AI-generated illustration: a stony desert path leading toward mountains under clouds pierced by sunbeams.
AI द्वारा निर्मित

यिर्मयाह

34
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
जब बाबेल का राजा नबूकदनेस्सर अपनी सारी सेना समेत और पृथ्वी के जितने राज्य उसके वश में थे, उन सभी के लोगों समेत यरूशलेम और उसके सब गाँवों से लड़ रहा था, तब यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा यह भी देखें: यिर्मयाह 1:15दानिय्येल 2:37-38दानिय्येल 4:1“इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है: जाकर यहूदा के राजा सिदकिय्याह से कह, ‘यहोवा यह कहता है: देख, मैं इस नगर को बाबेल के राजा के वश में कर देने पर हूँ, और वह इसे फुँकवा देगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 21:10यिर्मयाह 34:22यिर्मयाह 22:1-2तू उसके हाथ से न बचेगा, निश्चय पकड़ा जाएगा और उसके वश में कर दिया जाएगा; और तेरी आँखें बाबेल के राजा को देखेंगी, और तुम आमने-सामने बातें करोगे; और तू बाबेल को जाएगा।’ यह भी देखें: यिर्मयाह 32:4यिर्मयाह 21:72 राजाओं 25:4-7तो भी हे यहूदा के राजा सिदकिय्याह, यहोवा का यह भी वचन सुन जिसे यहोवा तेरे विषय में कहता है: ‘तू तलवार से मारा न जाएगा। तू शान्ति के साथ मरेगा। और जैसा तेरे पितरों के लिये अर्थात् जो तुझ से पहले राजा थे, उनके लिये सुगन्ध-द्रव्य जलाया गया, वैसा ही तेरे लिये भी जलाया जाएगा; और लोग यह कहकर, “हाय मेरे प्रभु!” तेरे लिये छाती पीटेंगे, यहोवा की यही वाणी है।’” यह भी देखें: यिर्मयाह 22:182 इतिहास 16:142 इतिहास 21:19-20ये सब वचन यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता ने यहूदा के राजा सिदकिय्याह से यरूशलेम में उस समय कहे, यह भी देखें: 1 शमूएल 3:181 शमूएल 15:16-24मत्ती 14:4जब बाबेल के राजा की सेना यरूशलेम से और यहूदा के जितने नगर बच गए थे, उनसे अर्थात् लाकीश और अजेका से लड़ रही थी; क्योंकि यहूदा के जो गढ़वाले नगर थे उनमें से केवल वे ही रह गए थे। यह भी देखें: यहोशू 10:3यहोशू 15:35यिर्मयाह 4:5यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास उस समय आया जब सिदकिय्याह राजा ने सारी प्रजा से जो यरूशलेम में थी यह वाचा बँधाई कि दासों के स्वाधीन होने का प्रचार किया जाए, यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 25:102 राजाओं 11:17यिर्मयाह 34:17कि सब लोग अपने-अपने दास-दासी को जो इब्री या इब्रिन हों, स्वाधीन करके जाने दें, और कोई अपने यहूदी भाई से फिर अपनी सेवा न कराए। यह भी देखें: फिलिप्पियों 3:52 कुरिन्थियों 11:22यिर्मयाह 30:8तब सब हाकिमों और सारी प्रजा ने यह प्रण किया कि हम अपने-अपने दास दासियों को स्वतंत्र कर देंगे और फिर उनसे अपनी सेवा न कराएँगे; इसलिए उस प्रण के अनुसार उनको स्वतंत्र कर दिया। यह भी देखें: यिर्मयाह 26:10यिर्मयाह 26:16यिर्मयाह 38:4परन्तु इसके बाद वे फिर गए और जिन दास दासियों को उन्होंने स्वतंत्र करके जाने दिया था उनको फिर अपने वश में लाकर दास और दासी बना लिया। यह भी देखें: 2 पतरस 2:20-22सभोपदेशक 8:11नीतिवचन 26:11तब यहोवा की ओर से यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा तुम से यह कहता है, जिस समय मैं तुम्हारे पितरों को दासत्व के घर अर्थात् मिस्र देश से निकाल ले आया, उस समय मैंने आप उनसे यह कहकर वाचा बाँधी यह भी देखें: न्यायियों 6:8यहोशू 24:17यिर्मयाह 31:32‘तुम्हारा जो इब्री भाई तुम्हारे हाथ में बेचा जाए उसको तुम सातवें वर्ष में छोड़ देना; छः वर्ष तो वह तुम्हारी सेवा करे परन्तु इसके बाद तुम उसको स्वतंत्र करके अपने पास से जाने देना।’ परन्तु तुम्हारे पितरों ने मेरी न सुनी, न मेरी ओर कान लगाया। यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 15:122 राजाओं 17:13-141 शमूएल 8:7-8तुम अभी फिरे तो थे और अपने-अपने भाई को स्वतंत्र कर देने का प्रचार कराके जो काम मेरी दृष्टि में भला है उसे तुम ने किया भी था, और जो भवन मेरा कहलाता है उसमें मेरे सामने वाचा भी बाँधी थी; यह भी देखें: यिर्मयाह 34:82 राजाओं 23:3नहेम्याह 10:29पर तुम भटक गए और मेरा नाम इस रीति से अशुद्ध किया कि जिन दास दासियों को तुम स्वतंत्र करके उनकी इच्छा पर छोड़ चुके थे उन्हें तुम ने फिर अपने वश में कर लिया है, और वे फिर तुम्हारे दास- दासियाँ बन गए हैं। यह भी देखें: लैव्यव्यवस्था 19:12यिर्मयाह 34:11यहेजकेल 3:20इस कारण यहोवा यह कहता है: तुम ने जो मेरी आज्ञा के अनुसार अपने-अपने भाई के स्वतंत्र होने का प्रचार नहीं किया, अतः यहोवा का यह वचन है, सुनो, मैं तुम्हारे इस प्रकार से स्वतंत्र होने का प्रचार करता हूँ कि तुम तलवार, मरी और अकाल में पड़ोगे; और मैं ऐसा करूँगा कि तुम पृथ्वी के राज्य-राज्य में मारे-मारे फिरोगे। यह भी देखें: मत्ती 7:2गलातियों 6:7व्यवस्थाविवरण 28:25जो लोग मेरी वाचा का उल्लंघन करते हैं और जो प्रण उन्होंने मेरे सामने और बछड़े को दो भाग करके उसके दोनों भागों के बीच होकर किया परन्तु उसे पूरा न किया, यह भी देखें: उत्पत्ति 15:10होशे 6:7स्तोत्र ग्रन्थ 50:1अर्थात् यहूदा देश और यरूशलेम नगर के हाकिम, खोजे, याजक और साधारण लोग जो बछड़े के भागों के बीच होकर गए थे, यह भी देखें: सपन्याह 3:3-4यिर्मयाह 34:10यिर्मयाह 29:2उनको मैं उनके शत्रुओं अर्थात् उनके प्राण के खोजियों के वश में कर दूँगा और उनकी लोथ आकाश के पक्षियों और मैदान के पशुओं का आहार हो जाएँगी। यह भी देखें: यिर्मयाह 7:33यिर्मयाह 19:7यिर्मयाह 16:4मैं यहूदा के राजा सिदकिय्याह और उसके हाकिमों को उनके शत्रुओं और उनके प्राण के खोजियों अर्थात् बाबेल के राजा की सेना के वश में कर दूँगा जो तुम्हारे सामने से चली गई है। यह भी देखें: यिर्मयाह 39:6यिर्मयाह 52:24-27यिर्मयाह 52:10यहोवा का यह वचन है कि देखो, मैं उनको आज्ञा देकर इस नगर के पास लौटा ले आऊँगा और वे लड़कर इसे ले लेंगे और फूँक देंगे; और यहूदा के नगरों को मैं ऐसा उजाड़ दूँगा कि कोई उनमें न रहेगा।” यह भी देखें: यिर्मयाह 9:11यिर्मयाह 39:1-2यिर्मयाह 39:8

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)12 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यिर्मयाह 34:1

Ver. 1. Came, in the 11th year of Sedecias, before the Chaldees returned to their siege. C. xxxvii.

4.

↑ 1

यिर्मयाह 34:3

Ver. 3. Go to, yet shall not see Babylon, (Ezec. xii. 13.) his eyes being put out.

C. xxxii. 4. C.

See 4 K. xxv. 7. W. --- Paine objects this as a false prophecy, though it was verified so terribly.

Daniel, &c. would not neglect to bury the king. Watson.

↑ 3

यिर्मयाह 34:5

Ver. 5. Peace. That is, by a natural death. Ch. --- Burn thee, like Asa; (2 Par. xvi.

14. C.) or aromatical spices were only burnt over their dead bodies, which were also embalmed. Sanct.

Vat. &c. --- Tostat says that Sedecias was intoxicated, for sport, (Hab. ii. 15.) and died of grief in prison. C. lii. 11. C. --- The king of Babylon would probably not refuse him a decent burial.

Watson, Let. vi.

↑ 5

यिर्मयाह 34:7

Ver. 7. Lachis, near Hebron. Detachments were sent to different places.

↑ 7

यिर्मयाह 34:9

Ver. 9. Brethren. The sabbatical year happened in the 9th of Sedecias, when the Chaldees approaching, caused him to shew some signs of religion. But when they departed to meet the Egyptians, the people repented of what they had done well. C. --- Such a relapse offends God more than the former sins, as our Saviour shews by a parable. Mat. xviii. W.

↑ 9

यिर्मयाह 34:14

Ver. 14. End, or commencement. Glass. Gram. iii. 6. Ex. xxi. 2. Deut. xv. 12. Lu.

ii. 21. C.

↑ 14

यिर्मयाह 34:16

Ver. 16. And set. Heb. "to their own soul," to do as they pleased. H.

↑ 16

यिर्मयाह 34:17

Ver. 17. For you. I acknowledge you no longer as my servant. I will let loose the sword, &c.

against you.

↑ 17

यिर्मयाह 34:18

Ver. 18. Parts. This was done to signify that if they transgressed, they consented to be slain.

Gen. xv. 9, 17. It seems Sedecias and his subjects had solemnly ratified the covenant made at Sinai, being impressed with fear of the enemy.

↑ 18

यिर्मयाह 34:19

Ver. 19. Eunuchs, chief officers. One was at the head of the army. 4 K. xxv. 19.

↑ 19

यिर्मयाह 34:21

Ver. 21. From you, to attack Egypt. Afterwards the various detachments came and took Jerusalem. C.

↑ 21

यिर्मयाह 34:22

Ver. 22. Command. He did not approve of their cruelty, but used them as scourges. W.

↑ 22

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस