
नीतिवचन · IRV-HI
नीतिवचन
29
बाइबल पाठकृत्रिम आवाज़ (AI)
जो बार बार डाँटे जाने पर भी हठ करता है, वह अचानक नष्ट हो जाएगा और उसका कोई भी उपाय काम न आएगा। यह भी देखें: नीतिवचन 6:15नीतिवचन 1:24-311 शमूएल 2:25जब धर्मी लोग शिरोमणि होते हैं, तब प्रजा आनन्दित होती है; परन्तु जब दुष्ट प्रभुता करता है तब प्रजा हाय-हाय करती है। यह भी देखें: नीतिवचन 28:12नीतिवचन 11:10नीतिवचन 28:28जो बुद्धि से प्रीति रखता है, वह अपने पिता को आनन्दित करता है, परन्तु वेश्याओं की संगति करनेवाला धन को उड़ा देता है। (लूका 15:13) यह भी देखें: नीतिवचन 27:11लूकस 15:30नीतिवचन 15:20राजा न्याय से देश को स्थिर करता है, परन्तु जो बहुत घूस लेता है उसको उलट देता है। यह भी देखें: नीतिवचन 29:14मीका 7:3दानिय्येल 11:20जो पुरुष किसी से चिकनी चुपड़ी बातें करता है, वह उसके पैरों के लिये जाल लगाता है। यह भी देखें: नीतिवचन 26:24-25अय्यूब 17:5स्तोत्र ग्रन्थ 12:2बुरे मनुष्य का अपराध उसके लिए फंदा होता है, परन्तु धर्मी आनन्दित होकर जयजयकार करता है। यह भी देखें: निर्गमन 15:1सभोपदेशक 9:122 तीमुथियुस 2:26धर्मी पुरुष कंगालों के मुकद्दमे में मन लगाता है; परन्तु दुष्ट जन उसे जानने की समझ नहीं रखता। यह भी देखें: अय्यूब 29:16स्तोत्र ग्रन्थ 41:1नीतिवचन 21:13ठट्ठा करनेवाले लोग नगर को फूँक देते हैं, परन्तु बुद्धिमान लोग क्रोध को ठंडा करते हैं। यह भी देखें: नीतिवचन 11:11यिर्मयाह 15:1याकूब 5:15-18जब बुद्धिमान मूर्ख के साथ वाद-विवाद करता है, तब वह मूर्ख क्रोधित होता और ठट्ठा करता है, और वहाँ शान्ति नहीं रहती। यह भी देखें: नीतिवचन 26:4सभोपदेशक 10:13मत्ती 7:6हत्यारे लोग खरे पुरुष से बैर रखते हैं, और सीधे लोगों के प्राण की खोज करते हैं। यह भी देखें: 1 योहन 3:12-13योहन 15:18-19उत्पत्ति 4:5-8मूर्ख अपने सारे मन की बात खोल देता है, परन्तु बुद्धिमान अपने मन को रोकता, और शान्त कर देता है। यह भी देखें: नीतिवचन 19:11नीतिवचन 12:16मीका 7:5जब हाकिम झूठी बात की ओर कान लगाता है, तब उसके सब सेवक दुष्ट हो जाते हैं। यह भी देखें: नीतिवचन 20:82 राजाओं 10:6-7स्तोत्र ग्रन्थ 101:5-7निर्धन और अंधेर करनेवाले व्यक्तियों में एक समानता है; यहोवा दोनों की आँखों में ज्योति देता है। यह भी देखें: मत्ती 5:45नीतिवचन 22:2स्तोत्र ग्रन्थ 13:3जो राजा कंगालों का न्याय सच्चाई से चुकाता है, उसकी गद्दी सदैव स्थिर रहती है। यह भी देखें: नीतिवचन 16:12यशायाह 11:4नीतिवचन 20:28छड़ी और डाँट से बुद्धि प्राप्त होती है, परन्तु जो लड़का ऐसे ही छोड़ा जाता है वह अपनी माता की लज्जा का कारण होता है। यह भी देखें: नीतिवचन 10:1नीतिवचन 17:25नीतिवचन 29:17दुष्टों के बढ़ने से अपराध भी बढ़ता है; परन्तु अन्त में धर्मी लोग उनका गिरना देख लेते हैं। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 92:11स्तोत्र ग्रन्थ 37:34स्तोत्र ग्रन्थ 37:36अपने बेटे की ताड़ना कर, तब उससे तुझे चैन मिलेगा; और तेरा मन सुखी हो जाएगा। यह भी देखें: नीतिवचन 10:1नीतिवचन 29:15नीतिवचन 23:13-14जहाँ दर्शन की बात नहीं होती, वहाँ लोग निरंकुश हो जाते हैं, परन्तु जो व्यवस्था को मानता है वह धन्य होता है। यह भी देखें: याकूब 1:25लूकस 11:28होशे 4:6दास बातों ही के द्वारा सुधारा नहीं जाता, क्योंकि वह समझकर भी नहीं मानता। यह भी देखें: नीतिवचन 26:3अय्यूब 19:16नीतिवचन 30:22क्या तू बातें करने में उतावली करनेवाले मनुष्य को देखता है? उससे अधिक तो मूर्ख ही से आशा है। यह भी देखें: याकूब 1:19नीतिवचन 26:12नीतिवचन 14:29जो अपने दास को उसके लड़कपन से ही लाड़-प्यार से पालता है, वह दास अन्त में उसका बेटा बन बैठता है। क्रोध करनेवाला मनुष्य झगड़ा मचाता है और अत्यन्त क्रोध करनेवाला अपराधी भी होता है। यह भी देखें: नीतिवचन 15:18नीतिवचन 17:19नीतिवचन 26:21मनुष्य को गर्व के कारण नीचा देखना पड़ता है, परन्तु नम्र आत्मावाला महिमा का अधिकारी होता है। (मत्ती 23:12) यह भी देखें: मत्ती 23:12लूकस 14:11नीतिवचन 11:2जो चोर की संगति करता है वह अपने प्राण का बैरी होता है; शपथ खाने पर भी वह बात को प्रगट नहीं करता। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 5:1नीतिवचन 8:36नीतिवचन 1:11-19मनुष्य का भय खाना फंदा हो जाता है, परन्तु जो यहोवा पर भरोसा रखता है उसका स्थान ऊँचा किया जाएगा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 118:8लूकस 12:4नीतिवचन 18:10हाकिम से भेंट करना बहुत लोग चाहते हैं, परन्तु मनुष्य का न्याय यहोवा ही करता है। यह भी देखें: नीतिवचन 19:6स्तोत्र ग्रन्थ 20:9नीतिवचन 19:21धर्मी लोग कुटिल मनुष्य से घृणा करते हैं और दुष्ट जन भी सीधी चाल चलनेवाले से घृणा करता है। यह भी देखें: 1 योहन 3:13स्तोत्र ग्रन्थ 139:21योहन 15:17-19
यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।
मनन
इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।
टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)8 टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।
ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता
नीतिवचन 29:8
Ver. 8. Corrupt. Heb. "scoffers," who provoke both God and men.
↑ 8नीतिवचन 29:9
Ver. 9. Rest; or bring him to hear reason. C. --- Sept. "a wise man shall rule nations; but the wicked being angry, is laughed at, and does not frighten."
↑ 9नीतिवचन 29:10
Ver. 10. Soul. they wish to protect the upright. Ps. cxli. 5.
↑ 10नीतिवचन 29:13
Ver. 13. Enlightener. Sept. "visitor," with punishment, as they seem to speak of palliated usury, which cannot escape God. See C. xxii. 2.
↑ 13नीतिवचन 29:18
Ver. 18. Prophecy, by the urim, or by the mouth of prophets, who were in great power and estimation. 3 K. i. 24. and xii. 23. and 2 Par. xxv. 6. and xxviii. 8. C.
--- Sept. "There shall be none to explain the law to the impious nation." H. ---
When pastors are wanting, all goes to ruin.
1 Cor. xi. 4. Ven. Bede. C.
↑ 18नीतिवचन 29:20
Ver. 20. Amendment. S. Jerom (as Evag.) says, after Thucydides: "Ignorance produces confidence, and learning fear."
↑ 20नीतिवचन 29:24
Ver. 24. Soul, and exposeth himself to death, though this was only inflicted for stealing a man.
Ex. xxi. 16. The night-thief might also be killed in the fact. Ex. xxii. 2. But if the person who had stolen denied it on oath, he was put to death for perjury. Lev.
v. 1.
↑ 24नीतिवचन 29:25
Ver. 25. Fall. Human respects will not long preserve him from sin. C. --- Sept.
have a double version: "Those who fear and are ashamed of men, shall be thrown down. But he who confideth in the Lord, shall rejoice. Impiety overturneth man, while he who trusteth in the Lord shall be saved." Grabe. H.
↑ 25लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस