
यहेजकेल · IRV-HI
यहेजकेल
36
बाइबल पाठकृत्रिम आवाज़ (AI)
“फिर हे मनुष्य के सन्तान, तू इस्राएल के पहाड़ों से भविष्यद्वाणी करके कह, हे इस्राएल के पहाड़ों, यहोवा का वचन सुनो। यह भी देखें: यहेजकेल 37:22यहेजकेल 34:14यहेजकेल 33:28परमेश्वर यहोवा यह कहता है: शत्रु ने तो तुम्हारे विषय में कहा है, ‘आहा! प्राचीनकाल के ऊँचे स्थान अब हमारे अधिकार में आ गए।’ यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 32:13यहेजकेल 25:3यहेजकेल 35:10इस कारण भविष्यद्वाणी करके कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: लोगों ने जो तुम्हें उजाड़ा और चारों ओर से तुम्हें ऐसा निगल लिया कि तुम बची हुई जातियों का अधिकार हो जाओ, और बकवादी तुम्हारी चर्चा करते और साधारण लोग तुम्हारी निन्दा करते हैं; यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 44:13-14यिर्मयाह 18:16विलापगीत 2:15-16इस कारण, हे इस्राएल के पहाड़ों, परमेश्वर यहोवा का वचन सुनो, परमेश्वर यहोवा तुम से यह कहता है, अर्थात् पहाड़ों और पहाड़ियों से और नालों और तराइयों से, और उजड़े हुए खण्डहरों और निर्जन नगरों से जो चारों ओर की बची हुई जातियों से लुट गए और उनके हँसने के कारण हो गए हैं; यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 11:11यहेजकेल 34:28यहेजकेल 36:6परमेश्वर यहोवा यह कहता है, निश्चय मैंने अपनी जलन की आग में बची हुई जातियों के और सारे एदोम के विरुद्ध में कहा है कि जिन्होंने मेरे देश को अपने मन के पूरे आनन्द और अभिमान से अपने अधिकार में किया है कि वह पराया होकर लूटा जाए। यह भी देखें: मीका 7:8यहेजकेल 36:3यहेजकेल 38:19इस कारण इस्राएल के देश के विषय में भविष्यद्वाणी करके पहाड़ों, पहाड़ियों, नालों, और तराइयों से कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है, देखो, तुम ने जातियों की निन्दा सही है, इस कारण मैं अपनी बड़ी जलजलाहट से बोला हूँ। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 123:3-4यहेजकेल 34:29स्तोत्र ग्रन्थ 74:10परमेश्वर यहोवा यह कहता है: मैंने यह शपथ खाई है कि निःसन्देह तुम्हारे चारों ओर जो जातियाँ हैं, उनको अपनी निन्दा आप ही सहनी पड़ेगी। यह भी देखें: यहेजकेल 20:5यहेजकेल 25:1-17सपन्याह 2:1-15“परन्तु, हे इस्राएल के पहाड़ों, तुम पर डालियाँ पनपेंगी और उनके फल मेरी प्रजा इस्राएल के लिये लगेंगे; क्योंकि उसका लौट आना निकट है। यह भी देखें: यशायाह 27:6यहेजकेल 34:26-29इब्रानियों 10:37देखो, मैं तुम्हारे पक्ष में हूँ, और तुम्हारी ओर कृपादृष्टि करूँगा, और तुम जोते-बोए जाओगे; यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 46:11होशे 2:21-23यहेजकेल 36:34और मैं तुम पर बहुत मनुष्य अर्थात् इस्राएल के सारे घराने को बसाऊँगा; और नगर फिर बसाए और खण्डहर फिर बनाएँ जाएँगे। यह भी देखें: यहेजकेल 36:33यिर्मयाह 30:19यिर्मयाह 33:12मैं तुम पर मनुष्य और पशु दोनों को बहुत बढ़ाऊँगा; और वे बढ़ेंगे और फूलें-फलेंगे; और मैं तुम को प्राचीनकाल के समान बसाऊँगा, और पहले से अधिक तुम्हारी भलाई करूँगा। तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ। यह भी देखें: यिर्मयाह 33:12यिर्मयाह 23:5-8मीका 7:14मैं ऐसा करूँगा कि मनुष्य अर्थात् मेरी प्रजा इस्राएल तुम पर चले-फिरेगी; और वे तुम्हारे स्वामी होंगे, और तुम उनका निज भाग होंगे, और वे फिर तुम्हारे कारण निर्वंश न हो जाएँगे। यह भी देखें: यिर्मयाह 15:7यहेजकेल 47:14यहेजकेल 36:13परमेश्वर यहोवा यह कहता है: जो लोग तुम से कहा करते हैं, ‘तू मनुष्यों का खानेवाला है, और अपने पर बसी हुई जाति को निर्वंश कर देता है,’ यह भी देखें: गिनती 13:32इसलिए फिर तू मनुष्यों को न खाएगा, और न अपने पर बसी हुई जाति को निर्वंश करेगा, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है। यह भी देखें: आमोस 9:15यहेजकेल 37:25-28यशायाह 60:21मैं फिर जाति-जाति के लोगों से तेरी निन्दा न सुनवाऊँगा, और तुझे जाति-जाति की ओर से फिर निन्दा न सहनी पड़ेगी, और तुझ पर बसी हुई जाति को तू फिर ठोकर न खिलाएगा, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।” यह भी देखें: यहेजकेल 34:29स्तोत्र ग्रन्थ 89:50यशायाह 54:4फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा: “हे मनुष्य के सन्तान, जब इस्राएल का घराना अपने देश में रहता था, तब अपनी चाल चलन और कामों के द्वारा वे उसको अशुद्ध करते थे; उनकी चाल चलन मुझे ऋतुमती की अशुद्धता-सी जान पड़ती थी। यह भी देखें: यिर्मयाह 2:7मीका 2:10गिनती 35:33-34इसलिए जो हत्या उन्होंने देश में की, और देश को अपनी मूरतों के द्वारा अशुद्ध किया, इसके कारण मैंने उन पर अपनी जलजलाहट भड़काई। यह भी देखें: 2 इतिहास 34:21यहेजकेल 7:8विलापगीत 4:11मैंने उन्हें जाति-जाति में तितर-बितर किया, और वे देश-देश में बिखर गए; उनके चाल चलन और कामों के अनुसार मैंने उनको दण्ड दिया। यह भी देखें: यहेजकेल 39:24व्यवस्थाविवरण 28:64यहेजकेल 18:30परन्तु जब वे उन जातियों में पहुँचे जिनमें वे पहुँचाए गए, तब उन्होंने मेरे पवित्र नाम को अपवित्र ठहराया, क्योंकि लोग उनके विषय में यह कहने लगे, ‘ये यहोवा की प्रजा हैं, परन्तु उसके देश से निकाले गए हैं।’ (रोम. 2:24) यह भी देखें: यशायाह 52:5रोमियों 2:24यिर्मयाह 33:24परन्तु मैंने अपने पवित्र नाम की सुधि ली, जिसे इस्राएल के घराने ने उन जातियों के बीच अपवित्र ठहराया था, जहाँ वे गए थे। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 74:18यशायाह 48:9यहेजकेल 20:9“इस कारण तू इस्राएल के घराने से कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: हे इस्राएल के घराने, मैं इसको तुम्हारे निमित्त नहीं, परन्तु अपने पवित्र नाम के निमित्त करता हूँ जिसे तुम ने उन जातियों में अपवित्र ठहराया जहाँ तुम गए थे। यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 106:8यहेजकेल 36:32स्तोत्र ग्रन्थ 115:1-2मैं अपने बड़े नाम को पवित्र ठहराऊँगा, जो जातियों में अपवित्र ठहराया गया, जिसे तुम ने उनके बीच अपवित्र किया; और जब मैं उनकी दृष्टि में तुम्हारे बीच पवित्र ठहरूँगा, तब वे जातियाँ जान लेंगी कि मैं यहोवा हूँ, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है। (यहे. 39:7) यह भी देखें: यहेजकेल 20:41स्तोत्र ग्रन्थ 46:101 पतरस 2:9मैं तुम को जातियों में से ले लूँगा, और देशों में से इकट्ठा करूँगा; और तुम को तुम्हारे निज देश में पहुँचा दूँगा। यह भी देखें: यहेजकेल 37:21यहेजकेल 34:13आमोस 9:14-15मैं तुम पर शुद्ध जल छिड़कूँगा, और तुम शुद्ध हो जाओगे; और मैं तुम को तुम्हारी सारी अशुद्धता और मूरतों से शुद्ध करूँगा। (इब्रा. 10:22) यह भी देखें: इब्रानियों 10:22योहन 3:5यिर्मयाह 33:8मैं तुम को नया मन दूँगा, और तुम्हारे भीतर नई आत्मा उत्पन्न करूँगा; और तुम्हारी देह में से पत्थर का हृदय निकालकर तुम को माँस का हृदय दूँगा। (यहे. 11:19-20) यह भी देखें: यहेजकेल 11:19-20स्तोत्र ग्रन्थ 51:102 कुरिन्थियों 5:17मैं अपना आत्मा तुम्हारे भीतर देकर ऐसा करूँगा कि तुम मेरी विधियों पर चलोगे और मेरे नियमों को मानकर उनके अनुसार करोगे। (यहे. 37:14) यह भी देखें: तीतुस 3:3-6इब्रानियों 13:21यहेजकेल 39:29तुम उस देश में बसोगे जो मैंने तुम्हारे पितरों को दिया था; और तुम मेरी प्रजा ठहरोगे, और मैं तुम्हारा परमेश्वर ठहरूँगा। यह भी देखें: यिर्मयाह 32:38यिर्मयाह 31:33यहेजकेल 37:27मैं तुम को तुम्हारी सारी अशुद्धता से छुड़ाऊँगा, और अन्न उपजने की आज्ञा देकर, उसे बढ़ाऊँगा और तुम्हारे बीच अकाल न डालूँगा। यह भी देखें: मत्ती 1:21होशे 2:21-23योहन 1:7-9मैं वृक्षों के फल और खेत की उपज बढ़ाऊँगा, कि जातियों में अकाल के कारण फिर तुम्हारी निन्दा न होगी। यह भी देखें: यहेजकेल 34:27योएल 2:26व्यवस्थाविवरण 29:23-28तब तुम अपने बुरे चाल चलन और अपने कामों को जो अच्छे नहीं थे, स्मरण करके अपने अधर्म और घिनौने कामों के कारण अपने आप से घृणा करोगे। यह भी देखें: यहेजकेल 6:9यहेजकेल 20:43नहेम्याह 9:26-35परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, तुम जान लो कि मैं इसको तुम्हारे निमित्त नहीं करता। हे इस्राएल के घराने अपने चाल चलन के विषय में लज्जित हो और तुम्हारा मुख काला हो जाए। यह भी देखें: व्यवस्थाविवरण 9:5यहेजकेल 36:22तीतुस 3:3-6“परमेश्वर यहोवा यह कहता है, जब मैं तुम को तुम्हारे सब अधर्म के कामों से शुद्ध करूँगा, तब तुम्हारे नगरों को बसाऊँगा; और तुम्हारे खण्डहर फिर बनाए जाएँगे। यह भी देखें: यशायाह 58:12यहेजकेल 36:10यिर्मयाह 33:10तुम्हारा देश जो सब आने जानेवालों के सामने उजाड़ है, वह उजाड़ होने के बदले जोता बोया जाएगा। यह भी देखें: यहेजकेल 6:14यिर्मयाह 25:9-11व्यवस्थाविवरण 29:23-28और लोग कहा करेंगे, ‘यह देश जो उजाड़ था, वह अदन की बारी–सा हो गया, और जो नगर खण्डहर और उजाड़ हो गए और ढाए गए थे, वे गढ़वाले हुए, और बसाए गए हैं।’ यह भी देखें: यशायाह 51:3यिर्मयाह 33:9योएल 2:3तब जो जातियाँ तुम्हारे आस-पास बची रहेंगी, वे जान लेंगी कि मुझ यहोवा ने ढाए हुए को फिर बनाया, और उजाड़ में पेड़ रोपे हैं, मुझ यहोवा ने यह कहा, और ऐसा ही करूँगा। यह भी देखें: मत्ती 24:35गिनती 23:19यहेजकेल 17:24“परमेश्वर यहोवा यह कहता है, इस्राएल के घराने में फिर मुझसे विनती की जाएगी कि मैं उनके लिये यह करूँ; अर्थात् मैं उनमें मनुष्यों की गिनती भेड़-बकरियों के समान बढ़ाऊँ। यह भी देखें: इब्रानियों 10:21-221 योहन 5:14जकर्याह 10:9जैसे पवित्र समयों की भेड़-बकरियाँ, अर्थात् नियत पर्वों के समय यरूशलेम में की भेड़-बकरियाँ अनगिनत होती हैं वैसे ही जो नगर अब खण्डहर हैं वे अनगिनत मनुष्यों के झुण्डों से भर जाएँगे। तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।” यह भी देखें: योहन 10:161 राजाओं 8:63प्रेरित-चरित 2:5-11
यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।
मनन
इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।
टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)15 टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।
ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता
यहेजकेल 36:1
Ver. 1. Israel. The restoration of the Jews and the redemption of Christ, constitute this fourth division. W. -- Edom has seized parts of the country, as if I had abandoned my people for ever.
↑ 1यहेजकेल 36:2
Ver. 2. Heights. Sept. "deserts." The mountains are often styled eternal, as being the best symbols of durability. Deut. xxxiii. 15.
↑ 2यहेजकेल 36:3
Ver. 3. Reproach. This God had repeatedly threatened. Deut. xxviii. 37. C. Jer.
xxiv. 9. ---
People talked of their distress. W.
↑ 3यहेजकेल 36:8
Ver. 8. Israel. Some apply what follows to the captives returning; others, perceiving that the expressions were not then literally verified, have recourse to the reign of 1000 years. Others again explain the whole of Christ's Church.
But some expressions refer to it, and others to the captives; which, though mixed together, induce no confusion, as what belongs to the Jews was a figure of what regarded Christ; and the predictions of the Messias might be applied to the Jews in a hyperbolical sense. S. Aug. Doct. iii. 34. S. Jer. M. T. C.
↑ 8यहेजकेल 36:11
Ver. 11. Greater. Sept. "similar." H. --- It would be difficult to shew that the Jews arrived at greater eminence after the captivity than before, (C.) though they were less addicted to idolatry.
Their kingdom was not independent: they had no prophets, &c. But the superior numbers and excellence of the Christian Church is manifest.
↑ 11यहेजकेल 36:12
Ver. 12. Them. Antiochus and the Romans laid waste the country; (C.) and Adrian would not allow the Jews to come near Jerusalem. S. Jer. Eus. iv. 6. ---
The people were not indeed removed together, as they had been. But all this is verified only in the Church, which in the midst of persecutions always subsists. Theodoret thinks these promises were conditional with respect to the Jews.
↑ 12यहेजकेल 36:13
Ver. 13. Men. This remark was very ancient. Num. xiii. 33. Wars had almost always raged in the country. C.
↑ 13यहेजकेल 36:15
Ver. 15. More. This whole promise principally relates to the Church of Christ, and God's perpetual protection of her; for to the carnal Jews, they have been removed out of their land these sixteen hundred years. Ch.
↑ 15यहेजकेल 36:18
Ver. 18. Blood of their own children, and of the innocent. C. xvi. 36. and xxii. 2.
and xxxiii. 25.
↑ 18यहेजकेल 36:20
यह 19वीं सदी की टिप्पणी विवादात्मक भाषा का उपयोग करती है; इसे इस पैनल के शीर्ष पर दी गई टिप्पणी के प्रकाश में पढ़ें।
Ver. 20. Land. Yet their conduct was no better than that of infidels. Thus they throw the blame on the law, and upon God himself. Jer. xlviii. 9. &c. C. --- The Jews had provoked God to punish them with captivity; and hence the nations took occasion to blaspheme, that he could not protect them. W.
↑ 20यहेजकेल 36:22
Ver. 22. Holy, that my attributes of justice and mercy may be confessed. Is.
xlviii. 2. Dan. iii.
49. Judith viii. 24.
↑ 22यहेजकेल 36:25
Ver. 25. Water. R. David and the Chal. explain this of the remission of sin; and all Christians understand it of baptism in water, remitting all offences. Eph. v.
26. Tit. iii. 5. W. --- He alludes to the purification of the Jews, which prefigured baptism and penance, in which the blood of Christ is applied to our souls. This of course was only fulfilled in his church.
↑ 25यहेजकेल 36:26
Ver. 26. Flesh. The Jews at their return fell not so often into the sins of idolatry,
&c. of which the prophets complained. But yet they were far from answering this character. Great irregularities prevailed under Nehemias, and in the days of the Machabees the priests publicly worshipped idols. 1 Esd. ix. and 2 Esd. v.
and viii. and 2 Mac. iv. and v. Christ enables his servants to act with purity unto the end, by the influence of his all-powerful grace. C.
↑ 26यहेजकेल 36:27
Ver. 27. Do them. Hence the efficacy of grace appears, (S. Aug. H.) and hereby some keep the commandments. W. --- God assists our free-will. Theod. A.Lap.
C.
↑ 27यहेजकेल 36:37
Ver. 37. Find. Heb. "seek." I will cause great multitudes to come to the solemn feast. This was seen still more after the conversion of the Gentiles. C.
↑ 37लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस