
2 इतिहास · IRV-HI
2 इतिहास
23
बाइबल पाठकृत्रिम आवाज़ (AI)
सातवें वर्ष में यहोयादा ने हियाव बाँधकर यरोहाम के पुत्र अजर्याह, यहोहानान के पुत्र इश्माएल, ओबेद के पुत्र अजर्याह, अदायाह के पुत्र मासेयाह और जिक्री के पुत्र एलीशापात, इन शतपतियों से वाचा बाँधी। यह भी देखें: 2 राजाओं 11:4-20नहेम्याह 9:382 इतिहास 15:12तब वे यहूदा में घूमकर यहूदा के सब नगरों में से लेवियों को और इस्राएल के पितरों के घरानों के मुख्य-मुख्य पुरुषों को इकट्ठा करके यरूशलेम को ले आए। यह भी देखें: 2 इतिहास 11:13-17मत्ती 10:16इफिसियों 5:15उस सारी मण्डली ने परमेश्वर के भवन में राजा के साथ वाचा बाँधी, और यहोयादा ने उनसे कहा, “सुनो, यह राजकुमार राज्य करेगा जैसे कि यहोवा ने दाऊद के वंश के विषय कहा है। यह भी देखें: 2 इतिहास 21:72 शमूएल 7:122 इतिहास 6:16तुम एक काम करो: अर्थात् तुम याजकों और लेवियों की एक तिहाई लोग जो विश्रामदिन को आनेवाले हो, वे द्वारपाली करें, यह भी देखें: लूकस 1:8-91 इतिहास 24:3-61 इतिहास 23:3-6एक तिहाई लोग राजभवन में रहें, और एक तिहाई लोग नींव के फाटक के पास रहें; और सब लोग यहोवा के भवन के आँगनों में रहें। यह भी देखें: यहेजकेल 46:2-3प्रेरित-चरित 3:22 राजाओं 11:5-6परन्तु याजकों और सेवा टहल करनेवाले लेवियों को छोड़ और कोई यहोवा के भवन के भीतर न आने पाए; वे तो भीतर आएँ, क्योंकि वे पवित्र हैं परन्तु सब लोग यहोवा के भवन की चौकसी करें। यह भी देखें: 1 इतिहास 23:28-322 राजाओं 11:6-7लेवीय लोग अपने-अपने हाथ में हथियार लिये हुए राजा के चारों ओर रहें और जो कोई भवन के भीतर घुसे, वह मार डाला जाए। और तुम राजा के आते-जाते उसके साथ रहना।” यह भी देखें: गिनती 3:38गिनती 3:10निर्गमन 19:12-13यहोयादा याजक की इन सब आज्ञाओं के अनुसार लेवियों और सब यहूदियों ने किया। उन्होंने विश्रामदिन को आनेवाले और विश्रामदिन को जानेवाले दोनों दलों के, अपने-अपने जनों को अपने साथ कर लिया, क्योंकि यहोयादा याजक ने किसी दल के लेवियों को विदा न किया था। यह भी देखें: 2 राजाओं 11:91 इतिहास 24:1-26तब यहोयादा याजक ने शतपतियों को राजा दाऊद के बर्छे और भाले और ढालें जो परमेश्वर के भवन में थीं, दे दीं। यह भी देखें: 1 शमूएल 21:92 शमूएल 8:7फिर उसने उन सब लोगों को अपने-अपने हाथ में हथियार लिये हुए भवन के दक्षिणी कोने से लेकर, उत्तरी कोने तक वेदी और भवन के पास राजा के चारों ओर उसकी आड़ करके खड़ा कर दिया। यह भी देखें: 2 इतिहास 6:122 राजाओं 11:11निर्गमन 40:6तब उन्होंने राजकुमार को बाहर ला, उसके सिर पर मुकुट रखा और साक्षीपत्र देकर उसे राजा बनाया; और यहोयादा और उसके पुत्रों ने उसका अभिषेक किया, और लोग बोल उठे, राजा जीवित रहे। यह भी देखें: 1 शमूएल 10:24निर्गमन 25:16व्यवस्थाविवरण 17:18-20जब अतल्याह को उन लोगों का हल्ला, जो दौड़ते और राजा को सराहते थे सुनाई पड़ा, तब वह लोगों के पास यहोवा के भवन में गई। यह भी देखें: 2 राजाओं 11:13-162 राजाओं 9:32-37उसने क्या देखा, कि राजा द्वार के निकट खम्भे के पास खड़ा है, और राजा के पास प्रधान और तुरही बजानेवाले खड़े हैं, और सब लोग आनन्द कर रहे हैं और तुरहियां बजा रहे हैं और गाने बजानेवाले बाजे बजाते और स्तुति करते हैं। तब अतल्याह अपने वस्त्र फाड़कर पुकारने लगी, राजद्रोह, राजद्रोह! यह भी देखें: नीतिवचन 29:21 इतिहास 15:24स्तोत्र ग्रन्थ 14:5तब यहोयादा याजक ने दल के अधिकारी शतपतियों को बाहर लाकर उनसे कहा, “उसे अपनी पंक्तियों के बीच से निकाल ले जाओ; और जो कोई उसके पीछे चले, वह तलवार से मार डाला जाए।” याजक ने कहा, “उसे यहोवा के भवन में न मार डालो।” यह भी देखें: 2 राजाओं 11:8निर्गमन 21:142 राजाओं 11:15तब उन्होंने दोनों ओर से उसको जगह दी, और वह राजभवन के घोड़ाफाटक के द्वार तक गई, और वहाँ उन्होंने उसको मार डाला। यह भी देखें: नहेम्याह 3:282 इतिहास 22:10यिर्मयाह 31:40तब यहोयादा ने अपने और सारी प्रजा के और राजा के बीच यहोवा की प्रजा होने की वाचा बँधाई। यह भी देखें: नहेम्याह 9:382 इतिहास 29:102 राजाओं 11:17तब सब लोगों ने बाल के भवन को जाकर ढा दिया; और उसकी वेदियों और मूरतों को टुकड़े-टुकड़े किया, और मत्तान नामक बाल के याजक को वेदियों के सामने ही घात किया। यह भी देखें: 1 राजाओं 18:40जकर्याह 13:2-32 इतिहास 34:4तब यहोयादा ने यहोवा के भवन की सेवा के लिये उन लेवीय याजकों को ठहरा दिया, जिन्हें दाऊद ने यहोवा के भवन पर दल-दल करके इसलिए ठहराया था, कि जैसे मूसा की व्यवस्था में लिखा है, वैसे ही वे यहोवा को होमबलि चढ़ाया करें, और दाऊद की चलाई हुई विधि के अनुसार आनन्द करें और गाएँ। यह भी देखें: गिनती 28:1-312 इतिहास 5:52 इतिहास 29:25उसने यहोवा के भवन के फाटकों पर द्वारपालों को इसलिए खड़ा किया, कि जो किसी रीति से अशुद्ध हो, वह भीतर जाने न पाए। यह भी देखें: 1 इतिहास 9:22-241 इतिहास 26:1-32वह शतपतियों और रईसों और प्रजा पर प्रभुता करनेवालों और देश के सब लोगों को साथ करके राजा को यहोवा के भवन से नीचे ले गया और ऊँचे फाटक से होकर राजभवन में आया, और राजा को राजगद्दी पर बैठाया। यह भी देखें: 2 राजाओं 11:192 राजाओं 15:352 राजाओं 11:9-10तब सब लोग आनन्दित हुए और नगर में शान्ति हुई। अतल्याह तो तलवार से मार ही डाली गई थी। यह भी देखें: 2 राजाओं 11:20स्तोत्र ग्रन्थ 58:10-11प्रकाशितवाक्य 18:20
यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।
मनन
इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।
टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)13 टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।
ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता
2 इतिहास 23:1
Ver. 1. Seventh. Vat. Sept. by mistake, has "the eighth." --- Encouraged, or
"strengthened."
Sept. &c. H. --- Captains, whether Levites, or ancient officers of the crown, who were dissatisfied with the usurper. 4 K. xi.
↑ 12 इतिहास 23:2
Ver. 2. Israel, of which Juda formed a part. M. --- At the time when the author lived, Israel was destroyed, so that there was no danger of a mistake. ---
Jerusalem, on a sabbath-day, and most likely on one of the three great festivals: (C.) Salien (A. 3157) thinks at the Passover, to avoid suspicion. M.
↑ 22 इतिहास 23:4
Ver. 4. Do. Though God's promise was absolute, human means were to be used. W.
↑ 42 इतिहास 23:5
Ver. 5. To the sabbath. That is, to perform in your weeks the functions of your office, or the weekly watches. Ch. --- Porters. Sept. "even to the entrance gates." --- House, where Athalia resided, or in the apartments of Joas in the temple. --- Foundation. Sept. "middle." Syr. "of the cooks, or guards." H. --- It led from the palace up the steps, v. 21. M. --- Perhaps it was also called Sur, 4
K. --- But let. This seems to be transposed out of its place from v. 6.
↑ 52 इतिहास 23:7
Ver. 7. Slain. Athalia ventured to enter; but she was alone, and not much feared. C.
↑ 72 इतिहास 23:8
Ver. 8. High. Heb. "the priest dismissed not the courses." H. --- In case of right and necessity, we see here what the high priest could do, though otherwise he would not interfere. W.
↑ 82 इतिहास 23:10
Ver. 10. Altar of holocausts, in the court of the priests, while the people stood in their own court.
T.
↑ 102 इतिहास 23:11
Ver. 11. Crown. Lit. "diadem." --- Testimony. This is explained in the following sentence, (H.) which is not in Hebrew nor in many Latin MSS. The Jews understand the phylaceries. Deut.
xvii. 18.
↑ 112 इतिहास 23:13
Ver. 13. Step. Heb. hamudo, "his pillar," to which he ascended by steps. D. ---
Entrance into the court of the priests; but the tribune stood in that of the people, where Joas was in his royal attire.
↑ 132 इतिहास 23:16
Ver. 16. Himself, as God's vicegerent. C. --- A double covenant was made between God and the people, and between the king and his subjects. D.
↑ 162 इतिहास 23:17
Ver. 17. Idols. Prot. "images." H. --- Those are wilfully blind who will not distinguish these from the images of Christ and his saints. W.
↑ 172 इतिहास 23:18
Ver. 18. David, which had been long neglected. 1 Par. xxiv. M.
↑ 182 इतिहास 23:20
Ver. 20. Upper gate of the guards, at the back or western end of the temple. C.
v. 5.
↑ 20लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस