
2 इतिहास · IRV-HI
2 इतिहास
18
बाइबल पाठकृत्रिम आवाज़ (AI)
यहोशापात बड़ा धनवान और ऐश्वर्यवान हो गया; और उसने अहाब के घराने के साथ विवाह-सम्बंध स्थापित किया। यह भी देखें: 2 इतिहास 17:52 इतिहास 21:62 इतिहास 19:2कुछ वर्ष के बाद वह सामरिया में अहाब के पास गया, तब अहाब ने उसके और उसके संगियों के लिये बहुत सी भेड़-बकरियाँ और गाय-बैल काटकर, उसे गिलाद के रामोत पर चढ़ाई करने को उकसाया। यह भी देखें: 2 इतिहास 19:21 राजाओं 1:92 राजाओं 9:1इस्राएल के राजा अहाब ने यहूदा के राजा यहोशापात से कहा, “क्या तू मेरे साथ गिलाद के रामोत पर चढ़ाई करेगा?” उसने उसे उत्तर दिया, “जैसा तू वैसा मैं भी हूँ, और जैसी तेरी प्रजा, वैसी मेरी भी प्रजा है। हम लोग युद्ध में तेरा साथ देंगे।” यह भी देखें: 1 राजाओं 22:42 राजाओं 3:7इफिसियों 5:11फिर यहोशापात ने इस्राएल के राजा से कहा, “आओ, पहले यहोवा का वचन मालूम करें।” यह भी देखें: यिर्मयाह 21:22 शमूएल 5:192 शमूएल 5:23तब इस्राएल के राजा ने नबियों को जो चार सौ पुरुष थे, इकट्ठा करके उनसे पूछा, “क्या हम गिलाद के रामोत पर युद्ध करने को चढ़ाई करें, अथवा मैं रुका रहूँ?” उन्होंने उत्तर दिया, “चढ़ाई कर, क्योंकि परमेश्वर उसको राजा के हाथ कर देगा।” यह भी देखें: 2 राजाओं 3:13यिर्मयाह 38:14-282 तीमुथियुस 4:3परन्तु यहोशापात ने पूछा, “क्या यहाँ यहोवा का और भी कोई नबी नहीं है जिससे हम पूछ लें?” यह भी देखें: 2 राजाओं 3:11-131 राजाओं 22:7-9इस्राएल के राजा ने यहोशापात से कहा, “हाँ, एक पुरुष और है, जिसके द्वारा हम यहोवा से पूछ सकते हैं; परन्तु मैं उससे घृणा करता हूँ; क्योंकि वह मेरे विषय कभी कल्याण की नहीं, सदा हानि ही की नबूवत करता है। वह यिम्ला का पुत्र मीकायाह है।” यहोशापात ने कहा, “राजा ऐसा न कहे।” यह भी देखें: मीका 2:7आमोस 5:10लूकस 6:22तब इस्राएल के राजा ने एक हाकिम को बुलवाकर कहा, “यिम्ला के पुत्र मीकायाह को फुर्ती से ले आ।” यह भी देखें: दानिय्येल 1:31 शमूएल 8:15यशायाह 39:7इस्राएल का राजा और यहूदा का राजा यहोशापात अपने-अपने राजवस्त्र पहने हुए, अपने-अपने सिंहासन पर बैठे हुए थे; वे सामरिया के फाटक में एक खुले स्थान में बैठे थे और सब नबी उनके सामने नबूवत कर रहे थे। यह भी देखें: यशायाह 14:9यिर्मयाह 27:14-161 राजाओं 22:10-12तब कनाना के पुत्र सिदकिय्याह ने लोहे के सींग बनवाकर कहा, “यहोवा यह कहता है, कि इनसे तू अरामियों को मारते-मारते नाश कर डालेगा।” यह भी देखें: जकर्याह 1:18-212 तीमुथियुस 3:8यिर्मयाह 28:2-3सब नबियों ने इसी आशय की नबूवत करके कहा, “गिलाद के रामोत पर चढ़ाई कर और तू कृतार्थ होवे; क्योंकि यहोवा उसे राजा के हाथ कर देगा।” यह भी देखें: नीतिवचन 24:24-252 इतिहास 18:52 पतरस 2:1-3जो दूत मीकायाह को बुलाने गया था, उसने उससे कहा, “सुन, नबी लोग एक ही मुँह से राजा के विषय शुभ वचन कहते हैं; इसलिए तेरी बात उनकी सी हो, तू भी शुभ वचन कहना।” यह भी देखें: मीका 2:6होशे 7:3मीका 2:11मीकायाह ने कहा, “यहोवा के जीवन की शपथ, जो कुछ मेरा परमेश्वर कहे वही मैं भी कहूँगा।” यह भी देखें: गिनती 22:35गिनती 22:18-20गिनती 24:13जब वह राजा के पास आया, तब राजा ने उससे पूछा, “हे मीकायाह, क्या हम गिलाद के रामोत पर युद्ध करने को चढ़ाई करें अथवा मैं रुका रहूँ?” उसने कहा, “हाँ, तुम लोग चढ़ाई करो, और कृतार्थ हो; और वे तुम्हारे हाथ में कर दिए जाएँगे।” यह भी देखें: सभोपदेशक 11:1विलापगीत 4:21मत्ती 26:45राजा ने उससे कहा, “मुझे कितनी बार तुझे शपथ धराकर चिताना होगा, कि तू यहोवा का स्मरण करके मुझसे सच ही कह।” यह भी देखें: 1 राजाओं 22:16मारकुस 5:7प्रेरित-चरित 19:13मीकायाह ने कहा, “मुझे सारा इस्राएल बिना चरवाहे की भेड़-बकरियों के समान पहाड़ों पर तितर-बितर दिखाई पड़ा, और यहोवा का वचन आया कि वे तो अनाथ हैं, इसलिए हर एक अपने-अपने घर कुशल क्षेम से लौट जाएँ।” (मत्ती 9:36, मर. 6:34) यह भी देखें: मत्ती 9:36यहेजकेल 34:5-6यहेजकेल 34:8तब इस्राएल के राजा ने यहोशापात से कहा, “क्या मैंने तुझ से न कहा था, कि वह मेरे विषय कल्याण की नहीं, हानि ही की नबूवत करेगा?” यह भी देखें: 1 राजाओं 22:18नीतिवचन 29:12 इतिहास 18:7मीकायाह ने कहा, “इस कारण तुम लोग यहोवा का यह वचन सुनो मुझे सिंहासन पर विराजमान यहोवा और उसके दाएँ-बाएँ खड़ी हुई स्वर्ग की सारी सेना दिखाई पड़ी। (दानि. 7:9) यह भी देखें: दानिय्येल 7:9यशायाह 6:1-5स्तोत्र ग्रन्थ 103:20-21तब यहोवा ने पूछा, ‘इस्राएल के राजा अहाब को कौन ऐसा बहकाएगा, कि वह गिलाद के रामोत पर चढ़ाई करे।’ तब किसी ने कुछ और किसी ने कुछ कहा। यह भी देखें: 2 इतिहास 25:8यशायाह 54:16यहेजकेल 14:9अन्त में एक आत्मा पास आकर यहोवा के सम्मुख खड़ी हुई, और कहने लगी, ‘मैं उसको बहकाऊँगी।’ यह भी देखें: अय्यूब 1:62 कुरिन्थियों 11:32 कुरिन्थियों 11:13-15यहोवा ने पूछा, ‘किस उपाय से?’ उसने कहा, ‘मैं जाकर उसके सब नबियों में पैठ के उनसे झूठ बुलवाऊँगी।’ यहोवा ने कहा, ‘तेरा उसको बहकाना सफल होगा, जाकर ऐसा ही कर।’ यह भी देखें: योहन 8:441 राजाओं 22:21-22प्रकाशितवाक्य 12:9इसलिए सुन, अब यहोवा ने तेरे इन नबियों के मुँह में एक झूठ बोलनेवाली आत्मा बैठाई है, और यहोवा ने तेरे विषय हानि की बात कही है।” यह भी देखें: यहेजकेल 14:9यशायाह 19:14अय्यूब 12:16तब कनाना के पुत्र सिदकिय्याह ने निकट जा, मीकायाह के गाल पर थप्पड़ मारकर पूछा, “यहोवा का आत्मा मुझे छोड़कर तुझ से बातें करने को किधर गया।” यह भी देखें: मारकुस 14:65यिर्मयाह 20:2यशायाह 50:5-6उसने कहा, “जिस दिन तू छिपने के लिये कोठरी से कोठरी में भागेगा, तब जान लेगा।” यह भी देखें: यिर्मयाह 29:21-22यशायाह 26:11यिर्मयाह 28:16-17इस पर इस्राएल के राजा ने कहा, “मीकायाह को नगर के हाकिम आमोन और राजकुमार योआश के पास लौटाकर, यह भी देखें: 2 इतिहास 18:82 इतिहास 34:8प्रेरित-चरित 24:25-27उनसे कहो, ‘राजा यह कहता है, कि इसको बन्दीगृह में डालो, और जब तक मैं कुशल से न आऊँ, तब तक इसे दुःख की रोटी और पानी दिया करो।’” (2 इति. 16:10) यह भी देखें: 2 इतिहास 16:10प्रेरित-चरित 5:18प्रकाशितवाक्य 11:10तब मीकायाह ने कहा, “यदि तू कभी कुशल से लौटे, तो जान कि यहोवा ने मेरे द्वारा नहीं कहा।” फिर उसने कहा, “हे लोगों, तुम सब के सब सुन लो।” यह भी देखें: लूकस 20:45-46मत्ती 13:9मीका 1:2तब इस्राएल के राजा और यहूदा के राजा यहोशापात दोनों ने गिलाद के रामोत पर चढ़ाई की। यह भी देखें: 1 राजाओं 22:29-33इस्राएल के राजा ने यहोशापात से कहा, “मैं तो भेष बदलकर युद्ध में जाऊँगा, परन्तु तू अपने ही वस्त्र पहने रह।” इस्राएल के राजा ने भेष बदला और वे दोनों युद्ध में गए। यह भी देखें: 1 शमूएल 28:81 राजाओं 20:38नीतिवचन 26:25अराम के राजा ने तो अपने रथों के प्रधानों को आज्ञा दी थी, “न तो छोटे से लड़ो और न बड़े से, केवल इस्राएल के राजा से लड़ो।” यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 1:171 राजाओं 20:421 राजाओं 20:33-34इसलिए जब रथों के प्रधानों ने यहोशापात को देखा, तब कहा, “इस्राएल का राजा वही है,” और वे उसी से लड़ने को मुड़े। इस पर यहोशापात चिल्ला उठा, तब यहोवा ने उसकी सहायता की। परमेश्वर ने उनको उसके पास से फिर जाने को प्रेरित किया। यह भी देखें: 2 इतिहास 13:14स्तोत्र ग्रन्थ 118:13स्तोत्र ग्रन्थ 46:11यह देखकर कि वह इस्राएल का राजा नहीं है, रथों के प्रधान उसका पीछा छोड़कर लौट गए। यह भी देखें: 1 राजाओं 22:33तब किसी ने यूँ ही एक तीर चलाया, और वह इस्राएल के राजा के झिलम और निचले वस्त्र के बीच छेदकर लगा; तब उसने अपने सारथी से कहा, “मैं घायल हो गया हूँ, इसलिए लगाम फेरकर मुझे सेना में से बाहर ले चल।” यह भी देखें: 2 शमूएल 15:112 इतिहास 35:231 राजाओं 22:34-35और उस दिन युद्ध बढ़ता गया और इस्राएल का राजा अपने रथ में अरामियों के सम्मुख साँझ तक खड़ा रहा, परन्तु सूर्य अस्त होते-होते वह मर गया। यह भी देखें: नीतिवचन 13:212 इतिहास 18:16नीतिवचन 28:17
यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।
मनन
इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।
टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)10 टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।
ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता
2 इतिहास 18:1
Ver. 1. Affinity, taking Achab's daughter for his son's wife. T. C. xxi. 6. 3 K. xxii.
↑ 12 इतिहास 18:3
Ver. 3. War. Josaphat was too complaisant. He was rebuked by the son of Hanani, as Asa had been by his father; (C. xvi. 7.) and, not long after, Eliezer reproached him for joining in alliance with Ochozias,. C. xx. C. --- He acted without an ill intention, and was more easily pardoned. W.
↑ 32 इतिहास 18:14
Ver. 14. Hands. He ironically (C.) alludes to the declarations of the false prophets. H.
↑ 142 इतिहास 18:18
Ver. 18. Ye. In 3 K. he addresses his discourse chiefly to Achab. C.
↑ 182 इतिहास 18:20
Ver. 20. Said. See 3 K. xxii. The Rabbins pretend that the spirit of Naboth came forth. But it was satan, or an evil spirit. T.
↑ 202 इतिहास 18:21
Ver. 21. So. The Lord permits evil, but he does not approve of it. C. --- Homer makes Jupiter send a deluding dream to Agamemnon. Iliad Β. --- The delusive predictions of impostors, are one great source of calamities. D.
↑ 212 इतिहास 18:25
Ver. 25. Amelech. Sept. and Syr. "to Joas, the commander, son of the father. H.
--- He had perhaps the government of affairs at Samaria, during his king."
Achab's absence. T.
↑ 252 इतिहास 18:27
Ver. 27. People. Mark what I say. The event will quickly prove whether I am a prophet or an impostor. H.
↑ 272 इतिहास 18:29
Ver. 29. Dress. Prot. "disguised himself, and they went." See 3 K. xxii. 30.
↑ 292 इतिहास 18:31
Ver. 31. Turned. Heb. "moved them from him." They felt that he was under God's protection; and discovered that he was not the king of Israel. H.
↑ 31लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस