
यिर्मयाह · IRV-HI
यिर्मयाह
18
बाइबल पाठकृत्रिम आवाज़ (AI)
यहोवा की ओर से यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा, “उठकर कुम्हार के घर जा, और वहाँ मैं तुझे अपने वचन सुनाऊँगा।” यह भी देखें: इब्रानियों 1:1प्रेरित-चरित 9:6यिर्मयाह 23:22इसलिए मैं कुम्हार के घर गया और क्या देखा कि वह चाक पर कुछ बना रहा है! यह भी देखें: योहन 15:14योना 1:3प्रेरित-चरित 26:19जो मिट्टी का बर्तन वह बना रहा था वह बिगड़ गया, तब उसने उसी का दूसरा बर्तन अपनी समझ के अनुसार बना दिया। यह भी देखें: रोमियों 9:20-23यिर्मयाह 18:6यशायाह 45:9तब यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा, “हे इस्राएल के घराने, यहोवा की यह वाणी है कि इस कुम्हार के समान तुम्हारे साथ क्या मैं भी काम नहीं कर सकता? देख, जैसा मिट्टी कुम्हार के हाथ में रहती है, वैसे ही हे इस्राएल के घराने, तुम भी मेरे हाथ में हो। (रोम. 9:21) यह भी देखें: यशायाह 64:8रोमियों 9:20-21यिर्मयाह 18:4जब मैं किसी जाति या राज्य के विषय कहूँ कि उसे उखाड़ूँगा या ढा दूँगा अथवा नाश करूँगा, यह भी देखें: यिर्मयाह 1:10यिर्मयाह 45:4यिर्मयाह 12:14-17तब यदि उस जाति के लोग जिसके विषय मैंने यह बात कही हो अपनी बुराई से फिरें, तो मैं उस विपत्ति के विषय जो मैंने उन पर डालने को ठाना हो पछताऊँगा। यह भी देखें: यहेजकेल 18:21यिर्मयाह 26:13योना 3:9-10और जब मैं किसी जाति या राज्य के विषय कहूँ कि मैं उसे बनाऊँगा और रोपूँगा; यह भी देखें: यिर्मयाह 31:28आमोस 9:11-15यिर्मयाह 1:10तब यदि वे उस काम को करें जो मेरी दृष्टि में बुरा है और मेरी बात न मानें, तो मैं उस भलाई के विषय जिसे मैंने उनके लिये करने को कहा हो, पछताऊँगा। यह भी देखें: 1 शमूएल 2:30यहेजकेल 33:181 शमूएल 13:13इसलिए अब तू यहूदा और यरूशलेम के निवासियों से यह कह, ‘यहोवा यह कहता है, देखो, मैं तुम्हारी हानि की युक्ति और तुम्हारे विरुद्ध प्रबन्ध कर रहा हूँ। इसलिए तुम अपने-अपने बुरे मार्ग से फिरो और अपना-अपना चाल चलन और काम सुधारो।’ यह भी देखें: 2 राजाओं 17:13यशायाह 55:6-7यिर्मयाह 35:15“परन्तु वे कहते हैं, ‘ऐसा नहीं होने का, हम तो अपनी ही कल्पनाओं के अनुसार चलेंगे और अपने बुरे मन के हठ पर बने रहेंगे।’ यह भी देखें: यिर्मयाह 2:25यिर्मयाह 16:12व्यवस्थाविवरण 29:19“इस कारण प्रभु यहोवा यह कहता है, जाति-जाति से पूछ कि ऐसी बातें क्या कभी किसी के सुनने में आई है? इस्राएल की कुमारी ने जो काम किया है उसके सुनने से रोम-रोम खड़े हो जाते हैं। यह भी देखें: यिर्मयाह 5:30यशायाह 66:8होशे 6:10क्या लबानोन का हिम जो चट्टान पर से मैदान में बहता है बन्द हो सकता है? क्या वह ठंडा जल जो दूर से बहता है कभी सूख सकता है? यह भी देखें: योहन 6:68परन्तु मेरी प्रजा मुझे भूल गई है; वे निकम्मी मूर्तियों के लिये धूप जलाते हैं; उन्होंने अपने प्राचीनकाल के मार्गों में ठोकर खाई है, और राजमार्ग छोड़कर पगडण्डियों में भटक गए हैं। यह भी देखें: यिर्मयाह 6:16यिर्मयाह 2:32यशायाह 57:14इससे उनका देश ऐसा उजाड़ हो गया है कि लोग उस पर सदा ताली बजाते रहेंगे; और जो कोई उसके पास से चले वह चकित होगा और सिर हिलाएगा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 22:7यिर्मयाह 25:9यिर्मयाह 19:8मैं उनको पुरवाई से उड़ाकर शत्रु के सामने से तितर-बितर कर दूँगा। उनकी विपत्ति के दिन मैं उनको मुँह नहीं परन्तु पीठ दिखाऊँगा।” यह भी देखें: यिर्मयाह 13:24यिर्मयाह 2:27अय्यूब 27:21तब वे कहने लगे, “चलो, यिर्मयाह के विरुद्ध युक्ति करें, क्योंकि न याजक से व्यवस्था, न ज्ञानी से सम्मति, न भविष्यद्वक्ता से वचन दूर होंगे। आओ, हम उसकी कोई बात पकड़कर उसको नाश कराएँ और फिर उसकी किसी बात पर ध्यान न दें।” यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 52:2मलाकी 2:7यिर्मयाह 11:19हे यहोवा, मेरी ओर ध्यान दे, और जो लोग मेरे साथ झगड़ते हैं उनकी बातें सुन। यह भी देखें: नहेम्याह 6:9स्तोत्र ग्रन्थ 109:28यिर्मयाह 20:12क्या भलाई के बदले में बुराई का व्यवहार किया जाए? तू इस बात का स्मरण कर कि मैं उनकी भलाई के लिये तेरे सामने प्रार्थना करने को खड़ा हुआ जिससे तेरी जलजलाहट उन पर से उतर जाए, और अब उन्होंने मेरे प्राण लेने के लिये गड्ढा खोदा है। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 35:7स्तोत्र ग्रन्थ 57:6स्तोत्र ग्रन्थ 106:23इसलिए उनके बाल-बच्चों को भूख से मरने दे, वे तलवार से कट मरें, और उनकी स्त्रियाँ निर्वंश और विधवा हो जाएँ। उनके पुरुष मरी से मरें, और उनके जवान लड़ाई में तलवार से मारे जाएँ। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 109:9-20यिर्मयाह 15:8व्यवस्थाविवरण 32:25जब तू उन पर अचानक शत्रुदल चढ़ाए, तब उनके घरों से चिल्लाहट सुनाई दे! क्योंकि उन्होंने मेरे लिये गड्ढा खोदा और मुझे फँसाने को फंदे लगाए हैं। यह भी देखें: यिर्मयाह 6:26स्तोत्र ग्रन्थ 140:5यिर्मयाह 25:34-36हे यहोवा, तू उनकी सब युक्तियाँ जानता है जो वे मेरी मृत्यु के लिये करते हैं। इस कारण तू उनके इस अधर्म को न ढाँप, न उनके पाप को अपने सामने से मिटा। वे तेरे देखते ही ठोकर खाकर गिर जाएँ, अपने क्रोध में आकर उनसे इसी प्रकार का व्यवहार कर। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 69:22-28स्तोत्र ग्रन्थ 35:4नहेम्याह 4:4-5
यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।
मनन
इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।
टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)15 टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।
ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता
यिर्मयाह 18:2
Ver. 2. Potter's. Thus God would shew his dominion over all. Rom. ix. 21.
↑ 2यिर्मयाह 18:3
Ver. 3. Wheel. Heb. "stones." Sept. "seats;" or "wheel." Chal. Ex. i. 16. See Eccle. xxxviii. 32.
C.
↑ 3यिर्मयाह 18:4
Ver. 4. Broken. So Providence ordered it. S. Jer. --- How should this idea humble man! C. --- A potter may mould afresh the clay as long as it is soft, but God can change the hardest heart. W.
↑ 4यिर्मयाह 18:8
Ver. 8. Shall repent, having free-will, though prevented by grace. S. Jer.
↑ 8यिर्मयाह 18:12
Ver. 12. Hopes. C. ii. 25. Sept. "we are valiant men." H.
↑ 12यिर्मयाह 18:13
Ver. 13. Virgin. The disorders of Israel are thus enhanced. C.
↑ 13यिर्मयाह 18:14
Ver. 14. Snow. It continues on Libanus seven or eight months, (La Roque quoted. Univ. Hist. ii.
p. 363) or all the year; (Tacit. Hist. v. 6.) and hence the mountain is justly denominated "white,"
as the Alps and Albion are from albon. Bochart. Parkhurst, p. 155. H. --- Away.
Yet my people abandon me, to serve idols! Heb. may have many other senses to the same purpose. Sept. "Shall the mountain springs fail, or snow from Libanus? Shall a stream forcibly driven by the wind, turn aside?" H. --- The laws of nature are observed by inanimate things, and shall my people be so foolish as to follow mere vanity.
↑ 14यिर्मयाह 18:15
Ver. 15. Ancient; followed by the patriarchs. C. vi. 16.
↑ 15यिर्मयाह 18:16
Ver. 16. Head, through contempt (C.) and pity. Lam. ii. 15.
↑ 16यिर्मयाह 18:17
Ver. 17. Burning. Heb. kadim, "eastern," (H.) coming from Desert Arabia. Ex. x.
13. C. ---
Back. Thus the Lord now treats the synagogue. S. Jer.
↑ 17यिर्मयाह 18:18
Ver. 18. Prophet. Jeremias will not cease to upbraid us with our transgressions; or we have guides as good as him, and we shall not be left destitute, as he would intimate. --- Tongue, detraction; or make him suffer for what he says. In all the transactions of this prophet, Christ was foreshewn; (C.) and here, particularly, the Jews demand the crucifixion. S. Jer. W.
↑ 18यिर्मयाह 18:20
Ver. 20. Remember, &c. This is spoken in the person of Christ, persecuted by the Jews, and prophetically denouncing the evils that should fall upon them in punishment for their crimes. Ch.
--- Jeremias had prayed earnestly for the people. C. xiv. 17. H.
↑ 20यिर्मयाह 18:21
Ver. 21. Therefore. He foretells of the event, and approves of the chastisement of the impenitent, (C.) whose "impurity might be a bad precedent for others. S.
Jer. See C. xvii. 18.
↑ 21यिर्मयाह 18:22
Ver. 22. For. Prot. "when." H. --- Robber. So Nabuchodonosor and all professional conquerors are styled. C.
↑ 22यिर्मयाह 18:23
Ver. 23. Destroy. Heb. "with them." use them as vessels of ignominy: abutere.
H.
↑ 23लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस