AI-generated illustration: a stony desert path leading toward mountains under clouds pierced by sunbeams.
AI द्वारा निर्मित

यिर्मयाह

19
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
यहोवा ने यह कहा, “तू जाकर कुम्हार से मिट्टी की बनाई हुई एक सुराही मोल ले, और प्रजा के कुछ पुरनियों में से और याजकों में से भी कुछ प्राचीनों को साथ लेकर, यह भी देखें: यहेजकेल 8:11-12यिर्मयाह 18:2-4गिनती 11:16हिन्नोमियों की तराई की ओर उस फाटक के निकट चला जा जहाँ ठीकरे फेंक दिए जाते हैं; और जो वचन मैं कहूँ, उसे वहाँ प्रचार कर। यह भी देखें: यहोशू 15:82 राजाओं 23:10यिर्मयाह 7:31-32तू यह कहना, ‘हे यहूदा के राजाओं और यरूशलेम के सब निवासियों, यहोवा का वचन सुनों। इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है, इस स्थान पर मैं ऐसी विपत्ति डालने पर हूँ कि जो कोई उसका समाचार सुने, उस पर सन्नाटा छा जाएगा। यह भी देखें: 1 शमूएल 3:11यिर्मयाह 17:20यिर्मयाह 6:19क्योंकि यहाँ के लोगों ने मुझे त्याग दिया, और इस स्थान में दूसरे देवताओं के लिये जिनको न तो वे जानते हैं, और न उनके पुरखा या यहूदा के पुराने राजा जानते थे धूप जलाया है और इसको पराया कर दिया है; और उन्होंने इस स्थान को निर्दोषों के लहू से भर दिया, यह भी देखें: यिर्मयाह 2:34यशायाह 65:112 राजाओं 21:16और बाल की पूजा के ऊँचे स्थानों को बनाकर अपने बाल-बच्चों को बाल के लिये होम कर दिया, यद्यपि मैंने कभी भी जिसकी आज्ञा नहीं दी, न उसकी चर्चा की और न वह कभी मेरे मन में आया। यह भी देखें: यिर्मयाह 32:35व्यवस्थाविवरण 12:31स्तोत्र ग्रन्थ 106:37-38इस कारण यहोवा की यह वाणी है कि ऐसे दिन आते हैं कि यह स्थान फिर तोपेत या हिन्नोमियों की तराई न कहलाएगा, वरन् घात ही की तराई कहलाएगा। यह भी देखें: यहोशू 15:8यशायाह 30:33यिर्मयाह 19:2और मैं इस स्थान में यहूदा और यरूशलेम की युक्तियों को निष्फल कर दूँगा; और उन्हें उनके प्राणों के शत्रुओं के हाथ की तलवार चलवाकर गिरा दूँगा। उनकी लोथों को मैं आकाश के पक्षियों और भूमि के जीवजन्तुओं का आहार कर दूँगा। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 26:17यिर्मयाह 16:4स्तोत्र ग्रन्थ 33:10-11मैं इस नगर को ऐसा उजाड़ दूँगा कि लोग इसे देखकर डरेंगे; जो कोई इसके पास से होकर जाए वह इसकी सब विपत्तियों के कारण चकित होगा और घबराएगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 18:16यिर्मयाह 49:131 राजाओं 9:8और घिर जाने और उस सकेती के समय जिसमें उनके प्राण के शत्रु उन्हें डाल देंगे, मैं उनके बेटे-बेटियों का माँस उन्हें खिलाऊँगा और एक दूसरे का भी माँस खिलाऊँगा।’ यह भी देखें: यशायाह 9:20विलापगीत 4:10लैव्यव्यवस्था 26:29“तब तू उस सुराही को उन मनुष्यों के सामने तोड़ देना जो तेरे संग जाएँगे, यह भी देखें: यिर्मयाह 48:12यिर्मयाह 51:63-64यिर्मयाह 19:1और उनसे कहना, ‘सेनाओं का यहोवा यह कहता है कि जिस प्रकार यह मिट्टी का बर्तन जो टूट गया कि फिर बनाया न जा सके, इसी प्रकार मैं इस देश के लोगों को और इस नगर को तोड़ डालूँगा। और तोपेत नामक तराई में इतनी कब्रें होंगी कि कब्र के लिये और स्थान न रहेगा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 2:9यशायाह 30:14विलापगीत 4:2यहोवा की यह वाणी है कि मैं इस स्थान और इसके रहनेवालों के साथ ऐसा ही काम करूँगा, मैं इस नगर को तोपेत के समान बना दूँगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 11:5यिर्मयाह 10:13और यरूशलेम के घर और यहूदा के राजाओं के भवन, जिनकी छतों पर आकाश की सारी सेना के लिये धूप जलाया गया, और अन्य देवताओं के लिये तपावन दिया गया है, वे सब तोपेत के समान अशुद्ध हो जाएँगे।’” (प्रेरि. 7:42) यह भी देखें: 2 राजाओं 23:12यिर्मयाह 32:29यिर्मयाह 7:18तब यिर्मयाह तोपेत से लौटकर, जहाँ यहोवा ने उसे भविष्यद्वाणी करने को भेजा था, यहोवा के भवन के आँगन में खड़ा हुआ, और सब लोगों से कहने लगा; यह भी देखें: यिर्मयाह 26:22 इतिहास 20:5यिर्मयाह 19:2-3“इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है, देखो, सब गाँवों समेत इस नगर पर वह सारी विपत्ति डालना चाहता हूँ जो मैंने इस पर लाने को कहा है, क्योंकि उन्होंने हठ करके मेरे वचन को नहीं माना है।” यह भी देखें: यिर्मयाह 7:26यिर्मयाह 17:23नहेम्याह 9:29

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)10 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यिर्मयाह 19:1

Ver. 1. Priests. They were to furnish the vessel, and accompany the prophets.

v. 10. Sept. "and thou shalt take some of," &c. H. --- Words and actions together instruct most powerfully. S. Jer.

W.

↑ 1

यिर्मयाह 19:2

Ver. 2. Gate, which must have been to the south-east of Jerusalem, leading to the valley. C. ---

Sept. "Charseith gate." H. --- Here the common people were buried, after the reign of Josias, who contaminated the place where the idol Moloc had been adored.

↑ 2

यिर्मयाह 19:3

Ver. 3. Tingle, as if he had heard a sudden noise or clap of thunder. C.

↑ 3

यिर्मयाह 19:4

Ver. 4. Profaned. Lit. "rendered strange." H. --- I have no farther regard for it. ---

Innocents: their own children. v. 5. C. vii. 31.

↑ 4

यिर्मयाह 19:5

Ver. 5. Mind. Perhaps the people stupidly thought thus to honour him; but God pointedly condemns such sacrifices.

↑ 5

यिर्मयाह 19:6

Ver. 6. Valley. Sept. "burial-place of slaughter." v. 2. Here the Chaldees slew many.

↑ 6

यिर्मयाह 19:9

Ver. 9. Sons, to punish them for their cruel sacrifices. S. Jer. --- This was verified under Sedecias. Lam. ii. 10. and iv. 10. Ezec. v. 10.

↑ 9

यिर्मयाह 19:11

Ver. 11. Again. The captives indeed returned, so that this must not be urged too much. C. --- Yet the Romans strictly fulfilled this prophecy, (S. Jer. Sanctius) and the city was built in another place, and styled Ælia. H. --- God can perform what is impossible to man. C. xviii. 3. Mat. xix.

W.

↑ 11

यिर्मयाह 19:13

Ver. 13. Topheth. This sentence was not in S. Jerom's Hebrew copy, but in the Sept. (C.) with some variations: (H.) "All the houses of the kings of Juda, like the place of Topheth," is added by the Sept. S. Jer. --- In Grabe they agree with the present Heb. and Chal. only rendering, "shall be as a place in ruin, for the defilements in all," &c. H. --- Of heaven: the moon, &c. 4 K. xxiii. 12.

Josias could not entirely root out this impiety. C. xxxii. 29. His wicked son Joachaz or Sellum, was probably now on the throne, when the prophet went to the potter, &c. C. xviii. to xxi.

↑ 13

यिर्मयाह 19:14

Ver. 14. People. Many still resorted to the temple. C.

↑ 14

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस