AI-generated illustration: a rocky stream flowing among wildflowers in a valley at sunset.
AI द्वारा निर्मित

यशायाह

33
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
हाय तुझ नाश करनेवाले पर जो नाश नहीं किया गया था; हाय तुझ विश्वासघाती पर, जिसके साथ विश्वासघात नहीं किया गया! जब तू नाश कर चुके, तब तू नाश किया जाएगा; और जब तू विश्वासघात कर चुके, तब तेरे साथ विश्वासघात किया जाएगा। यह भी देखें: मत्ती 7:2यशायाह 24:16प्रकाशितवाक्य 17:17हे यहोवा, हम लोगों पर अनुग्रह कर; हम तेरी ही बाट जोहते हैं। भोर को तू उनका भुजबल, संकट के समय हमारा उद्धारकर्ता ठहर। यह भी देखें: 2 कुरिन्थियों 1:3-4यशायाह 30:18-19यशायाह 59:16हुल्लड़ सुनते ही देश-देश के लोग भाग गए, तेरे उठने पर अन्यजातियाँ तितर-बितर हुई। यह भी देखें: यशायाह 10:13-14यशायाह 17:12-14यशायाह 37:11-18जैसे टिड्डियाँ चट करती हैं वैसे ही तुम्हारी लूट चट की जाएगी, और जैसे टिड्डियाँ टूट पड़ती हैं, वैसे ही वे उस पर टूट पड़ेंगे। यह भी देखें: यशायाह 33:232 इतिहास 14:132 इतिहास 20:25यहोवा महान हुआ है, वह ऊँचे पर रहता है; उसने सिय्योन को न्याय और धार्मिकता से परिपूर्ण किया है; यह भी देखें: यशायाह 2:17रोमियों 11:26प्रकाशितवाक्य 19:2-6और उद्धार, बुद्धि और ज्ञान की बहुतायत तेरे दिनों का आधार होगी; यहोवा का भय उसका धन होगा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 112:1-3नीतिवचन 19:231 तीमुथियुस 4:8देख, उनके शूरवीर बाहर चिल्ला रहे हैं; संधि के दूत बिलख-बिलख कर रो रहे हैं। यह भी देखें: यशायाह 36:222 राजाओं 18:372 राजाओं 18:18राजमार्ग सुनसान पड़े हैं, उन पर यात्री अब नहीं चलते। उसने वाचा को टाल दिया, नगरों को तुच्छ जाना, उसने मनुष्य को कुछ न समझा। यह भी देखें: न्यायियों 5:6यशायाह 35:8लूकस 18:2-4पृथ्वी विलाप करती और मुर्झा गई है; लबानोन कुम्हला गया और वह मुर्झा गया है; शारोन मरूभूमि के समान हो गया; बाशान और कर्मेल में पतझड़ हो रहा है। यह भी देखें: यशायाह 35:2नहूम 1:4यशायाह 65:10यहोवा कहता है, अब मैं उठूँगा, मैं अपना प्रताप दिखाऊँगा; अब मैं महान ठहरूँगा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 12:5स्तोत्र ग्रन्थ 102:13-18आमोस 6:1तुम में सूखी घास का गर्भ रहेगा, तुम से भूसी उत्पन्न होगी; तुम्हारी साँस आग है जो तुम्हें भस्म करेगी। यह भी देखें: यशायाह 59:4स्तोत्र ग्रन्थ 7:14याकूब 1:15देश-देश के लोग फूँके हुए चूने के सामान हो जाएँगे, और कटे हुए कँटीली झाड़ियों के समान आग में जलाए जाएँगे। यह भी देखें: 2 शमूएल 23:6-7यशायाह 27:4यशायाह 9:18हे दूर-दूर के लोगों, सुनो कि मैंने क्या किया है? और तुम भी जो निकट हो, मेरा पराक्रम जान लो। यह भी देखें: इफिसियों 2:11-18स्तोत्र ग्रन्थ 48:10दानिय्येल 3:27सिय्योन के पापी थरथरा गए हैं; भक्तिहीनों को कँपकँपी लगी है: हम में से कौन प्रचण्ड आग में रह सकता? हम में से कौन उस आग में बना रह सकता है जो कभी नहीं बुझेगी? (इब्रा. 12:29) यह भी देखें: इब्रानियों 12:29यशायाह 66:24मत्ती 25:46जो धार्मिकता से चलता और सीधी बातें बोलता; जो अंधेर के लाभ से घृणा करता, जो घूस नहीं लेता; जो खून की बात सुनने से कान बन्द करता, और बुराई देखने से आँख मूँद लेता है। वही ऊँचे स्थानों में निवास करेगा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 119:371 योहन 3:7इफिसियों 5:11-13वह चट्टानों के गढ़ों में शरण लिए हुए रहेगा; उसको रोटी मिलेगी और पानी की घटी कभी न होगी। यह भी देखें: लूकस 12:29-31यशायाह 32:18यशायाह 49:10तू अपनी आँखों से राजा को उसकी शोभा सहित देखेगा; और लम्बे-चौड़े देश पर दृष्टि करेगा। (मत्ती 17:2, यूह. 1:14) यह भी देखें: जकर्याह 9:171 योहन 3:22 कुरिन्थियों 4:18तू भय के दिनों को स्मरण करेगा: लेखा लेनेवाला और कर तौलकर लेनेवाला कहाँ रहा? गुम्मटों का गिननेवाला कहाँ रहा? (1 कुरि. 1:20) यह भी देखें: 1 कुरिन्थियों 1:20यशायाह 38:9-221 शमूएल 25:33-36जिनकी कठिन भाषा तू नहीं समझता, और जिनकी लड़बड़ाती जीभ की बात तू नहीं बूझ सकता उन निर्दय लोगों को तू फिर न देखेगा। यह भी देखें: यशायाह 28:11व्यवस्थाविवरण 28:49-50यिर्मयाह 5:15हमारे पर्व के नगर सिय्योन पर दृष्टि कर! तू अपनी आँखों से यरूशलेम को देखेगा, वह विश्राम का स्थान, और ऐसा तम्बू है जो कभी गिराया नहीं जाएगा, जिसका कोई खूँटा कभी उखाड़ा न जाएगा, और न कोई रस्सी कभी टूटेगी। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 46:5यशायाह 54:2यशायाह 32:18वहाँ महाप्रतापी यहोवा हमारे लिये रहेगा, वह बहुत बड़ी-बड़ी नदियों और नहरों का स्थान होगा, जिसमें डाँडवाली नाव न चलेगी और न शोभायमान जहाज उसमें होकर जाएगा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 46:4-5यशायाह 48:18यशायाह 41:18क्योंकि यहोवा हमारा न्यायी, यहोवा हमारा हाकिम, यहोवा हमारा राजा है; वही हमारा उद्धार करेगा। यह भी देखें: प्रेरित-चरित 5:31याकूब 4:12सपन्याह 3:15-17तेरी रस्सियाँ ढीली हो गईं, वे मस्तूल की जड़ को दृढ़ न रख सकीं, और न पाल को तान सकीं। तब बड़ी लूट छीनकर बाँटी गई, लँगड़े लोग भी लूट के भागी हुए। यह भी देखें: 2 राजाओं 7:8स्तोत्र ग्रन्थ 68:121 कुरिन्थियों 1:27कोई निवासी न कहेगा कि मैं रोगी हूँ; और जो लोग उसमें बसेंगे, उनका अधर्म क्षमा किया जाएगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 50:20प्रकाशितवाक्य 21:4निर्गमन 15:26

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)19 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यशायाह 33:1

Ver. 1. Spoilest. This is particularly directed to Sennacherib. Ch. --- He was a figure of persecutors of the Church, to which many passages here allude. C. ---

Remotâ justitiâ quid sunt regna nisi magna latrocinia? S. Aug. de Civ. Dei. iv. 4.

--- Sennacherib plundered Samaria and Juda, and despising God, was himself contemned. W.

↑ 1

यशायाह 33:2

Ver. 2. Morning. Speedily. Heb. "mornings," or every day. Ezechias thus addressed God.

↑ 2

यशायाह 33:4

Ver. 4. Them. The neglect of burying these insects has often brought on the plague. S. Aug. de Civ. Dei. iii. 31.

↑ 4

यशायाह 33:6

Ver. 6. Faith. Sincerity and justice adorn the reigns of Ezechias and Christ.

↑ 6

यशायाह 33:7

Ver. 7. Without. The people of the country, and the envoys of Ezechias. 4 K.

xviii. 14. Heb.

"Behold their Ariel, cried they without," insultingly, (C.) pointing at Jerusalem.

C. xxix. 1. At which (H.) the envoys rent their garments, &c. C. xxxvi. 22. C. ---

"Behold I shall appear to them." Aquila. S. Jer. --- Angels. Messengers or deputies sent to negotiate a peace, (Ch.) who wept because they could not obtain it. W.

↑ 7

यशायाह 33:8

Ver. 8. Void, though Sennacherib had received what he demanded. 4 K. xviii.

14.

↑ 8

यशायाह 33:9

Ver. 9. Confounded. Its trees were cut down. C. xxxvii. 24.

↑ 9

यशायाह 33:10

Ver. 10. Myself, when all human aid fails.

↑ 10

यशायाह 33:11

Ver. 11. You, Assyrians, are bringing destruction upon yourselves. C.

↑ 11

यशायाह 33:14

Ver. 14. Of you. Heb. "of us." H. --- They are seriously alarmed at the sight of the fires prepared to burn the dead bodies of the Assyrians, (C. xxx. 33.) and begin to think of hell, (C.) which their sins deserve. H.

↑ 14

यशायाह 33:15

Ver. 15. Blood. Avoiding revenge, and punishing the guilty, without respect to persons. Such was Ezechias, and therefore his enemies could not hurt him.

↑ 15

यशायाह 33:16

Ver. 16. Sure. Never failing. C. --- This was a great advantage in those dry regions. H.

↑ 16

यशायाह 33:17

Ver. 17. King Ezechias, or he shall be one of his courtiers. --- Off. Their limits shall be extended.

Those who believe in Christ, shall cast their eyes up towards their heavenly country. Heb. ix. 13.

↑ 17

यशायाह 33:18

Ver. 18. Ones. These questions were put by the people, when the enemy approached; or they now rejoice that their severe masters were gone.

↑ 18

यशायाह 33:19

Ver. 19. Shameless, unjust Assyrians. Lu. xviii. 2. When shame is gone, people give way to every excess. --- Profound. Unknown to the Jews. 4 K. xviii. 26. ---

No wisdom, manners, or piety.

↑ 19

यशायाह 33:20

Ver. 20. Broken. It was taken 125 years afterwards. The Church remains till the end of time, (C.) whereas both the prophets and history assure us, that Jerusalem was subject to destruction.

W.

↑ 20

यशायाह 33:21

Ver. 21. Of rivers. He speaks of the rivers of endless joys that flow from the throne of God to water the heavenly Jerusalem, like a deep river. C.

↑ 21

यशायाह 33:23

Ver. 23. Thy tacklings. He speaks of the enemies of the Church, under the allegory of a ship that is disabled. Ch. --- Sennacherib shall attempt invasion no more than a ship without masts would put to sea.

↑ 23

यशायाह 33:24

Ver. 24. Feeble. All were obliged to collect the plunder, to be afterwards divided. None shall plead illness. The inhabitants of Jerusalem will not feel the effects of sin (C.) on this occasion.

H.

↑ 24

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस