AI-generated illustration: young Joseph in white linen interprets Pharaoh's dreams of the fat and lean cows before the throne. Classical sacred-art style.
AI द्वारा निर्मित

उत्पत्ति

41
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
पूरे दो वर्ष के बीतने पर फ़िरौन ने यह स्वप्न देखा कि वह नील नदी के किनारे खड़ा है। यह भी देखें: उत्पत्ति 20:3उत्पत्ति 29:14मत्ती 27:19और उस नदी में से सात सुन्दर और मोटी-मोटी गायें निकलकर कछार की घास चरने लगीं। यह भी देखें: यशायाह 19:6और, क्या देखा कि उनके पीछे और सात गायें, जो कुरूप और दुर्बल हैं, नदी से निकलीं; और दूसरी गायों के निकट नदी के तट पर जा खड़ी हुईं। यह भी देखें: उत्पत्ति 41:20-21उत्पत्ति 41:4तब ये कुरूप और दुर्बल गायें उन सात सुन्दर और मोटी-मोटी गायों को खा गईं। तब फ़िरौन जाग उठा। यह भी देखें: 1 राजाओं 3:15और वह फिर सो गया और दूसरा स्वप्न देखा कि एक डंठल में से सात मोटी और अच्छी-अच्छी बालें निकलीं। यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 32:14और, क्या देखा कि उनके पीछे सात बालें पतली और पुरवाई से मुर्झाई हुई निकलीं। यह भी देखें: यहेजकेल 19:12यहेजकेल 17:10होशे 13:15और इन पतली बालों ने उन सातों मोटी और अन्न से भरी हुई बालों को निगल लिया। तब फ़िरौन जागा, और उसे मालूम हुआ कि यह स्वप्न ही था। यह भी देखें: उत्पत्ति 20:3उत्पत्ति 37:5भोर को फ़िरौन का मन व्याकुल हुआ; और उसने मिस्र के सब ज्योतिषियों, और पंडितों को बुलवा भेजा; और उनको अपने स्वप्न बताए; पर उनमें से कोई भी उनका फल फ़िरौन को न बता सका। यह भी देखें: दानिय्येल 4:7निर्गमन 7:22दानिय्येल 4:5तब पिलानेहारों का प्रधान फ़िरौन से बोल उठा, “मेरे अपराध आज मुझे स्मरण आए: यह भी देखें: उत्पत्ति 40:14उत्पत्ति 40:23उत्पत्ति 40:1-3जब फ़िरौन अपने दासों से क्रोधित हुआ था, और मुझे और पकानेहारों के प्रधान को कैद कराके अंगरक्षकों के प्रधान के घर के बन्दीगृह में डाल दिया था; यह भी देखें: उत्पत्ति 39:20उत्पत्ति 40:2-3उत्पत्ति 37:36तब हम दोनों ने एक ही रात में, अपने-अपने होनहार के अनुसार स्वप्न देखा; यह भी देखें: उत्पत्ति 40:5-8और वहाँ हमारे साथ एक इब्री जवान था, जो अंगरक्षकों के प्रधान का दास था; अतः हमने उसको बताया, और उसने हमारे स्वप्नों का फल हम से कहा, हम में से एक-एक के स्वप्न का फल उसने बता दिया। यह भी देखें: उत्पत्ति 37:36उत्पत्ति 40:12-19उत्पत्ति 39:1और जैसा-जैसा फल उसने हम से कहा था, वैसा ही हुआ भी, अर्थात् मुझ को तो मेरा पद फिर मिला, पर वह फांसी पर लटकाया गया।” यह भी देखें: उत्पत्ति 40:12यिर्मयाह 1:10उत्पत्ति 40:20-22तब फ़िरौन ने यूसुफ को बुलवा भेजा। और वह झटपट बन्दीगृह से बाहर निकाला गया, और बाल बनवाकर, और वस्त्र बदलकर फ़िरौन के सामने आया। यह भी देखें: दानिय्येल 2:25स्तोत्र ग्रन्थ 113:7-8स्तोत्र ग्रन्थ 105:19-22फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “मैंने एक स्वप्न देखा है, और उसके फल का बतानेवाला कोई भी नहीं; और मैंने तेरे विषय में सुना है, कि तू स्वप्न सुनते ही उसका फल बता सकता है।” यह भी देखें: दानिय्येल 5:16दानिय्येल 5:12उत्पत्ति 41:9-13यूसुफ ने फ़िरौन से कहा, “मैं तो कुछ नहीं जानता: परमेश्वर ही फ़िरौन के लिये शुभ वचन देगा।” यह भी देखें: 2 कुरिन्थियों 3:5उत्पत्ति 40:8दानिय्येल 2:47फिर फ़िरौन यूसुफ से कहने लगा, “मैंने अपने स्वप्न में देखा, कि मैं नील नदी के किनारे पर खड़ा हूँ। फिर, क्या देखा, कि नदी में से सात मोटी और सुन्दर-सुन्दर गायें निकलकर कछार की घास चरने लगीं। यह भी देखें: यिर्मयाह 24:1-3यिर्मयाह 24:8यिर्मयाह 24:5फिर, क्या देखा, कि उनके पीछे सात और गायें निकली, जो दुबली, और बहुत कुरूप, और दुर्बल हैं; मैंने तो सारे मिस्र देश में ऐसी कुडौल गायें कभी नहीं देखीं। इन दुर्बल और कुडौल गायों ने उन पहली सातों मोटी-मोटी गायों को खा लिया। और जब वे उनको खा गईं तब यह मालूम नहीं होता था कि वे उनको खा गई हैं, क्योंकि वे पहले के समान जैसी की तैसी कुडौल रहीं। तब मैं जाग उठा। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 37:19प्रकाशितवाक्य 10:9-10यशायाह 9:20फिर मैंने दूसरा स्वप्न देखा, कि एक ही डंठल में सात अच्छी-अच्छी और अन्न से भरी हुई बालें निकलीं। फिर क्या देखता हूँ, कि उनके पीछे और सात बालें छूछी-छूछी और पतली और पुरवाई से मुर्झाई हुई निकलीं। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 129:6-7होशे 8:7होशे 9:16और इन पतली बालों ने उन सात अच्छी-अच्छी बालों को निगल लिया। इसे मैंने ज्योतिषियों को बताया, पर इसका समझानेवाला कोई नहीं मिला।” यह भी देखें: दानिय्येल 4:7उत्पत्ति 41:8निर्गमन 8:19तब यूसुफ ने फ़िरौन से कहा, “फ़िरौन का स्वप्न एक ही है, परमेश्वर जो काम करना चाहता है, उसको उसने फ़िरौन पर प्रगट किया है। यह भी देखें: दानिय्येल 2:45प्रकाशितवाक्य 4:1दानिय्येल 2:28-29वे सात अच्छी-अच्छी गायें सात वर्ष हैं; और वे सात अच्छी-अच्छी बालें भी सात वर्ष हैं; स्वप्न एक ही है। यह भी देखें: उत्पत्ति 41:2उत्पत्ति 41:471 योहन 5:7फिर उनके पीछे जो दुर्बल और कुडौल गायें निकलीं, और जो सात छूछी और पुरवाई से मुर्झाई हुई बालें निकालीं, वे अकाल के सात वर्ष होंगे। यह भी देखें: 2 राजाओं 8:12 शमूएल 24:19यह वही बात है जो मैं फ़िरौन से कह चुका हूँ, कि परमेश्वर जो काम करना चाहता है, उसे उसने फ़िरौन को दिखाया है। यह भी देखें: उत्पत्ति 41:25उत्पत्ति 41:16सुन, सारे मिस्र देश में सात वर्ष तो बहुतायत की उपज के होंगे। यह भी देखें: उत्पत्ति 41:46-47उत्पत्ति 41:26उत्पत्ति 41:49उनके पश्चात् सात वर्ष अकाल के आएँगे, और सारे मिस्र देश में लोग इस सारी उपज को भूल जाएँगे; और अकाल से देश का नाश होगा। यह भी देखें: उत्पत्ति 47:13उत्पत्ति 41:54याकूब 5:17और सुकाल (बहुतायत की उपज) देश में फिर स्मरण न रहेगा क्योंकि अकाल अत्यन्त भयंकर होगा। यह भी देखें: यशायाह 24:201 शमूएल 5:6और फ़िरौन ने जो यह स्वप्न दो बार देखा है इसका भेद यही है कि यह बात परमेश्वर की ओर से नियुक्त हो चुकी है, और परमेश्वर इसे शीघ्र ही पूरा करेगा। यह भी देखें: गिनती 23:19यशायाह 46:10-112 कुरिन्थियों 13:1इसलिए अब फ़िरौन किसी समझदार और बुद्धिमान् पुरुष को ढूँढ़ करके उसे मिस्र देश पर प्रधानमंत्री ठहराए। यह भी देखें: उत्पत्ति 41:39प्रेरित-चरित 6:3दानिय्येल 4:27फ़िरौन यह करे कि देश पर अधिकारियों को नियुक्त करे, और जब तक सुकाल के सात वर्ष रहें तब तक वह मिस्र देश की उपज का पंचमांश लिया करे। यह भी देखें: नीतिवचन 6:6-8अय्यूब 5:20नीतिवचन 22:3और वे इन अच्छे वर्षों में सब प्रकार की भोजनवस्तु इकट्ठा करें, और नगर-नगर में भण्डार घर भोजन के लिये, फ़िरौन के वश में करके उसकी रक्षा करें। यह भी देखें: उत्पत्ति 41:48-49उत्पत्ति 45:6-7निर्गमन 4:13और वह भोजनवस्तु अकाल के उन सात वर्षों के लिये, जो मिस्र देश में आएँगे, देश के भोजन के निमित्त रखी रहे, जिससे देश का उस अकाल से सत्यानाश न हो जाए।” यह भी देखें: उत्पत्ति 47:13-25यह बात फ़िरौन और उसके सारे कर्मचारियों को अच्छी लगी। यह भी देखें: प्रेरित-चरित 7:10स्तोत्र ग्रन्थ 105:19नीतिवचन 25:11इसलिए फ़िरौन ने अपने कर्मचारियों से कहा, “क्या हमको ऐसा पुरुष, जैसा यह है, जिसमें परमेश्वर का आत्मा रहता है, मिल सकता है?” यह भी देखें: अय्यूब 32:8दानिय्येल 5:14गिनती 27:18फिर फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “परमेश्वर ने जो तुझे इतना ज्ञान दिया है, कि तेरे तुल्य कोई समझदार और बुद्धिमान नहीं; यह भी देखें: उत्पत्ति 41:28उत्पत्ति 41:33उत्पत्ति 41:25इस कारण तू मेरे घर का अधिकारी होगा, और तेरी आज्ञा के अनुसार मेरी सारी प्रजा चलेगी, केवल राजगद्दी के विषय मैं तुझ से बड़ा ठहरूँगा।” (प्रेरि. 7:10) यह भी देखें: नीतिवचन 22:29प्रेरित-चरित 7:10स्तोत्र ग्रन्थ 105:21-22फिर फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “सुन, मैं तुझको मिस्र के सारे देश के ऊपर अधिकारी ठहरा देता हूँ।” यह भी देखें: मत्ती 28:18फिलिप्पियों 2:9-11दानिय्येल 6:3तब फ़िरौन ने अपने हाथ से मुहर वाली अंगूठी निकालकर यूसुफ के हाथ में पहना दी; और उसको बढ़िया मलमल के वस्त्र पहनवा दिए, और उसके गले में सोने की माला डाल दी; यह भी देखें: दानिय्येल 5:29दानिय्येल 5:7एस्तेर 3:10और उसको अपने दूसरे रथ पर चढ़वाया; और लोग उसके आगे-आगे यह प्रचार करते चले, कि घुटने टेककर दण्डवत् करो और उसने उसको मिस्र के सारे देश के ऊपर प्रधानमंत्री ठहराया। यह भी देखें: उत्पत्ति 45:26प्रेरित-चरित 7:10उत्पत्ति 45:8फिर फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “फ़िरौन तो मैं हूँ, और सारे मिस्र देश में कोई भी तेरी आज्ञा के बिना हाथ पाँव न हिलाएगा।” यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 105:22निर्गमन 11:7फ़िरौन ने यूसुफ का नाम सापनत-पानेह रखा। और ओन नगर के याजक पोतीपेरा की बेटी आसनत से उसका ब्याह करा दिया। और यूसुफ सारे मिस्र देश में दौरा करने लगा। यह भी देखें: उत्पत्ति 46:20निर्गमन 2:16यहेजकेल 30:17जब यूसुफ मिस्र के राजा फ़िरौन के सम्मुख खड़ा हुआ, तब वह तीस वर्ष का था। वह फ़िरौन के सम्मुख से निकलकर सारे मिस्र देश में दौरा करने लगा। यह भी देखें: दानिय्येल 1:191 राजाओं 12:61 शमूएल 16:21सुकाल के सातों वर्षों में भूमि बहुतायत से अन्न उपजाती रही। यह भी देखें: उत्पत्ति 26:12स्तोत्र ग्रन्थ 72:16और यूसुफ उन सातों वर्षों में सब प्रकार की भोजनवस्तुएँ, जो मिस्र देश में होती थीं, जमा करके नगरों में रखता गया, और हर एक नगर के चारों ओर के खेतों की भोजनवस्तुओं को वह उसी नगर में इकट्ठा करता गया। यह भी देखें: उत्पत्ति 41:34-36उत्पत्ति 47:21इस प्रकार यूसुफ ने अन्न को समुद्र की रेत के समान अत्यन्त बहुतायत से राशि-राशि गिनके रखा, यहाँ तक कि उसने उनका गिनना छोड़ दिया; क्योंकि वे असंख्य हो गईं। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 78:27न्यायियों 7:12उत्पत्ति 22:17अकाल के प्रथम वर्ष के आने से पहले यूसुफ के दो पुत्र, ओन के याजक पोतीपेरा की बेटी आसनत से जन्मे। यह भी देखें: उत्पत्ति 46:20उत्पत्ति 48:52 शमूएल 8:18और यूसुफ ने अपने जेठे का नाम यह कहकर मनश्शे रखा, कि ‘परमेश्वर ने मुझसे मेरा सारा क्लेश, और मेरे पिता का सारा घराना भुला दिया है।’ यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 30:5नीतिवचन 31:7उत्पत्ति 41:30दूसरे का नाम उसने यह कहकर एप्रैम रखा, कि ‘मुझे दुःख भोगने के देश में परमेश्वर ने फलवन्त किया है।’ यह भी देखें: उत्पत्ति 49:22उत्पत्ति 50:23उत्पत्ति 17:6और मिस्र देश के सुकाल के सात वर्ष समाप्त हो गए। यह भी देखें: लूकस 16:25उत्पत्ति 41:29-31स्तोत्र ग्रन्थ 73:20और यूसुफ के कहने के अनुसार सात वर्षों के लिये अकाल आरम्भ हो गया। सब देशों में अकाल पड़ने लगा; परन्तु सारे मिस्र देश में अन्न था। (प्रेरि. 7:11) यह भी देखें: प्रेरित-चरित 7:11स्तोत्र ग्रन्थ 105:16उत्पत्ति 45:11जब मिस्र का सारा देश भूखा मरने लगा; तब प्रजा फ़िरौन से चिल्ला चिल्लाकर रोटी माँगने लगी; और वह सब मिस्रियों से कहा करता था, “यूसुफ के पास जाओ; और जो कुछ वह तुम से कहे, वही करो।” (प्रेरि. 7:11, यूह. 2:5) यह भी देखें: यिर्मयाह 14:1-6मत्ती 17:5मत्ती 3:17इसलिए जब अकाल सारी पृथ्वी पर फैल गया, और मिस्र देश में अकाल का भयंकर रूप हो गया, तब यूसुफ सब भण्डारों को खोल-खोलकर मिस्रियों के हाथ अन्न बेचने लगा। यह भी देखें: उत्पत्ति 42:6लूकस 21:35जकर्याह 5:3इसलिए सारी पृथ्वी के लोग मिस्र में अन्न मोल लेने के लिये यूसुफ के पास आने लगे, क्योंकि सारी पृथ्वी पर भयंकर अकाल था। यह भी देखें: उत्पत्ति 42:1उत्पत्ति 42:5उत्पत्ति 41:56

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)24 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

उत्पत्ति 41:1

Ver. 1. River; or the branch of the Nile which ran to Tanis, his capital. There were seven principal canals, and this was the most to the east, except that of Pelusium. C.

↑ 1

उत्पत्ति 41:2

Ver. 2. Marshy. Heb. Achu; a word which the Sept. and Siracides (Eccli. xl. 16, ) retain. D.

↑ 2

उत्पत्ति 41:3

Ver. 3. Very bank; to shew that the Nile had not inundated far, and that consequently a great famine would prevail, as the fertility of Egypt depends greatly on the overflowing of the Nile.

"When the river rises 12 cubits, sterility pervades Egypt; when 13, famine is still felt. Fourteen cubits bring joy, 15 security, 16

delight. It has never yet been known to rise above 18 cubits."

Pliny v. 9.) This successive depression of the waters was an effect of God's judgments, which no astrologers could foretel.

T.

↑ 3

उत्पत्ति 41:5

Ver. 5. Another dream of the same import, (v. 25,) to convince Pharao that the event would certainly take place, v. 32. Thus Daniel had a double vision, vii. 2. 3. --- One stalk. It was of the species which Pliny (xvi i. 10,) call s ramosum, branchy. What would strike Pharao the most was, that the last ears should devour the former ones. C.

↑ 5

उत्पत्ति 41:6

Ver. 6. Blasted with the eastern wind, blowing from the deserts of Arabia. Ose. xiii. 15. M.

↑ 6

उत्पत्ति 41:7

Ver. 7. Rest. Heb. adds, "and behold a dream" sent by God, like Solomon's, 3 K iii. 15. The king's mind was quite full of what he had seen.

↑ 7

उत्पत्ति 41:8

Ver. 8. Interpreters: chartumim is probably an Egyptian word; denoting magicians, priests, and interpreters of their sacred books, hieroglyphics, &c. K. Ptolemy consulted them. Tacit.

Hist. iv.

↑ 8

उत्पत्ति 41:9

Ver. 9. My sin against your majesty, and my ingratitude towards Joseph. C.

↑ 9

उत्पत्ति 41:12

Ver. 12. Servant. C. xxxix. 4. He waited also upon the prisoners of rank. C. xl. 4. H.

↑ 12

उत्पत्ति 41:14

Ver. 14. Shaved him. The Egyptians let their hair grow, and neglected their persons, when they were in mourning or prison.

But on other occasions they cut their hair in their youth. Herod.

ii. 36. i i. 12. It was not lawful to appear in court in mourning attire. Est. iv. 2. Gen. l. 4. C.

↑ 14

उत्पत्ति 41:16

Ver. 16. Without, &c. The interpretation does not proceed from any natural acquirement, but from God alone. Chal. T. --- The Samaritan and Aquila read, "Without me God will not give," &c.

See Matt. x. 20.

↑ 16

उत्पत्ति 41:30

Ver. 30. The land of Egypt, and the adjacent countries.

↑ 30

उत्पत्ति 41:34

Ver. 34. Fifth part. This was a tax laid upon all the Egyptians, (C.) unless Pharao paid for what corn was laid up. H. --- This quantity would be sufficient, as the people would be content with a smaller allowance during the famine; and the environs of the Nile would produce something, though not worth mentioning. C. xlv. 6. M.

↑ 34

उत्पत्ति 41:38

Ver. 38. God. Heb. of the gods Elohim. Pharao was probably an idolater.

↑ 38

उत्पत्ति 41:40

Ver. 40. Obey. Heb. Yishak; which may signify also "kiss" you, or their hand, in testimony of respect; or "shall be fed, governed, and led forth," &c. He made him master of his house, and ruler, &c. Ps. civ. 21. Wis. x. 14.

↑ 40

उत्पत्ति 41:42

Ver. 42. His ring, the sign of power. Thus Alexander appointed Perdiccas to be his successor. Curtius x. 5. Assuerus gave his authority to Aman and to Mardocheus. Est. ii . & vi i. --- Silk, or fine cotton; shesh (or ssoss). See byssus. Ex. xxv. 4. --- Chain, with which the president of the senate in Egypt, or the chief justice, was adorned. The three chief officers among the Chaldees wore chains. Dan. v. 7, 16. C.

↑ 42

उत्पत्ति 41:43

Ver. 43. Second chariot. On public occasions the king was followed by an empty chariot, (2 Par. xxxv. 24,) or the chariot here spoken of, was destined for the person who was next in dignity to the king. C. --- That all , &c. Heb. "crying Abroc,"

which Aquila explains in the same sense as the Vulgate.

Others think it is an exclamation of joy, (Grot.) like huzza! (H.) or it may mean father of the king, or tender father. C. xlv. 8.

↑ 43

उत्पत्ति 41:44

Ver. 44. Pharao, or the king. This is the preamble to the decree for the exaltation of Joseph, which subjected to him the armies and all the people of Egypt.

↑ 44

उत्पत्ति 41:45

Ver. 45. The saviour of the world. Tsaphenath pahneach. Ch.

--- In the Coptic language, which is derived from the Egyptian, Psotemphane is said to mean the saviour of the world. S.

Jerom supposed this word was not Hebrew; and therefore he added, in the Egyptian tongue, though he knew it might be interpreted in Hebrew "a revealer of secrets." q. Heb. ---

Putiphare. Whether this person be the same with his old master, cannot easily be decided. Most people think he was not. See S. Chrys. 63. hom. --- Priest. None were esteemed more noble in Egypt. --- Heliopolis. Heb. On, "the city of the sun," built on the banks of the Nile, about half a day's journey to the north of Memphis.

↑ 45

उत्पत्ति 41:47

Ver. 47. Sheaves. The straw would serve to feed the cattle, and would hinder the corn from spoiling for 50 years, if kept from the air. Varro. Plin. xvii . 30. C.

↑ 47

उत्पत्ति 41:51

Ver. 51. Manasses. That is, oblivion, or forgetting. Ch. ---

Father's house, or the injuries received from my brethren. H.

↑ 51

उत्पत्ति 41:52

Ver. 52. Ephraim. That is, fruitful, or growing. Ch. --- Being in the plural number, it means "productions." --- Poverty; where I have been poor and afflicted, though now advanced in honour.

H.

↑ 52

उत्पत्ति 41:55

Ver. 55. World. Round about Egypt; such as Chanaan, Syria,

&c. M. --- There was. The Syriac and some Latin copies, read not, &c.: there was a famine. We must adhere to the Vulgate and Hebrew.

↑ 55

उत्पत्ति 41:57

Ver. 57. All provinces in the neighbourhood: for the stores laid up would not have supplied all mankind even for a few months.

C.

↑ 57

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस