
यशायाह · IRV-HI
यशायाह
47
बाइबल पाठकृत्रिम आवाज़ (AI)
हे बाबेल की कुमारी बेटी, उतर आ और धूल पर बैठ; हे कसदियों की बेटी तू बिना सिंहासन भूमि पर बैठ! क्योंकि तू अब फिर कोमल और सुकुमार न कहलाएगी। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 137:8यिर्मयाह 51:33जकर्याह 2:7चक्की लेकर आटा पीस, अपना घूँघट हटा और घाघरा समेट ले और उघाड़ी टाँगों से नदियों को पार कर। यह भी देखें: निर्गमन 11:5मत्ती 24:41यशायाह 20:4तेरी नग्नता उघाड़ी जाएगी और तेरी लज्जा प्रगट होगी। मैं बदला लूँगा और किसी मनुष्य को न छोड़ूँगा। यह भी देखें: नहूम 3:5यिर्मयाह 51:20-24यिर्मयाह 50:27-28हमारा छुटकारा देनेवाले का नाम सेनाओं का यहोवा और इस्राएल का पवित्र है। यह भी देखें: यशायाह 49:26यशायाह 44:6यशायाह 41:14हे कसदियों की बेटी, चुपचाप बैठी रह और अंधियारे में जा; क्योंकि तू अब राज्य-राज्य की स्वामिनी न कहलाएगी। यह भी देखें: यशायाह 47:7प्रकाशितवाक्य 18:16-19हबक्कूक 2:20मैंने अपनी प्रजा से क्रोधित होकर अपने निज भाग को अपवित्र ठहराया और तेरे वश में कर दिया; तूने उन पर कुछ दया न की; बूढ़ों पर तूने अपना अत्यन्त भारी जूआ रख दिया। यह भी देखें: 2 इतिहास 28:9जकर्याह 1:15व्यवस्थाविवरण 28:50तूने कहा, “मैं सर्वदा स्वामिनी बनी रहूँगी,” इसलिए तूने अपने मन में इन बातों पर विचार न किया और यह भी न सोचा कि उनका क्या फल होगा। यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 32:29यशायाह 47:5यिर्मयाह 5:31इसलिए सुन, तू जो राग-रंग में उलझी हुई निडर बैठी रहती है और मन में कहती है कि “मैं ही हूँ, और मुझे छोड़ कोई दूसरा नहीं; मैं विधवा के समान न बैठूँगी और न मेरे बाल-बच्चे मिटेंगे।” (सप. 2:15, प्रका. 18:7) यह भी देखें: यशायाह 32:9सपन्याह 2:15यशायाह 47:10सुन, ये दोनों दुःख अर्थात् लड़कों का जाता रहना और विधवा हो जाना, अचानक एक ही दिन तुझ पर आ पड़ेंगे। तेरे बहुत से टोन्हों और तेरे भारी-भारी तंत्र-मंत्रों के रहते भी ये तुझ पर अपने पूरे बल से आ पड़ेंगे। (प्रका. 18:8,23) यह भी देखें: 1 थिस्सलुनीकियों 5:3स्तोत्र ग्रन्थ 73:19नहूम 3:4तूने अपनी दुष्टता पर भरोसा रखा, तूने कहा, “मुझे कोई नहीं देखता;” तेरी बुद्धि और ज्ञान ने तुझे बहकाया और तूने अपने मन में कहा, “मैं ही हूँ और मेरे सिवाय कोई दूसरा नहीं।” यह भी देखें: यशायाह 5:21रोमियों 1:22यशायाह 29:15परन्तु तेरी ऐसी दुर्गति होगी जिसका मंत्र तू नहीं जानती, और तुझ पर ऐसी विपत्ति पड़ेगी कि तू प्रायश्चित करके उसका निवारण न कर सकेगी; अचानक विनाश तुझ पर आ पड़ेगा जिसका तुझे कुछ भी पता नहीं। (1 थिस्स. 5:3) यह भी देखें: 1 थिस्सलुनीकियों 5:3प्रकाशितवाक्य 18:9-10दानिय्येल 5:25-30अपने तंत्र-मंत्र और बहुत से टोन्हों को, जिनका तूने बाल्यावस्था ही से अभ्यास किया है, उपयोग में ला, सम्भव है तू उनसे लाभ उठा सके या उनके बल से स्थिर रह सके। यह भी देखें: प्रेरित-चरित 13:8-12यिर्मयाह 2:28नहूम 3:4तू तो युक्ति करते-करते थक गई है; अब तेरे ज्योतिषी जो नक्षत्रों को ध्यान से देखते और नये-नये चाँद को देखकर होनहार बताते हैं, वे खड़े होकर तुझे उन बातों से बचाएँ जो तुझ पर घटेंगी। यह भी देखें: यशायाह 44:25यहेजकेल 24:12यशायाह 57:10देख, वे भूसे के समान होकर आग से भस्म हो जाएँगे; वे अपने प्राणों को ज्वाला से न बचा सकेंगे। वह आग तापने के लिये नहीं, न ऐसी होगी जिसके सामने कोई बैठ सके! यह भी देखें: मलाकी 4:1नहूम 1:10यशायाह 10:17जिनके लिये तू परिश्रम करती आई है वे सब तेरे लिये वैसे ही होंगे, और जो तेरी युवावस्था से तेरे संग व्यापार करते आए हैं, उनमें से प्रत्येक अपनी-अपनी दिशा की ओर चले जाएँगे; तेरा बचानेवाला कोई न रहेगा। यह भी देखें: प्रकाशितवाक्य 18:11-19यहेजकेल 27:12-25यिर्मयाह 51:6-9
यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।
मनन
इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।
टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)9 टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।
ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता
यशायाह 47:1
Ver. 1. Virgin; delicate. M. --- Cyrus overthrew this empire, (C.) which now felt its share of misery. W.
↑ 1यशायाह 47:2
Ver. 2. Shame. Heb. tsammathec, Cant. iv. 1, 4. Prot. "thy locks, make bare the legs, uncover the thigh, pass," &c. H. --- Thou shalt be reduced to a state of the most abject slavery. Ex. xi. 5.
Sup. iii. 17. and xx. 4. The Barbarians sold their slaves naked.
↑ 2यशायाह 47:6
Ver. 6. Polluted; deemed or declared unclean. But thou hast sought to gratify thy vindictive temper, in punishing my people. C. --- The sins of both called down vengeance. W.
↑ 6यशायाह 47:7
Ver. 7. Lady. Pride goes before ruin. Prov. xvi. 18.
↑ 7यशायाह 47:9
Ver. 9. Two. The empire and the people shall be removed at once. ---
Enchanters; princes or magicians, who gave them evil counsel. v. 12.
↑ 9यशायाह 47:11
Ver. 11. Know. All this shews the vanity of magic, which cannot announce future events to do any good. C.
↑ 11यशायाह 47:13
Ver. 13. Months, to tell which would prove lucky. Est. iii. 7.
↑ 13यशायाह 47:14
Ver. 14. Thereat, to warm themselves, (H.) or to adore. C. --- In Cappadocia are to be seen
"Pyratheia,...in which the magi keep a perpetual fire, and sing hymns about the space of an hour."
Strabo xv. --- These were a sort of open temples. C.
↑ 14यशायाह 47:15
Ver. 15. Merchants. The city was well situated for trade. C. xiii. 20. Diod. ii.
↑ 15लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस