
2 इतिहास · IRV-HI
2 इतिहास
5
बाइबल पाठकृत्रिम आवाज़ (AI)
इस प्रकार सुलैमान ने यहोवा के भवन के लिये जो-जो काम बनवाया वह सब पूरा हो गया। तब सुलैमान ने अपने पिता दाऊद के पवित्र किए हुए सोने, चाँदी और सब पात्रों को भीतर पहुँचाकर परमेश्वर के भवन के भण्डारों में रखवा दिया। (2 राजा. 7:51) यह भी देखें: 1 राजाओं 7:511 इतिहास 26:26-282 शमूएल 8:11तब सुलैमान ने इस्राएल के पुरनियों को और गोत्रों के सब मुख्य पुरुष, जो इस्राएलियों के पितरों के घरानों के प्रधान थे, उनको भी यरूशलेम में इस उद्देश्य से इकट्ठा किया कि वे यहोवा की वाचा का सन्दूक दाऊदपुर से अर्थात् सिय्योन से ऊपर ले आएँ। यह भी देखें: 2 शमूएल 6:122 इतिहास 1:42 इतिहास 5:12सब इस्राएली पुरुष सातवें महीने के पर्व के समय राजा के पास इकट्ठा हुए। यह भी देखें: 1 राजाओं 8:22 इतिहास 7:8-10लैव्यव्यवस्था 23:34-36जब इस्राएल के सब पुरनिये आए, तब लेवियों ने सन्दूक को उठा लिया। यह भी देखें: यहोशू 3:61 राजाओं 8:3गिनती 4:15और लेवीय याजक सन्दूक और मिलापवाले तम्बू और जितने पवित्र पात्र उस तम्बू में थे उन सभी को ऊपर ले गए। यह भी देखें: 2 इतिहास 1:31 राजाओं 8:41 राजाओं 8:6और राजा सुलैमान और सब इस्राएली मण्डली के लोग जो उसके पास इकट्ठा हुए थे, उन्होंने सन्दूक के सामने इतने भेड़ और बैल बलि किए, जिनकी गिनती और हिसाब बहुतायत के कारण न हो सकता था। यह भी देखें: 2 शमूएल 6:131 इतिहास 16:1-21 इतिहास 29:21तब याजकों ने यहोवा की वाचा का सन्दूक उसके स्थान में, अर्थात् भवन की भीतरी कोठरी में जो परमपवित्र स्थान है, पहुँचाकर, करूबों के पंखों के तले रख दिया। (1 राजा. 8:6,7) यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 132:8निर्गमन 37:6-91 राजाओं 6:23-28सन्दूक के स्थान के ऊपर करूब पंख फैलाए हुए थे, जिससे वे ऊपर से सन्दूक और उसके डंडों को ढाँके थे। यह भी देखें: निर्गमन 25:12-15गिनती 4:6निर्गमन 37:3-5डंडे तो इतने लम्बे थे, कि उनके सिरे सन्दूक से निकले हुए भीतरी कोठरी के सामने देख पड़ते थे, परन्तु बाहर से वे दिखाई न पड़ते थे। वे आज के दिन तक वहीं हैं। यह भी देखें: 1 राजाओं 8:8-9सन्दूक में पत्थर की उन दो पटियाओं को छोड़ कुछ न था, जिन्हें मूसा ने होरेब में उसके भीतर उस समय रखा, जब यहोवा ने इस्राएलियों के मिस्र से निकलने के बाद उनके साथ वाचा बाँधी थी। यह भी देखें: इब्रानियों 9:4व्यवस्थाविवरण 10:2-52 इतिहास 6:11जब याजक पवित्रस्थान से निकले (जितने याजक उपस्थित थे, उन सभी ने अपने-अपने को पवित्र किया था, और अलग-अलग दलों में होकर सेवा न करते थे; यह भी देखें: 2 इतिहास 35:42 इतिहास 29:52 इतिहास 30:17-20और जितने लेवीय गायक थे, वे सब के सब अर्थात् पुत्रों और भाइयों समेत आसाप, हेमान और यदूतून सन के वस्त्र पहने झाँझ, सारंगियाँ और वीणाएँ लिये हुए, वेदी के पूर्व की ओर खड़े थे, और उनके साथ एक सौ बीस याजक तुरहियां बजा रहे थे।) यह भी देखें: 1 इतिहास 15:241 इतिहास 23:51 इतिहास 6:33और जब तुरहियां बजानेवाले और गानेवाले एक स्वर से यहोवा की स्तुति और धन्यवाद करने लगे, और तुरहियां, झाँझ आदि बाजे बजाते हुए यहोवा की यह स्तुति ऊँचे शब्द से करने लगे, “वह भला है और उसकी करुणा सदा की है,” तब यहोवा के भवन में बादल छा गया, यह भी देखें: एज्रा 3:112 इतिहास 7:3यिर्मयाह 33:11और बादल के कारण याजक लोग सेवा-टहल करने को खड़े न रह सके, क्योंकि यहोवा का तेज परमेश्वर के भवन में भर गया था। (प्रका. 15:8, निर्ग. 40:35) यह भी देखें: निर्गमन 40:351 राजाओं 8:11यशायाह 6:1-4
यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।
मनन
इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।
टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)10 टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।
ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता
2 इतिहास 5:1
Ver. 1. God, under the care of Selemith. See 1 Par. xxvi. 26. C.
↑ 12 इतिहास 5:2
Ver. 2. Ark. Another was not made, as that was most sacred and excellent. W.
↑ 22 इतिहास 5:3
Ver. 3. Day, the eighth. 3 K. viii. 2.
↑ 32 इतिहास 5:4
Ver. 4. Levites, with the priests alternately; (ibid.) or the latter were all Levites, (C.) though higher in dignity, in the same manner as our bishops are priests.
↑ 42 इतिहास 5:5
Ver. 5. With the. "And" is omitted in Heb. but supplied by Prot. &c. from 3 K. H.
↑ 52 इतिहास 5:9
Ver. 9. Oracle, pushing out the veil, (H.) in the tabernacle of Moses, but not in the temple, which was of larger dimensions. C. --- But if. Heb. "but they were not seen without. And there it is till this day."
↑ 92 इतिहास 5:10
Ver. 10. Ark. See 3 K. viii. 9. H. --- The other things which had been placed in, or at least on the side of the ark, were now removed to the treasury rooms. T.
↑ 102 इतिहास 5:11
Ver. 11. Sanctified; free from all legal impediments to offer sacrifice. H. ---
Divided. Heb.
"observed." T. --- Prot. "and they did not then wait by course," which was the case also with the singers, &c. on this solemn occasion; as the number regulated by David for each week, would not have been sufficient. H. --- The regulation had not yet been reduced to practice. M. C. --- As yet (D.) at that time, is omitted (H.) by the Sept. (D.) and Heb.
↑ 112 इतिहास 5:12
Ver. 12. Linen, or "robes of silk." Prot. "white linen." H.
↑ 122 इतिहास 5:14
Ver. 14. Cloud. See 3 K. viii. 10. M. --- It is called the glory of the Lord, because its appearance was luminous and awful, being a symbol of the divine presence. H.
↑ 14लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस