AI-generated illustration: a rocky stream flowing among wildflowers in a valley at sunset.
AI द्वारा निर्मित

यशायाह

51
बाइबल पाठ

कृत्रिम आवाज़ (AI)

चित्र स्टूडियो में खोलें
“हे धार्मिकता पर चलनेवालों, हे यहोवा के ढूँढ़ने वालों, कान लगाकर मेरी सुनो; जिस चट्टान में से तुम खोदे गए और जिस खदान में से तुम निकाले गए, उस पर ध्यान करो। यह भी देखें: यशायाह 51:7स्तोत्र ग्रन्थ 94:15स्तोत्र ग्रन्थ 105:3-4अपने मूलपुरुष अब्राहम और अपनी माता सारा पर ध्यान करो; जब वह अकेला था, तब ही से मैंने उसको बुलाया और आशीष दी और बढ़ा दिया। यह भी देखें: यहेजकेल 33:24गलातियों 3:9-14रोमियों 4:1-5यहोवा ने सिय्योन को शान्ति दी है, उसने उसके सब खण्डहरों को शान्ति दी है; वह उसके जंगल को अदन के समान और उसके निर्जल देश को यहोवा की वाटिका के समान बनाएगा; उसमें हर्ष और आनन्द और धन्यवाद और भजन गाने का शब्द सुनाई पड़ेगा। यह भी देखें: यशायाह 49:13योएल 2:3यशायाह 52:9“हे मेरी प्रजा के लोगों, मेरी ओर ध्यान धरो; हे मेरे लोगों, कान लगाकर मेरी सुनो; क्योंकि मेरी ओर से व्यवस्था दी जाएगी, और मैं अपना नियम देश-देश के लोगों की ज्योति होने के लिये स्थिर करूँगा। यह भी देखें: 1 पतरस 2:91 कुरिन्थियों 9:21यशायाह 2:3मेरा छुटकारा निकट है; मेरा उद्धार प्रगट हुआ है; मैं अपने भुजबल से देश-देश के लोगों का न्याय करूँगा। द्वीप मेरी बाट जोहेंगे और मेरे भुजबल पर आशा रखेंगे। यह भी देखें: रोमियों 10:17-18यशायाह 46:13रोमियों 10:6-10आकाश की ओर अपनी आँखें उठाओ, और पृथ्वी को निहारो; क्योंकि आकाश धुएँ के समान लोप हो जाएगा, पृथ्वी कपड़े के समान पुरानी हो जाएगी, और उसके रहनेवाले ऐसे ही जाते रहेंगे; परन्तु जो उद्धार मैं करूँगा वह सर्वदा ठहरेगा, और मेरी धार्मिकता का अन्त न होगा। यह भी देखें: मत्ती 24:35स्तोत्र ग्रन्थ 102:25-26इब्रानियों 1:10-12“हे धार्मिकता के जाननेवालों, जिनके मन में मेरी व्यवस्था है, तुम कान लगाकर मेरी सुनो; मनुष्यों की नामधराई से मत डरो, और उनके निन्दा करने से विस्मित न हो। यह भी देखें: मत्ती 5:11यहेजकेल 2:6स्तोत्र ग्रन्थ 37:31क्योंकि घुन उन्हें कपड़े के समान और कीड़ा उन्हें ऊन के समान खाएगा; परन्तु मेरी धार्मिकता अनन्तकाल तक, और मेरा उद्धार पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहेगा।” यह भी देखें: यशायाह 51:6यशायाह 50:9यशायाह 66:24हे यहोवा की भुजा, जाग! जाग और बल धारण कर; जैसे प्राचीनकाल में और बीते हुए पीढ़ियों में, वैसे ही अब भी जाग। क्या तू वही नहीं है जिसने रहब को टुकड़े-टुकड़े किया और अजगर को छेदा? यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 74:13-14स्तोत्र ग्रन्थ 89:10यशायाह 52:1क्या तू वही नहीं जिसने समुद्र को अर्थात् गहरे सागर के जल को सूखा डाला और उसकी गहराई में अपने छुड़ाए हुओं के पार जाने के लिये मार्ग निकाला था? यह भी देखें: यशायाह 43:16यशायाह 63:11-12यशायाह 50:2सो यहोवा के छुड़ाए हुए लोग लौटकर जयजयकार करते हुए सिय्योन में आएँगे, और उनके सिरों पर अनन्त आनन्द गूँजता रहेगा; वे हर्ष और आनन्द प्राप्त करेंगे, और शोक और सिसकियों का अन्त हो जाएगा। यह भी देखें: यशायाह 25:8प्रकाशितवाक्य 21:4प्रकाशितवाक्य 7:17“मैं, मैं ही तेरा शान्तिदाता हूँ; तू कौन है जो मरनेवाले मनुष्य से, और घास के समान मुर्झानेवाले आदमी से डरता है, यह भी देखें: स्तोत्र ग्रन्थ 118:6यशायाह 2:221 पतरस 1:24और आकाश के ताननेवाले और पृथ्वी की नींव डालनेवाले अपने कर्ता यहोवा को भूल गया है, और जब द्रोही नाश करने को तैयार होता है तब उसकी जलजलाहट से दिन भर लगातार थरथराता है? परन्तु द्रोही की जलजलाहट कहाँ रही? यह भी देखें: यशायाह 45:12स्तोत्र ग्रन्थ 104:2यशायाह 40:22बन्दी शीघ्र ही स्वतंत्र किया जाएगा; वह गड्ढे में न मरेगा और न उसे रोटी की कमी होगी। यह भी देखें: यशायाह 48:20जकर्याह 9:11यशायाह 52:2जो समुद्र को उथल-पुथल करता जिससे उसकी लहरों में गर्जन होती है, वह मैं ही तेरा परमेश्वर यहोवा हूँ मेरा नाम सेनाओं का यहोवा है। यह भी देखें: यिर्मयाह 31:35यशायाह 54:5आमोस 9:5-6मैंने तेरे मुँह में अपने वचन डाले, और तुझे अपने हाथ की आड़ में छिपा रखा है; कि मैं आकाश को तानूँ और पृथ्वी की नींव डालूँ, और सिय्योन से कहूँ, ‘तुम मेरी प्रजा हो।’” (यिर्म. 31:33, इब्रा. 8:10) यह भी देखें: यशायाह 59:21यशायाह 49:2योहन 17:8हे यरूशलेम जाग! जाग उठ! खड़ी हो जा, तूने यहोवा के हाथ से उसकी जलजलाहट के कटोरे में से पिया है, तूने कटोरे का लड़खड़ा देनेवाला मद पूरा-पूरा ही पी लिया है। (प्रका. 14:10, 1 कुरि. 15:34) यह भी देखें: यशायाह 52:1प्रकाशितवाक्य 14:101 कुरिन्थियों 15:34जितने लड़कों ने उससे जन्म लिया उनमें से कोई न रहा जो उसकी अगुआई करके ले चले; और जितने लड़के उसने पाले-पोसे उनमें से कोई न रहा जो उसके हाथ को थाम ले। यह भी देखें: यशायाह 49:21स्तोत्र ग्रन्थ 88:18स्तोत्र ग्रन्थ 142:4ये दो विपत्तियाँ तुझ पर आ पड़ी हैं, कौन तेरे संग विलाप करेगा? उजाड़ और विनाश और अकाल और तलवार आ पड़ी है; कौन तुझे शान्ति देगा? यह भी देखें: आमोस 7:2यशायाह 47:92 कुरिन्थियों 7:6-7तेरे लड़के मूर्छित होकर हर एक सड़क के सिरे पर, महाजाल में फँसे हुए हिरन के समान पड़े हैं; यहोवा की जलजलाहट और तेरे परमेश्वर की धमकी के कारण वे अचेत पड़े हैं। यह भी देखें: विलापगीत 2:11-12प्रकाशितवाक्य 16:9-11यिर्मयाह 14:16इस कारण हे दुःखियारी, सुन, तू मतवाली तो है, परन्तु दाखमधु पीकर नहीं; यह भी देखें: यशायाह 54:11यशायाह 51:17यशायाह 29:9तेरा प्रभु यहोवा जो अपनी प्रजा का मुकद्दमा लड़नेवाला तेरा परमेश्वर है, वह यह कहता है, “सुन, मैं लड़खड़ा देनेवाले मद के कटोरे को अर्थात् अपनी जलजलाहट के कटोरे को तेरे हाथ से ले लेता हूँ; तुझे उसमें से फिर कभी पीना न पड़ेगा; यह भी देखें: नीतिवचन 22:23यिर्मयाह 50:34यशायाह 62:8और मैं उसे तेरे उन दुःख देनेवालों के हाथ में दूँगा, जिन्होंने तुझ से कहा, ‘लेट जा, कि हम तुझ पर पाँव धरकर आगे चलें;’ और तूने औंधे मुँह गिरकर अपनी पीठ को भूमि और आगे चलनेवालों के लिये सड़क बना दिया।” यह भी देखें: यहोशू 10:24जकर्याह 12:2प्रकाशितवाक्य 17:18

यह भी देखें: क्रॉस-संदर्भ OpenBible.info (CC BY) से, आंशिक रूप से Treasury of Scripture Knowledge (सार्वजनिक डोमेन) पर आधारित।

टिप्पणियाँ · हेडॉक (1859, सार्वजनिक डोमेन)13 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ अंग्रेज़ी में फ़ा. जॉर्ज लियो हेडॉक की 19वीं सदी की काथलिक टीका, जैसी प्रकाशित हुई।

ये टिप्पणियाँ अपने समय के विवादों को बनाए रखती हैं: कुछ यहूदी लोगों या अन्य ख्रीस्तीयों के बारे में कठोरता से बोलती हैं। आज कलीसिया कुछ और सिखाती है: ख्रीस्त की मृत्यु के लिए यहूदी लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता (नोस्त्रा एताते 4; धर्मशिक्षा 597–598), और अन्य समुदायों के ख्रीस्तीय प्रभु में हमारे भाई-बहन हैं (उनितातिस रेदिन्तेग्रात्सियो 3)। ख्रीस्तीय एकता

यशायाह 51:1

Ver. 1. Lord. He speaks of the redemption of mankind, under the allegory of the return from captivity.

↑ 1

यशायाह 51:2

Ver. 2. Alone, and gave him children when he was grown old, and Sara barren. I can surely save you likewise. C. --- The example of these great progenitors is set before the Jews. Thus S. Paul says: Remember your prelates. Heb. xiii. W.

↑ 2

यशायाह 51:4

Ver. 4. Nations. This was verified when the Bible was translated into Greek, and still more by the preaching of the gospel.

↑ 4

यशायाह 51:5

Ver. 5. Just. Christ, prefigured by Cyrus, whose empire was very mild. C. xliv.

28.

↑ 5

यशायाह 51:6

Ver. 6. Fail. Mat. xxiv. 35. The prosperity of the Jews was not of long duration.

But the Church will remain till the end of time.

↑ 6

यशायाह 51:9

Ver. 9. Proud. Heb. "Rahab," Pharao, king of Egypt. Job xxvi. 12. Ezec. xxix. 3.

C. --- God drowned in the water, which had retired for Israel. He will thus destroy the devil. W.

↑ 9

यशायाह 51:13

Ver. 13. Oppressor. If thou hadst not abandoned God, thou wouldst have had no reason to fear Nabuchodonosor; and his power is now gone.

↑ 13

यशायाह 51:14

Ver. 14. Fail. Cyrus shall quickly restore the Jews to their country. He shall not lay waste the provinces, like many conquerors.

↑ 14

यशायाह 51:16

Ver. 16. People. This may refer to Isaias, Cyrus, &c. as figures of Christ. C. xlix.

1. He has bestowed greater favours on Christians than Cyrus did on the Jews, opening the kingdom of heaven to true believers, &c. Eph. ii. 19.

↑ 16

यशायाह 51:17

Ver. 17. Dregs. Take courage: Babylon's turn is come. v. 23. C.

↑ 17

यशायाह 51:19

Ver. 19. Two. War and famine cause desolation and destruction. W. ---

Jerusalem was reduced to the greatest misery in the last siege under Nabuchodonosor. Lam. iv. 3. C.

↑ 19

यशायाह 51:20

Ver. 20. Ox, oryx. Heb. Thua. Deut. xiv. 5. H. --- Many accounts respecting it are fabulous.

Some understand a sort of wolf, mentioned by Pliny viii. 34. Sept. "like beet half boiled."

↑ 20

यशायाह 51:23

Ver. 23. Over. This inhumanity was not uncommon. Jos. x. 24. Ps. cix. 1.

↑ 23

लाइसेंस: Notes by Fr. George Leo Haydock (1774–1849), from the Douay-Rheims Bible with Haydock's commentary (first ed. Thomas Haydock, Manchester/Dublin, 1811–1814; New York: Edward Dunigan & Brother, 1859); New Testament notes compiled with Fr. Benedict Rayment. Public domain. Digital text: "The Haydock Bible", Internet Archive (archive.org/details/TheHaydockBible), uploaded 2011 under the Public Domain Mark. · आभार और लाइसेंस

मनन

इस अंश के लिए अभी कोई समीक्षित मनन नहीं।

संस्करण: Hindi Indian Revised Version · लाइसेंस: CC BY-SA 4.0
Hindi Indian Revised Version (IRV) © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/). Source: eBible.org (https://ebible.org/find/details.php?id=hin2017). Changes: none to the wording; formatting only (verse-per-line import). No endorsement by the licensor is implied.
आभार और लाइसेंस