. 24. Second in dignity to the high priest, a chief officer of the temple.
↑ 24यिर्मयाह 52:25
Ver. 25. Seven: 4 K. has five. But this seems more correct, as seven were commonly employed.
Est. i. 10. Tob. xii. 15. C. --- Two might be taken later. H. --- A scribe. S. Jerom has Sopher, (4
K.) as if it were a proper name, and not an office.
↑ 25यिर्मयाह 52:28
यह 19वीं सदी की टिप्पणी विवादात्मक भाषा का उपयोग करती है; इसे इस पैनल के शीर्ष पर दी गई टिप्पणी के प्रकाश में पढ़ें।
Ver. 28. Seventh year of Nabuchodonosor, and last of Joakim. 4 K. Sept. Rom.
omits this and the next verse, which are found in Theodoret and the Compl.
edit. C. --- Grabe supplies all from, And Juda, v. 27, to 31. H. --- Zuinglius observes that the Sept. have not a fragment of it, and that it has been added by some one to hide the ignominy of the Jews. It is interpolated in the Arab. of the Lond. Polyglot, and seems contrary to the true history. 4 K. xxiv. 14. Kennicott, Diss. 2.
↑ 28यिर्मयाह 52:31
Ver. 31. Joachin. He had been thrown into prison when 18 years old, and continued there 37
years. It is not probable that Jeremias wrote this. Evilmerodach had also been the same in prison.
--- Five: 4 K. has seven. Probably Nabuchodonosor died on the 25th, and his son then resolved to liberate Joachin; which he did on the 27th.
↑ 31यिर्मयाह 52:32
Ver. 32. Kings, who had been conquered, and kept at court for parade. C.
↑ 32लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस